हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

Indo Nepal- भारत से नेपाल पहुंचा लिक्विड ऑक्सीजन

  • केंद्रीय गृह मंत्रालय की हरी झंडी के बाद भारत से नेपाल पहुंची लिक्विड गैस की पहली खेप
  • भारत सरकार ने झारखंड व उत्तरप्रदेश से ऑक्सीजन भेजने की दी है अनुमति

पटना (राज टाइम्स)
भारत में ऑक्सीजन सिलेंडर व गैस की किल्लत के बीच सुप्रीम कोर्ट की ओर से निर्यात पर लगाई गयी पाबंदी के बावजूद भारत सरकार ने नेपाल पर मेहरबानी दिखाई है। एक अंतराल के बाद नेपाल को फिर से लिक्विड ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति भारत से होने लगी है। 

झारखंड के जमशेदपुर से ऑक्सीजन टैंकर में पहली खेप नेपाल पहुंची। इसके लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज से ऑक्सीजन भेजने की अनुमति दी है।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद रोकी गयी थी नेपाल को ऑक्सीजन सप्लाई

देश में लगातार ऑक्सीजन की किल्लत के कारण बनी भयावह स्थिति के बाद सर्वोच्च अदालत के आदेश के अनुसार अप्रैल महीने से ही नेपाल के ऑक्सीजन निर्यात करने पर रोक लगाई गयी थी। लेकिन गृह मंत्रालय के द्वारा बीते दिनों झारखंड के जमशेदपुर व उत्तरप्रदेश के महाराजगंज से नेपाल को लिक्विड गैस के निर्यात की अनुमति दे दी है। ऑक्सीजन सप्लाई शुरू होने के बाद नेपाल की ओर से जारी कोटा 60 टन प्रति सप्ताह के अनुसार ऑक्सीजन सप्लाई की मांग की जा रही है।


एक टैंकर लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर झारखंड से पहुंचा नेपाल

प्रतिबंध हटने के साथ ही भारत से नेपाल को लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को नेपाल के रुपन्देही जिले के छिपागढ से संचालित शंकर गैस उद्योग ने भारत से लिक्विड गैस का आयात किया है। नेपाल के रुपन्देही जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की डिमांड भी बढ़ी है, इस वजह से लगातार भारत से लिक्विड ऑक्सीजन का आयात किया जा रहा है।


एक टैंकर से रीफिल होंगे 500 ऑक्सीजन सिलेंडर

शुक्रवार को नेपाल भेजे गए लिक्विड ऑक्सीजन टैंकर से 500 सिलेंडर को रीफिल किया जाएगा। शुक्रवार की सुबह भैरहवा भन्सार कार्यालय पहुंची गैस के टैंकर को आवश्यक कागजात की प्रक्रिया पूरा कर शंकर गैस उद्योग तक ऑक्सीजन पहुंचा देने की बात जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही के पुलिस निरीक्षक तेज बहादुर खत्री ने कही है।
पुलिस निरीक्षक खत्री को पूरे जिले के ऑक्सीजन के व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गयी है। खत्री के अनुसार शंकर गैस उद्योग दैनिक पांच सौ सिलेंडर ऑक्सीजन उत्पादन कर रहा था, लेकिन जिले के कोविड अस्पताल में अब 2150 सिलेंडर की मांग है जिसके अनुरूप लगातार भारत से उक्त गैस उद्योग के लिए लिक्विड ऑक्सीजन का आयात किया जा रहा है।

BIHAR/सुपौल - लाटरी धंधेबाज को राघोपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 दीपक कुमार गुप्ता / सिमराही (सुपौल)। 

राघोपुर पुलिस ने लाटरी धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि सरोज सिंह के मकान में लाटरी का अवैध कारोबार चल रहा है । त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस बल के साथ छापेमारी की गई तो 95 हजार का अवैध लाटरी एवं 57,300 नगद राशि के साथ एक लाटरी कारोबारी को घर दबोचा गया। इस बाबत राघोपुर थाना कांड संख्या 116/21 दर्ज कर गिरफ्तार कर आरोपी गोविंद पोद्दार को जेल भेजा जा रहा है।

BIHAR- खुदरा व्यापारियों के हित में सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, ई कॉमर्स कम्पनियों पर लग सकता है विराम


ई-कॉमर्स कंपनियों का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण- उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

पटना (राज टाइम्स) 

ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर एसोसिएशन (AIMRA) और कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा प्रायोजित वेबिनार में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रदेश के लगभग 300 व्यापारियों से सीधे संवाद किया। उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना और संगठन द्वारा दिए गए सुझावों को भी संज्ञान में लिया। ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सीनियर उपाध्यक्ष विभूति प्रसाद ने बिहार में लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी उत्पादों की बिक्री व वितरण को लेकर अमेज़न और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों को आड़े हाथों लेते हुए उपमुख्यमंत्री जी से तत्काल प्रभाव से इस पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि बिहार में लॉकडाउन लगा हुआ है। कई ऐसे राज्यों के उदाहरण भी दिए गए जहां लॉकडाउन के दौरान गैर-जरूरी वस्तुओं की सप्लाई पूरी तरह से बंद है एवं उपमुख्यमंत्री जी को व्यापारियों के भविष्य की चिंताओं से अवगत कराया। वहीं संगठन के प्रदेश सचिव कमलेश कुमार सिंह ने वेबीनार पर व्यापारियों की बातों को बहुत ही सजग ढंग से रखने में अहम भूमिका निभाई। बिहार के प्रत्येक जिले से मोबाइल संगठन के पदाधिकारियों ने एक स्वर में गैर जरूरी वस्तुओं की डिलीवरी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से रोकने का उपमुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष नवनीत केडिया द्वारा भी उप मुख्यमंत्री जी को टेक्नोलॉजी में मोबाइल व्यापारियों की अहम भूमिका के बारे में अवगत कराया तथा लॉकडाउन एक्सटेंशन में व्यापारियों की भूमिका के बारे में जानकारी भी दी। व्यापारियों की वैक्सीनेशन प्राथमिकता के आधार पर लगे इस पर भी चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने सभी मुद्दों पर गंभीर चिंतन करने के बाद यह आश्वासन दिया की ई-कॉमर्स कंपनियों का मुद्दा एक गंभीर विषय है और इस पर आपदा प्रबंधन टीम को व्यक्तिगत तौर पर संज्ञान लेने को कहेंगे। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि व्यापारियों के हित में उपमुख्यमंत्री का हर संभव सहयोग मिलता आया है। उन्होनें आल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन की इस मांग को जायज ठहराया।

