हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

बिहार से सटा एक ऐसा हिल स्टेशन जहाँ दिखता है शिमला जैसा नजारा

                          

तपती गर्मी में करें बादलों की सैर वो भी 250 रुपये में

सुपौल। शायद आपको विश्वास ना हो पर यह सच है कि केवल 250 रुपये में आप दो घंटे की यात्रा कर शिमला और मनाली जैसे खूबसूरत हिल स्टेशन का आनन्द ले सकते हैं। रास्ते में ठंडी हवा के झोंके और भेडेटार के स्काई वॉक पर बादलों के बीच टहलने का मज़ा, ये आपकी यात्रा को शानदार बनाते हैं वो भी आपके बजट में।

यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरताशांत वातावरण और रोमांचक अनुभवों के लिए पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ठंडी हवाओं और बादलों के बीच बसे इस पहाड़ी इलाके को प्रकृति का अनमोल रत्न कहा जा सकता है। पहाड़ों से घिरा यह क्षेत्र नेपाल के कोशी प्रदेश में स्थित है। राजधानी विराटनगर से इसकी दूरी करीब 70 किमी है। पर्यटन के उद्देश्य से यह इलाका काफी समृद्ध है। बादलों के ऊपर पहाड़ों पर स्थित स्काई वॉक यहाँ का सबसे रोमांचक स्थान है जहां आप शीशे पर चलते हुए हजारों फुट नीचे का रोमांचक नजारा देखते हैंवहीं पाथीभारा मंदिर के दर्शन बिना आपका सफर पूर्ण नहीं होगा।


नेपाल के पूर्वी क्षेत्र में बसा भेडेटार, धरान से लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर 1420 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। धरान-धनकुटा सड़क मार्ग पर यात्रा करते समय भेडेटार एक आदर्श पड़ाव है
जो कोशी अंचल के पहाड़ी जिलों की यात्रा को और भी यादगार बनाता है। भेडेटार का सबसे बड़ा आकर्षण इसका मनोरम दृश्य है। बादलों के बीच बसा यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। सुबह के समय कोहरे और बादलों के बीच सूर्योदय का नजारा देखने लायक होता है। यहाँ की हरियालीठंडी हवाएँ और शांत वातावरण शहर की भागदौड़ से दूर एक ताजगी भरा अनुभव प्रदान करते हैं।


बिहार या नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के लोगों के लिए यहाँ की यात्रा करना काफी आसान और सुविधाजनक है। जोगबनी सीमा पार कर विराटनगर (नेपाल) से भेडेटार का बस किराया नेपाली 300 रुपये (भारतीय रुपये 200/=) है इस प्रकार आप केवल 250 रुपये में भेडेटार पहुँच कर वहाँ की वादियों का आनंद ले सकते हैं। वहीं यदि आप अपनी निजी भारतीय गाड़ियों से यहाँ घूमना चाहें तो भन्सार कटा कर (विदेशी गाड़ियों के लिए टैक्स अदा कर) यात्रा कर सकते हैं। कोसी बैरेज के रास्ते भेडेटार की दूरी करीब 70 किमी है यानि इस रास्ते भी आसानी से आप भेडेटार पहुँच सकते हैं।

भेडेटार में होटलगेस्टहाउस या होमस्टे की सुविधा उपलब्ध है। 1500 रुपये से 2500 रुपये में डबल बेड वाले रूम उपलब्ध है। हमारी टीम भेडेटार के Hideaway होटल में रुकी थी जहां प्रत्येक कमरे की बालकोनी से प्रकृति का अदभुत नजारा दिखता था। प्रत्येक क्षण प्रकृति का बदलता नजारा मानो मंत्रमुग्ध कर रहा था ।



स्काई वॉक: रोमांच का नया ठिकाना


हाल ही में भेडेटार में निर्मित स्काई वॉक टावर पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन गया है। 500 रुपये (भारतीय 313 रुपये) के टिकट मूल्य पर यह स्काई वॉक आसपास के पहाड़ोंघाटियों का शानदार दृश्य प्रस्तुत करता है। यह खासकर युवाओं और रोमांच प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है।


फ्री फॅाल :  फ्रीफॅाल का शुल्क भी 500 रुपये (भारतीय 313 रुपये) ही है। लेकिन दोनों का एक साथ टिकट लेने पर 1000 रुपये के स्थान पर मात्र 750 रुपये (भारतीय 469 रुपये) का भुगतान करना पड़ेगा। बच्चों और वृद्धों के लिए विशेष रियायत है । यदि आप 40 से अधिक लोगों के समूह में आते हैं तो स्काई वाक के लिए 40 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रहे है।


पाथीभारा मंदिर : भेडेटार के पास सानो (छोटी) पाथीभारा मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल हैजो स्थानीय और पर्यटकों दोनों को आकर्षित करता है। इसके अलावाआसपास के ट्रैकिंग ट्रेल्स और हाइकिंग रूट्स साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। धरान-भेडेटार मोटो राइड भी बाइकर्स के बीच काफी प्रसिद्ध हैजो इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से अनुभव करने का शानदार अवसर प्रदान करता है।


नमस्ते झरना:  नमस्ते झरना वर्षों से इस क्षेत्र में आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा है। मात्र 65 रुपये (भारतीय 41 रुपये) में झड़ने के निर्मल जल का आनंद ले सकते है।


सर्वश्रेष्ठ समय:
 फरवरी से जून और सितंबर से नवंबर के बीच का सुहावना मौसम भेडेटार घूमने के लिए आदर्श है।

स्थानीय भोजन: यहाँ वेज और नॉनवेज, दोनों प्रकार के व्यंजन आपको मिलेंगे। स्थानीय व्यंजनों जैसे ढेड़ोगुन्द्रुक और सेल रोटी का आनंद लें सकते हैं। स्थानीय लोगों के खाने में थकाली काफी प्रसिद्ध है जिहाँ प्लेट में विभिन्न प्रकार के साग सब्जी होते है। ठंडी जलवायु होने की वजह से सेहत के लिए विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थ की भी सुविधा रहती है।

सुरक्षा सुझाव:

स्थानीय नियम : यदि आप निजी वाहन से आ रहे हैं तो भन्सार लेना होगा। भन्सार लेते  समय आपको एक ग्रीन स्टिकर दिया जाएगा जिसे आपको वाहन पर चिपका देना है। इससे आप अनावश्यक जाँच प्रक्रिया से बच जाएंगे। अपना आधार कार्ड अवश्य साथ में रखें।

