हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेसी नेताओं में हर्ष, जीते हुए सांसद को दी बधाई


  • राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर पूरे देश में दिखा,जाकिर अनवर


अररिया। लोकसभा चुनाव में पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव के नतीजे ने ये तय कर दिया कि अब इस देश से मोदी जी की विदाई तय है। जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश की जनता और महागठबंधन की एकजुटता ने ये साबित कर दिया की देश में बहुत दिनों तक हिटलर शाही और अहंकार की सरकार नहीं चल सकती, झूठ और अफवाह के बल पर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती है। 
 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने कहा की लोगों ने लोकतंत्र, संविधान और देश के मान सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत का माहौल का जो पैगाम दिया उसका असर देखने को मिला। जाकिर अनवर ने कहा आज जो रिजल्ट सामने आया है वो मंहगाई ,बेरोजगारी और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर देश में एक माहौल बना हुआ था जो वोट में परिवर्तित हुआ। बिहार में तीन सीट पर कांग्रेस की जीत से कांग्रेसी नेता में उत्साह चरम पर है। कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से डॉक्टर जावेद और सासाराम से मदन राम की जीत पर तीनों सांसद को बधाई दी है।


 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अफसाना हसन ने कहा कि नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत हुई है। बधाई देने वालों में भोला शंकर तिवारी, अनवर राज, रघुनाथ शर्मा, शशि भूषण झा, अवेश यासीन, चंगेज अंसारी, तनवीर आलम, इश्तियाक आलम, गालिब चुन्ना, रमा साह, आसिफ हुसैन, अरशद आलम, राजा आदि ने सभी जीते हुए सांसद को बधाई दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक जाकिर अनवर और कांग्रेस की महिला नेत्री अफसाना हसन ने पूर्णिया से जीते सांसद पप्पू यादव को भी बधाई दी है। पूरे देश में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी के सफल मार्गदर्शन के लिए सभी कांग्रेसी नेता ने बधाई दी है।



नीट की परीक्षा में अभिनव कुमार झा ने 685 अंक लाकर जिले का नाम क्या रोशन ,ऑल इंडिया में 7175 वां रैंक किया प्राप्त


फारबिसगंज (अररिया)। अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड स्थित ग्राम पोस्ट ढोलबज्जा के रहने वाले तारानंद झा के पौत्र एवं किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र अभिनव कुमार झा ने नीट की परीक्षा में 685 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है । उन्हेंं ऑल इंडिया में 7175 रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा विद्या मंदिर फारबिसगंज से पास किया है । इंटर की पढ़ाई उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलबज्जा से इंटर पास करके स्कूल के छात्र अभिनव कुमार झा ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्लास कर अपनी तैयारी की थी और पहले ही प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सिर्फ अपने गांव ही नही जिला का नाम रौशन किया है । फोरबिशंज अनुमंडल के ढोलबज्जा स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि मेरी स्वर्गवासी दादी शोभा देवी की ये इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बन कर लोगों की मदद कर सकूं, उनके आशीर्वाद से ही ये बड़ी सफलता मिली है।  बताया गया कि उनके पिता जितेंद्र कुमार एक छोटे किसान हैं और उनकी मम्मी बंदना देवी एक कुशल गृहणी हैं। अभिनव कुमार एक किसान परिवार से हैं और आज अपने परिवार के सपनो को साकार कर अभिनव कुमार झा बहुत खुश है। उनके परिवार के सभी लोग और दोस्तों ने इस सफलता पर बधाई दी है । उनके गांव ढोलबज्जा और स्कूल में भी खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों में स्थानीय मुखिया गौरी देवी पति बीरेंद्र पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय किरकिचिया के प्रधानाध्यापक श्री रमेश कुमार साह , ढोलबज्जा के प्रधान अध्यापक अब्दुल सलाम , जीप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू , इश्तियाक हसन, मुन्ना, शिक्षक साजिद आलम, तबरेज आलम, चाचा आदित्य कुमार ,सत्येंद्र कुमार एवं रविंद्र कुमार, अनोज झा आदि ने बधाई दी देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी के फारबिसगंज के जनसभा से फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं नेपाल के लोग

अररिया। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, कोशी सीमांचल के लोगों के बीच जो सबसे आशा उम्मीद का विषय होता है, वह है फारबिसगंज के हवाई अड्डे के संचालन की घोषणा की उम्मीद। क्योंकि इसी हवाई अड्डे पर देश के प्रधानमंत्री अपनी जनसभा करते हैं। सीमा के इस पार हो या उस पार नेपाल की एक बड़ी आबादी सिर्फ जनसभा में इस उम्मीद के साथ पहुँचती है कि प्रधानमंत्री मोदी फारबिसगंज हवाई अड्डा को चालू करने की घोषणा करेंगे। लेकिन हर बार बड़ी ही निराशा हाथ लगती है। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री के चुनावी सभा की तैयारी होने के साथ ही सीमा पार नेपाल के लोगों के बीच फिर से एक यह चर्चा आम हो चुका है कि क्या इस बार सीमांचल ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल को भी फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा कर नई सौगात मिलेगी।

नेपाल का एक बड़ा तबका बाग़डोगरा विमान स्थल पर है निर्भर
नेपाल सोनार समाज फाउंडेशन के संयोजक महेश साह स्वर्णकार ने इस सम्बन्ध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत नेपाल के बीच एक अटूट रिश्ता है। वहीं व्यापरिक दृष्टिकोण से भी नेपाल के लोग भारत के यात्रा पर होते हैं। अगर हवाई यात्रा करनी बाग़डोगर जाना पड़ता है। मोदी जी की जनसभा सीमांचल में जहाँ हो नेपाल की एक बड़ी आबादी उनको सुनने पहुँचती है। जिसमे खास कर नेपाल के लोगों को फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की बात सुनने की आस लगाए रहते हैं।

भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि फारबिसगंज हवाई अड्डा हमेशा से नेपाल के लोगों के लिए उत्सुकता का विषय रहा है। क्योंकि मोरंग सुनसरी औद्योगिक कॉरिडोर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं। कई कम्पनी भारतीय संयुक्त निवेश में है तो नेपाल के उद्योगी व्यापारी ट्रेड के कार्य से भारत के महानगर की यात्रा करते हैं। ऐसे में निश्चित रूप से फारबिसगंज हवाई अड्डा दोनों देश के लिए बहुउपयोगी भी साबित होगा। इस हवाई अड्डे के चालू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

सुपौल : एसएसबी ने लगाया “नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर



वीरपुर । 45वीं बटालियन एसएसबी ने  सीमा चौकी मुंशी पिपराही के क्षेत्र में बुधवार को नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



यह जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमान्डेंट गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी अपने सीमा सुरक्षा बंधुत्व के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रही है एवं इस संदर्भ में 45वीं बटालियन की ओर से पूर्व में भी सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के विकास हेतु  समय- समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 45वीं वाहिनी के द्वारा सीमा चौकी मुंशी पिपराही क्षेत्र के ग्राम मुंशी पिपराही के सामुदायिक भवन में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया जिससे सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों को चिकित्सकीय लाभ मिल सके।


इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मुंशी पिपराही एवं क्षेत्र के आस पास के ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लीला (सहायक कमांडेंट चिकित्सा) 56वी बटालियन बथनाहा के द्वारा किया गया जिसमें ईलाज के उपरांत मुफ्त दवाइयां भी वितरित की  गई। इस कार्यक्रम के तहत  23  बच्चों एवं 58 महिला सहित कुल 122 लोगों का ईलाज़ किया गया।






होली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री निवास में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित



विराटनगर (नेपाल)। कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास में रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर रंगारंग एवं धमाकेदार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री केदार कार्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर आमजन के बीच काफी उत्साह था। इस मौके पर प्रदेश के सभी प्रदेश सांसद, सरकारी निकाय के अधिकारी के द्वारा जमकर होली खेली गई। सभी लोगों ने इसे बेहद उत्साह के साथ मनाया। 

 बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी..., होली खेले रघुबीरा अवध में... जैसे होली गीतों पर सभी खूब थिरके। रंगों के अलावा अबीर - ग़ुलाल से मुख्यमंत्री आवास रंग-बिरंगा हो उठा। एक साथ मिले विभिन्न रंग अनेकता में एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे थे। 



इस अवसर पर सभी के लिए भोजन का प्रबंध था, जिसमें विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। सभी ने इस खास मौके पर सहभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्की ने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सभी पुराने राग-द्वेष आदि को समाप्त कर सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे।



सम्पूर्ण मिथिला की भाषा सांस्कृति झलकेगी मैथिली होली महोत्सव में : प्रवीण नारायण



राजेश कुमार शर्मा । राज टाइम्स

जोगबनी (अररिया)। मैथिली एसोसिएशन, नेपाल द्वारा इस वर्ष होली पर्व के अवसर पर 'मैथिली होली महोत्सव'  का आयोजन किया जा रहा है। होली पर्व को अपने पौराणिक स्वरूप में वापसी व विलुप्त हो रही विभिन्न भाषा जाति के सांस्कृतिक खान पान, भेष भूषा, भाषा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रयास करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें  मैथिली एसोसिएशन, नेपाल के मैथिली भाषा विद प्रवीन नारायण चौधरी ने कहा। 

श्री चौधरी ने बताया कि कोसी प्रदेश के इतिहास में संभवतः पहली बार मैथिली होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न जाति के 'खानपान मेला' के साथ भाषा सांस्कृति के लिए एसोसिएशन ने हिम्मत जुटाई है। इस महोत्सव में खास आकर्षण के तौर पर मिथिला की होली विशेष पकवान जैसे मलपुआ, रसपुआ, जिलेबी, तस्मइ (खीर), दहीबरा, आलू-मटर-तिल मिश्रित अँचार - सँचार  के बीच लोग होली महोत्सव का आनन्द उठाएंगे। साथ इस महोत्सव में मिथिला के खानपान के साथ विभिन्न मैथिली जाति-समुदाय की ओर से होली विशेष प्रस्तुति रहेगी। होली महोत्सव में प्राचीन लोक संस्कृति संरक्षण - संवर्धन और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, स्वरोजगार-स्वाबलम्बन हेतु लोक जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की बात कही है।





विराटनगर/नेपाल : मोस्ट वांटेड राजन गिरफ्तार, अपहरणकर्ता गिरोह का मुखिया है राजन

  • दर्जनों भारतीय व्यवसायियों के अपहरण में थी संलिप्तता, फिरौती मिलने पर करता था मुक्त

राजेश शर्मा/राज टाइम्स

विराटनगर (नेपाल)। भारत के व्यवसाईयों को अपहरण कर नेपाल ला कर नेपाली भूमि से फिरौती वसूली करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना राजन मांझी को विराटनगर के कंचनबारी से मोरंग पुलिस व मोहतरी पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी रंजन कुमार दाहाल के अनुसार गिरफ्तार राजन मांझी भारतीय व्यवसायी का अपहरण कर नेपाल मे ला फिरौती मांगने के साथ ही अन्य कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। 