प्रदेश के सभी जोनल पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष शान्ति स्वरूप, उपाध्यक्ष मोहम्मद दिलशाद, अनिल बाजोरिया, नितिन कृष्णन, प्रमोद अग्रवाल, कन्हैया कुमार  अजय कुमार  संजीव कुमार ( मंटू भगत) सैलेश जैन ने योजनाबद्ध तरीके से इस पर कार्य करने पर विशेष बल दिया।

Bihar- बिहारशरीफ में क्रिकेट खेलने के दौरान उत्पन्न विवाद मे हुई मारपीट, युवक की मौत

 इस्लामपुर (राज टाइम्स)। 

क्रिकेट खेलने के दौरान उत्पन्न विवाद मे हुई मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्लामपुर थानाक्षेत्र के काजिचक गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया जिसमें एक युवक को बैट से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से एक निजी नर्सिंग होम में इलाज हेतु लाया गया जहाँ चिकित्सक ने देखते ही उस युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक स्थानीय ग्रामीण राजबल्लभ यादव का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। इस घटना के संबंध में मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि मृतक सोनू कुमार गांव के ही मैदान में अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण क्रिकेट खेल रहे गांव के ही कुछ लोगों ने सोनू कुमार को क्रिकेट खेलने वाले बेड से सर और सीना पर मार दिया जिससे सोनू कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थानाध्यक्ष शरद कुमार रंजन स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में लगे हुए है । शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ भेज दिया।

BIHAR- कोराना ने छीना एक और पत्रकार, नहीं रहे हिन्दुस्तान के मधुबनी ब्यूरो प्रभारी दीपक कुमार

  • बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी गए थे दीपक कुमार, वहीं ली अंतिम सांस
  • मूल रूप से भागलपुर के रहने वाले थे पत्रकार दीपक कुमार

मधुबनी के पत्रकार दीपक कुमार का फाइल फोटो।


पटना (राज टाइम्स )। 
बिहार में जारी कोरोना के कहर ने एक और पत्रकार को हमसे छीन लिया। मधुबनी के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार का शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पत्रकारिता जगत में गम की लहर दौड़ गई। वे कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। जिनका इलाज रामपट्टी स्थित कोविड केयर सेन्टर में चल रहा था।
बताया जाता है कोविड केयर सेंटर में इलाज के दौरान तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ बेहतर इलाज के लिए अपने रिश्तेदार के पास सिल्लीगुड़ी चले गए थे। जहां शुक्रवार को एक निजी अस्पताल में दीपक ने आखिरी सांस ली। दीपक कुमार मधुबनी में हिन्दुस्तान अखबार में बतौर प्रभारी कार्यरत थे। दीपक कुमार मुल निवासी भागलपुर के थे। परंतु उनके माता-पिता देवघर में अपना घर बनाकर रह रहे थे

इधर दीपक कुमार के निधन पर आसियान इंटरनेशनल जर्नलिस्ट कॉउंसिल(एआईजेसी) के निदेशक शशांक राज,राजेश कुमार शर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संगठन ने कहा है कि पत्रकारिता जगत ने एक बेहतर पत्रकार को खो दिया है, जिसकी भरपाई में काफी वक्त लग जाएगा।

Nepal- बहुमत में फिर ओली सरकार विरोधी के दावे हुए फेल




पवन साह/ बिराटनगर (नेपाल)

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के ऊपर लगे अविश्वास प्रस्ताव स्वतः ही रद्द हो गया है।तीन दिन पूर्व नए सरकार के गठन के लिए विपक्षी दलों को दिए गए समय सिमा के अंदर कोई भी दल अपना बहुमत का प्रस्ताव राष्ट्रपति के समक्ष पेश नही कर पाया है । जिसके बाद
राष्ट्रपति कार्यालय के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति सार्वजनिक करते हुए कहा है कि बहुमत की सरकार गठन के लिए राष्ट्रपति बिद्या देवी भण्डारी के द्वारा दिये गए समयसीमा गुरुवार की रात्रि 9 बजे समाप्त होने तक किसी भी दल के द्वारा सरकार बनाने का दावा पेश नही किया जा सका है।इधर प्रधानमंत्री ओली के द्वारा अपने पक्ष के सांसद को एक जुट करते हुए अपना बहुमत कायम रखा है । 

प्रधानमंत्री ओली के पास पूर्ण बहुमत के साथ इतने सांसद का है साथ
नेकपा एमाले : 121 + जसपा (महन्त+राजेन्द्र) : 19 + नेमकिपा : 1 = 141
पुर्ण बहुमत की सरकार के पी ओली के नेरत्तिव में ।

BIHAR/सुपौल- पप्पू यादव के ट्वीट से प्रशासनिक महकमा में खलबली, मनाने पहुंचे अधिकारी