सावधानियाँ: पहाड़ी ईलाका होने के कारण आपको अनुभवी ड्राईवर की आवश्यकता होगी। ठंडी जलवायु के कारण गर्म कपड़े साथ रखेंखासकर सुबह और शाम के समय। आप सुरक्षा के मद्देनजर अपने मोबाईल में इंटरनेशनल रोमिंग कि सुविधा ले सकते हैं या फिर नेपाल के किसी भी operater का सीम कार्ड खरीद सकते हैं। इसके लिए भारतीय पहचान पत्र (आधार कार्ड) मान्य है।

बजट : मौजूदा समय में विराटनगर से भेडेटार पहुँचने में यात्रा की अनुमानित लागत (पब्लिक ट्रांसपोर्ट से) करीब 200 से 300 रुपये खर्च होंगे। हालांकि आपको पर्याप्त राशि लेकर चलना चाहिए।

समय प्रबंधन: हमारी सलाह है कि आप यदि इस हिल स्टेशन आने की सोंच रहे हैं तो दो दिनों का प्लान बनाए ताकि आप सभी मुख्य स्थानों की सैर कर सकें। यदि आप एक दिन की यात्रा का प्लान बनाते हैं तो आप सुबह 7 बजे विराटनगर से यात्रा शुरू करने पर 2 घंटे में भेडेटार पहुँच जाएंगे जहां आप स्काई वाक और फ्री फॅाल का आनन्द ले। करीब दो घंटे बाद आप आराम से पाथीभारा मंदिर की ओर निकाल सकते है। यहाँ आपको करीब 2 घंटे का समय लग जाएगा। फिर आप नमस्ते झरना की ओर बढ़ सकते हैं । शाम में आप वापसी कर सकते हैं। लेकिन सुबह का नजारा जो काफी मनमोहक होता है देखने के लिए आपको रात भेड़ेटार में गुजारनी चाहिए।

कुल मिलाकर कहा जाए तो भेडेटार प्रकृतिरोमांच और संस्कृति का एक अनूठा संगम है। चाहे आप शांति की तलाश में होंरोमांचक अनुभव चाहते हों या स्थानीय संस्कृति को करीब से जानना चाहते होंयह हिल स्टेशन हर पर्यटक के लिए कुछ न कुछ खास प्रदान करता है।

तीन सप्ताह के प्रशिक्षण पश्चात जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अब संभालेंगे जिला


पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के लिए आयोजित तीन-सप्ताहीय विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दशरथ माँझी श्रम नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में सम्पन्न हुआ।

   समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ, जिसका उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, श्रीमती एन. विजयलक्ष्मी एवं विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।


   अपने संबोधन में श्रीमती विजयलक्ष्मी ने सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों की सांस्कृतिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगी। उन्होंने लोक परंपरा और शास्त्रीय कलाओं के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत हस्तांतरित करने की प्रेरणा दी।

   विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन सप्ताह की गहन प्रशिक्षण अवधि के बाद निश्चित रूप से उनके ज्ञान में व्यापक वृद्धि हुई होगी, जो जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

   समारोह में सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। प्रशिक्षुओं द्वारा समूहों में प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया गया। मुंगेर की सुश्री सुकन्या ने "कलाओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ना", पटना की सुश्री कीर्ति आलोक ने "बदलते परिवेश में संग्रहालय की भूमिका", दरभंगा के श्री चंदन ने "फिल्मों के माध्यम से सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास", सुश्री रिचा वर्मा ने "बिहार की लोक संगीत: संरक्षण से नवाचार तक" और श्री श्याम ने "हर घर एक कला" विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियाँ दीं।


   इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशक श्रीमती रुबी ने भी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब यह प्रशिक्षित अधिकारी आत्मविश्वास के साथ जिले में विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

   गौरतलब है की यह प्रशिक्षण 19 मई से 06 जून 2025 तक चला।  इसका उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है।

  अधिकारियों को विभागीय योजनाओं, कलाओं के संरक्षण, प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा    सांस्कृतिक नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

   इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (ठरऊ), ऐउउ कोलकाता, ककफठर नासिक, संग्रहालय निदेशालय, एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा संवाद सत्र आयोजित किए गए।



   मुजफ्फरपुर की जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री सुष्मिता ट्रेनिंग के दौरान अपने अनुभव   साझा करते हुए बताती है इस ट्रेनिंग ने हमें आत्मविश्वास से भर दिया है तथा विशेष होने का अनुभव कराया है। पूरे देश से विशेषज्ञ हमें पढ़ने के लिए आए उनके अनुभवों से हमें बहुत लाभ हुआ है।    समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

   विभाग से आंतरिक वित्तीय सलाहकार श्री राणा सुजीत कुमार टुनटुन, विशेष कार्य पदाधिकारी सुश्री कहकशाँ, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के फिल्म कंसल्टेंट श्री अरविंद रंजन दास, खेल विभाग की सहायक     निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी नूपुर झा के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मीगण पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे: मीनाक्षी कुमारी

जोगबनी। 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जोगबनी नगर परिषद में भारत-नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि तापमान में वृद्धि होना सबके लिए चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि जोगबनी नगर परिषद को हरित नगर में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नगर परिषद के साथ ही मैत्री संस्था के साथ मिलकर 15 अगस्त को बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है। पर्यावरण दिवस से अब तक सीमावर्ती इलाके में हजारों पौधारोपण किए गए हैं।


भारत-नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीमावर्ती इलाके में अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी निकायों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों से अपने परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद रानी देवी, समिति की सदस्य सुनीता राउत, भाजपा नेता व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, नगर परिषद के परवेज आलम, पत्रकार नवीन कर्ण, विनीता सिंह, सहित दोनों देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में हिमनद झील फटने से भारी बाढ़, थामे शेरपा गांव प्रभावित

काठमांडू (न्यूज डेस्क)।  नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में स्थित थामे शेरपा गांव में हिमनद झील फटने से शुक्रवार को भारी बाढ़ आई, जिससे आधे से अधिक घर तबाह हो गए और कई घर कीचड़ और गाद से ढक गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमनद झील फटने के कारण अचानक पानी बह जाने से यह बाढ़ आई।

स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक द्वारिका प्रसाद घिमिरे ने बताया कि तीन घर और एक होटल पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं, जबकि पांच अन्य घर खतरे में हैं। बाढ़ के कारण दूधकोशी नदी की सहायक नदी थामे नदी में पानी बढ़ गया था।

अधिकारियों ने दूधकोशी नदी के पास की निचले हिस्सों के निवासियों को बाढ़ की चेतावनी देकर सतर्क कर दिया है। थामे गांव के निवासी मिंगमा शेरपा ने बताया कि थेंग्बो ग्लेशियर के नीचे की झीलों में विस्फोट हुआ, जिससे बड़े पैमाने पर बाढ़ और भूस्खलन आया। थामे गांव का आधे से ज्यादा हिस्सा प्रभावित हुआ है।