दर्जनों भारतीय व्यवसायी को अपहरण कर लाया था नेपाल फिरौती की रकम मिलने पर करता थी मुक्त

जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी मे दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार दिसम्बर महीने में राजन सीतामढी जिले के सोनवर्षा बाजार के दो व्यवसायी को अपहृत कर नेपाल लाया था। मोबाइल से फिरौती की मांगी गयी थी। मामले की जांच में पुलिस को आवाज राजन की मिली थी। 



जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी दिलीप कुमार गिरी के अनुसार फिर 30 दिसंबर को सोनवर्षा बजार के ईंट्टा भट्टा व्यवसायी 34 वर्षीय अभिषेक कुमार को अपहृत कर नेपाल लाया था। जिसमें राजन के द्वारा तीन करोड़ रुपए मांग की गयी थी अंत में दस दिन बाद 50 लाख भारतीय रुपए फिरौती की रकम प्राप्त कर सर्लाही जिले के संग्रामपुर स्थित नेपाल भारत सीमा निकट अपहरण मुक्त किया था। वहीं सोनवर्षा के दवा व्यवसायी कामेश्वर राय को भी 2 दिसंबर को अपहरण कर नेपाल लाया गया था जिसे 7 दिसंबर को तीस लाख रुपए की फिरौती लेकर महोत्तरी जिले के सम्सी में अपहरण मुक्त किया था। 

राजन पर विराटनगर में भी एक दर्जन से अधिक अपहरण व अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार भारतीय व्यवसायी व हाई प्रोफाईल घराने के सदस्यों को लगातार अपहरण कर नेपाल लाने की सूचना पर नेपाल की खुफिया एजेंसी केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो की एक टीम को अनुसंधान में लगाया गया था। फिरौती के लिए प्रयोग किए गए मोबाइल व काल रिकॉर्ड से जांच के बाद राजन मांझी की संलिप्ता सामने आयी थी। पुलिस के अनुसार मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में रहे राजन को विराटनगर में किसी भारतीय व्यवसायी की अपहरण की योजना बनाने की सूचना पर कंचनबारी के एक होटल से मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।





Jogabani: पुलिस ने छापेमारी कर किया नशीली दवाओं को बरामद, दो लोगों को बनाया आरोपी


जोगबनी (अररिया)। जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी के टिकुलिया में छापेमारी कर एक घर से विभिन्न प्रकार के नशीली दवाओं को बरामद किया। यह कार्यवाई एसआई अंजु कुमारी, पीएसआई इम्तियाज खान के नेतृत्व में किया गया। बरामद नशीली दवाओं में निट्रोसम 10 टेबलेट 550 पीस, स्पस्मो प्रॉक्सिवोन प्लस कैप्सूल 3000 पीस, कैरिस्पस 1 - 850 पीस, नेट्रावेट 10 टेबलेट - 1650 पीस, डाइजेपम 10 - 400 पीस, एविल सूई - 300 पीस, लुपिजेसिक सूई -350 पीस, फेनेरगन सूई - 550 पीस शामिल है। वही पुलिस की छापेमारी के दौरान घर का मालिक भागने में सफल रहा। पुलिस ने दो लोगों को आरोपी बनाया है।



जनकपुर : तुलसी दिवस के मौके पर तुलसी पौधे का वितरण, तुलसी की महत्ता से कराया गया अवगत

तुलसी पौधा वितरण करते पर्यावरणविद सुरेश शर्मा


जनकपुर (नेपाल)। तुलसी दिवस के मौके पर 25 दिसंबर सोमवार को नेपाल के जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में तुलसी पौधे का वितरण किया गया। नेपाल में वृक्ष मानव के नाम से विख्यात पर्यावरणविद सुरेश शर्मा द्वारा तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तुलसी पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कर रहे स्थानीय सनातन (हिन्दू) धर्म के युवाओं द्वारा श्रद्धालुओं को तुलसी के पौधे वितरित करते हुए तुलसी की महत्ता से अवगत कराया। 

तुलसी पौधा वितरण करते पर्यावरणविद सुरेश शर्मा

   इस मौके पर पर्यावरण विशेषज्ञ सुरेश शर्मा ने कहा कि तुलसी को हमारे घरों में देवी का रूप माना जाता है और यह हर प्रकार से पवित्र है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी लगाई जाती है उस घर में भगवान वास करते हैं। तुलसी एक ऐसी वनस्पति है जो महत्वपूर्ण औषधि के रूप में प्रयोग की जाती है। तुलसी केवल हमारी आस्था का प्रतीक भर नहीं है। इस पौधे में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण आयुर्वेद में भी तुलसी को महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होंने कहा कि तुलसी के पौधे के कई फायदे हैं जिससे ना सिर्फ हमारी प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है बल्कि तुलसी के पौधे का कोइ साइड इफेक्ट नहीं है।

तुलसी पौधा वितरण करते पर्यावरणविद सुरेश शर्मा





अररिया/Bihar- 120 किलो गांजा की खेप के साथ बथनाहा के चार व नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार

