हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

ललितग्राम/सुपौल- विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर रात भर परोसी गई अश्लीलता, किसी ने रोका तक नहीं

  • ललितग्राम ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर 14 में अश्लील गीतों पर बार बालाओं ने किया डांस

सुपौल। वर्तमान परिदृश्य में चंद युवा संस्कृति और संस्कार की धज्जियां उड़ानें से भी गुरेज नहीं कर रहे। बीते 24 घंटे से जिले भर में भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव की धूम रही है। जिले के विभिन्न प्रखंडों में पूजा पांडाल सजा अमर शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। कहीं रविवार को विश्वकर्मा पूजनोत्सव मनाया गया तो कहीं सोमवार को पूजा पांडालों में भक्तों का तांता लगा रहा। 

आयोजन को लेकर पांडालों में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम लगाकर भगवत भजनों का शोर रहा तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लोगों ने आनंद लिया। ऐसे में ललितग्राम ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीनिया पंचायत स्थित टेंगरी गांव में रविवार की रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर का नाम लेकर पहले तो जागरण के आयोजन की बात रही। लेकिन जैसे ही कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो आर्केस्ट्रा के नाम पर बार बालाओं का अश्लील गीतों पर डांस शुरु हो गया। इस दौरान सभ्य समाज के चंद नामचीन लोगों की मौजूदगी भी रही। असभ्य युवा आपस में भिड़े भी और अश्लील गाने पर थिरके भी। इस बीच कोई उन्हें रोकने टोकने वाला न था और यह सब हो रहा था विश्वकर्मा पूजनोत्सव के नाम पर। 


पास ही बजरंगबली की प्रतिमा मंदिर में विराजित थी, लेकिन ऐसा करने वालों की फिर भी आस्था नहीं ‌जागी और रात भर अश्लीलता का पैमाना छलकता रहा। पंचायत के वार्ड नंबर 14 में सिंह टोला के समीप स्टेज सजा था और इसी स्टेज के पास आधी रात के बाद तक युवाओं की धमाचौकड़ी मचती रही। पांच सौ गज की दूरी पर ओपी पुलिस की मौजूदगी रही और ऐसा नहीं है कि उनकी गश्ती गाड़ी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंची होगी! नियमानुसार इस प्रकार के आयोजन से पूर्व प्रशासनिक इजाजत की भी दरकार होती है जिसे अनिवार्यता में शामिल किया गया है। बावजूद किसी ने रोका नहीं। 


गौर करनेवाली बात है कि यदि आयोजनकर्ताओं ने प्रशासनिक आदेश लिया भी होगा तो इस प्रकार के अभद्र कार्यक्रम की परमिशन तो कतिपय नहीं मिली होगी, तो फिर रात भर किस बिना पर अश्लीलता परोसी गई! सुबह जागते ही चंद स्थानीय लोगों ने साक्ष्य प्रस्तुत कर पूछा कि यह कैसी भक्ति थी और ये कैसे भक्त थे जो अश्लील मनोरंजन में ईश्वर की तलाश कर रहे थे। कुछ ने तो हकीकत स्वीकारा और हुए विवाद को शांत कराने हेतु स्थल पर खुद की उपस्थिति होने की बात कही। कार्यक्रम स्थल पर जब अश्लीलता का नृत्य परोसा जा रहा था तो भीड़ में किशोर से लेकर बालकों की भी मौजूदगी बताई गई। यदि ऐसा था तो सभ्य समाज की यह गंभीर तस्वीर है, आखिरकार हम अपनी अगली पीढ़ी को किस ओर ले जाने की हिमाकत कर रहे हैं! अपने किशोर व बालकों में कैसी संस्कृति और कैसा संस्कार भर रहे हैं, सोचिएगा जरूर।


इन दिनों आप भागलपुर जाने की सोंच रहे हैं तो सावधान, डेंगू का हॉट स्पॉट बना है भागलपुर

रिपोर्ट - शशांक राज / सेन्ट्रल डेस्क कहीं आप इन दिनों स्मार्ट सिटी भागलपुर जाने की तो नहीं सोंच रहें है यदि हाँ तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। भागलपुर में इन दिनों बड़े पैमाने पर डेंगू फैला हुआ है। हालांकि प्रशासन या राज्य सरकार द्वारा आपके आने जाने पर किसी भी प्रकार की कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है लेकिन यदि अतिआवश्यक ना हो तो ऐसी यात्रा को अविलंब रद्द कर दें। 

  बताते चलें कि पिछले दिनों परीक्षा एवं अन्य कारणों से भागलपुर जाने वाले कई लोग डेंगू की चपेट में आ गए। जिसकी जानकारी उन्हे अपने गृह जिले में हुई। इस वजह से राज्य के अन्य जिलों में भी डेंगू के खासे मरीज एडमिट हुए है।


भागलपुर में डेंगू का प्रकोप 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्तमान में भागलपुर में डेंगू के करीब डेढ़ सौ मरीज एडमिट हैं और अब तक डेंगू से दो व्यक्ति की मौत भी हो गई है वहीं नौ लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सभी मरीजों के लिए अस्पताल प्रशासन अथक प्रयास कर रही है। भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत सेन स्वयं स्थिति पर नजर रख रहे हैं। मरीजों की परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी श्री सेन के आदेश पर 100 बेड़ों वाला फेब्रिकेटेड अस्पताल को चालू कर मरीजों को उसमें शिफ्ट कर दिया गया है। 

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखकर सरकार भी अलर्ट

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज व अस्पतालों को 25-25 बेड रिजर्व रखने के साथ ही पर्याप्त मात्रा में दवा और गंभीर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जिला अस्पतालों को कम से कम पांच-पांच बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है। डेंगू मामलों की मुख्यालय स्तर पर मॉनीटरिंग की जा रही है। अपर मुख्य सचिव ने सभी नगर निकायों में सघन छिड़काव कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी सिविल सर्जनों को प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग करने का निर्देश दिया है। 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूबे में 400 से अधिक डेंगू मरीज एडमिट हैं