हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

विराटनगर के छह आंख अस्पतालों पर सील, मानकों का पालन नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई

 


विराटनगर के छह आंख अस्पतालों पर सील, मानकों का पालन नहीं करने पर प्रशासन की कार्रवाई

विराटनगर, नेपाल। नेपाल के विराटनगर में स्वास्थ्य मानकों और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं करने के आरोप में छह आंख अस्पतालों को सील कर दिया गया है। इसके अलावा एक अन्य आंख अस्पताल की लैब पर भी सील की कार्रवाई की गई है।

जिला प्रशासन कार्यालय मोरंग और कोशी प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय की संयुक्त टीम ने लगातार दो दिनों तक विराटनगर में संचालित आंख अस्पतालों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान न्यूनतम कानूनी एवं तकनीकी मानक पूरे नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।




प्रशासन के अनुसार विराटनगर-15 रानी स्थित अखण्ड ज्योति आंख अस्पताल तथा मलाया रोड स्थित हिमाल आंख अस्पताल, नेपाल आंख अस्पताल, सञ्जीवनी आंख अस्पताल, इफ्रास आंख अस्पताल और विराट रानी आंख अस्पताल को सील किया गया है।

इसके साथ ही विराट आंख अस्पताल की लैब को भी मानक पूरा नहीं करने के कारण सील किया गया है। इस प्रकार कुल छह अस्पतालों और एक लैब पर कार्रवाई हुई है।

मोरंग के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी पवनराज कोइराला के नेतृत्व में हुई जांच में पाया गया कि संबंधित संस्थानों ने कोशी प्रदेश स्वास्थ्य निर्देशनालय से आंख उपचार केन्द्र के रूप में स्वीकृति ली थी, लेकिन वहां जटिल प्रकार की आंखों की सर्जरी और उपचार किए जा रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार नेपाल में आंख अस्पताल के रूप में संचालन के लिए निर्धारित न्यूनतम मानकों को पूरा करना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान संबंधित संस्थानों में कानूनी प्रक्रिया और तकनीकी मापदंडों के उल्लंघन की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने सील की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के बाद विराटनगर में निजी आंख चिकित्सा सेवाओं को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। प्रशासन की ओर से आगे की प्रक्रिया और संबंधित संस्थानों को मानक पूरा करने के संबंध में क्या निर्देश दिए जाते हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

स्रोत: नेपाली मीडिया रिपोर्ट, संगालोखबर — 13 अगस्त 2026।

बिहार से सटा एक ऐसा हिल स्टेशन जहाँ दिखता है शिमला जैसा नजारा

                          

तपती गर्मी में करें बादलों की सैर वो भी 250 रुपये में

सुपौल। शायद आपको विश्वास ना हो पर यह सच है कि केवल 250 रुपये में आप दो घंटे की यात्रा कर शिमला और मनाली जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन का आनन्द ले सकते हैं। रास्ते में ठंडी हवा के झोंके और भेडेटार के स्काई वॉक पर बादलों के बीच टहलने का मज़ा, ये आपकी यात्रा को शानदार बनाते हैं वो भी आपके बजट में।

यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरताशांत वातावरण और रोमांचक अनुभवों के लिए पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ठंडी हवाओं और बादलों के बीच बसे इस पहाड़ी इलाके को प्रकृति का अनमोल रत्न कहा जा सकता है। पहाड़ों से घिरा यह क्षेत्र नेपाल के कोशी प्रदेश में स्थित है। राजधानी विराटनगर से इसकी दूरी करीब 70 किमी है। पर्यटन के उद्देश्य से यह इलाका काफी समृद्ध है। बादलों के ऊपर पहाड़ों पर स्थित स्काई वॉक यहाँ का सबसे रोमांचक स्थान है जहां आप शीशे पर चलते हुए हजारों फुट नीचे का रोमांचक नजारा देखते हैंवहीं पाथीभारा मंदिर के दर्शन बिना आपका सफर पूर्ण नहीं होगा।


नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में बसा भेडेटार, धरान से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर 1420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। धरान-धनकुटा सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय भेडेटार एक आदर्श पड़ाव है
जो कोशी अंचल के पहाड़ी जिलों की यात्रा को और भी यादगार बनाता है। भेडेटार का सबसे बड़ा आकर्षण इसका मनोरम दृश्य है। बादलों के बीच बसा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। सुबह के समय कोहरे और बादलों के बीच सूर्योदय का नजारा देखने लायक होता है। यहाँ की हरियालीठंडी हवाएँ और शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर एक ताजगी भरा अनुभव प्रदान करते हैं।


बिहार या नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के लोगों के लिए यहाँ की यात्रा करना काफी आसान और सुविधाजनक है। जोगबनी सीमा पार कर विराटनगर (नेपाल) से भेडेटार का बस किराया नेपाली 300 रुपये (भारतीय रुपये 200/=) है इस प्रकार आप केवल 250 रुपये में भेडेटार पहुँच कर वहाँ की वादियों का आनंद ले सकते हैं। वहीं यदि आप अपनी निजी भारतीय गाड़ियों से यहाँ घूमना चाहें तो भन्सार कटा कर (विदेशी गाड़ियों के लिए टैक्स अदा कर) यात्रा कर सकते हैं। कोसी बैरेज के रास्ते भेडेटार की दूरी करीब 70 किमी है यानि इस रास्ते भी आसानी से आप भेडेटार पहुँच सकते हैं।

भेडेटार में होटलगेस्टहाउस या होमस्टे की सुविधा उपलब्ध है। 1500 रुपये से 2500 रुपये में डबल बेड वाले रूम उपलब्ध है। हमारी टीम भेडेटार के Hideaway होटल में रुकी थी जहां प्रत्येक कमरे की बालकोनी से प्रकृति का अदभुत नजारा दिखता था। प्रत्येक क्षण प्रकृति का बदलता नजारा मानो मंत्रमुग्ध कर रहा था ।



स्काई वॉक: रोमांच का नया ठिकाना


हाल ही में भेडेटार में निर्मित स्काई वॉक टावर पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। 500 रुपये (भारतीय 313 रुपये) के टिकट मूल्य पर यह स्काई वॉक आसपास के पहाड़ोंघाटियों का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह खासकर युवाओं और रोमांच प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।


फ्री फॅाल :  फ्रीफॅाल का शुल्क भी 500 रुपये (भारतीय 313 रुपये) ही है। लेकिन दोनों का एक साथ टिकट लेने पर 1000 रुपये के स्थान पर मात्र 750 रुपये (भारतीय 469 रुपये) का भुगतान करना पड़ेगा। बच्चों और वृद्धों के लिए विशेष रियायत है । यदि आप 40 से अधिक लोगों के समूह में आते हैं तो स्काई वाक के लिए 40 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रहे है।


पाथीभारा मंदिर : भेडेटार के पास सानो (छोटी) पाथीभारा मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैजो स्थानीय और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है। इसके अलावाआसपास के ट्रैकिंग ट्रेल्स और हाइकिंग रूट्स साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। धरान-भेडेटार मोटो राइड भी बाइकर्स के बीच काफी प्रसिद्ध हैजो इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से अनुभव करने का शानदार अवसर प्रदान करता है।


नमस्ते झरना:  नमस्ते झरना वर्षों से इस क्षेत्र में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है। मात्र 65 रुपये (भारतीय 41 रुपये) में झड़ने के निर्मल जल का आनंद ले सकते है।


सर्वश्रेष्ठ समय:
 फरवरी से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का सुहावना मौसम भेडेटार घूमने के लिए आदर्श है।