 वीरपुर (सुपौल)। पूर्व सांसद पप्पू यादव द्वारा जेल से किये   गए ट्वीट से प्रशासनिक महकमा में खलबली मच गई। प्रशासनिक पदाधिकारी जेल में मनाने पहुँचे। मालूम हो कि मंगलवार की देर रात  पप्पू यादव को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वीरपुर उपकारा में भेजा गया था जहाँ से उन्होंने बुधवार को दिन के दस बजकर दो मिनट में अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह कहा कि मैं वीरपुर जेल में भूख हड़ताल पर हूँ। न पानी है ,न वाशरूम हैं, मेरे पैर का ऑपरेशन हुआ था, नीचे बैठ नही सकता, कमोड भी नही है। करोना मरीजो की सेवा करना, उनकी जान बचाना, दवा माफिया, ऑक्सीजन माफिया, एम्बुलेंस माफिया को बेनकाब करना ही मेरा अपराध है मेरी लड़ाई जारी रहेगी।


जेल के अंदर कमोड ले जाते हुए श्रमिक
इस ट्वीट के बाद पूरा अनुमंडल प्रशासन दलबल के साथ जेल पहुँच कर उनकी मांगों पर विचार कर उन्हें आवश्यक सुबिधा मुहैया कराने की कवायद में जुट गया और उन्हें अपना भूख हड़ताल वापस लेने की गुहार लगाने लगा। जेल सूत्रों ने बताया कि उनके लिए कमोड जेल के अंदर लगाया जा रहा हैं। जेल डॉक्टर अभिषेक रंजन ने उनके स्वास्थ की जांच की। उन्होने बताया कि उनका शुगर और बीपी लेवल ठीक है और वे स्वस्थ हैं।

BIHAR- गिरफ्तारी के बाद पूर्व सांसद को भेजा गया बीरपुर जेल, कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश

 

आश नारायण मिश्रा/ वीरपुर (सुपौल)। 

पूर्व सांसद की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार देर रात करीब 2 बजे भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बीरपुर उपकारा लाया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मौके पर समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जाप कार्यकर्ताओं ने बताया कि पप्पू यादव को पटना से गिरफ्तारी कर रातों रात मधेपुरा लाया गया जहाँ रात को कोर्ट खुली और पेशी के बाद उन्हें रातों रात बीरपुर जेल भेज दिया गया। मालूम हो कि वीरपुर उपकार को क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है।


कार्यकर्ताओं ने बताया की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रात को पूर्व सांसद की पेशी की गईं। पेशी के दौरान पप्पू यादव ने कोर्ट के सामने अपनी बीमारी का हवाला दिया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की मांग की बावजूद उन्हें जेल भेज दिया गया। जहाँ समर्थको की भारी भीड़ थी और प्रशासन के सामने करोना नियम की धज्जियां उड़ाई गई। प्रशासन को पप्पू यादव को जेल भेजने में भारी मसक्कत करनी पड़ी।

पटना से हुई गिरफ्तारी के बाद हर जगह रात को पप्पू यादव के गिरफ्तारी का समर्थकों द्वारा भारी विरोध जारी रहा। इस मौके पर एसडीएम वीरपुर कुमार सतेंद्र ,वीरपुर एएसपी रामानंद कुमार कौशल, वीरपुर अनुमंडल दंडाधिकारी अजय कुमार सिंह,नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, बसंतपुर अंचलाधिकारी विद्यानंद झा, वीरपुर उपकारा निरीक्षक राजीव रंजन आदि पुलिस बल के अलावे जाप के समर्थक उपस्थित थे।

BIHAR- पप्पू यादव की गिरफ्तारी किसके इशारे पर

बड़ा सवाल- वारंट के बाद मधेपुरा से लड़ा चुनाव, जिस थाने में था केस दर्ज वहाँ की पुलिस ने दी थी प्रचार के दौरान सुरक्षा?

सरकार की आलोचना हो गई है तेज

पटना (राज टाइम्स) जाप सुप्रीमो सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सूबे में सियासी तूफान खडा हो गया है। पुलिसिया कार्रवाई की टाइमिंग पर अब सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि फरवरी 2020 में पहला वारंट जारी होने के 8 माह बाद अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद पप्पू यादव ने चुनाव लड़ा था। पप्पू यादव के खिलाफ जिस मुरलीगंज थाने में केस दर्ज था वहां की पुलिस ने प्रचार के दौरान उनके सुरक्षा की कमान संभाली थी तो फिर उस समय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया।

विधानसभा चुनाव के दौरान वे प्रचार करने मधेपुरा आए थे, लेकिन तब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। शायद गिरफ्तारी से पूर्व सांसद को चुनाव में सहानुभूति का लाभ मिल जाता, इसलिए पुलिस उनकी सभाओं में मौजूद थी, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया। पप्पू यादव अपने प्रत्याशी ई. प्रभाष की चुनावी सभा को संबोधित करने उसी मुरलीगंज भी गए थे, जहां के थाने में उनके खिलाफ केस भी दर्ज था। फिर भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। ऐसे में इस समय जब वे लागातार कोरोना पीड़ितों की दवा से लेकर सभी तरह की मदद कर रहे हैं, इस कार्रवाई को जाप कार्यकर्ता सहित सभी विपक्षी दल राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी की खबर के बाद जिले में सभी जगह जाप कार्यक्रताओं ने विरोध जताया।

बताते चलें कि पूर्व सांसद को पटना पुलिस ने मधेपुरा पुलिस को मंगलवार की देर शाम को सौंप दिया था। वजह थी मधेपुरा कोर्ट से 32 वर्ष पुराना अपहरण का एक मामला जिसमें उनका बेल टूट गया था। जिसके बाद वारंट जारी हुआ था और उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। बाद में 22 मार्च 2021 को दूसरा वारंट जारी किया गया था।

