हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे: मीनाक्षी कुमारी

जोगबनी। 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जोगबनी नगर परिषद में भारत-नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि तापमान में वृद्धि होना सबके लिए चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि जोगबनी नगर परिषद को हरित नगर में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नगर परिषद के साथ ही मैत्री संस्था के साथ मिलकर 15 अगस्त को बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है। पर्यावरण दिवस से अब तक सीमावर्ती इलाके में हजारों पौधारोपण किए गए हैं।


भारत-नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीमावर्ती इलाके में अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी निकायों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों से अपने परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद रानी देवी, समिति की सदस्य सुनीता राउत, भाजपा नेता व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, नगर परिषद के परवेज आलम, पत्रकार नवीन कर्ण, विनीता सिंह, सहित दोनों देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन से कांग्रेसी नेताओं में हर्ष, जीते हुए सांसद को दी बधाई


  • राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर पूरे देश में दिखा,जाकिर अनवर


अररिया। लोकसभा चुनाव में पूरे देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के बेहतर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। लोकसभा चुनाव के नतीजे ने ये तय कर दिया कि अब इस देश से मोदी जी की विदाई तय है। जिसकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। देश की जनता और महागठबंधन की एकजुटता ने ये साबित कर दिया की देश में बहुत दिनों तक हिटलर शाही और अहंकार की सरकार नहीं चल सकती, झूठ और अफवाह के बल पर लंबी राजनीति नहीं की जा सकती है। 
 
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने कहा की लोगों ने लोकतंत्र, संविधान और देश के मान सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस पर भरोसा किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत का माहौल का जो पैगाम दिया उसका असर देखने को मिला। जाकिर अनवर ने कहा आज जो रिजल्ट सामने आया है वो मंहगाई ,बेरोजगारी और लोकतंत्र की रक्षा को लेकर देश में एक माहौल बना हुआ था जो वोट में परिवर्तित हुआ। बिहार में तीन सीट पर कांग्रेस की जीत से कांग्रेसी नेता में उत्साह चरम पर है। कटिहार से तारिक अनवर, किशनगंज से डॉक्टर जावेद और सासाराम से मदन राम की जीत पर तीनों सांसद को बधाई दी है।


 बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अफसाना हसन ने कहा कि नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत हुई है। बधाई देने वालों में भोला शंकर तिवारी, अनवर राज, रघुनाथ शर्मा, शशि भूषण झा, अवेश यासीन, चंगेज अंसारी, तनवीर आलम, इश्तियाक आलम, गालिब चुन्ना, रमा साह, आसिफ हुसैन, अरशद आलम, राजा आदि ने सभी जीते हुए सांसद को बधाई दी है। साथ ही जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक जाकिर अनवर और कांग्रेस की महिला नेत्री अफसाना हसन ने पूर्णिया से जीते सांसद पप्पू यादव को भी बधाई दी है। पूरे देश में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी के सफल मार्गदर्शन के लिए सभी कांग्रेसी नेता ने बधाई दी है।



नीट की परीक्षा में अभिनव कुमार झा ने 685 अंक लाकर जिले का नाम क्या रोशन ,ऑल इंडिया में 7175 वां रैंक किया प्राप्त


फारबिसगंज (अररिया)। अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड स्थित ग्राम पोस्ट ढोलबज्जा के रहने वाले तारानंद झा के पौत्र एवं किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र अभिनव कुमार झा ने नीट की परीक्षा में 685 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है । उन्हेंं ऑल इंडिया में 7175 रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा विद्या मंदिर फारबिसगंज से पास किया है । इंटर की पढ़ाई उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलबज्जा से इंटर पास करके स्कूल के छात्र अभिनव कुमार झा ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्लास कर अपनी तैयारी की थी और पहले ही प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सिर्फ अपने गांव ही नही जिला का नाम रौशन किया है । फोरबिशंज अनुमंडल के ढोलबज्जा स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि मेरी स्वर्गवासी दादी शोभा देवी की ये इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बन कर लोगों की मदद कर सकूं, उनके आशीर्वाद से ही ये बड़ी सफलता मिली है।  बताया गया कि उनके पिता जितेंद्र कुमार एक छोटे किसान हैं और उनकी मम्मी बंदना देवी एक कुशल गृहणी हैं। अभिनव कुमार एक किसान परिवार से हैं और आज अपने परिवार के सपनो को साकार कर अभिनव कुमार झा बहुत खुश है। उनके परिवार के सभी लोग और दोस्तों ने इस सफलता पर बधाई दी है । उनके गांव ढोलबज्जा और स्कूल में भी खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों में स्थानीय मुखिया गौरी देवी पति बीरेंद्र पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय किरकिचिया के प्रधानाध्यापक श्री रमेश कुमार साह , ढोलबज्जा के प्रधान अध्यापक अब्दुल सलाम , जीप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू , इश्तियाक हसन, मुन्ना, शिक्षक साजिद आलम, तबरेज आलम, चाचा आदित्य कुमार ,सत्येंद्र कुमार एवं रविंद्र कुमार, अनोज झा आदि ने बधाई दी देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी के फारबिसगंज के जनसभा से फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की उम्मीद लगाए बैठे हैं नेपाल के लोग

