हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

प्रधानमंत्री मोदी के फारबिसगंज के जनसभा से फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं नेपाल के लोग

अररिया। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, कोशी सीमांचल के लोगों के बीच जो सबसे आशा उम्मीद का विषय होता है, वह है फारबिसगंज के हवाई अड्डे के संचालन की घोषणा की उम्मीद। क्योंकि इसी हवाई अड्डे पर देश के प्रधानमंत्री अपनी जनसभा करते हैं। सीमा के इस पार हो या उस पार नेपाल की एक बड़ी आबादी सिर्फ जनसभा में इस उम्मीद के साथ पहुँचती है कि प्रधानमंत्री मोदी फारबिसगंज हवाई अड्डा को चालू करने की घोषणा करेंगे। लेकिन हर बार बड़ी ही निराशा हाथ लगती है। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री के चुनावी सभा की तैयारी होने के साथ ही सीमा पार नेपाल के लोगों के बीच फिर से एक यह चर्चा आम हो चुका है कि क्या इस बार सीमांचल ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल को भी फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा कर नई सौगात मिलेगी।

नेपाल का एक बड़ा तबका बाग़डोगरा विमान स्थल पर है निर्भर
नेपाल सोनार समाज फाउंडेशन के संयोजक महेश साह स्वर्णकार ने इस सम्बन्ध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत नेपाल के बीच एक अटूट रिश्ता है। वहीं व्यापरिक दृष्टिकोण से भी नेपाल के लोग भारत के यात्रा पर होते हैं। अगर हवाई यात्रा करनी बाग़डोगर जाना पड़ता है। मोदी जी की जनसभा सीमांचल में जहाँ हो नेपाल की एक बड़ी आबादी उनको सुनने पहुँचती है। जिसमे खास कर नेपाल के लोगों को फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की बात सुनने की आस लगाए रहते हैं।

भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि फारबिसगंज हवाई अड्डा हमेशा से नेपाल के लोगों के लिए उत्सुकता का विषय रहा है। क्योंकि मोरंग सुनसरी औद्योगिक कॉरिडोर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं। कई कम्पनी भारतीय संयुक्त निवेश में है तो नेपाल के उद्योगी व्यापारी ट्रेड के कार्य से भारत के महानगर की यात्रा करते हैं। ऐसे में निश्चित रूप से फारबिसगंज हवाई अड्डा दोनों देश के लिए बहुउपयोगी भी साबित होगा। इस हवाई अड्डे के चालू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

विराटनगर/नेपाल : स्थानीय संचार माध्यम के विकास व संरक्षण लिए कानूनमंत्री को सौंपा माँगपत्र



राजेश शर्मा । राज टाइम्स

विराटनगर (नेपाल)। नेपाल पत्रकार महासंघ मोरंग शाखा के द्वारा स्थानीय संचार माध्यम के विकास और संरक्षण लिए प्रदेश स्तर पर भी लोक कल्याणकारी विज्ञापन वितरण करने की मांग को लेकर एक मांग पत्र कोशी प्रदेश सरकार को दिया है।

नेपाल पत्रकार महासंघ मोरंग के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन भट्टराई के नेतृत्व में टीम के द्वारा मंगलवार को प्रदेश के आन्तरिक मामले एवं कानून मंत्री शमशेर राई से मिलकर मांग पत्र सौंपा गया।

महासंघ के द्वारा प्रदेश व स्थानीय सरकार के सूचना तथा विज्ञापन संघीयता के मर्म अनुसार स्थानीय संचार माध्यम के द्वारा प्राप्त करने की नीति व कानून निर्माण करने, विज्ञापन के क्षेत्र में सरकार के द्वारा किये जा रहे  खर्च का एक बड़ा हिस्सा बिचौलियों के हाथ में जाने के कारण माध्यम को सीधे समानुपातिक रुप में विज्ञापन प्रदान करने की व्यवस्था करने, संचार माध्यम काठमांडू से प्रकाशित होने पर राष्ट्रीय और काठमांडू से बाहर प्रकाशित होने पर  क्षेत्रीय होने जैसे भेदभावपूर्ण व्यवहार के अंत करने की मांग रखा गया है।  वहीं प्रदेश स्तर पर सम्पूर्ण संचार क्षेत्र के विकास व प्रबंधन के लिए  आवश्यक कानूनी व नीतिगत प्रबंध जल्द से जल्द करने और प्रदेश सरकार के द्वारा इससे पूर्व पत्रकार महासंघ शाखा कार्यालय को दे रहे सहयोग को निरन्तरता प्रदान करने की मांग की है। 

महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष भट्टराई ने कहा कि बीते कुछ समय से संचार क्षेत्र काफी संकटग्रस्त अवस्था से गुजर रहा है जिसे बचाने में सरकार के सहयोग की आवश्यक्ता है। महासंघ शाखा के मांगपत्र को लेते हुए कोशी प्रदेश सरकार के प्रवक्ता सह मंत्री शमशेर राई ने पत्रकार महासंघ द्वारा उठाए गए मांग पर आगामी आर्थिक वर्ष के बजट में समावेश करते हुए आगे बढने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।