पहले से गिरफ्तारी की योजना थी

पप्पू यादव को गिरफ्तार करने की पटकथा पूर्व से ही लिखी जा चुकी थी क्योकि सोमवार सुबह पूर्व सांसद पप्पू यादव सिंहेश्वर में निजी कार्यक्रम में जाने वाले थे जिसके लिए वे रविवार रात दो बजे पटना से निकलते। इसे देखते हुए उनके पीए ने रूट के सभी जिलों के जिलाधिकारी डीएम और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की थी। लेकिन देर रात को उन्होंने सिंहेश्वर आने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। इसके बावजूद भी प्रशासन लगातार उन पर नजर रखे हुए थी। पुलिस-प्रशासन को आशंका थी कि वे बिना सुरक्षा के भी शार्टकट रास्ते से सिंहेश्वर के लिए निकल जाए। सुबह भी पुलिस चौकन्ना थी। गम्हरिया में मधेपुरा-सुपौल जिला की सीमा चेकपोस्ट पर खुद एसपी भी लाव-लश्कर के साथ सुबह में पहुंचे थे। मंगलवार को जब पटना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद मधेपुरा जिला से उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में कुमारखंड थाने की पुलिस को वहां भेजा गया।

 

जनता अब पूरी तरह पप्पू के पक्ष में हैं क्योकि

·         जहाँ कोरोना के प्रभारी मंत्री तक क्षेत्र में जाने से कतराते थे, तब अस्पताल से लेकर श्मशान तक अकेले पप्पू यादव और उनकी टीम दिख रही थी

·         जब बिहार में ऑक्सीजन के अभाव में मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा तो पप्पू यादव ने पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी के आवास पर छिपाकर रखे गये एम्बुलेंस का मुद्दा उछाल दिया

·         जहां कहीं भी महामारी के समय कोई दिक्कत में होता था, वहां मसीहा के रूप में पप्पू यादव पहुंच जाते थे

·         पटना की बाढ़ में अकेले पप्पू यादव ने जितना किया वैसा किसी भी सियासी पार्टी ने नहीं किया

 

जेल में रहना पड़ सकता है पूर्व सांसद को

दरअसल, 1989 में मुरलीगंज थाना में रामकुमार यादव के अपहरण के आरोप में पप्पू यादव के खिलाफ कांड संख्या- 09 /89 दर्ज कराया था। सूत्रों की मानें तो इस कांड में पप्पू यादव को पहले जमानत मिली थी, लेकिन सुनवाई में भाग नहीं लेने की वजह से यादव की जमानत को रद्द करते हुए उन्हें फरार घोषित कर दिया गया। जानकर बताते हैं कि कोर्ट बंद है तो अभी जमानत भी आसानी से नहीं होगा। चूंकि मामला 32 वर्ष पुराना है इसलिए अब मुकदमे का निर्णय के बाद ही उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।

BIHAR/ नवादा- महिला व तीन बच्चों की हत्या पुलिस ने फुलवरिया डैम से निकाली लाश





नवादा (राज टाइम्स)

नवादा जिले का रजौली थाने के फुलवरिया डैम से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक महिला व तीन बच्चों की लाश बरामद की है। चारों का गला घोट कर हत्या के बाद लाश को डैम में फेंक दिया गया है । राजौली के एसडीओ चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि एक महिला के साथ 12 से 14 आयु वर्ग के 2 लड़की व 10 वर्षीय  बालक की लाश बरामद की गई है ।संभावना व्यक्त की गई है कि चारों लाशें एक ही परिवार की है ।किस कारण से मां सहित तीन बच्चों की हत्या कर लाश को फुलवरिया डैम में फेंकी गई है। अभी बताना मुश्किल है।



पुलिस ने कहा कि लाश की पहचान के बाद ही सच्चाई का पता लगाया जा सकेगा ।एसडीओ ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से भी इस घटना की जांच की जाएगी। इस लोमहर्षक घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है ।ऐसा लगता है पारिवारिक विवाद व किसी कारणों से महिला व उसके तीन बच्चों की हत्या कर लाश को फुलवरिया में फेंक दी गई ।पुलिस अधिकारियों ने इस लोमहर्षक हत्याकांड की जांच सजगता से करने की बात कही है।

बिहार - प्रिंस भिक्टर का खुला अल्टीमेटम,यदि पप्पू यादव को पुलिस ने रिहा नहीं किया तो होगा आंदोलन



सवाल जनता कर रही है कि आंसू पोछने वाला गुनहगार कैसे?



अररिया ( राज टाइम्स) 
भाजपा का पोल खोलते ही तानाशाही सरकार ने जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को गिरफ्तार कर अपनी भ्रष्ट व्यवस्था को छुपाना चाहती है। भिक्टर ने कहा आज संकट काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद करने वाले पप्पू यादव को गिरफ्तार कर सरकार अपनी चरमराती और भ्रष्ट व्यवस्था का परिचय दे रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना जैसे भयावह बीमारी निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की है। पप्पू यादव नेता नहीं बल्कि जनसेवक है,यदि वोट की राजनीति करनी होती तो चुनाव हारने के बाद सड़क पर लाश को साईकिल में लॉड कर अस्पताल नहीं ले जाता। उन्होंने आक्रोशित लहजे में कहा पूर्व मंत्री व सारण के सांसद राजीव प्रताप रूड़ी द्वारा एम्बुलेंस घोटाला को सामने लाने वाले जाप सुप्रीमो पप्पू यादव पर एफआईआर दर्ज कर 'चोरी और सीना जोड़ी' कथन को सही साबित कर दिया। मंगलवार को जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस द्वारा सर्वप्रथम नज़रबंद किया गया उसके बाद पटना आवास से गिरफ्तार किया गया है। श्री भिक्टर ने कहा यदि हमारे माननीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को रिहा नहीं किया तो कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सड़क से सदन आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पप्पू यादव को गिरफ्तार किए जाने पर जनाधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) युवा शक्ति, जाप छात्र परिषद् कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Nepal :-प्रधानमंत्री ओली अग्निपरीक्षा में हुए फेल गयी प्रधानमंत्री की कुर्सी।