अररिया। लोकसभा चुनाव हो या विधानसभा, कोशी सीमांचल के लोगों के बीच जो सबसे आशा उम्मीद का विषय होता है, वह है फारबिसगंज के हवाई अड्डे के संचालन की घोषणा की उम्मीद। क्योंकि इसी हवाई अड्डे पर देश के प्रधानमंत्री अपनी जनसभा करते हैं। सीमा के इस पार हो या उस पार नेपाल की एक बड़ी आबादी सिर्फ जनसभा में इस उम्मीद के साथ पहुँचती है कि प्रधानमंत्री मोदी फारबिसगंज हवाई अड्डा को चालू करने की घोषणा करेंगे। लेकिन हर बार बड़ी ही निराशा हाथ लगती है। 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री के चुनावी सभा की तैयारी होने के साथ ही सीमा पार नेपाल के लोगों के बीच फिर से एक यह चर्चा आम हो चुका है कि क्या इस बार सीमांचल ही नहीं पड़ोसी देश नेपाल को भी फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा कर नई सौगात मिलेगी।

नेपाल का एक बड़ा तबका बाग़डोगरा विमान स्थल पर है निर्भर
नेपाल सोनार समाज फाउंडेशन के संयोजक महेश साह स्वर्णकार ने इस सम्बन्ध में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत नेपाल के बीच एक अटूट रिश्ता है। वहीं व्यापरिक दृष्टिकोण से भी नेपाल के लोग भारत के यात्रा पर होते हैं। अगर हवाई यात्रा करनी बाग़डोगर जाना पड़ता है। मोदी जी की जनसभा सीमांचल में जहाँ हो नेपाल की एक बड़ी आबादी उनको सुनने पहुँचती है। जिसमे खास कर नेपाल के लोगों को फारबिसगंज हवाई अड्डा चालू करने की घोषणा की बात सुनने की आस लगाए रहते हैं।

भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि फारबिसगंज हवाई अड्डा हमेशा से नेपाल के लोगों के लिए उत्सुकता का विषय रहा है। क्योंकि मोरंग सुनसरी औद्योगिक कॉरिडोर में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक काम करते हैं। कई कम्पनी भारतीय संयुक्त निवेश में है तो नेपाल के उद्योगी व्यापारी ट्रेड के कार्य से भारत के महानगर की यात्रा करते हैं। ऐसे में निश्चित रूप से फारबिसगंज हवाई अड्डा दोनों देश के लिए बहुउपयोगी भी साबित होगा। इस हवाई अड्डे के चालू होने से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

अररिया : सिटी हॉस्पिटल के निदेशक ने ईद उल फितर और रामनवमी पर दी जिलेवासियों को मुबारकबाद


अररिया।  यूं तो ईद लगातार तीन दिनों तक मनाया जाता है और तीन दिनों तक लोग  ईद की मुबारकबाद एक दूसरे को देते हैं। इसी क्रम में सिटी हॉस्पिटल अररिया के निदेशक व चेयरमैन मोहम्मद इसराइल ने ईद के मौके पर पूरे जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहां कि ईद मुस्लिम समुदाय का प्रमुख त्यौहार में से एक है, इसे हम सभी को मिलजुल कर खुशी पूर्वक मनाना चाहिए।  इस मौके पर जिले वासियों एवं बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 


उन्होंने कहा कि यह पर्व पूरे जिले वासियों के लिए खुशियां लेकर आए और हर आदमी हमेशा स्वस्थमंद रहे। अल्लाह से हमारी यही दुआ है। यह त्यौहार आपसी सद्वाव व प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने जिले के सभी लोगों से अपील की  कि वह आपस मे मिलजुल कर आपसी प्रेम, सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व को मनाएं। 