  • सीमावर्ती  क्षेत्र मे बढ़ रहा मादक पदार्थ का कारोबार


 जब्त गांजे के साथ कारोबारी व पुलिस


राजेश कुमार शर्मा

जोगबनी । अररिया जिले के बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र के चार गांजा कारोबारी को नेपाल  सशस्त्र पुलिस बल सुनसरी जिले के बराहक्षेत्र से गिरफ्तार किया है वही लाईनर की भूमिका मे रहे दो नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है नेपाल
सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपरीक्षक विक्रम होमागाई के कमाण्ड की टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही मे गाड़ी के सीट के नीचे छुपा कर रखे गए एक सौ बीस किलोग्राम गाँजा सहित सभी को गिरफ्तार किया गया है  ।दी गयी जानकारी के अनुसार चतरा पुल से बराह मन्दिर जाने वाली सडक खण्ड से भारतीय नम्बर प्लेट बिआर 02 आर 9994  के सुमो के सिट के नीचे  से बरामद गांजे की खेप बथनाहा लाने की योजना थी ।

इन गांजा कारोबारी की हुई है गिरफ्तारी

गांजा तस्करी के कारोबार के आरोप मे अररिया जिले के बथनाहा निवासी सवारी चालक महमद सिराज,  फेना बेलाही का अस्ताजु आलम व नशिम आलम तथाअररिया का ओम प्रकाश रजक शामिल है तो
 नेपाली नागरिक सुनसरी जिले के सीमावर्ती इलाका देवनगज निवासी शिवम कुमार शाह व ओम प्रकाश शाह  की गिरफ्तारी हुई है ।

लाईनर की भूमिका रहे वाहन जब्त

नेपाल से भारत गांजे की खेप ले जाने मे लाईनर की भूमिका रहे नेपाली कारोबारी के मोटर साइकिल संख्या प्रदेश 1–02–050 प 6304 नम्बर की लाल रंग के पल्सर मोटरसाईकल, नेपाली रुपए 8हजार 560 भारतीय 1 हजार 740 , 6 पीस  मोवाइल बरामद किया गया है गिरफ्तार सभी को जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी मे रख आगे का अनुसंधान किया जा रहा है ।

सीमावर्ती क्षेत्र मे बढ़ रहा नशे का कारोबार 


अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मे नशे का कारोबार बढ़ने के संकेत मिल रहे है तो नशे के कारोबारी अलग अलग तरीके इजाद कर नशे की खेप नेपाल से भारत तो भारत से नेपाल ला रहे बीते दिनों बीते दिनों नेपाल से भारत एंबुलेंस से गांजे की खेप को नेपाल पुलिस ने भेरयारी सीमा से बरामद किया था वही गांजे की खेप मे लाईनर की भूमिका मे रहे भारतीय मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया था।

शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराना शिक्षा अधिकार कानून का उल्लंघन, बीएलओ कार्य की वजह से पठन-पाठन हो रहा प्रभावित: पंकज सिंह

  • बीएलओ कार्य से मुक्ति के लिए 174 शिक्षकों ने सामूहिक रुप से सौंपा आवेदन
  • गैर शैक्षणिक कार्यों के खिलाफ शिक्षकों के सत्याग्रह आन्दोलन को संघ का मिला समर्थन 

सुपौल एक तरफ शिक्षा में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा नित्य नए फरमान जारी कर रही है,तो दूसरे तरफ कभी जाति गणना,तो कभी पशु गणना,कभी बोरा बेचना आदि कार्यों के अतिरिक्त बी एल ओ कार्य की वजह से शिक्षक मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरने के लिए विवश है।जबकि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति का आदेश पूर्व में ही निर्गत किया जा चुका है। बावजूद शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लेने की वजह से पठ्न-पाठ्न प्रभावित हो रहा है।

गैर शैक्षणिक कार्यों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते शिक्षक

शिक्षकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि 09 से 04 विद्यालय और 04 से 06 भी. सी. और उसके बाद बी एल ओ कार्य को अंजाम देना कितना पीड़ादायक है,नही बता सकते है। शिक्षकों ने बताया कि बेवजह चार बजे के बाद भी. सी. में आने के लिए विवश किया जाता है,जबकि निरीक्षण टीम प्रतिदिन वही रिपोर्ट ले ही रही है,जो भी. सी.  में पूछा जाता है। इसी से आहत होकर सुपौल प्रखण्ड के 174 शिक्षकों ने  बी एल ओ कार्य से मुक्त करने हेतू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुपौल को आवेदन समर्पित करते हुए बताया है कि अगर हम सभी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त नही किया जाता है,तो अगले चरण में बी एल ओ कार्य से सामुहिक सामूहिक इस्तीफा देते हुए कार्य बहिष्कार कर सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। वैसे भी शिक्षकों का नियुक्ति पढ़ाने के लिए हुआ है न कि बी एल ओ कार्य करने के लिए। वही शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सुपौल जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्गत पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार द्वारा  कर्मियों के लिए कार्य का अवधि जहाँ पूर्व से निर्धारित है,वही माननीय उच्च न्यायालय पटना के न्यायादेश के आलोक में  शिक्षा विभाग ने भी शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नही लेने का पत्र पूर्व में ही निर्गत किया है। उन्होंने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्य की वजह से छात्रों का पठ्न-पाठ्न प्रभावित होने से इनकार नही किया जा सकता है। बताया कि शिक्षा अधिकार  कानून में भी गैर शैक्षणिक कार्यों को पुरी तरह प्रतिबंधित किया है। मसलन शिक्षा व शिक्षक हित में सभी शिक्षकों को बी एल ओ कार्य से मुक्त कर देना चाहिए। बताया कि बी एल ओ कार्य से मुक्ति के लिए शिक्षकों के सत्याग्रह आन्दोलन का संघ हर तरह से समर्थन करते हुए जिलाधिकारी से शिक्षकों को बी एल ओ कार्य से मुक्त करने का मांग करती है।

