हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

बिहार से सटा एक ऐसा हिल स्टेशन जहाँ दिखता है शिमला जैसा नजारा

                          

तपती गर्मी में करें बादलों की सैर वो भी 250 रुपये में

सुपौल। शायद आपको विश्वास ना हो पर यह सच है कि केवल 250 रुपये में आप दो घंटे की यात्रा कर शिमला और मनाली जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन का आनन्द ले सकते हैं। रास्ते में ठंडी हवा के झोंके और भेडेटार के स्काई वॉक पर बादलों के बीच टहलने का मज़ा, ये आपकी यात्रा को शानदार बनाते हैं वो भी आपके बजट में।

यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरताशांत वातावरण और रोमांचक अनुभवों के लिए पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ठंडी हवाओं और बादलों के बीच बसे इस पहाड़ी इलाके को प्रकृति का अनमोल रत्न कहा जा सकता है। पहाड़ों से घिरा यह क्षेत्र नेपाल के कोशी प्रदेश में स्थित है। राजधानी विराटनगर से इसकी दूरी करीब 70 किमी है। पर्यटन के उद्देश्य से यह इलाका काफी समृद्ध है। बादलों के ऊपर पहाड़ों पर स्थित स्काई वॉक यहाँ का सबसे रोमांचक स्थान है जहां आप शीशे पर चलते हुए हजारों फुट नीचे का रोमांचक नजारा देखते हैंवहीं पाथीभारा मंदिर के दर्शन बिना आपका सफर पूर्ण नहीं होगा।


नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में बसा भेडेटार, धरान से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर 1420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। धरान-धनकुटा सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय भेडेटार एक आदर्श पड़ाव है
जो कोशी अंचल के पहाड़ी जिलों की यात्रा को और भी यादगार बनाता है। भेडेटार का सबसे बड़ा आकर्षण इसका मनोरम दृश्य है। बादलों के बीच बसा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। सुबह के समय कोहरे और बादलों के बीच सूर्योदय का नजारा देखने लायक होता है। यहाँ की हरियालीठंडी हवाएँ और शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर एक ताजगी भरा अनुभव प्रदान करते हैं।


बिहार या नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के लोगों के लिए यहाँ की यात्रा करना काफी आसान और सुविधाजनक है। जोगबनी सीमा पार कर विराटनगर (नेपाल) से भेडेटार का बस किराया नेपाली 300 रुपये (भारतीय रुपये 200/=) है इस प्रकार आप केवल 250 रुपये में भेडेटार पहुँच कर वहाँ की वादियों का आनंद ले सकते हैं। वहीं यदि आप अपनी निजी भारतीय गाड़ियों से यहाँ घूमना चाहें तो भन्सार कटा कर (विदेशी गाड़ियों के लिए टैक्स अदा कर) यात्रा कर सकते हैं। कोसी बैरेज के रास्ते भेडेटार की दूरी करीब 70 किमी है यानि इस रास्ते भी आसानी से आप भेडेटार पहुँच सकते हैं।

भेडेटार में होटलगेस्टहाउस या होमस्टे की सुविधा उपलब्ध है। 1500 रुपये से 2500 रुपये में डबल बेड वाले रूम उपलब्ध है। हमारी टीम भेडेटार के Hideaway होटल में रुकी थी जहां प्रत्येक कमरे की बालकोनी से प्रकृति का अदभुत नजारा दिखता था। प्रत्येक क्षण प्रकृति का बदलता नजारा मानो मंत्रमुग्ध कर रहा था ।



स्काई वॉक: रोमांच का नया ठिकाना


हाल ही में भेडेटार में निर्मित स्काई वॉक टावर पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। 500 रुपये (भारतीय 313 रुपये) के टिकट मूल्य पर यह स्काई वॉक आसपास के पहाड़ोंघाटियों का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह खासकर युवाओं और रोमांच प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।


फ्री फॅाल :  फ्रीफॅाल का शुल्क भी 500 रुपये (भारतीय 313 रुपये) ही है। लेकिन दोनों का एक साथ टिकट लेने पर 1000 रुपये के स्थान पर मात्र 750 रुपये (भारतीय 469 रुपये) का भुगतान करना पड़ेगा। बच्चों और वृद्धों के लिए विशेष रियायत है । यदि आप 40 से अधिक लोगों के समूह में आते हैं तो स्काई वाक के लिए 40 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रहे है।