सिटी हॉस्पिटल के निदेशक मोहम्मद इसराइल ने यह भी कहा कि यह पर्व आपस में मिलाने वाली पर्व है।  दोनों समुदाय के बीच यह पर्व काफी सद्भाव पैदा करती है।  हमें इस पर्व को प्रेम व भाईचारे के रूप में माननी चाहिए। उन्होंने अंत में पूरे देशवासियों  को ईद की एक बार फिर गर्म जोशी के साथ मुबारकबाद पेश की और कहा कि ईद सभी के घर में हमेशा खुशहाली लाए। यही हमारी तरफ से पूरे जिले वासियों को दुआएं और शुभकामनाएं  हैं । 

उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों का पैगाम देता है तथा सभी समुदाय को आपस में साथ-साथ लाने का प्रयास करता है । हालांकि ईद का पर्व मुसलमान का खास पर्व है, लेकिन यह सभी धर्म के बीच प्यार ,मुहब्बत, भाईचारगी व आपसी सद्भाव का पैगाम देती है। पर्व के मौके पर हम अपने आसपास पड़ोसियों का भी ख्याल रखें और ईद की खुशियों में एक दूसरे का हाथ बटाएं ,यही सच्ची ईद है। वही रामनवमी पर्व पर भी सिटी हॉस्पिटल के निदेशक ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यह पर्व हमेशा से  ही मनाया जा रहा है, यह पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। इसलिए यह पर्व भी आपसी प्रेम व सद्भाव से मनाई जानी चाहिए।




डॉ आसिफ रशिद ने ईद-उल-फितर पर दी पूरे जिले वासियों को शुभकामनाएं व मुबारकबाद, कहा-आपसी सद्भाव से मनाएं ईदुल-फितर

  • ईद पर्व की खरीदारी के मौके पर गरीब, लाचार व बेसहारों का भी रखें ख्याल
  • ईद के दिन खाएं संतुलित ताजा व सुपाच्य भोजन ,अधिक खाने से बरतें संयम
  • तले-भुने हुए भोजन से करें परहेज, बच्चों को जंक फ़ूड, कुडकुड़े, कोल्ड ड्रिंक्स और डब्बे बंद जूस से रखें दूर
  • रोजा बाद अधिक से अधिक हल्का गुनगुना व साफ पानी पीते रहें



अररिया। रहमत बरकत का मुकद्दस माह-ए-रमजान के रोजे मुकम्मल होने वाले हैं- अब ईद आने वाली है। खुशियों का पर्व ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में जिले के मशहूर चिकित्सक फिजिशियन डॉ मो आसिफ रशिद ने मालदार लोगों से ईद की खरीदारी के मौके पर आसपास के जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि माहे रमजान में गरीब, लाचार, यतीम, बेसहारा जरूरमंदों की मदद करने पर अल्लाह तबारकतआला बेहतर बदला देता है। अगर आपके आस-पास या रिश्तेदारों में कोई गरीब है तो उसकी मदद पहले जरूर करें। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मदद की दरकार होती है, मगर शर्म होने कारण मांग नहीं सकते, ऐसे लोगों की मदद आप खोज-खोज कर और उन्हें छुप कर जरूर करें। हम सब जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो अल्लाह हम सबको जरूरत से ज्यादा नवाजेगा और किसी गरीब बच्चों की मुस्कुराहट आपको भी खुशी देगी। इसलिए आसपास के जरूरतमंद लोगों की दिल खोलकर मदद करें। ताकि उनके घर पर भी ईद की खुशी मिल सके।

उन्होंने पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईद मुहब्बत का पैगाम देता है। ईद यह संदेश देता है कि यह मुल्क गंगा-यमुना तहजीब की व अनेकता में एकता वाला खूबसूरत मुल्क है। हिंदुस्तान हमेशा से मुहब्बत व सांप्रदायिक सौहार्द का गहवारा है, इसे हमसब को बनाए रखना है। मुहब्बत, अमन चैन को आम करना है।

ईद के दिन एकाएक अधिक भोजन करने से करें परहेज
डॉ आसिफ रशिद ने कहा कि ईद के दिन एकाएक अधिक भोजन करने से परहेज करें, चूंकि पूरे एक माह रोजा रखने के बाद अचानक सिस्टम में अधिक बदलाव के कारण अपच की समस्या हो सकती है। इसलिए भोजन करते समय संयमित रहें, जहां तक हो सके, साफ व स्वच्छ पानी पीते रहें। तली-भुनी हुई चीजों से बचते रहे।