इस गांव में प्रसिद्ध पर्वतारोही शेरपा तेनजिंग नोर्गे का जन्मस्थान भी है, जिन्होंने 1953 में एडमंड हिलेरी के साथ माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।

‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने मुख्य जिला अधिकारी देवी पांडे के हवाले से बताया कि हिमनद झील के फटने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।  उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके में बारिश हो रही है, जो बाढ़ का कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि नुकसान का अभी आकलन किया जा रहा है।

नामचे बाजार के पास खुम्बू घाटी में समुद्र तल से लगभग 12,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित यह गांव, जो एवरेस्ट क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करता है। अपा शेरपा, कामी रीता शेरपा और लकपा रीता शेरपा सहित रिकॉर्ड तोड़ने वाले कई अन्य एवरेस्ट पर्वतारोहियों का भी घर है।

भारत-नेपाल सीमा से साढ़े 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

  • प्रतिदिन दर्जनों पर होती है कार्यवाही फिर भी जोगबनी में बढ़ रहा नशे का कारोबार

जोगबनी (अररिया)। जोगबनी में इन दिनों नशीले पदार्थ का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि जोगबनी से नेपाल सीमा में प्रवेश करने के साथ ही ऐसे कारोबारी की गिरफ्तारी व ब्राउन शुगर, नशीली दवाओं की खेप भी बरामद होती रही है। 


    ताजा मामले में गुरुवार को जोगबनी स्थित भारत-नेपाल सीमा से जोगबनी के एक व्यक्ति एवं एक नेपाली नागरिक के पास से 27 ग्राम. 42 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। 

कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही ईलाका पुलिस कार्यालय रानी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है जिसमें जोगबनी से नेपाल की ओर आ रहे पैदल यात्री को भारत-नेपाल सीमा के एक नंबर बेरियर से विराटनगर वार्ड संख्या 10 के 39 वर्षीय मेघराज मण्डल व इस्लामपुर के नेपाल भाग से जोगबनी निवासी 32  वर्षीय मो० इभराम को गिरफ्तार किया गया है।


सम्पूर्ण मिथिला की भाषा सांस्कृति झलकेगी मैथिली होली महोत्सव में : प्रवीण नारायण



राजेश कुमार शर्मा । राज टाइम्स

जोगबनी (अररिया)। मैथिली एसोसिएशन, नेपाल द्वारा इस वर्ष होली पर्व के अवसर पर 'मैथिली होली महोत्सव'  का आयोजन किया जा रहा है। होली पर्व को अपने पौराणिक स्वरूप में वापसी व विलुप्त हो रही विभिन्न भाषा जाति के सांस्कृतिक खान पान, भेष भूषा, भाषा साहित्य के संरक्षण के लिए प्रयास करने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें  मैथिली एसोसिएशन, नेपाल के मैथिली भाषा विद प्रवीन नारायण चौधरी ने कहा। 

श्री चौधरी ने बताया कि कोसी प्रदेश के इतिहास में संभवतः पहली बार मैथिली होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न जाति के 'खानपान मेला' के साथ भाषा सांस्कृति के लिए एसोसिएशन ने हिम्मत जुटाई है। इस महोत्सव में खास आकर्षण के तौर पर मिथिला की होली विशेष पकवान जैसे मलपुआ, रसपुआ, जिलेबी, तस्मइ (खीर), दहीबरा, आलू-मटर-तिल मिश्रित अँचार - सँचार  के बीच लोग होली महोत्सव का आनन्द उठाएंगे। साथ इस महोत्सव में मिथिला के खानपान के साथ विभिन्न मैथिली जाति-समुदाय की ओर से होली विशेष प्रस्तुति रहेगी। होली महोत्सव में प्राचीन लोक संस्कृति संरक्षण - संवर्धन और महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, स्वरोजगार-स्वाबलम्बन हेतु लोक जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने की बात कही है।





नेपाल के प्लाई फैक्ट्री में लगी आग, 9 घंटे बाद भी काबू नहीं


राजेश शर्मा / राज टाइम्स



झापा (नेपाल)। कोसी प्रदेश के झापा जिले में नेपाल के सबसे बड़े प्लाई इंडस्ट्री में लगी आग पर 9 घंटे बीत जाने के बाद भी काबू नही पाया जा सका है। झापा जिले के मेचीनगर-15 जमीरगढ़ी स्थित भगवती लैमिनेट्स प्लाईवुड फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 5 बजे आग लग गई।

आग पर काबू पाने के लिए झापा, मोरंग, सुनसरी से दमकल की 10 गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। झापा पुलिस प्रमुख एसपी मिलन केसी ने बताया कि अभी आग पर काबू नही किया जा सका है, उनके मुताबिक इंडस्ट्री के कच्चे माल को ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तैयार माल को बचा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। वही एसपी श्री केसी के अनुसार भारत सरकार से सहयोग अंतर्गत पश्चिम बंगाल से दमकल को आग पर काबू करने के लिए सहयोग स्वरूप मंगवाया जा रहा है।



प्रतिबंध के वाबजूद भारत से प्याज की तथा नेपाल से चाइनीज लाइटर की हो रही तस्करी

  • रेलवे परिसर बना प्याज तस्करों का स्टॉक पॉइंट, रेल पुलिस व कस्टम है बेखबर


रेलवे परिसर में प्याज अनलोड करते वाहन। 

राज टाइम्स। जोगबनी

भारत सरकार द्वारा जारी प्याज निर्यात पर प्रतिबंध का आदेश जोगबनी सीमा पर अप्रभावी दिख रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भारत सरकार का यह आदेश इस क्षेत्र में लागू ही नहीं है। ऐसा कहना इसलिए भी गलत नहीं होगा कि भारत में आम लोगों को प्याज कम कीमत पर उपलब्ध हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के महीनों बीत गए लेकिन अवैध रूप से मुख्य नाका से प्याज को धड़ल्ले से भेजा जा रहा है। बस बदला दृश्य यह है कि अब प्याज की गाड़ी नो मेंस लैंड की जगह पर खाली न हो कर रेलवे परिसर मे खाली हो रही है तथा झोले व साईकल पर लोड कर अवैध रूप से मुख्य रास्ते से ही जाता है। जबकि इसे रोकने में कस्टम, रेल सहित अन्य एजेंसी की बेखबरी समझ से पड़े है।

बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा 29 जून 2023  से ही चीन निर्मित लाइटर के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय क्षेत्र में जोगबनी सीमा से नेपाल से भारत खुलने वाली खिड़की के माध्यम से चाइनीज लाइटर की तस्करी भारत की ओर बड़े पैमाने पर की जा रही है।