स्थानीय भोजन: यहाँ वेज और नॉनवेज, दोनों प्रकार के व्यंजन आपको मिलेंगे। स्थानीय व्यंजनों जैसे ढेड़ोगुन्द्रुक और सेल रोटी का आनंद लें सकते हैं। स्थानीय लोगों के खाने में थकाली काफी प्रसिद्ध है जिहाँ प्लेट में विभिन्न प्रकार के साग सब्जी होते है। ठंडी जलवायु होने की वजह से सेहत के लिए विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ की भी सुविधा रहती है।

सुरक्षा सुझाव:

स्थानीय नियम : यदि आप निजी वाहन से आ रहे हैं तो भन्सार लेना होगा। भन्सार लेते  समय आपको एक ग्रीन स्टिकर दिया जाएगा जिसे आपको वाहन पर चिपका देना है। इससे आप अनावश्यक जाँच प्रक्रिया से बच जाएंगे। अपना आधार कार्ड अवश्य साथ में रखें।

सावधानियाँ: पहाड़ी ईलाका होने के कारण आपको अनुभवी ड्राईवर की आवश्यकता होगी। ठंडी जलवायु के कारण गर्म कपड़े साथ रखेंखासकर सुबह और शाम के समय। आप सुरक्षा के मद्देनजर अपने मोबाईल में इंटरनेशनल रोमिंग कि सुविधा ले सकते हैं या फिर नेपाल के किसी भी operater का सीम कार्ड खरीद सकते हैं। इसके लिए भारतीय पहचान पत्र (आधार कार्ड) मान्य है।

बजट : मौजूदा समय में विराटनगर से भेडेटार पहुँचने में यात्रा की अनुमानित लागत (पब्लिक ट्रांसपोर्ट से) करीब 200 से 300 रुपये खर्च होंगे। हालांकि आपको पर्याप्त राशि लेकर चलना चाहिए।

समय प्रबंधन: हमारी सलाह है कि आप यदि इस हिल स्टेशन आने की सोंच रहे हैं तो दो दिनों का प्लान बनाए ताकि आप सभी मुख्य स्थानों की सैर कर सकें। यदि आप एक दिन की यात्रा का प्लान बनाते हैं तो आप सुबह 7 बजे विराटनगर से यात्रा शुरू करने पर 2 घंटे में भेडेटार पहुँच जाएंगे जहां आप स्काई वाक और फ्री फॅाल का आनन्द ले। करीब दो घंटे बाद आप आराम से पाथीभारा मंदिर की ओर निकाल सकते है। यहाँ आपको करीब 2 घंटे का समय लग जाएगा। फिर आप नमस्ते झरना की ओर बढ़ सकते हैं । शाम में आप वापसी कर सकते हैं। लेकिन सुबह का नजारा जो काफी मनमोहक होता है देखने के लिए आपको रात भेड़ेटार में गुजारनी चाहिए।

कुल मिलाकर कहा जाए तो भेडेटार प्रकृतिरोमांच और संस्कृति का एक अनूठा संगम है। चाहे आप शांति की तलाश में होंरोमांचक अनुभव चाहते हों या स्थानीय संस्कृति को करीब से जानना चाहते होंयह हिल स्टेशन हर पर्यटक के लिए कुछ न कुछ खास प्रदान करता है।

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में हिमनद झील फटने से भारी बाढ़, थामे शेरपा गांव प्रभावित

काठमांडू (न्यूज डेस्क)।  नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित थामे शेरपा गांव में हिमनद झील फटने से शुक्रवार को भारी बाढ़ आई, जिससे आधे से अधिक घर तबाह हो गए और कई घर कीचड़ और गाद से ढक गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमनद झील फटने के कारण अचानक पानी बह जाने से यह बाढ़ आई।

स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक द्वारिका प्रसाद घिमिरे ने बताया कि तीन घर और एक होटल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि पांच अन्य घर खतरे में हैं। बाढ़ के कारण दूधकोशी नदी की सहायक नदी थामे नदी में पानी बढ़ गया था।