ओली के कौन कौन सांसद ने नही लिया मतदान में भाग पढ़े पूरी नामावली के साथ ।



एआईजेसी के सहयोग से इंटरनेशनल डेस्क(राज टाइम्स)


नेपाल के प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सोमवार को संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद संसद में बहुमत साबित नही किये जाने के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी डगमगा गयी है। सोमवार को संसद में आयोजित मतदान के प्रक्रिया में प्रधामन्त्री ओली के पक्ष में सिर्फ 93 सांसदों ने मतदान किया जबकि  प्रधानमन्त्री पद पर बने रहने के लिए कम से कम 136 से सांसद का समर्थन चाहिए था लेकिन इन्हें अपने सांसद से ही समर्थन नही मिल पाया अब प्रधानमंत्री ओली बिश्वास के मत लेने में  असफल होने से संविधान के अनुरूप खुद ही स्वतः पद मुक्त हो जाएंगे।

232 सांसद की थी उपस्थिति। 

सोमवार को  बिश्वास मत को लेकर आहूत  संसद के बैठक में कूल 232 सांसद की उपस्थिति थी । इनमे से 93 सांसदों ने प्रधानमन्त्री ओली के पक्ष में मतदान किया है व 124 सांसदों ने विपक्ष में मतदान किया। 15 सांसद ने किसी के पक्ष में मतदान नही किया ।प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र,जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के बाबुराम भट्टराई,उपेन्द्र यादव पक्ष के द्वारा पूर्व घोषित निर्णय अनुसार विपक्ष में मतदान किया है । संविधान के अनुरूप स्पीकर अब इस बात की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति को जानकारी देंगे जिसके बाद प्रधानमंत्री ओली को कार्यवाहक प्रधानमंत्री में नियुक्त करते हुए नए सरकार बनाने की प्रक्रिया सुरु की जाएगी।

नेकपा के इन सांसद ने ओली के पक्ष में नही लिया मतदान में भाग ।

 योगेश भट्टराई
 झलनाथ खनाल (अस्पताल में रहने के कारण)
 पवित्रा निरौला खरेल
 भवानी खापुङ
 जयकुमार राई
 यज्ञराज सुनुवार
 गणेश पहाडी
 विरोध खतिवडा
 कृष्णलाल महर्जन
 माधवकुमार नेपाल
 जीवनराम श्रेष्ठ
 नारायण खतिवडा
 घनश्याम भुसाल
 गोकर्ण विष्ट
 सोमप्रसाद पाण्डे
 मेटमणी चौधरी
 झपट रावल
 भीमवहादुर रावल
 दिपकप्रकाश भट्ट
 सुरेन्द्र पाण्डे
 रामकुमारी झाँक्री
 सरला यादव
 पुष्पाकुमारी कर्ण
 कल्याणी खड्का
निरादेवी जैरु
 कलिला खान (उपस्थित होकर मतदान नही की  )
 लक्ष्मीकुमारी चौधरी
 मुकुन्द न्यौपाने

Bihar- रूडी की चुनौती पर पप्पू यादव ने खड़े कर दिया 40 ड्राइवर, कहा - जहां जरूरत हो ले जाएं


एम्बुलेंस मामले में महामारी एक्ट के तहत दर्ज हो राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा : पप्पू यादव

सांसद निधि सरकार का पैसा, तो उस फंड से खरीदी गाड़ी प्राइवेट जगह पर कैसे 



पटना (राज टाइम्स)। पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी के प्रशिक्षण केंद्र पर खड़ी एम्बुलेंस मामले में उनसे मिली चुनौती का करारा जवाब देते हुए जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने आज 40 लाइसेंसधारी ड्राइवर खड़े कर दिए और कहा कि बिहार सरकार जहां भी एम्बुलेंस को ड्राइवर की जरूरत हो, वे लें जाए। इसके लिए उन्होंने जाप के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह का मोबाइल नम्बर 9334123702 जारी किया और कहा कि सरकार इन ड्राइवरों को सरकारी नौकरी भी दे। साथ ही उन्होंने महामारी एक्ट के तहत भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी पर मुकदमा दर्ज करने की भी मांग की। श्री यादव ने मुख्यमंत्री से कौशल विकास के नाम पर हुए घोटाले की जांच की भी मांग कर दी। 

पप्पू यादव ने ये बातें आज अपने पटना स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा। इस दौरान उन्होंने राजीव प्रताप रूडी और उनके समर्थकों पर अप्रत्यक्ष रूप से धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि अगर जरूरत होगी तो हम ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक करेंगे। साथ ही पप्पू यादव ने यह भी कहा कि अगर हमें मार देने से बिहार की जनता को एम्बुलेंस और दवाई, ऑक्सीजन आदि मिल जाये तो हम इसके लिए तैयार हैं। रूडी जी से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्होंने जिस तरह से मुझे धमकी दी और राजनीति का आरोप लगाया तो बस यही कहूंगा कि राजनीति कौन नहीं करता है। नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, जार्ज फर्नांडिस जैसे दिग्गज लोग भी तो राजनीति करते रहे हैं। 

उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि रूडी जी, आपने तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ NH के पास परिवहन क्षेत्र में संभावित रोजगार सृजन के लिए कुशल चालकों के प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया था। फिर यह बंद क्यों हुआ? आपको भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से हटाया गया। भाजपा को तो आपकी करतूत मालूम है। आप ही बताइए सरकारी पैसे का एम्बुलेंस निजी घर में क्या कर रहा है? रूडी जी, आप हमारे भाई हैं। धमकी न दीजिये। सारण की जनता ने जो जिम्मेदारी दी है, वो निभा लीजिये। जनता के भरोसे पर आप चुनकर गए हैं, अगर आप अपनी जिम्मेदारी ले लें तो हम खुद घर बैठ जायेंगे। लेकिन अगर आप भूलेंगे, तो हम आपको जगायेंगे। रही बात खत्म होने की तो जो आदमी दिन रात एक कर लाशों की बीच जिंदगी गुजार रहा है। उसे मत डराइये। मैंने जनता के सवाल को उठाया और आप व आपके लोग मेरा अंत करने में लग गए। 

श्री यादव ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा कि जिसके घर शीशे के हों वो पत्थर नहीं फेंकते। आप कहते हैं ड्राइवर नहीं है। आपके यहाँ से ही कल से आज तक कई लोगों ने ड्राइवर देने की बात कही है। थोड़ा शर्म करिये। 

वहीं, पप्पू यादव ने सिवान कोविड सेंटर के बहाने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भी आग्रह किया कि कम से कम वे अपने गृह जिले में ICU, वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था कर लेते। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री जी हमारे मित्र हैं। मैं उनसे आग्रह करूँगा की कि वे सिवान में तो लोगों को असप्तालों में सुविधा मुहैया कराए। वहां ICU नहीं है। वेंटीलेटर नहीं है। ऑक्सीजन नहीं है। रेमडीसीवीर सिर्फ 40 मिला है, जबकि लोग 100 भर्ती हैं। आपके इस्तीफे के लिए ट्विटर पर लाखों ट्वीट हो चुके हैं, लेकिन वक्त काम करने का है। आपको जो जिम्मेदारी बिहार की जनता ने दी है, उसे निभाइए। 
संवाददाता सम्मेलन में प्रेमचन्द सिंह, राजेश रंजन पप्पू, मुन्ना खान, राजू दानवीर ,सचितानन्द यादव आदि मौजूद थे।

Bihar / पटना- गंगा में गिरी वैन, एक परिवार के 10 लोगों की मौत

  •  दानापुर पीपा पुल पर हुआ हादसा
पटना (राज टाइम्स)। इस वक़्त बिहार की राजधानी पटना से एक बड़े हादसे की खबर मिल रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार एक पिकअप वैन गंगा में डूब गई है। इस वैन पर सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। वही दुर्घटना के 3 घंटे बाद गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम की मदद से 10 शवों को बाहर निकाल लिया गया है। घटना के बाद स्थानीय सांसद रामकृपाल यादव व विधायक रीतलाल यादव घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं।
यह भयानक हादसा दानापुर के समीप बने पीपा पुल पर हुआ। पुल से गुजरती पिकअप वैन अचानक गंगा में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्‍थल पर पहुंच गई है। हादसे की भयावहता के मुताबिक राहत बचाव कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों में गुस्‍सा देखा जा रहा है। सांसद यादव के अनुसार दानापुर के पीपा पुल घाट पर लोगों की भीड़ लग गई है। हर ओर चीख-पुकार मची है। वैन में सवार लोगों के स्‍वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वैन पूरी तरह गंगा में समा गई है। वह अभी दिखाई भी नहीं दे रही है।
गंगा में डूबने वाले वाहन पर सवार सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। यह हादसा अकीलपुर से दानापुर की तरफ लौटते वक्‍त शुक्रवार की सुबह हुआ। गाड़ी को गंगा में समाते देखकर पुल से गुजर रही दूसरी गाड़‍ियों पर सवार लोग भौंचक रह गए। तत्‍काल वहां काफी भीड़ लग गई। इसी बीच कुछ लोगों ने प्रशासन को सूचना दी।



बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात अकीलपुर के रहने वाले विक्रम सिंह के भतीजे राजेश का तिलक था। गंगा में डूबने वाली गाड़ी पर सवार इसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे की खबर के बाद शादी वाले घर के लोग सन्‍न हैं तो पीड़‍ितों के घर हाहाकार मच गया है। प्रशासन की टीम गंगा में गिरी गाड़ी और उसमें फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी में सवार लोगों के बचे होने की उम्‍मीद काफी कम है। हालांकि प्रशासन पूरी ए‍हतियात के साथ रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में लगा है।

सुपौल/ बिहार - अपराधियों ने 4 को मारी गोली, एक की मौत

  • क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

सुपौल (राज टाइम्स) जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक साथ व्यवसायी पिता-पुत्र समेत चार को गोली मार दी जिसमे एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं 3 गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में दुकानदार शंभु चौधरी, दुकानदार का पुत्र गौतम चौधरी और एक स्टाफ श्याम मंडल शामिल हैं. 

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.बताते चलें कि पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक स्थित किराना दुकान पर अपराधी सामान खरीदने के बहाने आए थे जहां तीन बाइक पर सवार सात की संख्या में अपराधी पहले दुकान पर पहुंचे और सामान खरीदने लगे. सामान खरीदने के दौरान उन्होंने दुकानदार से बहस की और फिर दुकान पर बैठे चार लोगों को गोली मारकर फरार हो गए. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दूकान पर पहुंचे और चारों को आननफानन पिपरा पीएचसी पहुंचाया, लेकिन दुकानदार के एक पुत्र गोविंद चौधरी की पिपरा पीएचसी पहुंचने से पहले मौत हो गई. वहीं दुकानदार, उनके एक और बेटे और एक स्टाफ को गंभीर अवस्था में पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं घटना की सूचना पाकर एसपी और डीएसपी भी मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश करते दिखे.