स्टोर कर रखे गए प्याज की बोरी। 

वही नेपाल – भारत द्विपक्षीय व्यापार संधि के अनुसार एक देश से आयातित सामान सीधे दूसरे देश मे निर्यात नहीं किया जा सकता, लेकिन नेपाली व्यवसायी चीन से आयात किए गए लाइटर गोदाम से चोर रास्ते के माध्यम से सीधे भारत भेज रहे हैं जिसकी पुष्टि कही न कही दबी जुबान से ही सही नेपाल भंसार विभाग भी कर रहा है।

इस सम्बन्ध मे पूछे जाने पर नेपाल भंसार विभाग के निदेशक पुण्यविक्रम खड्का ने कहा कि किसी एक देश से आयात सामग्री को सीधे तीसरे देश भेजना गैरकानूनी है। श्री खड़का ने बताया कि कितनी सामग्री आई है सिर्फ इसकी जानकारी ही भंसार को होती है, उस सामग्री को आयात करने वाला किसे बेच रहा है इसकी जानकारी नहीं होती है। किसी अन्य देश से आयातित सामग्री को नेपाली उत्पाद बता कर दूसरे देश निर्यात नहीं किया जा सकता है। खुली सीमा के कारण भारत में होने वाली प्रत्येक आर्थिक गतिविधि का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर नेपाल पर भी होता है। पूर्व में सुपारी, मटर, छोहारा, मरीच जैसी समग्री किसी अन्य देश से आयात कर अवैध रूप से भारत में भेजा जाता था।




फारबिसगंज : महादलित दलित टोला में जनसुनवाई एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


फारबिसगंज (अररिया)। सामाजिक संगठन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन नई दिल्ली एवं विशेष सहयोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को फारबिसगंज प्रखंड स्तरीय महादलित दलित जनसुनवाई जनसंवाद एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बथनाहा पंचायत के मुसहरी टोला वार्ड न.19 में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन अमर कुमार रॉय ने किया वहीं कार्यक्रम का संचालन जागरण कल्याण भारती  के अध्यक्ष संजय कुमार ने किया।

कार्यक्रम में एसएसबी 56वीं बटालियन के एएसआई संजय सिंह एवं इतम विक्रम युवराज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी रूपेश कुमार दास, जिला समन्वयक अर्श आलम खान, जिला सलाहकार दीपक कुमार पासवान, सीएसडब्ल्यू सचिन कुमार यादव, सोनू कुमार, विकास मित्र उगनी देवी अमोना, गोलकी देवी पिपरा, स्वयंसेवक संत लाल ऋषिदेव, भोला ऋषिदेव, संजय कुमार मेहता, किन्नु ऋषिदेव ने उपस्थित महादलित दलित लोगों से सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं संबंध में जानकारी दी। 

जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव के मत डालने हेतु सभी से अपील की और शपथ भी दिलाया। साथ ही अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मनिशा कुमारी, अनिता कुमारी, बुधनी कुमारी, सोनी कुमारी, काजल कुमारी सहित अन्य बच्चों ने अहम भूमिका निभाई।



अररिया : एकीकृत जांच चौकी जोगबनी में धूमधाम से मनाया गया छठा स्थापना दिवस, विभिन्न कार्यक्रम का हुआ आयोजन


जोगबनी (अररिया)।
एकीकृत जांच चौकी जोगबनी के द्वारा बुधवार को अपनी स्थापना का 6 वर्ष पूर्ण होने पर आईसीपी परिसर में विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पूर्व मुख्य अथिति के अररिया सांसद प्रदीप सिंह, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, रोहित यादव, आईसीपी प्रबंधक रत्नाकर यादव, सहायक कस्टम आयुक्त अशोक कुमार दास, नेपाल आईसीपी प्रबंधक लक्ष्मी सुब्बा, जगदीश पूर्वे,एसएसबी सयाहक सेनानायक दीपक साही ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्थानीय स्कूल के  बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार की संस्कृतिक तथा  झिझिया लोक नृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। बच्चो ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। वही बच्चो द्वारा झांसी की रानी लक्ष्मीबाई  की वीरगति और उसकी   वीरांगना पर आधारित झलकियां प्रस्तुत कर एक पुन: स्वतंत्रता संग्राम में शहिद होने वालो को यादें ताजा कर दिया। 

इस मौके पर सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि जोगबनी में भूमि पत्तन होना भी विकसित भारत का एक उदाहरण है। चूंकि जिस देश में मोदी जी जैसा यशस्वी प्रधानमंत्री हो वहां विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अररिया जिला सहित समुचित देश में विकास की बयार बही है। 2047 ई० तक देश और विकसित बनेगा। उन्होंने आईसीपी प्रबंधक रत्नाकर यादव से कहा कि लैंडपोर्ट में जो भी कमियां रह गई है वह बताएं ताकि प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री को अवगत कराया जा सके। इसे और सुविधाजनक बनाया जाए। 

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक घटनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व में सीमावर्ती क्षेत्रों में जब एसएसबी की नहीं थी तो लोग छोटी - मोटी अपराध कर नेपाल चले जाते थे। आज एसएसबी की तैनाती रहने पर इन अपराध पर अंकुश लगा है।  साथ ही देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर तैनात एसएसबी को धन्यवाद दिया। वही सभा को नरपतगंज विधायक ने भी संबोधित किया।

इस मौके पर सहायक कस्टम आयुक्त जोगबनी अशोक कुमार दास, सहायक सेनानायक दीपक साही, पूर्णेंदु प्रभाकर, कस्टम नेपाल जगदीश पूर्वे, आईसीपी प्रबंधक नेपाल लक्ष्मी सुब्बा, मोहन कुमार, पवन कुमार आप्रवासन, गोविंद मिश्रा, खुर्शीद खान, मूलचन गोलछा, विपिन कुमार देव, रमेश कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना, संजय मिश्रा, राजनंदन यादव, कुंदन पोद्दार, पवन सिंह सहित अन्य लोगो की उपस्थिति थी।




नेपाल के राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह

  • ज्ञानेन्द्र शाह को मिला लाखों जनता का अपार समर्थन



जोगबनी (अररिया)। जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत झापा जिले के बिर्तामोड स्थित इकम कॉलेज में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने नेपाल के राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की आदमकद प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया। उक्त कार्यक्रम में एक लाख से अधिक आम नागरिकों की सहभागिता से नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में लोगों का रुझान साफ दिख रहा था। हालांकि कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन करीब 10 दिनों से झापा में ही थे।



दस हजार मोटरसाइकल सवार कर रहे थे अगुवाई

पूर्व राजा श्री ज्ञानेन्द्र शाह के समर्थकों द्वारा दस हजार की संख्या में मोटरसाइकल पर रैली निकाला गया। मेचीनगर में होटल मेची क्राउन प्लाजा से बिर्तामोड के पंचकन्या में स्थित कार्यक्रम स्थल तक पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के समर्थन में नारा लगते हुए गए।