बी एल ओ कार्य से मुक्ति हेतू बिजेन्द्र राम, मुमताज आलम ,जयप्रकाश बिजय पासवान,शंभु राम,राजकुमार पासी,वैद्यनाथ मंडल,विक्रम शर्मा,अशोक पासवान,आनंद कुमार सिंह,संतोष मंडल,राजकुमार मंडल,विनोद कुमार,अरुण शर्मा शहनवाज हुसैन,चन्द्रकांत सिंह,छोटेलाल शर्मा,प्रेम कुमार कामैत,अजित राय,सत्येन्द्र कुमार गयानंद कुमार,पंकज विश्वास,रवि राज,मो अयूब आदि बी एल ओ ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुपौल को इस्तीफा सौंपा है।



18 से 49 की 95 प्रतिशत महिलाए पतियों के हिंसा की शिकार: विश्व स्वास्थ्य संगठन

        सुपौल। समाज सुधार अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय अंतर्गत समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में शुक्रवार को “लैंगिक संवेदीकरण तथा घरेलू हिंसा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग  शशि कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस.शोभा सिन्हा, महिला एवं बाल विकास निगम, पटना राज्य कार्यालय से प्रबंधक क्षमता वर्धन श्रीमती रश्मि रंजन एवं जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम संतोष कुमार राकेश, महिला एवं बाल विकास निगम के तकनीकी सहयोगी संस्था सी3 से डॉक्टर अनामिका प्रियदर्शनी, प्रकाश रंजन, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका विजय कुमार सहनी द्वारा सन्युक्त रूप से किया गया।



        पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने बताया कि महिला पुलिस स्टेशन तथा महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसका लाभ आम नागरिकों को उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। पुलिस में भी काफी संख्या में महिलाएं हैं जो पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा सशक्त साबित हो रही है, जरुरत है उन्हें मंच और सम्मान देने की। उप विकास आयुक्त ने बताया कि महिलाएं पुरुषो से अधिक बढ़ चढ़ कर समाज के विकास में योगदान कर रही हैं। पुरुषवादी समाज में आज महिलाओं को सरकारी नीति के तहत पद और प्रतिष्ठा समाज में दोनों मिल रहा है जो परिवर्तन का द्योतक है। अपर समहर्ता, सुपौल द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण एक व्यक्ति के लिए नहीं होता है। प्रशिक्षण में भागीदार बनकर इसे जन-जन तक पहुँचने का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से लाभ हो महिलाएं इसका उपयोग कर सके।
                                       

        महिला एवं बाल विकास निगम, पटना बिहार की प्रतिनिधि ने बताया कि समाज में नर और नारी के बीच भेदभाव मिटाने, बच्चे और बच्चियों के बीच समानता लाने एवं महिलाओं और बच्चियों के सर्वांगपूर्ण विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि समाज सुधार अभियान तहत घरेलू हिंसा के विरुद्ध समाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाई जा रही है। निगम द्वारा कई प्रकार की योजनाएँ चलायी जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना, अल्पावास गृह, कामकाजी महिला छात्रावास, पालनाघर, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, कौशल प्रशिक्षण, सखी-वन स्टॉप सेंटर, 181- महिला हेल्प लाइन नम्बर, बाल विवाह और दहेज निषेध को समाप्त करने का अभियान, लैगिक समानता हेतु जागरूकता कार्यक्रम, कार्य स्थल पर महिलाओं के विरुद्ध यौन उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रमों जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पुरे बिहार में क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने एक आकड़े का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार सभी प्रकार के हिंसाओं में सर्वाधिक हिंसा ‘घरेलू हिंसा’ है। उंहोने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का आकड़ा कहता है कि 18 से 49 आयु वर्ग कि 95 % शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों द्वारा हिंसा का शिकार होती हैं। विगत चार वर्षों में बिहार में सखी वन स्टॉप सेंटर में 18,887 मामलें दर्ज़ किये गए हैं I सुपौल जिला में घरेलू हिंसा के 1704 मामले दर्ज़ किये गए हैं, जिनमे 1664 मामलों का निपटारा भी किया गया है। बिहार में 40% बाल विवाह हो रहा है। सुपौल में यह आकड़ा 55.9 प्रतिशत है, जो भयावह है। इससे बच्चियों के शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक विकास को बाधा पहुंचता है। ये भविष्य की भावी माताएँ है जिनका शरीर स्वयं अविकसित है, तो आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य कैसा होगा? महिला एवं पुरुष के मध्य भेदभाव को दूर करने तथा महिला एवं बच्चियों के लिए सद्भावना पूर्ण समाज का निर्माण करने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम कृतसंकल्पित है।    

        पटना से आये सी3 के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका प्रदर्शनी एवं प्रकाश रंजन ने लैंगिक संवेदीकरण, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के सहयोग में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। जीविका से आये सभी जीविका दीदियों ने कार्यशाला में उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिलाओ की सुरक्षा, संरक्षण तथा सशक्तिकरण के लिए महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा “सखी वन स्टॉप सेंटर तथा डी.एच.ई.डब्यू.” के नाम से सभी जिलों में एक मंच महिलाओं को प्राप्त है, जहाँ कोई भी महिला अपनी जागरूकता एवं किसी भी प्रकार का हिंसा के खिलाफ आवेदन दे सकती है। ‘181-महिला हेल्प लाइन नम्बर’ के माध्यम से घर बैठे मदद ले सकती हैं


        