गर्मी के दौरान बच्चों में बढ़ जाता है डायरिया व डिहाइड्रेशन का खतरा
जिले में गर्मी धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगा है। तेज धूप अभी से ही लोगों को सताने लगी है। ऐसे मौसम में थोड़ी सी लापरवाही कई तरह की बीमारियों को न्योता दे सकता है। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। खास कर छोटे बच्चों के मामले में तो ये और भी जरूरी है। ऐसे मौसम में शिशुओं और छोटे बच्चों को डायरिया का खतरा बढ़ जाता है। डायरिया के कारण बच्चों में अत्यधिक निर्जलीकरण यानी डिहाइड्रेशन का खतरा होता है। समय पर इसका कुशल प्रबंधन नहीं होने पर ये जानलेवा भी हो सकता है। डायरिया से सम्बंधित लक्षणों के प्रति जागरूक होकर इसके खतरों से आसानी से बचा जा सकता है। डॉ रशिद ने यह भी बताया कि शुगर, बीपी व थायराइड रोगियों को हर एक सप्ताह के अंतराल पर चेक कराते हुए चिकित्सक के संपर्क में रहना चाहिए। कहा कि डायरिया पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत के सबसे बड़े कारणों में से एक है। शुरुआती लक्षणों के आधार पर आसानी से इसकी पहचान कर इसका कुशल प्रबंधन किया जा सकता है। लगातार पतले दस्त का होना, दस्त के साथ उल्टी, भूख में कमी, दस्त के साथ हल्का बुखार आना, जटिल परिस्थितियों में दस्त के साथ खून आना इसके प्रमुख लक्षणों में से एक है। रोग के शुरुआती दौर में ओआरएस का घोल इलाज में काफी मददगार होता है। इसे घर पर भी बनाया जा सकता है।

डायरिया से बच्चों में बढता है कुपोषण का खतरा
गाछी टोला स्थित पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ एम ए रशिद बताते हैं कि डायरिया से बच्चों में कुपोषण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इससे बचाव जरूरी है। गर्मियों में बच्चे अक्सर प्यास लगने पर कहीं से भी पानी पी लेते हैं। इससे इंफेक्शन का खतरा होता है। दूषित जल का सेवन, साफ सफाई की कमी इसके मुख्य कारणों में शामिल हैं। इसलिए बच्चों को खाना खिलाने से पहले अच्छी तरह उनका हाथ धोएं, खाना बनाते व परोसते समय सफाई रखें, बच्चों को शौच के बाद साबुन से हाथ धुलने की आदत डायरिया से बचाव के लिहाज से जरूरी है। बच्चे को दस्त की समस्या होने पर किसी दवा से पहले उन्हें पानी की कमी से बचाएं, जीवन रक्षक घोल यानी ओआरएस पिलाएं, घर पर ही नींबू पानी में नमक व चीनी मिलाकर पिलाएं। लस्सी, छाछ, नारियल पानी दे भी दिया जा सकता है। मौसमी राशदार फलों का खूब सेवन करें । ताजा आहार व गर्म गला हुआ नर्म सुपाच्य भोजन करें। हालत में सुधार नहीं होने पर तत्काल अपने नजदीकी अस्पताल से संपर्क करने की सलाह उन्होंने दी।

ईद की तरह वोट देने की भी करें तैयारी
रमजानुल मुबारक के तमाम रोजे मुकम्मल कर लेने के बाद सबसे बड़ी बात हमलोगों के सामने ईद उल फितर की खुशियां मनाने की है। इसके लिए सभी लोग पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं सामने लोकसभा चुनाव भी है। चुनाव में वोट देना सभी का संवैधानिक अधिकार है। इसलिए अभी से अपनी हक अधिकार के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जाएं और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दें। बूथ का नाम, नंबर, भाग, क्रम संख्या सभों को मालूम होना चाहिए। दो दिन पूर्व अपने संबंधित पोलिंग बूथ केंद्र को जाकर देख लें। सभी घर वार्ड, मुहल्ला में वोटर लिस्ट होना चाहिए। सभी अपना अपना नाम देख कर इत्मीनान हो लें। प्रशासन की तरफ से भी वोटर पर्ची दिया जा रहा है, उसे हासिल कर लें। खुद से भी वोटर पर्ची हासिल कर हर एक फर्द को दस्तयाब अर्थात मुहैय्या कर दें। आपको अपना बूथ नंबर और सीरियल नंबर भी जेहन में महफूज होना चाहिए, ताकी अगर पर्ची न मिल सकें, तो भी आप अपने वोट का प्रयोग कर सकें। पहचान कार्ड, वोटर कार्ड, पेन कार्ड या अन्य इत्यादि कोई भी कार्ड जो वोट देने के अमल को पूरा करने में सहायक हो, साथ रखें। मुनासिब है कि वोटिंग के दिन नमाज फजर के बाद से ही महिलाएं व मर्द अपने अपने बूथ पर पहुंच जायें। अपको वोटिंग में जो भी दुश्वारी या दिक्कत पेश आए, बर्दाश्त करें। चाहे आपको दिन भर भूखा ही रहना पड़े। वोट की अहमियत और ताकत को समझिए। आपका एक वोट देश की तरक्की व निर्माण की खातिर सही रहनुमा का इंतेखाब करने के लिए जरूरी है। जो लोग दूसरे प्रदेश में रह रहे हों, वह भी चुनाव के मौका से जिस तरह ईद मनाने के लिए घर आते हैं, उसी प्रकार वोटिंग से दो दिन पूर्व घर आकर अपने वोट का प्रयोग करें। पोलिंग बूथ पर शत प्रतिशत मतदान को लाजमी बनाना हमारी कौमी मिल्ली फरीजा व तकाजा है। वोट जरूर करें। पहले मतदान-तब जलपान करें।

