हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

लोकसभा के चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने पर PK का बड़ा दावा

कहा -मुझे बिहार में आए कुछ ही महीने हुए और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई, इंतजार विधानसभा चुनाव तक कीजिए 1 बार फिर बिहार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिखेगा : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में बने महागठबंधन को अवसरवादी कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। यह सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही है जिसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है। उन्होंने महागठबंधन की नई सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी यह नई सरकार एक-दो सालों में पांच से दस लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना जन सुराज अभियान वापस ले लूंगा, क्योंकि बिहार के लोगों के हित में ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी।

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर आज सरकार तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है। तो ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी। 

उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान को बिहार में केवल कुछ महीने ही हुए हैं और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई है। उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फेविकॉल की तरह अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर हो रही है।

भारत से नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे नाइजेरियन नागरिक के साथ एक भारतीय गिरफ्तार

  • पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला है भारतीय निवासी, वहीं नाईजेरियन निवासी का वीजा सितम्बर में ही हो चुका है एक्सपायर

राजेश शर्मा

कोशी प्रदेश (नेपाल)। भारत नेपाल सीमा से अवैध रुप से नेपाल में प्रवेश की कोशिश कर रहे एक नाइजेरियन नागरिक को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा कोशी प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके सहयोगी भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है।



पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झापा स्थित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सुबह पौने नौ बजे पैदल गश्ती के क्रम में नेपाल बॉर्डर आउटर पोस्ट टिरिंग के समीप नाइजेरियन नागरिक 32 वर्षीय अनेकोर सिमोन ओगेचुकु व भारतीय नागरिक 30 वर्षीय सनम राई को अवैध रूप से नेपाल प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया है। सशस्त्र पुलिस नायव निरीक्षक केदारराज खड्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेचीनगर नगरपालिका के डिल्लीगौडा से दोनों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी नेपाल नम्बर 2 गण, झापा ने दी। 

सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल के अनुसार सनम राई पश्चिम बंगाल के दर्जलिंग का निवासी है। उसका घर मणिग्राम पंचायत के मारापुल में है। राई के द्वारा नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु को भारतीय नंबर की मोटरसाइकल डब्लूबी74/0758 में बिठा कर खुली सीमा से अवैध तरीके से नेपाल प्रवेश करा रहा था। जांच के क्रम में नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु के पास से चार हजार पांच सौ भारतीय रुपए, दो मोबाइल, एक नेपाल एनआइसी एसिया बैंक का कार्ड, एक नाइजेरियन पासपोर्ट व वीजा मिला वहीं भारतीय नागरिक राई के पास से एक मोबाइल, भारतीय एटीएम एवं भारतीय मुद्रा बरामद किया।  

नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु का भारत के लिया जारी वीजा के आधार पर 25 सितम्बर 2022 को नई  दिल्ली आया था और उसका वीजा 23 सितम्बर 2023 को ही समाप्त हो चुका था। नाईजेरियन नागरिक के अनाधिकृत रूप से नेपाल में प्रवेश करने के प्रयास को लेकर इन दोनों को आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए अध्यागमन कार्यालय काँकडभिट्टा को सुपुर्द किया गया है।





प्रतिबंध के वाबजूद भारत से प्याज की तथा नेपाल से चाइनीज लाइटर की हो रही तस्करी

  • रेलवे परिसर बना प्याज तस्करों का स्टॉक पॉइंट, रेल पुलिस व कस्टम है बेखबर


रेलवे परिसर में प्याज अनलोड करते वाहन। 

राज टाइम्स। जोगबनी

भारत सरकार द्वारा जारी प्याज निर्यात पर प्रतिबंध का आदेश जोगबनी सीमा पर अप्रभावी दिख रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भारत सरकार का यह आदेश इस क्षेत्र में लागू ही नहीं है। ऐसा कहना इसलिए भी गलत नहीं होगा कि भारत में आम लोगों को प्याज कम कीमत पर उपलब्ध हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के महीनों बीत गए लेकिन अवैध रूप से मुख्य नाका से प्याज को धड़ल्ले से भेजा जा रहा है। बस बदला दृश्य यह है कि अब प्याज की गाड़ी नो मेंस लैंड की जगह पर खाली न हो कर रेलवे परिसर मे खाली हो रही है तथा झोले व साईकल पर लोड कर अवैध रूप से मुख्य रास्ते से ही जाता है। जबकि इसे रोकने में कस्टम, रेल सहित अन्य एजेंसी की बेखबरी समझ से पड़े है।

बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा 29 जून 2023  से ही चीन निर्मित लाइटर के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय क्षेत्र में जोगबनी सीमा से नेपाल से भारत खुलने वाली खिड़की के माध्यम से चाइनीज लाइटर की तस्करी भारत की ओर बड़े पैमाने पर की जा रही है।

स्टोर कर रखे गए प्याज की बोरी। 

वही नेपाल – भारत द्विपक्षीय व्यापार संधि के अनुसार एक देश से आयातित सामान सीधे दूसरे देश मे निर्यात नहीं किया जा सकता, लेकिन नेपाली व्यवसायी चीन से आयात किए गए लाइटर गोदाम से चोर रास्ते के माध्यम से सीधे भारत भेज रहे हैं जिसकी पुष्टि कही न कही दबी जुबान से ही सही नेपाल भंसार विभाग भी कर रहा है।

इस सम्बन्ध मे पूछे जाने पर नेपाल भंसार विभाग के निदेशक पुण्यविक्रम खड्का ने कहा कि किसी एक देश से आयात सामग्री को सीधे तीसरे देश भेजना गैरकानूनी है। श्री खड़का ने बताया कि कितनी सामग्री आई है सिर्फ इसकी जानकारी ही भंसार को होती है, उस सामग्री को आयात करने वाला किसे बेच रहा है इसकी जानकारी नहीं होती है। किसी अन्य देश से आयातित सामग्री को नेपाली उत्पाद बता कर दूसरे देश निर्यात नहीं किया जा सकता है। खुली सीमा के कारण भारत में होने वाली प्रत्येक आर्थिक गतिविधि का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर नेपाल पर भी होता है। पूर्व में सुपारी, मटर, छोहारा, मरीच जैसी समग्री किसी अन्य देश से आयात कर अवैध रूप से भारत में भेजा जाता था।




इन दिनों आप भागलपुर जाने की सोंच रहे हैं तो सावधान, डेंगू का हॉट स्पॉट बना है भागलपुर

रिपोर्ट - शशांक राज / सेन्ट्रल डेस्क कहीं आप इन दिनों स्मार्ट सिटी भागलपुर जाने की तो नहीं सोंच रहें है यदि हाँ तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। भागलपुर में इन दिनों बड़े पैमाने पर डेंगू फैला हुआ है। हालांकि प्रशासन या राज्य सरकार द्वारा आपके आने जाने पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है लेकिन यदि अतिआवश्यक ना हो तो ऐसी यात्रा को अविलंब रद्द कर दें। 

  बताते चलें कि पिछले दिनों परीक्षा एवं अन्य कारणों से भागलपुर जाने वाले कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जिसकी जानकारी उन्हे अपने गृह जिले में हुई। इस वजह से राज्य के अन्य जिलों में भी डेंगू के खासे मरीज एडमिट हुए है।


भागलपुर में डेंगू का प्रकोप 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में भागलपुर में डेंगू के करीब डेढ़ सौ मरीज एडमिट हैं और अब तक डेंगू से दो व्यक्ति की मौत भी हो गई है वहीं नौ लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सभी मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन अथक प्रयास कर रही है। भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत सेन स्वयं स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी श्री सेन के आदेश पर 100 बेड़ों वाला फेब्रिकेटेड अस्पताल को चालू कर मरीजों को उसमें शिफ्ट कर दिया गया है। 

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखकर सरकार भी अलर्ट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों को 25-25 बेड रिजर्व रखने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवा और गंभीर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिला अस्पतालों को कम से कम पांच-पांच बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। डेंगू मामलों की मुख्यालय स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने सभी नगर निकायों में सघन छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी सिविल सर्जनों को प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करने का निर्देश दिया है। 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूबे में 400 से अधिक डेंगू मरीज एडमिट हैं