अधिकारियों ने दूधकोशी नदी के पास की निचले हिस्सों के निवासियों को बाढ़ की चेतावनी देकर सतर्क कर दिया है। थामे गांव के निवासी मिंगमा शेरपा ने बताया कि थेंग्बो ग्लेशियर के नीचे की झीलों में विस्फोट हुआ, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन आया। थामे गांव का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रभावित हुआ है।

इस गांव में प्रसिद्ध पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नोर्गे का जन्मस्थान भी है, जिन्होंने 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।

‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने मुख्य जिला अधिकारी देवी पांडे के हवाले से बताया कि हिमनद झील के फटने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।  उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके में बारिश हो रही है, जो बाढ़ का कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।

नामचे बाजार के पास खुम्बू घाटी में समुद्र तल से लगभग 12,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह गांव, जो एवरेस्ट क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। अपा शेरपा, कामी रीता शेरपा और लकपा रीता शेरपा सहित रिकॉर्ड तोड़ने वाले कई अन्य एवरेस्ट पर्वतारोहियों का भी घर है।

प्रधानमंत्री मोदी के फारबिसगंज के जनसभा से फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं नेपाल के लोग

अररिया। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, कोशी सीमांचल के लोगों के बीच जो सबसे आशा उम्मीद का विषय होता है, वह है फारबिसगंज के हवाई अड्डे के संचालन की घोषणा की उम्मीद। क्योंकि इसी हवाई अड्डे पर देश के प्रधानमंत्री अपनी जनसभा करते हैं। सीमा के इस पार हो या उस पार नेपाल की एक बड़ी आबादी सिर्फ जनसभा में इस उम्मीद के साथ पहुँचती है कि प्रधानमंत्री मोदी फारबिसगंज हवाई अड्डा को चालू करने की घोषणा करेंगे। लेकिन हर बार बड़ी ही निराशा हाथ लगती है। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री के चुनावी सभा की तैयारी होने के साथ ही सीमा पार नेपाल के लोगों के बीच फिर से एक यह चर्चा आम हो चुका है कि क्या इस बार सीमांचल ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल को भी फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा कर नई सौगात मिलेगी।

नेपाल का एक बड़ा तबका बाग़डोगरा विमान स्थल पर है निर्भर
नेपाल सोनार समाज फाउंडेशन के संयोजक महेश साह स्वर्णकार ने इस सम्बन्ध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत नेपाल के बीच एक अटूट रिश्ता है। वहीं व्यापरिक दृष्टिकोण से भी नेपाल के लोग भारत के यात्रा पर होते हैं। अगर हवाई यात्रा करनी बाग़डोगर जाना पड़ता है। मोदी जी की जनसभा सीमांचल में जहाँ हो नेपाल की एक बड़ी आबादी उनको सुनने पहुँचती है। जिसमे खास कर नेपाल के लोगों को फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की बात सुनने की आस लगाए रहते हैं।

भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि फारबिसगंज हवाई अड्डा हमेशा से नेपाल के लोगों के लिए उत्सुकता का विषय रहा है। क्योंकि मोरंग सुनसरी औद्योगिक कॉरिडोर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं। कई कम्पनी भारतीय संयुक्त निवेश में है तो नेपाल के उद्योगी व्यापारी ट्रेड के कार्य से भारत के महानगर की यात्रा करते हैं। ऐसे में निश्चित रूप से फारबिसगंज हवाई अड्डा दोनों देश के लिए बहुउपयोगी भी साबित होगा। इस हवाई अड्डे के चालू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

05 साल की इनायत फतिमा ने रखा रोजा

नागपुर : मोमिनपुरा निवासी 05 साल की मासूम इनायत फातिमा पिता मोहम्मद साजिद ने अपने जिंदगी का पहला रोजा रखा। रमजान के पाक महीने के प्रति अपने बड़ों के उत्साह से प्रेरित होकर इनायत फातिमा ने यह रोजा रखा है। रमजान के सख्त नियमों का पालन करते हुए उसने अपना रोजा पूरा की। इनायत की मम्मी नेहा कौसर ने बच्ची कि हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उसे कुछ सूरतें और दुआ भी याद है और अरबी भी पढ़ती है। इसके रोजा रखने से घर वाले सभी खुश हैं और मुबारकबाद भी दिया। नाना, नानी, दादी, मामा, खाला, फूफी और सभी ने खुशी का इजहार किया।