शक्ति प्रदर्शन में राजा के समर्थक हुए सफल

राजतंत्र की वापसी को लेकर व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं द्वारा काठमांडू में किए जा रहे आन्दोलन के कारण काफी समर्थक काठमांडू में थे। इसके बावजूद श्री लिङ्देन व्यापक रूप से समर्थकों को उपस्थित कराने में सफल हुए। इस दौरान मेची क्राउन प्लाजा से बिर्तामोड आने तक श्री लिङ्देन भी पूर्व राजा श्री शाह के साथ ही थे। 


कार्यक्रम स्थल तक आने में राजा को लगे दो घंटे

समर्थकों द्वारा राजा के जयजय कार से पूरा शहर गूंज रहा था, वहीं समर्थकों की भीड़ में पूर्व राजा श्री शाह को पैदल कार्यक्रम स्थल तक आने में दो घंटे से अधिक समय लग गया।

कॉलेज में स्थापित नेपाल के राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की आदम कद प्रतिमा का अनावरण करने पूर्व राजा श्री शाह शुक्रवार को ही झापा पहुँच चुके थे। उनके समर्थकों द्वारा पुन: हिंदू राज्य स्थापित करने व राजतंत्र की वापसी के नारों लगाए गए। हालांकि पूर्व राजा श्री शाह के द्वारा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित नहीं किया गया।



अररिया/Bihar- 120 किलो गांजा की खेप के साथ बथनाहा के चार व नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार

  • सीमावर्ती  क्षेत्र मे बढ़ रहा मादक पदार्थ का कारोबार


 जब्त गांजे के साथ कारोबारी व पुलिस


राजेश कुमार शर्मा

जोगबनी । अररिया जिले के बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र के चार गांजा कारोबारी को नेपाल  सशस्त्र पुलिस बल सुनसरी जिले के बराहक्षेत्र से गिरफ्तार किया है वही लाईनर की भूमिका मे रहे दो नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है नेपाल
सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपरीक्षक विक्रम होमागाई के कमाण्ड की टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही मे गाड़ी के सीट के नीचे छुपा कर रखे गए एक सौ बीस किलोग्राम गाँजा सहित सभी को गिरफ्तार किया गया है  ।दी गयी जानकारी के अनुसार चतरा पुल से बराह मन्दिर जाने वाली सडक खण्ड से भारतीय नम्बर प्लेट बिआर 02 आर 9994  के सुमो के सिट के नीचे  से बरामद गांजे की खेप बथनाहा लाने की योजना थी ।

इन गांजा कारोबारी की हुई है गिरफ्तारी

गांजा तस्करी के कारोबार के आरोप मे अररिया जिले के बथनाहा निवासी सवारी चालक महमद सिराज,  फेना बेलाही का अस्ताजु आलम व नशिम आलम तथाअररिया का ओम प्रकाश रजक शामिल है तो
 नेपाली नागरिक सुनसरी जिले के सीमावर्ती इलाका देवनगज निवासी शिवम कुमार शाह व ओम प्रकाश शाह  की गिरफ्तारी हुई है ।

लाईनर की भूमिका रहे वाहन जब्त

नेपाल से भारत गांजे की खेप ले जाने मे लाईनर की भूमिका रहे नेपाली कारोबारी के मोटर साइकिल संख्या प्रदेश 1–02–050 प 6304 नम्बर की लाल रंग के पल्सर मोटरसाईकल, नेपाली रुपए 8हजार 560 भारतीय 1 हजार 740 , 6 पीस  मोवाइल बरामद किया गया है गिरफ्तार सभी को जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी मे रख आगे का अनुसंधान किया जा रहा है ।

सीमावर्ती क्षेत्र मे बढ़ रहा नशे का कारोबार 


अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मे नशे का कारोबार बढ़ने के संकेत मिल रहे है तो नशे के कारोबारी अलग अलग तरीके इजाद कर नशे की खेप नेपाल से भारत तो भारत से नेपाल ला रहे बीते दिनों बीते दिनों नेपाल से भारत एंबुलेंस से गांजे की खेप को नेपाल पुलिस ने भेरयारी सीमा से बरामद किया था वही गांजे की खेप मे लाईनर की भूमिका मे रहे भारतीय मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया था।

शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराना शिक्षा अधिकार कानून का उल्लंघन, बीएलओ कार्य की वजह से पठन-पाठन हो रहा प्रभावित: पंकज सिंह

  • बीएलओ कार्य से मुक्ति के लिए 174 शिक्षकों ने सामूहिक रुप से सौंपा आवेदन
  • गैर शैक्षणिक कार्यों के खिलाफ शिक्षकों के सत्याग्रह आन्दोलन को संघ का मिला समर्थन 

सुपौल एक तरफ शिक्षा में सुधार को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा नित्य नए फरमान जारी कर रही है,तो दूसरे तरफ कभी जाति गणना,तो कभी पशु गणना,कभी बोरा बेचना आदि कार्यों के अतिरिक्त बी एल ओ कार्य की वजह से शिक्षक मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरने के लिए विवश है।जबकि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक द्वारा गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति का आदेश पूर्व में ही निर्गत किया जा चुका है। बावजूद शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य लेने की वजह से पठ्न-पाठ्न प्रभावित हो रहा है।

गैर शैक्षणिक कार्यों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते शिक्षक

शिक्षकों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि 09 से 04 विद्यालय और 04 से 06 भी. सी. और उसके बाद बी एल ओ कार्य को अंजाम देना कितना पीड़ादायक है,नही बता सकते है। शिक्षकों ने बताया कि बेवजह चार बजे के बाद भी. सी. में आने के लिए विवश किया जाता है,जबकि निरीक्षण टीम प्रतिदिन वही रिपोर्ट ले ही रही है,जो भी. सी.  में पूछा जाता है। इसी से आहत होकर सुपौल प्रखण्ड के 174 शिक्षकों ने  बी एल ओ कार्य से मुक्त करने हेतू प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुपौल को आवेदन समर्पित करते हुए बताया है कि अगर हम सभी शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त नही किया जाता है,तो अगले चरण में बी एल ओ कार्य से सामुहिक सामूहिक इस्तीफा देते हुए कार्य बहिष्कार कर सत्याग्रह शुरू किया जाएगा। वैसे भी शिक्षकों का नियुक्ति पढ़ाने के लिए हुआ है न कि बी एल ओ कार्य करने के लिए। वही शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह सुपौल जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने  सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा निर्गत पत्र का हवाला देते हुए कहा कि सरकार द्वारा  कर्मियों के लिए कार्य का अवधि जहाँ पूर्व से निर्धारित है,वही माननीय उच्च न्यायालय पटना के न्यायादेश के आलोक में  शिक्षा विभाग ने भी शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नही लेने का पत्र पूर्व में ही निर्गत किया है। उन्होंने बताया कि गैर शैक्षणिक कार्य की वजह से छात्रों का पठ्न-पाठ्न प्रभावित होने से इनकार नही किया जा सकता है। बताया कि शिक्षा अधिकार  कानून में भी गैर शैक्षणिक कार्यों को पुरी तरह प्रतिबंधित किया है। मसलन शिक्षा व शिक्षक हित में सभी शिक्षकों को बी एल ओ कार्य से मुक्त कर देना चाहिए। बताया कि बी एल ओ कार्य से मुक्ति के लिए शिक्षकों के सत्याग्रह आन्दोलन का संघ हर तरह से समर्थन करते हुए जिलाधिकारी से शिक्षकों को बी एल ओ कार्य से मुक्त करने का मांग करती है।