इस कार्यक्रम में डी.एच.ई.डब्ल्यू. सुपौल के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, सखी वन स्टॉप सेंटर सुपौल के केंद्र प्रशासक, केस वर्कर जीविका के जिला तथा प्रखंड स्तरीय कर्मी के साथ सुपौल जिले में गठित सभी चालीस संकुल स्तरीय संघों से लीडर उपस्थित हुए, जो सुपौल के सभी पंचायतों का प्रतिनिधित्व करती हैं। मंच का संचालन भगवन जी पाठक द्वारा किया गया। सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यशाला का समापन किया गया। उक्त जानकारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी योगेंद्र लाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।



Bihar/ सुपौल - कर्पूरी परिचर्चा के सफल आयोजन के लिए जद (यू) की बैठक आयोजित

सुपौल। कर्पूरी परिचर्चा के सफल आयोजन को लेकर जनता दल (यू) की एक अहम बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पिपरा प्रखंड में आयोजित की गई। इस सम्बंध में जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में कर्पूरी परिचर्चा को सफल बनाने पर आज विचार विमर्श किया गया। 

उन्होंने बताया कि कर्पूरी परिचर्चा कार्यक्रम 23 सितंबर को दिन के 11बजे से पिपरा प्रखंड में चकबंदी कार्यालय के निकट अवस्थित आनंद भवन मेंआयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, विधायक रामविलास कामत, पूर्व मंत्री  राय विधायक गुंजेश्वर साह, विधायक मीणा कामत उपस्थित रहेंगे। 


बैठक में पूर्व विधायक लखन ठाकुर, विधायक रामविलास कामत, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव पिपरा विधानसभा प्रभारी विजेंद्र नारायण यादव, हरे कांत झा, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कामत, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, मो खुर्सीद आलम, किसन मंडल, आलोक यादव, निर्धन पासवान, प्रमोद कुमार मंडल, रामकिशोर राय, दुर्गा मंडल, महेंद्र गुप्ता, रमेश ठाकुर, बिनोद राम आदि मौजूद थे।




निर्मली/सुपौल - भवन और बेंच डेस्क की बाट जोह रहा है सरकारी विद्यालय: विक्रांत कुमार

निर्मली (सुपौल)। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा शिक्षा व्यवस्था में लगातार किये जा रहे प्रयास पर छात्र नेता विक्रांत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हाल में शिक्षा विभाग खूब चर्चा में आया हुआ है, क्योंकि जब से के के पाठक बिहार के नए अपर मुख्य सचिव बनाए गए हैं, लगातार बिहार के तमाम विद्यालय का दौरा कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चों एव शिक्षक की उपस्थिति पर उनका पूरा ज़ोर है। लेकिन अभी भी बिहार के कई स्कूल संसाधान का अभाव झेल रहा है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूल पेड़ के नीचे या खेत में बने फूस के टूटे हुए घर मे संचालित होता है। भवन के अभाव में बच्चों को बेहतर शिक्षा कैसे मिल सकती है।
छात्र नेता विक्रांत कुमार 

छात्र नेता विक्रांत ने कहा कि बारिश एव ठंड के मौसम में उन स्कूलो में काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता है। विभिन्न विद्यालयो में बेंच डेस्क की सुविधाएं तक उपलब्ध नही है। बच्चों को जमीन पर बैठ कर पढ़ना पड़ता है। ऐसे में बिहार की शिक्षा व्यवस्था मे सुधार संभव नही है। केवल हाजरी पर जोर देने से शिक्षा व्यवस्था में सुधार होने वाला नहीं है।
छात्र नेता विक्रांत ने बच्चों के लिए स्कूल भवन बने बेंच डेस्क की सुविधाएं हो, स्कूल संसाधन से लैस हो तभी सरकारी शिक्षा व्यवस्था दुरस्त हो सकता है। सरकारी स्कूल की व्यवस्था को हाईटेक बनाया जाए ताकि दिल्ली एव गुजरात जैसे बड़े शहरो के सरकारी स्कूलो की तरह अपना बिहार का सरकारी स्कूल एव शिक्षा विभाग दुरुस्त हो सके।

अररिया - जोगबनी मे बीजीएफ भवन बन कर तैयार, आज करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री उद्घाटन

 राजेश शर्मा/ जोगबनी (अररिया)। जोगबनी स्थित इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट परिसर में शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर लगभग सारी  तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं मंच भी सजकर तैयार है। 

जायजा लेते वरीय अधिकारी

शुक्रवार को जिलाधिकारी इनात खान व एसपी अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक ब्रिफिंग करते हुए ड्रायड्रील भी किया। इस बीच सेना का एक हेलिकॉप्टर हैलीपैड पर उतर कर ट्रायल किया वही सेना के अधिकारियो ने व्यवस्था का निरीक्षण किया। 

एक ओर जहां आईसीपी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं जोगबनी नगर क्षेत्र में  चप्पे चप्पे पर अतिरिक्त पुलिस बलों को तैनात किया गया है। चप्पे चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। बताते चले कि केंद्रीय गृह मंत्री शनिवार को अपराहन 3 बजे झंझारपुर से जोगबनी पहुँचेंगे तथा आगमन के साथ ही अपराहन लगभग साढे तीन बजे बीजीएफ भवन का उद्घाटन करेंगे ततपश्चात थोरी देर के लिए वह आइसीपी स्थित बने पंडाल मे मंत्रणा करेंगे। वही केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ मे खासा उत्साह है।