सुनसरी मे शांति वार्ता विफल, चौथे दिन भी प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन रहा जारी


  • डीएसपी सहित 15 जवान घायल

जोगबनी (अररिया)। अररिया जिले के फुलकाहा थाना से सटे भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी जिला अंतर्गत रामनगर भुटहा में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जहां तीसरे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा। वहीं रविवार को शांति वार्ता को लेकर नेपाल के एसपी समेत सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी जिसमें अधिकारी व एक पक्ष के लोग तो पहुंचे लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं पहुंचने के कारण शांति वार्ता विफल हो गयी। 

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार तीसरे दिन भी देखा गया। कई जगहों पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया गया वहीं नेपाल के हरीनगरा गांवपालिका में नेपाल पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुए हिंसक झड़प में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के डीएसपी नवीन कृष्ण भण्डारी सहित 15 पुलिस जवान घायल हुए है।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के एसपी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए चार राउंड फायरिंग की व दर्जनों आंसू गैस के गोले दागे।



नेपाल : बराहक्षेत्र के चतराधाम में पूर्ण महाकुम्भ मेला की तैयारी पूरी


 सुनसरी (नेपाल)। पृथ्वी के पहले तीर्थ स्थल बराहक्षेत्र के चतराधाम में 9 अप्रैल से लगने वाले पूर्ण महाकुम्भ मेला की की तैयारी अंतिम चरण में है। भारत सीमा से सटे सुनसरी जिले के बराहक्षेत्र नगरपालिका स्थित प्राचीन हरिद्धार चतराधाम कुम्भनगरी में 120 वर्ष के अंतराल पर होने वाले पिण्डेश्वर पूर्ण महाकुम्भ मेला को लेकर कई देशों में आमंत्रण दिया गया है। 

आयोजन समिति ने बताया कि विश्व के पांचवा महाकुम्भ की तैयारी के लिए नेपाल के 77 जिले सहित भारत, भूटान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, नार्वे तक कुम्भ मेला का निमंत्रण दिया गया है। 

नेपाल के राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के जगदगुरू बालसन्त महाराज ने बताया कि अनुसार कुम्भ मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जायेगा। वहीं कुम्भ मेले में नेपाल के उपराष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, प्रधान न्यायाधीश के साथ साथ केंद्र सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, सभी सातों प्रदेश के राज्यपाल, स्पीकर, मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या, बनारस, वृंदावन, दिल्ली, आन्ध्रप्रदेश, बंगाल, बिहार, सिक्किम, दार्जलिंग, असम सहित अन्य क्षेत्र से जगतगुरु, धर्माचार्य, महामण्डलेश्वर, सन्त-महन्त तथा सरकार के मुख्यमन्त्री, पूर्व मुख्यमन्त्री, मंत्री, एमएलए भी मौजूद रहेंगे।

वहीं अमेरिका स्थित अन्तरराष्ट्रीय निम्बार्क आध्यात्मिक परिषद से धर्माचार्य श्री भागवतशरण जी महाराज सहित करीब 50 धर्मगुरु नेपाल के चतराधाम आ चुके है। 

कुम्भ मेला में कोटिहोम, वेदपाठ, पुराणवाचन, देश तथा विदेश के जगतगुरु, शंकराचार्य, धर्माचार्य के सहभागिता में प्रवचन, भजनकीर्तन, शास्त्रार्थ सम्मेलन, महास्नान का उद्घाटन होगा। कुम्भ मेला में करीब एक करोड़ लोगों के आने का अनुमान है।