बी एल ओ कार्य से मुक्ति हेतू बिजेन्द्र राम, मुमताज आलम ,जयप्रकाश बिजय पासवान,शंभु राम,राजकुमार पासी,वैद्यनाथ मंडल,विक्रम शर्मा,अशोक पासवान,आनंद कुमार सिंह,संतोष मंडल,राजकुमार मंडल,विनोद कुमार,अरुण शर्मा शहनवाज हुसैन,चन्द्रकांत सिंह,छोटेलाल शर्मा,प्रेम कुमार कामैत,अजित राय,सत्येन्द्र कुमार गयानंद कुमार,पंकज विश्वास,रवि राज,मो अयूब आदि बी एल ओ ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सुपौल को इस्तीफा सौंपा है।



अब फाइलेरिया उन्मूलन में खान सर करेंगे सहयोग

  • खान सर की आवाज से एमडीए को मिलेगी गति 
  • फाइलेरिया पर जन-जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर खान सर ने जतायी सहमति
  • सहयोगी संस्थाओं की टीम ने खान सर से की मुलाकात

पटना: शिक्षा और स्वास्थ्य एक दूसरे की अनुपूरक है. शिक्षक प्रगति की कड़ी को जोड़ने के साथ स्वस्थ्य समाज की बुनियाद मजबूत करने में भी हमेशा से सहयोगी रहे हैं. राज्य के साथ देश के नौनिहालों को शिक्षित करने में जुटे खान सर आज किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं. जटिल जानकारियों को सरल एवं सुलभ बनाने में जुटे खान सर अब फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करेंगे. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्थाओं ने खान सर से मुलाकात की. जिसमें उनसे फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 10 फ़रवरी से शुरू होने वाले एमडीए-फाइलेरिया पर लोगों को जागरूक करने की अपील की गयी. खान सर ने इसपर अपनी सहमति व्यक्त की और फाइलेरिया उन्मूलन में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. 

सामाजिक उपेक्षा को किया है महसूस: 

बैठक में फाइलेरिया रोग पर अपने विचार प्रकट करते हुए खान सर ने बताया कि अभी भी समाज में फाइलेरिया मरीज उपेक्षा का शिकार होते हैं. हाथीपांव के कारण हुयी शारीरिक विकृति उनकी पहचान बन जाती है. विशेषकर ग्रामीण परिवेश में उन्हें कई स्तर पर उपेक्षित होना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यह अकाट्य सत्य है कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही शिक्षा का सदुपयोग कर सफलता के पथ पर निरंतर आगे बढ़ सकता है. उन्होंने कहा कि वह अपने वीडियो एवं क्लासेज के द्वारा फाइलेरिया एवं एमडीए-फाइलेरिया पर युवाओं के साथ उन्हें सुनने वाले सभी लोगों को जागरूक करेंगे. उन्होंने फाइलेरिया जैसे गंभीर रोगों पर समुदाय को जागरूक करना सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी भी बताया.  

फाइलेरिया को उपेक्षित रोगों की सूची से निकालना जरुरी: 

खान सर से मुलाकात करने पहुंचे विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने कहा कि नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीज की श्रृंखला में कुल 20 रोगों को शामिल किया गया है. फाइलेरिया भी लंबे समय से नेग्लेक्टेड यानी उपेक्षित रोगों की सूची में शामिल है. उन्होंने फाइलेरिया के लक्षण, कारण, रोकथाम एवं उपचार पर विस्तार से खान सर को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि विश्व के 47 देशों की लगभग 86.3 करोड़ आबादी फाइलेरिया के ख़तरे में है. जबकि बिहार के सभी जिले फाइलेरिया एंडेमिक हैं. उन्होंने बताया कि हाथीपांव फाइलेरिया का सबसे विकराल स्वरूप है जिससे एक सामान्य व्यक्ति कई किलोग्राम के अतिरिक्त वजन अपने पैरों में लादकर जीने पर मजबूर हो जाते हैं. इसकी रोकथाम आसान है. साल में एक बार होने वाले एमडीए-फाइलेरिया में दवा खाने से इसकी रोकथाम संभव है. ऐसा पाँच बार पाँच सालों में दवा खाकर इसकी रोकथाम की जा सकती है. 

एमडीए पर जागरूक करने की अपील: 

बैठक में उपस्थित बीएमजीएफ के एनटीडी के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अमोल पाटिल ने खान सर से राज्य के साथ देश में एक साथ 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए राउंड के विषय में युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम लोगों को जागरूक करने की अपील की. वहीं, केयर इण्डिया से एनटीडी के टीम लीड विकास सिन्हा ने कहा कि 10 फ़रवरी से राज्य के 24 जिलों में एमडीए-फाइलेरिया यानी सर्वजन दवा सेवन कराया जाएगा. यदि खान सर जैसे शख्सियत इस पर लोगों को जागरूक करते हैं तो एमडीए अभियान को अधिक सफल बनाया जा सकेगा. 

इस दौरान केयर इण्डिया से बासब रुज, पीसीआई से रणपाल एवं सीफ़ार से रंजीत भी उपस्थित थे.

