हमें फॉलो करें : f ▶
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ताज़ा खबरें
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

उत्तराखंड : चम्पावत के तारकुली में 15 दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण संपन्न, 28 प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र


 चम्पावत। पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत वाइब्रेंट ग्राम तारकुली में आयोजित 15 दिवसीय ऐपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 28 ग्रामीणों और महिलाओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का संचालन पंचम वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने किया। महिला जनजाति सेवा समिति, खटीमा के सहयोग से यह कार्यक्रम 11 से 25 सितंबर 2026 तक चला। इस दौरान प्रतिभागियों को उत्तराखंड की पारंपरिक ऐपण कला के विभिन्न डिजाइन, उन्हें बनाने की विधि और रंगों के प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।


प्रशिक्षुओं को ऐपण कला के जरिए स्वरोजगार शुरू करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। प्रशिक्षण पूरा होने पर द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।