मौसम में आए परिवर्तन के कारण विमानों को किया गया डायभर्ट



नेपाल शनिवार की संध्या अचानक से मौसम में आए परिवर्तन के कारण नेपाल में विमान उडान प्रभावित हुआ है। काठमांडू में प्रतिकूल मौसम के कारण विमान ‘डाइभर्ट’ होने की बात त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के प्रवक्ता सुभाष झा ने दी। प्रवक्ता श्री झा के अनुसार कोशी प्रदेश के झापा जिले के भद्रपुर से आए बुद्ध एयर का विमान विराटनगर डाइभर्ट किया गया। वहीं बुद्ध एयर का सिमरा से आए विमान को पुन: सिमरा तथा भैरहवा से आए विमान को भैरहवा ही डाइभर्ट किया गया। वहीं जनकपुरधाम से आए यती एयरलाइन्स के विमान को जनकपुर ही वापस डाइभर्ट किया गया।


छापेमारी में दो चाइनीज नागरिक सहित बडी संख्या में कम्प्यूटर व इलेक्ट्रोनिक सामान बरामद

नेपाल। पर्सा जिला के बीरगंज महानगरपालिका वार्ड संख्या 15 लक्ष्मणवा स्थित मठ के नजदीक एक घर में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के द्वारा छापेमारी कर दो चाइनिज नागरिक को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पर्सा पुलिस प्रमुख (एसपी) कुमोद ढुङ्गेल के नेतृत्व में की गयी। छापेमारी करने गयी टीम के द्वारा बडी संख्या में कम्प्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान बरामद किया गया।



दो ब्राजिलियन नागरिक के पेट से साढ़े चार करोड का कोकिन बरामद, कोकीन की खेप जाना था भारत, होटल से धराया



भारत नेपाल सीमा से राजेश कुमार शर्मा ब्राजील के सापाउलो से हवाई मार्ग के रास्ते नेपाल आए दो ब्राजिलियन नागरिक लारिसन ब्रिटो डोस सानटोसफर्नान्डा भेल डोस सानटोस काठमांडू स्थित ठमेल के एक होटेल मे रूके हुए थे। लेकिन उसे कहां पता था कि नेपाल के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नजर में इनकी गतिविधि कैद हो चुकी है। इन लोगों ने पूरे हवाई गन्तव्य में न पानी पिया और न ही शौचालय गया। इनकी हवाई गन्तव्य नेपाल होने के कारण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास इनकी गतिविधि की सूचना पहुँच चुकी थी। क्योंकि नेपाल कोकिन का कोई स्थायी बजार नहीं है। लेकिन इससे पहले भी कई बार कोकिन के कारोबारी के द्वारा ब्राजील होते हुए कोकिन अन्तर्राष्ट्रीय बजार में भेजने के लिए नेपाल को हवाई रूट में सेफ माना जाता रहा है।

पिछले घटना क्रम के आधार पर इन दोनों को भी ड्रग्स माफिया सदस्य होने के शंका में रेड लिस्ट में रख कर निगरानी की जा रही थी। मंगलवार को दोनों जैसे ही त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल से बाहर निकल कर ठमेल के एक होटेल के लिए निकले, विमान स्थल से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम निगरानी में लग चुकी थी। क्योंकि होटल में रूकने से लेकर नेपाल लाने में मदद करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की योजना में ब्यूरो की टीम थी। लेकिन दो दिनों तक अन्य कोई गतिविधि नहीं दिखने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यालय लाया गया।

पुलिस ने लारिसन के साथ से 840 ग्राम व फर्नान्डा से 550 ग्राम कोकिन बरामद किया। पुलिस को अंशका थी कि इनके पेट में और भी कैप्सूल है। जिसे नेपाल पुलिस अस्पताल में जांच के दौरान लारिसन के पेट से 86 प्लास्टिक के रैपिंग किये कैप्सूल निकला गया। जिसका वजन 65 ग्राम था। ब्यूरो के अनुसार बरामद किए गए कोकिन का इंटरनेशनल बाजार में 84 करोड 36 लाख रुपये कीमत है।