18 से 49 की 95 प्रतिशत महिलाए पतियों के हिंसा की शिकार: विश्व स्वास्थ्य संगठन

        सुपौल। समाज सुधार अभियान के अंतर्गत जिला मुख्यालय अंतर्गत समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार, सुपौल में शुक्रवार को “लैंगिक संवेदीकरण तथा घरेलू हिंसा” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता राशिद कलीम अंसारी, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग  शशि कुमार, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई.सी.डी.एस.शोभा सिन्हा, महिला एवं बाल विकास निगम, पटना राज्य कार्यालय से प्रबंधक क्षमता वर्धन श्रीमती रश्मि रंजन एवं जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम संतोष कुमार राकेश, महिला एवं बाल विकास निगम के तकनीकी सहयोगी संस्था सी3 से डॉक्टर अनामिका प्रियदर्शनी, प्रकाश रंजन, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका विजय कुमार सहनी द्वारा सन्युक्त रूप से किया गया।



        पुलिस अधीक्षक श्री यादव ने बताया कि महिला पुलिस स्टेशन तथा महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसका लाभ आम नागरिकों को उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। पुलिस में भी काफी संख्या में महिलाएं हैं जो पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा सशक्त साबित हो रही है, जरुरत है उन्हें मंच और सम्मान देने की। उप विकास आयुक्त ने बताया कि महिलाएं पुरुषो से अधिक बढ़ चढ़ कर समाज के विकास में योगदान कर रही हैं। पुरुषवादी समाज में आज महिलाओं को सरकारी नीति के तहत पद और प्रतिष्ठा समाज में दोनों मिल रहा है जो परिवर्तन का द्योतक है। अपर समहर्ता, सुपौल द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण एक व्यक्ति के लिए नहीं होता है। प्रशिक्षण में भागीदार बनकर इसे जन-जन तक पहुँचने का कार्य किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से लाभ हो महिलाएं इसका उपयोग कर सके।
                                       

        महिला एवं बाल विकास निगम, पटना बिहार की प्रतिनिधि ने बताया कि समाज में नर और नारी के बीच भेदभाव मिटाने, बच्चे और बच्चियों के बीच समानता लाने एवं महिलाओं और बच्चियों के सर्वांगपूर्ण विकास हेतु बिहार सरकार द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम एक नोडल एजेंसी के रूप में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि समाज सुधार अभियान तहत घरेलू हिंसा के विरुद्ध समाजिक जागरूकता कार्यक्रम चलाई जा रही है। निगम द्वारा कई प्रकार की योजनाएँ चलायी जा रही है जिसमें मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना, अल्पावास गृह, कामकाजी महिला छात्रावास, पालनाघर, सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि योजना, कौशल प्रशिक्षण, सखी-वन स्टॉप सेंटर, 181- महिला हेल्प लाइन नम्बर, बाल विवाह और दहेज निषेध को समाप्त करने का अभियान, लैगिक समानता हेतु जागरूकता कार्यक्रम, कार्य स्थल पर महिलाओं के विरुद्ध यौन उत्पीड़न, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रमों जैसे कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पुरे बिहार में क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने एक आकड़े का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 के अनुसार सभी प्रकार के हिंसाओं में सर्वाधिक हिंसा ‘घरेलू हिंसा’ है। उंहोने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन का आकड़ा कहता है कि 18 से 49 आयु वर्ग कि 95 % शादीशुदा महिलाएं अपने पतियों द्वारा हिंसा का शिकार होती हैं। विगत चार वर्षों में बिहार में सखी वन स्टॉप सेंटर में 18,887 मामलें दर्ज़ किये गए हैं I सुपौल जिला में घरेलू हिंसा के 1704 मामले दर्ज़ किये गए हैं, जिनमे 1664 मामलों का निपटारा भी किया गया है। बिहार में 40% बाल विवाह हो रहा है। सुपौल में यह आकड़ा 55.9 प्रतिशत है, जो भयावह है। इससे बच्चियों के शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक विकास को बाधा पहुंचता है। ये भविष्य की भावी माताएँ है जिनका शरीर स्वयं अविकसित है, तो आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य कैसा होगा? महिला एवं पुरुष के मध्य भेदभाव को दूर करने तथा महिला एवं बच्चियों के लिए सद्भावना पूर्ण समाज का निर्माण करने के लिए महिला एवं बाल विकास निगम कृतसंकल्पित है।    

        पटना से आये सी3 के विषय विशेषज्ञ डॉक्टर अनामिका प्रदर्शनी एवं प्रकाश रंजन ने लैंगिक संवेदीकरण, घरेलू हिंसा तथा महिलाओं के सहयोग में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। जीविका से आये सभी जीविका दीदियों ने कार्यशाला में उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिलाओ की सुरक्षा, संरक्षण तथा सशक्तिकरण के लिए महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा “सखी वन स्टॉप सेंटर तथा डी.एच.ई.डब्यू.” के नाम से सभी जिलों में एक मंच महिलाओं को प्राप्त है, जहाँ कोई भी महिला अपनी जागरूकता एवं किसी भी प्रकार का हिंसा के खिलाफ आवेदन दे सकती है। ‘181-महिला हेल्प लाइन नम्बर’ के माध्यम से घर बैठे मदद ले सकती हैं


        

इस कार्यक्रम में डी.एच.ई.डब्ल्यू. सुपौल के जिला मिशन कोऑर्डिनेटर, सखी वन स्टॉप सेंटर सुपौल के केंद्र प्रशासक, केस वर्कर जीविका के जिला तथा प्रखंड स्तरीय कर्मी के साथ सुपौल जिले में गठित सभी चालीस संकुल स्तरीय संघों से लीडर उपस्थित हुए, जो सुपौल के सभी पंचायतों का प्रतिनिधित्व करती हैं। मंच का संचालन भगवन जी पाठक द्वारा किया गया। सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग शशि कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यशाला का समापन किया गया। उक्त जानकारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी योगेंद्र लाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।



आंगन से लेकर बाथरूम तक बिछाई गई पेवर ब्लाक ईंट, ढक्कन के अभाव में सोख्ता को मिट्टी से भरा

  • छातापुर प्रखंड के उधमपुर पंचायत का मामला, वार्ड सदस्यों के आवेदन पर योजनाओं की हुई जांच 