सेना का हेलिकॉप्टर 

  कार्यक्रम स्थल का एसएसबी डीआईजी ने किया निरीक्षण

केन्द्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूर्णिया प्रक्षेत्र के एसएसबी डीआईजी राजेश कुमार टुड्डू ने बल के साथ शुक्रवार  को जोगबनी आईसीपी पहुंच कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर डीआईजी ने सभा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा को लेकर कई निर्देश भी दिए। केंद्रीय मंत्री के सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहे इसके लिए डीआईजी ने एसएसबीअधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये तथा सुरक्षा व्यवस्था हर तरह से चुस्त दुरुस्त रहें इसके लिए विशेष एलर्ट पर रहने का निर्देश दिया। इस दौरान कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम सहित अन्य एसएसबी जवान उपस्थित रहे।

आईसीपी में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण के दौरान अधिकारी  

चार ब्लाक में निर्माण किया गया है बीजीएफ परिसर

भारत नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी  के अलावे महिला व जवान के लिए अलग-अलग ब्लॉक निर्माण किया गया हैं। जिसमे अधिकारी व जवान के लिए सभी सुविधा उपलब्ध है। इंट्रीग्रेटेड केम्प में बने बीजीएफ आवासीय परिसर में 223 बेड की सुविधा है।जिसे यहाँ पदस्थापित अधिकारी व जवान को उपलब्ध कराया जाएगा ।

नव निर्मित बीजीएफ भवन

अररिया- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र

राजेश शर्मा/ जोगबनी  (अररिया)।  भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बीजीएफ भवन का उद्घाटन करने अररिया जिले के जोगबनी आ रहे हैं। एक साल के अंदर गृह मंत्री का अररिया जिले में पहला, सीमांचल में दूसरा और बिहार का छठा दौरा है।

उद्घाटन के लिए तैयार बीजीएफ भवन

गृहमंत्री अमित शाह जोगबनी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के समीप बॉर्डर गार्डेड फोर्सेज (बीजीएफ) के लिए बनाए गए आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पार्टी के एक हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर रणनीति पर भी बात करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। 

केंद्रीय गृहमंत्री  श्री शाह के साथ एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है।अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करके भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देंगे।साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए पिछली मीटिंग में दिए गए टास्क की भी समीक्षा करेंगे।

गृह मंत्री श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों में भी उत्साह का माहौल है और उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कस कर लगे हुए हैं। जोगबनी आईसीपी में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी और नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने भी तैयारी का जायजा लिया और गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।भाजपा के नेताओं ने हैलीपेड और कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के साथ अधिकारियों से कई आवश्यक जानकारियां भी ली। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अररिया जिला भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

सुपौल- मिशन परिवार विकास अभियान के तहत स्वास्थ्य मेला का आयोजन, डेंगू की रोकथाम के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी

सुपौल। मिशन परिवार विकास अभियान के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन कौशल कुमार, जिलाधिकारी, सुपौल के द्वारा फीता काट कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी कौशल कुमार व नप के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहीं डीएम ने राज्य में बढ़ते डेंगू मरीज को देखते हुए एवं 22 सितंबर को आयोजित होनेवाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को ले जागरुकता के बाबत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मालूम हो कि 11 सितंबर से 26 सितंबर तक मिशन परिवार विकास अभियान के तहत परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत उक्त स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन परिवार विकास अंतर्गत परिवार नियोजन पखवाड़ा के विभिन्न आयामों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। 

सिविल सर्जन डा. मिहिर कुमार वर्मा ने परिवार नियोजन से होने वाले लाभ से लोगों को अवगत कराया। मेले में गर्भ निरोधक संबंधी स्टाल भी लगाए गए थे। इस मौके पर जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा की शुरुआत हुई है जो 26 सितंबर तक चलेगा। परिवार नियोजन संबंधित जो भी गतिविधियां होती उसे मिशन मोड में कार्रवाई करते हैं। सभी को निर्देश दिया गया है कि जो निर्धारित लक्ष्य है उसे पूरा करें।

जिले में बढ़ गया है डेंगू का प्रकोप, सावधानी जरुरी: डीएम 

        डीएम श्री कुमार ने कहा कि ज़िले डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ गया है डेंगू से हमलोग बचें इसके लिए अपने घरों अथवा अन्य जगह पानी इकट्ठा नहीं होने दें, इससे एडीज मच्छर के प्रजनन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही अपने आस पास के जगहो को साफ-सुथरा रखें। बच्चे जब स्कूल जाये तो फूलपैंट एवं पूरी बांह वाले शर्ट में जाएं। डेंगू से बचाव जरूरी है। ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन के लिए भी कहा गया है। कोई भी ब्लड डोनेट करना चाहते हैं तो वे स्वेच्छा से डोनेट कर सकते हैं। ताकि ब्लड बैंक में ब्लड की पूर्णता बनी रहे और कोई गंभीर मरीज आता है तो उसकी जान बचाई जा सके। 

उन्होने कहा कि आज कृमि मुक्ति दिवस को लेकर भी जागरुकता रथ रवाना किया गया है। इसके तहत कृमि की दवा खिलाई जाएगी। तीनों कार्यक्रम साथ-साथ चल रहा है। इस मौके पर नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, डा. मेजर एसबी प्रसाद, डा. अजय कुमार झा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा. नूतन वर्मा, डा. विनय कुमार, डीपीएम मिन्नतुल्लाह, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सुपौल, कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद्, सुपौल, जिला योजना समन्वयक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्याकंन पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक, परिवार कल्याण कार्यकर्ता, डी०टी०एल० पिरामल, सुपौल, कार्यालय सहायक, ग्रेड ए नर्स सहित अन्य  कर्मी मौजूद थे।

राघोपुर/सुपौल- प्रसव पश्चात एक महिला की बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान सदर अस्पताल में मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