सुपौल/बिहार - पीएचसी प्रभारी डॉ अखिलेश के साथ हुई मारपीट, कर्मियों ने अस्पताल में लगाया ताला

सुपौल से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट 

सुपौल/बिहार - पुलिस ने किया सात डकैत गिरफ्तार, सुपौल एसपी मनोज कुमार ने किया मामले का उदभेदन

बीते दिनों सदर प्रखण्ड के रामदत्तपट्टी पंचायत में हुई डकैती मामले का उदभेदन करने में सुपौल पुलिस ने सफलता प्राप्त की है. एसपी मनोज कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस सफलता की जानकारी दी.

फोटो- मामले का उदभेदन करते सुपौल एसपी मनोज कुमार 

सुपौल (राज टाइम्स) सदर पुलिस को रामदत्तपट्टी डकैती मामले में मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है. मामला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदत्तपट्टी घूरघूर चौक का है जहां बीते 10 जनवरी को देवनारायण चौधरी के घर पर भारी संख्या में डकैतों ने हमला कर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. 




आज 22 जनवरी 2021(शुक्रवार) को  सुपौल SP मनोज कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सदर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने 7 शातिर डकैतों सहित 28 kg चांदी, 211 ग्राम सोना, 60 हजार रुपये बरामद किया है. SP मनोज कुमार ने बताया कि इस गैंग के कुछ और सदस्य है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी. एसपी श्री कुमार ने बताया कि अधिकांश डकैत मधुबनी जिले के हैं. इन डकैतों ने कई बार डकैती की घटना को अंजाम दिया है. इस मौके पर सदर थाने की पुलिस टीम सहित SHO व SDPO मौजूद थे.


अररिया/ बिहार - जोगबनी में अपराधी खुलेआम लहराते है हथियार, एसएसबी ने किया तीन को गिरफ्तार

  • अपराधी का खुलेआम हथियार लहरा जोगबनी में घूमना पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
  • सभी अपराधी जोगबनी के नेता चौक व मुख्य बाजार के

 जोगबनी (अररिया) (राज टाइम्स) । अररिया जिले में इन दिनों अपराधी व अपराध चरम पर है। आखिर हो भी क्यो नही जब खादी का साथ हो खाकी सुस्ती से ठण्ड में आराम फरमा रही हो तो अपराधियो के मनोबल का बढ़ना लाजमी ही है। जिला पुलिस पर जहाँ दवा व्यवसायी पवन केडिया हत्याकांड के दो पखवाड़े होने को है और पुलिस एक कदम भी आगे नही पहुँच पाई है । वही जोगबनी में अपराधी खुलेआम हथियार लहराते हुए बेखौफ होकर घूमते है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जोगबनी पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कितनी सजगता से चुस्ती बरती जा रही है । ऐसे लगता है मानो जोगबनी में पुलिस की व्यवस्था है ही नहीं । अगर होती तो अपराधी बेख़ौफ़ नही होते ।वही इन सब के बीच एक बड़ा सवाल यह भी उठता है कि क्या पुलिस पर सुस्त होने के लिए राजनीतिक दवाब तो नही है?

कैप्सन-हथियार लहराते बाइक पर सवार अपराधी


 एसएसबी जोगबनी ने न कि होती कार्यवाही तो
?

जिस तरीक़े से जोगबनी में अपराधी हथियार लहराते घूम रहे है व स्थानीय पुलिस बेखबर है ऐसे में लोगो को कहना है कि अगर एसएसबी न होती तो ऐसे खुले अपराधी पर लगाम लगाना मुश्किल होता ।  गुरुवार को बाइक सवार जोगबनी के स्थानीय अपराधियों के द्वारा खुलेआम हथियार लहराने की सूचना पर जोगबनी बीओपी के द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही में बोर्डर पिलर संख्या 181/1 से डेढ़ किलोमीटर अन्दर एक पिस्टल चार गोली के साथ पटेल चौक जोगबनी निवासी राहुल कुमार दुबे (पिता रविन्द्र दुबे), नेता चौक निवासी संजय कुमार मंडल (पिता विद्यानंद मंडल), हाई स्कूल चौक निवासी राजकुमार मंडल (पिता प्रमोद मंडल) को गिरफ्तार किया है । एसएसबी ने यह इन लोगो के द्वारा उपयोग किये जा रहे बाइक को भी जब्त किया है । इस कार्यवाही में जवान राहुल कुमार ,चंदन सिंह, राजीव रंजन, जय श्री कुमार, संतोष रजक, धर्मेन्द्र कुमार, अशोक कुमार मीणा शामिल थे। एसएसबी के द्वारा त्वरित की गईं कार्यवाही से लोगो ने एसएसबी का आभार जताते हुए कहा है कि हमारे देश के जवान सीमा की सुरक्षा ही नही नागरिक सुरक्षा के लिए भी हमेशा तत्त्पर है।

फोटो कैप्शन- एसएसबी की गिरफ्त में तीनों अपराधी 

वही गिरफ्तार सभी युवक जोगबनी के मुख्य बाजार के निवासी है वही इन लोगो के द्वारा ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जोगबनी में रह रहे इन अपराधियों की जानकारी जोगबनी पुलिस को नही थी?क्या हथियार सीमा इलाके में पहुचाने वाले तक पुलिस पहुच पाती यह तो समय के साथ ही साफ होगा । एसएसबी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को कागजी प्रक्रिया के बाद जोगबनी थाने को सुपुर्द कर दिया जाएगा ।

 

कैप्शन- अपराधियों से जब्त हथियार 

क्या कहते है एसपी ह्र्दयकान्त

वहीं जोगबनी में बढ़े अपराधी के मनोबल के सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा कि अपराधी कोई भी हो बक्शे नही जाएंगे। वहीं उन्होने स्थानीय लोगो से भी अपील किया कि ऐसी कोई भी गतिविधि दिखे तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दे।