    
    सुपौल। छातापुर प्रखंड के उधमपुर पंचायत में क्रियान्वित विकास की योजनाओं में गड़बड़ी आमजनों के साथ छलावा है। सार्वजनिक मद की राशि को योजना क्रियान्वयन के नाम पर ऐसी जगह खपाया गया जो सीधे तौर पर व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने की गवाही दे रहा है। एक वार्ड सदस्य ने तो यहां तक बताया कि मात्र दो घरों को सड़क का लाभ पहुंचाने के लिए पीसीसी ढलाई के नाम पर लाखों की राशि खर्च की गई है। 
मामला सच है या झूठ इसका खुलासा तो जांच रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। लेकिन बुधवार को पहुंची गठित जांच टीम के मुआयना के दौरान जिस तरह की तस्वीरें सामने आई है सिस्टम को कटघरे में ला रहा है। योजना स्थलों की तस्वीरें बता रही है कि जिस योजना राशि को सार्वजनिक हित पर खर्च किया जाना था, उसे कई स्थानों पर व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के निमित्त व्यय किया गया। 
        हैरत इस बात की भी कि हालिया निष्पादित योजना स्थलों में से कई स्थानों पर सूचनापट्ट का भी अता पता नहीं था। अब जबकि पंचायत के उपमुखिया सहित नौ वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षरित आवेदन बीपीआरओ को सौंपे गए तो संबंधितों के हाथ पांव फूल रहे हैं। हालांकि बुधवार को हुए जांच के दौरान अपनाई गई गतिविधि को लेकर भी आवेदन कर्ताओं को ऐतराज है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी जांच टीम के सदस्य पंचायत के दौरे पर थे। लेकिन गुरुवार को पहुंचे टीम के सदस्यों की भनक आवेदनकर्ताओं को नहीं लगी। सूत्र बताते हैं कि वार्ड सदस्यों द्वारा योजनाओं में अनियमितता को लेकर आवेदन दिए जाने के बाद से ही सिस्टम सेट करने की जुगत में संबंधित एड़ी चोटी के जोर आजमाइश पर हैं। अब बात कहां तक बनी यह तो अंदरखाने की बात है। लेकिन जब जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी तो बाद की कार्रवाई खुद ब खुद लग रहे कयासों का राज खोल देगा। 

           
    बानगी देखिए, वार्ड नंबर 12 में चंद माह पूर्व बने नाले का ढक्कन टूट गया। वार्ड नंबर सात में इस्लाम साफी के आंगन में पेवर ब्लाक ईंट बिछा दी गई। वार्ड नंबर पांच के सुरेंद्र मंडल के आंगन में पेवर ब्लाक सड़क बनीं। वहीं ब्राह्मण टोला के दो घरों को जोड़ने के लिए लाखों की राशि से पीसीसी सड़क का निर्माण हुआ। एक व्यक्ति तो ऐसे मिले जिनके आंगन में सोख्ता तो बना लेकिन ढक्कन नहीं डाले जाने के कारण मवेशी के गिरने पर उन्होंने सोख्ता में मिट्टी ही भर दिया। बात यहीं थम जाती तो और बात थी यहां तो आजाद साफी के घर के पीछे बने उनके बाथरूम तक पेवर ईंट बिछा दी गई है। 
        आवेदन के अनुसार इस कारनामे के लिए आवेदकों ने मुखिया, पंचायत सचिव सहित तकनीकी सहायक को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन बुधवार को जांच के दौरान इनकी मौजूदगी जांच की निष्पक्षता पर छाप छोड़ गई। हालांकि बुधवार को जांच टीम में शामिल सदस्यों ने योजनाओं की लंबाई चौड़ाई तो मापी, लेकिन अब इनमें 'ईमान' की मापी क्या है इसका खुलासा रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद ही हो पाएगा।

सरकार का अधिकार है कानून बनाना, अगर वो जनता की उम्मीद के विपरीत होगा तो जनता उन्हें धरती पर ला देगी: प्रशांत किशोर

  • इंदिरा गांधी ने भी संविधान की प्रस्तावना में अपने अनुसार परिवर्तन किया था:प्रशांत

मुजफ्फरपुर। जन सुराज पदयात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुचे प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में 75 सालों में कितने साल से मोदी की सरकार है? अभी तो 9 साल ही हुआ है, क्यों घबरा रहे हैं? इंदिरा गांधी की सरकार थी तो उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में जो परिवर्तन करना चाहा कर दिया। कई तरह के कानून बने। जो भी सरकार में आता है उसका अधिकार होता है कानून बनाना। लेकिन जनता का भी अधिकार है कि जिस बात पर आपको बहुमत दिया है अगर आप उनके लिए कानून बना रहे हैं वो उनकी आशाओं, अपेक्षाओं और भावनाओं के खिलाफ जाएगा तो जनता फिर उन्हें धरती पर ला देगी।प्रशांत किशोर ने कहा कि नेता अगर लोगों की भावना के अनुरूप निर्णय लेंगे तो जनता आपके साथ खड़ी रहेगी, इसे एक कानून एक निर्णय एक पार्लियामेंट से मत जज कीजिए।


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि छह महीने बाद चुनाव होंगे। अगर एक नई सरकार चुनकर आ गई तो फिर कह सकती है कि इसका नाम INDIA ही रहेगा। आज नहीं तो 5 बरस बाद जो भी सरकार आएगी वो कर सकती है। जनता की क्या भावना है, जनता क्या चाहती है आप और हम मत के द्वारा व्यक्त करते हैं। जो जनप्रतिनिधि पार्लियामेंट में चुन कर जाता है वही लोग तो निर्णय लेंगे। नेता अगर आपकी भावना के अनुरूप निर्णय लेंगे तो जनता आपके साथ खड़ी रहेगी। अगर वो आपकी भावना के अनुरूप निर्णय नहीं लेंगे तो चुनाव मे उनकी हार तय है। नई व्यवस्था आएगी उस चीज को ठीक करेगी। आप इसे एक कानून एक निर्णय एक पार्लियामेंट से मत जज कीजिए।





नेपाल- भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार


मकवानपुर (नेपाल)। एक तरफ मोतिहारी पुलिस ने दो देशो की नागरिकता व विदेशी मुद्रा के साथ एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया तो दूसरी तरफ नेपाल में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी हुई है। 
गिरफ्तार भारतीय नागरिक
         प्राप्त जानकारी के अनुसार मकवानपुर जिले के ईलाका पुलिस कार्यालय पशुपतिनगर व पुलिस चौकी रातोमाटे की पुलिस टीम के द्वारा पूर्व पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत हेटौँडा उपमहानगरपालिका वार्ड संख्या 15 रातोमाटे सडक खण्ड से 23 लाख 38 हजार 571 रुपए के साथ भारतीय नागरिक रम्भु दास को गिरफ्तार किया गया है। 
        रम्भु दास हेटौँडा से बीरगंज की ओर मधेश प्रदेश 03–001 ज 364 नम्बर से जा रहा था। सूचना के आधार पर गाड़ी जाँच के क्रम मे 40 वर्षीय रम्भु दास के द्वारा छुपा कर रखे गए उक्त विदेशी मुद्रा बरामद किया गया। 
पूर्वी चम्पारण जिले के पलनागवा के थाना पसौना निवासी रम्भू दास के पास से युरो 50 के 80 नोट, जापानी मुद्रा एक हजार के 133 पीस , साउदी रियल एक हजार के दो पीस , पांच सौ के 15 पीस,,100 के 15 पीस, दो का पांचद, 100 का 52, पचास का सात , बीस का पाँच , 10 का 13 , पाँच का सात नोट कुल 116 पीस विदेशी मुद्रा बरामद किया गया है ।