हमें फॉलो करें : fX ▶◎
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

अररिया/बिहार : ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित; जोया खातून प्रथम व सुहानी कुमारी द्वितीय

पेंटिंग प्रतियोगिता में अपने चित्रों के साथ प्रतिभागी छात्राएं

बथनाहा। स्थानीय प्रस्वीकृत मध्य विद्यालय, कोशी शिविर बथनाहा में सोमवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर छात्र-छात्राओं के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय में अध्ययनरत सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और चित्रों के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना प्रस्तुत की।

विजेता को पुरस्कृत करते विद्यालय प्रधान सुभाष कुमार।


प्रतियोगिता में जोया खातून ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुहानी कुमारी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधान सुभाष कुमार ने दोनों छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इसके अलावा सलोनी कुमारी, रोशनी कुमारी, निहारिका कुमारी, चंकी रानी, दिव्यांशी सिंह तथा हिमानी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय प्रशासन ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

नीट की परीक्षा में अभिनव कुमार झा ने 685 अंक लाकर जिले का नाम क्या रोशन ,ऑल इंडिया में 7175 वां रैंक किया प्राप्त


फारबिसगंज (अररिया)। अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड स्थित ग्राम पोस्ट ढोलबज्जा के रहने वाले तारानंद झा के पौत्र एवं किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र अभिनव कुमार झा ने नीट की परीक्षा में 685 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है । उन्हेंं ऑल इंडिया में 7175 रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा विद्या मंदिर फारबिसगंज से पास किया है । इंटर की पढ़ाई उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलबज्जा से इंटर पास करके स्कूल के छात्र अभिनव कुमार झा ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्लास कर अपनी तैयारी की थी और पहले ही प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सिर्फ अपने गांव ही नही जिला का नाम रौशन किया है । फोरबिशंज अनुमंडल के ढोलबज्जा स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि मेरी स्वर्गवासी दादी शोभा देवी की ये इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बन कर लोगों की मदद कर सकूं, उनके आशीर्वाद से ही ये बड़ी सफलता मिली है।  बताया गया कि उनके पिता जितेंद्र कुमार एक छोटे किसान हैं और उनकी मम्मी बंदना देवी एक कुशल गृहणी हैं। अभिनव कुमार एक किसान परिवार से हैं और आज अपने परिवार के सपनो को साकार कर अभिनव कुमार झा बहुत खुश है। उनके परिवार के सभी लोग और दोस्तों ने इस सफलता पर बधाई दी है । उनके गांव ढोलबज्जा और स्कूल में भी खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों में स्थानीय मुखिया गौरी देवी पति बीरेंद्र पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय किरकिचिया के प्रधानाध्यापक श्री रमेश कुमार साह , ढोलबज्जा के प्रधान अध्यापक अब्दुल सलाम , जीप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू , इश्तियाक हसन, मुन्ना, शिक्षक साजिद आलम, तबरेज आलम, चाचा आदित्य कुमार ,सत्येंद्र कुमार एवं रविंद्र कुमार, अनोज झा आदि ने बधाई दी देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।