कोकिन लेकर इन दस देश के नागरिक आते हैं नेपाल
जानकार बताते हैं कि नेपाल कोकिन के लिए कोई आकर्षक बाजार नहीं है। लेकिन एक दशक से कारोबारी नेपाल के रास्ते कोकिन तस्करी में काफी सक्रिय हैं। नेपाल में अब तक कोकिन सहित पाकिस्तानी, बोलिभियाली, मलेसियन, फिलिपिनी, दक्षिण अफ्रिकी, चिनिया, ब्राजिलियन, भारतीय, नाइजेरियाली से लेकर भेनेजुएला तक के नागरिक की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन अब तक नेपाल में जितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है, सभी सिर्फ कैरियर ही है। इन लोगों का उद्देश्य नेपाल के रास्ते कोकिन भारत, थाइलेंड व पाकिस्तान के रास्ते युरोप व अमेरिकी बाजार में भेजना होता है।

नेपाल में दस किलो तक की खेप हो चुकी है बरामद
नेपाल में कोकिन की बरामदगी के आंकडे पर नजर डाले तो दस किलो तक के कोकिन की खेप बरामद हो चुकी है। नेपाल को ट्रान्जिट बना कर अंतराष्ट्रीय गिरोह व नेपाल में रह कर इनकों मदद करने वाले को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अधिकांश घटना में गिरफ्तार कैरियर के पास दो तरफ का टिकट होता है तो होटल ऑनलाइन बुक करवा दिया जाता है।

भारत से नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे नाइजेरियन नागरिक के साथ एक भारतीय गिरफ्तार

  • पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला है भारतीय निवासी, वहीं नाईजेरियन निवासी का वीजा सितम्बर में ही हो चुका है एक्सपायर

राजेश शर्मा

कोशी प्रदेश (नेपाल)। भारत नेपाल सीमा से अवैध रुप से नेपाल में प्रवेश की कोशिश कर रहे एक नाइजेरियन नागरिक को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा कोशी प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके सहयोगी भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है।



पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झापा स्थित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सुबह पौने नौ बजे पैदल गश्ती के क्रम में नेपाल बॉर्डर आउटर पोस्ट टिरिंग के समीप नाइजेरियन नागरिक 32 वर्षीय अनेकोर सिमोन ओगेचुकु व भारतीय नागरिक 30 वर्षीय सनम राई को अवैध रूप से नेपाल प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया है। सशस्त्र पुलिस नायव निरीक्षक केदारराज खड्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेचीनगर नगरपालिका के डिल्लीगौडा से दोनों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी नेपाल नम्बर 2 गण, झापा ने दी। 

सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल के अनुसार सनम राई पश्चिम बंगाल के दर्जलिंग का निवासी है। उसका घर मणिग्राम पंचायत के मारापुल में है। राई के द्वारा नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु को भारतीय नंबर की मोटरसाइकल डब्लूबी74/0758 में बिठा कर खुली सीमा से अवैध तरीके से नेपाल प्रवेश करा रहा था। जांच के क्रम में नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु के पास से चार हजार पांच सौ भारतीय रुपए, दो मोबाइल, एक नेपाल एनआइसी एसिया बैंक का कार्ड, एक नाइजेरियन पासपोर्ट व वीजा मिला वहीं भारतीय नागरिक राई के पास से एक मोबाइल, भारतीय एटीएम एवं भारतीय मुद्रा बरामद किया।  

नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु का भारत के लिया जारी वीजा के आधार पर 25 सितम्बर 2022 को नई  दिल्ली आया था और उसका वीजा 23 सितम्बर 2023 को ही समाप्त हो चुका था। नाईजेरियन नागरिक के अनाधिकृत रूप से नेपाल में प्रवेश करने के प्रयास को लेकर इन दोनों को आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए अध्यागमन कार्यालय काँकडभिट्टा को सुपुर्द किया गया है।