अररिया- नशीली दवा के मुख्य कारोबारी चढ़ा एसएसबी के हत्थे

  • कुन्दन के ऊपर दर्ज है आधे दर्जन आपराधिक मामला
  • फारबिसगंज में है कुन्दन का स्टॉक पॉइन्ट

जोगबनी (राज टाइम्स)। अररिया जिला अंतर्गत जोगबनी स्थित टिकुलिया निवासी नशीली दवा के कारोबारी कुन्दन यादव को जोगबनी एसएसबी के जवानों के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जोगबनी बीओपी कैम्प प्रभारी बीरेंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिली कि तीन व्यक्तियों के द्वारा नशीली दवा ले कर फारबिसगंज से जोगबनी के तरफ जा रहा है। इसकी सूचना पर तेलयरी कैम्प के असिस्टेंट इंस्पेक्टर सतपाल शर्मा के नेतृत्व में जवानों ने नाका पार्टी लगा कर जाँच करने लगें। इसी क्रम में नशीली दवा के कारोबार के सरगना व कुख्यात अपराधी कुंदन यादव अपने तीन से चार साथियों के साथ फारबिसगंज से जोगबनी टेलीयारी के रास्ते प्रतिबंधित नशीली दवा ले कर आ रहा था।

जाँच के क्रम में कुन्दन यादव व इसके अन्य साथी के पास से 160 पीस डाइलैक्स डीसी, एक देशी कट्टा, चार कारतूस बरामद किया गया। जाँच के क्रम नशीली दवा व हथियार मिलने पर एसएसबी ने सभी को हिरासत में ले लिया है। जिसमे गिरफ्तार अपराधी की पहचान कुंदन यादव पिता हीरा यादव निवासी नेताजी चौक जोगबनी, राहुल मंडल पिता हीरालाल मंडल वार्ड नंबर 8 खजूर बाड़ी व गंगा मंडल पिता लल्लन मंडल इंदिरा नगर वार्ड संख्या 10 के रूप में पहचान हुई है।

हिरासत में लिए गए सभी अपराधी को पूछताछ के बाद  आगे की करवाही के लिए जोगबनी थाना को सुपुर्द किया गया है।

 


पहले भी दर्ज है इन लोगो पर दर्जनों मामले

नशे के कारोबारी के रूप में कुख्यात कुन्दन यादव पर इससे पूर्व भी आधे दर्जन से ज्यादा मामला दर्ज है। उसके उपर जोगबनी रेल स्टेशन के समीप पप्पू पटेल को गोली मारने का मामला दर्ज है वही नेपाल में भी पुलिस को इसकी तलाश है।

 

फारबिसगंज में कुन्दन का है स्टॉक पॉइन्ट

नशीली दवा के गिरफ्त में स्थानीय युवा को लेने के लिए कुन्दन के द्वारा कई तरह के प्रलोभन देने की बात सूत्र बताते है। सूत्रों की माने तो एसएसबी की दबिश के कारण यह अपने कारोबार को फारबिसगंज से संचालित करता था। वह जरूरत के हिसाब से नशीली दवा की खेप को जोगबनी व नेपाल कैरियर के माध्यम से सप्लाई करता था। एसएसबी द्वारा गिरफ्तार इस कुख्यात की गिरफ्तारी के बाद क्या पुलिस इसके मकड़जाल को तोड़ पाती है या फिर युवाओं के भविष्य को यू ही नशीली दवा के चुंगल में फसने को छोड़ती है यह एक यक्ष प्रश्न है।


रिपोर्ट - राजेश शर्मा

सिर्फ 9 घण्टे में पुलिस ने किया लूटकांड का उदभेदन, लूटे गये 46 लाख के साथ 6 अपराधी गिरफ्तार


फोटो- घटना के बारे में विस्तार से जानकारी देते सुपौल एसपी मनोज कुमार 

सुपौल (राज टाइम्स)। सुपौल पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। पुलिस ने लूट कांड के एक बड़े मामले का उदभेदन किया है जिसमें लूटी गई करीब 46 लाख रुपये की भी बरामदगी हुई है साथ ही सभी अपराधियों को भी धर दबोचा गया है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान मनोज कुमार ने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे फारबिसगंज के व्यावसायी साह एण्ड सन्स एवं हरिओम टेड्रर्स के मैनेजर मनोज कुमार अपने चालक सनोज कुमार को लेकर वीस्टा गाड़ी से सहरसा एवं सुपौल जिला से पैसा का तगादा कर वापस फारबिसगंज लौट रहा था। इस दौरान प्रतापगंज थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर इनका चालक गाड़ी रोककर लघुशंका के लिए उतर गया इसी क्रम में एक पिकअप वैन से चार अपराधी उतरे और गाड़ी पर सवार मैनेजर मनोज कुमार से मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बताया गया कि बैग में करीब 49 लाख रुपया था।
घटना को लेकर प्रतापगंज थाना में मामला दर्ज किया गया और त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कांड का अनुसंधान शुरू कर दिया जिसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लेकर पुलिस ने मात्र नौ घंटे में कांड का उदभेदन करते हुए इस लूट कांड में शामिल तमाम छह अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि घटना में प्रयुक्त पिकअप भान एवं स्कारपियों गाड़ी, लूटा गया मोबाईल एवं अन्य सामानों को बरामद किया गया तथा घटना में संलिप्त कुल 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में सनोज कुमार उर्फ छोटू, अमरदीप दयाल, अमित शर्मा, मो० राजू, अमित कुमार राय और जय किशोर सरदार उर्फ जैरी शामिल है। सभी अपराधी अररिया जिले के बताए गए हैं। बताया गया कि अपराधियों के पास से लुटे गए 46 लाख 20 हजार 750 रुपये भी बरामद किए गए हैं। वहीं घटना में उपयोग किये गए एक पिक अप सहित स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद किया गया है।