राघोपुर/सुपौल। प्रसव के पश्चात अचानक तबियत बिगड़ने के कारण सदर अस्पताल में इलाजरात एक महिला की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर दिया। 

मृतका (फाईल फोटो)

मृतका आरती कुमारी (26 वर्ष) के पति राघोपुर प्रखंड अंतर्गत पिपराही पंचायत के दुर्गापुर गांव के निवासी जगन्नाथ मंडल ने बताया कि उनकी पत्नी गर्भवती थी। बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल में रात को करीब 7 बजे भर्ती कराया था। जहां 1 घंटे के बाद नॉर्मल डिलीवरी से एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। लेकिन डिलेवरी के पश्चातआरती की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो राघोपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के मद्देनज़र सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार की रात करीब 11 बजे सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचे। जहां सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर से दिखाए जाने के बाद चिकित्सक ने उसे प्रसूता वार्ड में भर्ती होने की सलाह दी। मृतका के पति ने बताया कि प्रसव वार्ड में एडमिट करने के उपरांत आरती ने के पेट में दर्द शिकायत बताई गई जिसके उपरांत सुई और दवा दिया भी गया। लेकिन अहले सुबह उसकी मौत हो गयी है। 

परिजनों का आरोप 05 घंटे तक नहीं आए चिकित्सक

मृतका के परिजनों ने बताया कि करीब 5 घंटे के दौरान बाद भी महिला चिकित्सक ना ही अस्पताल आयी और ना जांच ही किया गया। जबकि राघोपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने महिला मरीज को खून की कमी होने के कारण रेफर किया था। परिजनों ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इधर मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी सदस्य का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। 

अस्पताल प्रबंधन ने सुपौल सदर थाने की पुलिस को हंगामा की सूचना दी तो सुपौल पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। सुपौल सिविल सर्जन डॉक्टर मिहिर कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।






हादसा- नदी में नहाने के दौरान छात्र लापता, एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी

सुपौल। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नम्बर 18 मोमिन टोला निवासी एक 13 वर्षीय किशोर के नदी में नहाने के दौरान लापता होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ बीते बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मो जकी अंसारी का पुत्र मो रेहान अपने घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। जिस क्रम सदर प्रखंड अंतर्गत बैरिया पंचायत स्थित पूर्वी कोशी तटबंध के मुंगरार घाट में स्नान करने गया था। जहां पानी में डूब कर लापता हो गया है।

मौके से छात्र का कपड़ा साईकिल एवं चप्पल बरामद किया गया है। इस आधार पर संदेह जताया जा रहा है कि छात्र नदी में डूब गया है। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम कोसी नदी में लापता छात्र को ढूंढने में जुटी है। 

इधर लापता छात्र 13 वर्षीय मो रेहान अंसारी के पिता मो जकी अंसारी ने बताया कि बीते बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे अपने दो दोस्तो के साथ घूमने कि बात कह कर घर से निकला था। लेकिन रात तक नहीं घर वापस लौटा तो हम लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद उसके साथ घूमने निकले दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि घर से पूर्वी कोशी तटबंध के मूंगरार घाट के समीप कोशी नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया और हम लोग डर से वहां से भाग आए। यह जानकारी मिलने पर रात करीब 10 बजे परिजनों के साथ उन लड़कों द्वारा बताए गए जगह पर पहुंचे तो नदी किनारे बेटे के कपड़े साइकिल और चप्पल बरामद हुआ। 

डूबने की आशंका के मद्देनज़र सुपौल सदर थाने को सूचना दी गई तो सुपौल सदरअंचलाधिकारी प्रिंस राज के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम गुरुवार की सुबह 09 बजे से कोसी नदी में लापता बच्चों की तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक उसके शव का पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ टीम के कंपनी कमांडर निलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 एक बच्चे की डूबने की सूचना पर गुरुवार के सुबह 9 बजे से टीम लापता किशोर को ढूंढने में लगी है। लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।


खुलासा- पिपरा (सुपौल) में मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता से परेशान बेटे और दामाद ने मिलकर कर दी हत्या

पिपरा (सुपौल)। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे में बीते 10 सितंबर को आम के बगीचा में मिट्टी के अंदर से बरामद एक शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मृतक के पुत्र व दामाद को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसपी शैशव यादव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता अयोजित कर किया।

प्रेस वार्ता करते एसपी शैशव यादव

    एसपी श्री यादव ने बताया कि 10 सितंबर को एक वृद्ध की हत्या कर आम के बगीचे में शव को गाड़ने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पिपरा थाना दल-बल के साथ वहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया शव को देखने पर पाया गया कि मृतक की गला रेत कर हत्या कर शव को मिट्टी में गाड़ दिया गया है। शव की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला टोला राजपुर वार्ड 05 निवासी बुचाय मंडल के रूप में हुई। 

    मामले में मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के बयान के आधार पर मृतक के पुत्र प्रकाश कुमार, दामाद विजय कुमार ऊर्फ महादेव मंडल सहित एक अज्ञात के खिलाफ़ पिपरा थाना कांड संख्या -289 /2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि मृतक मानसिक रोगी थे, जिसके कारण परिवार में हमेशा तनाव बना रहता था। इस वजह से बेटे और दामाद ने मिलकर वृद्ध की हत्या कर दी। नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी दामाद विजय कुमार उर्फ महादेव मंडल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कचिया, कुदाल, घटना में प्रयुक्त बाइक, खून लगा कपड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,  पुअनि बाल्मिकी प्रसाद यादव, पिपरा थाना सअनि प्रकाश रजक सहित अन्य पुलिस बल शमिल थे।