पाथीभारा मंदिर : भेडेटार के पास सानो (छोटी) पाथीभारा मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैजो स्थानीय और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है। इसके अलावाआसपास के ट्रैकिंग ट्रेल्स और हाइकिंग रूट्स साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। धरान-भेडेटार मोटो राइड भी बाइकर्स के बीच काफी प्रसिद्ध हैजो इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से अनुभव करने का शानदार अवसर प्रदान करता है।


नमस्ते झरना:  नमस्ते झरना वर्षों से इस क्षेत्र में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है। मात्र 65 रुपये (भारतीय 41 रुपये) में झड़ने के निर्मल जल का आनंद ले सकते है।


सर्वश्रेष्ठ समय:
 फरवरी से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का सुहावना मौसम भेडेटार घूमने के लिए आदर्श है।

स्थानीय भोजन: यहाँ वेज और नॉनवेज, दोनों प्रकार के व्यंजन आपको मिलेंगे। स्थानीय व्यंजनों जैसे ढेड़ोगुन्द्रुक और सेल रोटी का आनंद लें सकते हैं। स्थानीय लोगों के खाने में थकाली काफी प्रसिद्ध है जिहाँ प्लेट में विभिन्न प्रकार के साग सब्जी होते है। ठंडी जलवायु होने की वजह से सेहत के लिए विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ की भी सुविधा रहती है।

सुरक्षा सुझाव:

स्थानीय नियम : यदि आप निजी वाहन से आ रहे हैं तो भन्सार लेना होगा। भन्सार लेते  समय आपको एक ग्रीन स्टिकर दिया जाएगा जिसे आपको वाहन पर चिपका देना है। इससे आप अनावश्यक जाँच प्रक्रिया से बच जाएंगे। अपना आधार कार्ड अवश्य साथ में रखें।

सावधानियाँ: पहाड़ी ईलाका होने के कारण आपको अनुभवी ड्राईवर की आवश्यकता होगी। ठंडी जलवायु के कारण गर्म कपड़े साथ रखेंखासकर सुबह और शाम के समय। आप सुरक्षा के मद्देनजर अपने मोबाईल में इंटरनेशनल रोमिंग कि सुविधा ले सकते हैं या फिर नेपाल के किसी भी operater का सीम कार्ड खरीद सकते हैं। इसके लिए भारतीय पहचान पत्र (आधार कार्ड) मान्य है।

बजट : मौजूदा समय में विराटनगर से भेडेटार पहुँचने में यात्रा की अनुमानित लागत (पब्लिक ट्रांसपोर्ट से) करीब 200 से 300 रुपये खर्च होंगे। हालांकि आपको पर्याप्त राशि लेकर चलना चाहिए।

समय प्रबंधन: हमारी सलाह है कि आप यदि इस हिल स्टेशन आने की सोंच रहे हैं तो दो दिनों का प्लान बनाए ताकि आप सभी मुख्य स्थानों की सैर कर सकें। यदि आप एक दिन की यात्रा का प्लान बनाते हैं तो आप सुबह 7 बजे विराटनगर से यात्रा शुरू करने पर 2 घंटे में भेडेटार पहुँच जाएंगे जहां आप स्काई वाक और फ्री फॅाल का आनन्द ले। करीब दो घंटे बाद आप आराम से पाथीभारा मंदिर की ओर निकाल सकते है। यहाँ आपको करीब 2 घंटे का समय लग जाएगा। फिर आप नमस्ते झरना की ओर बढ़ सकते हैं । शाम में आप वापसी कर सकते हैं। लेकिन सुबह का नजारा जो काफी मनमोहक होता है देखने के लिए आपको रात भेड़ेटार में गुजारनी चाहिए।

कुल मिलाकर कहा जाए तो भेडेटार प्रकृतिरोमांच और संस्कृति का एक अनूठा संगम है। चाहे आप शांति की तलाश में होंरोमांचक अनुभव चाहते हों या स्थानीय संस्कृति को करीब से जानना चाहते होंयह हिल स्टेशन हर पर्यटक के लिए कुछ न कुछ खास प्रदान करता है।

टिप्पणियाँ