स्कॉटिस पब्लिक स्कूल अररिया का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

  • मौके पर हुआ अभिभावक शिक्षक बैठक



अररिया।
स्कॉटिश पब्लिक स्कूल रजोखर एवं जूनियर स्कॉटिश स्कूल शास्त्री नगर अररिया द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक परिणाम की घोषणा रजोखर प्रांगण में की गयी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के निदेशक अनूप कुमार ने अभिभावकों के द्वारा किए गए प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सलाह दी। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों को आगे और भी अच्छे परिणाम का आश्वासन दिया। कहा कि स्कॉटिश परिवार हमेशा बच्चों के बेहतरी के लिए प्रयासशील रहेगा।

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पारितोषिक दी गई। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रजोखर विद्यालय के प्राचार्य दबीर आलम, जूनियर स्कॉटिश स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार, कॉर्डिनेटर कुमार आर्यन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नए सत्र 2024-2025 के 8 अप्रैल 2024 से प्रारंभ होने की घोषणा की गई।

नेपाल : सब्जी रखे मिनी ट्रक से साढ़े 5 सौ किलो गाँजा बरामद



जोगबनी (अररिया)। नेपाल से भारत आ रही सब्जी के गाड़ी मे गांजे की एक बड़ी खेप को नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर धनकुटा के साँगुरीगढी गाँवपालिका अंतर्गत भेडेटार चौक से सब्जी ढो रही मिनी ट्रक में छिपा कर रखे गांजा को पुलिस ने बरामद किया। 



पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप जा रही है। इस सूचना के आधार पर रविवार को ईलाका पुलिस कार्यालय भेडेटार की पुलिस टीम द्वारा नेपाली नंबर के को1ख/3294 मिनी ट्रक से सब्जी के बोरी में छुपा कर रखे गए 544 किग्रा गांजा बरामद किया गया। 


बता दे कि इससे पूर्व नेपाल से जोगबनी आने वाली सब्जी (पत्तागोभी) लदी गाड़ी से जोगबनी से सटे नेपाल में गांजा की बड़ी खेप बरामद हुई थी।



सुनसरी मे शांति वार्ता विफल, चौथे दिन भी प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन रहा जारी


  • डीएसपी सहित 15 जवान घायल

जोगबनी (अररिया)। अररिया जिले के फुलकाहा थाना से सटे भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी जिला अंतर्गत रामनगर भुटहा में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जहां तीसरे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा। वहीं रविवार को शांति वार्ता को लेकर नेपाल के एसपी समेत सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी जिसमें अधिकारी व एक पक्ष के लोग तो पहुंचे लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं पहुंचने के कारण शांति वार्ता विफल हो गयी। 

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार तीसरे दिन भी देखा गया। कई जगहों पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया गया वहीं नेपाल के हरीनगरा गांवपालिका में नेपाल पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुए हिंसक झड़प में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के डीएसपी नवीन कृष्ण भण्डारी सहित 15 पुलिस जवान घायल हुए है।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के एसपी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए चार राउंड फायरिंग की व दर्जनों आंसू गैस के गोले दागे।



सुपौल : एसएसबी ने लगाया “नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर



वीरपुर । 45वीं बटालियन एसएसबी ने  सीमा चौकी मुंशी पिपराही के क्षेत्र में बुधवार को नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



यह जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमान्डेंट गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी अपने सीमा सुरक्षा बंधुत्व के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रही है एवं इस संदर्भ में 45वीं बटालियन की ओर से पूर्व में भी सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के विकास हेतु  समय- समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 45वीं वाहिनी के द्वारा सीमा चौकी मुंशी पिपराही क्षेत्र के ग्राम मुंशी पिपराही के सामुदायिक भवन में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया जिससे सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों को चिकित्सकीय लाभ मिल सके।


इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मुंशी पिपराही एवं क्षेत्र के आस पास के ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लीला (सहायक कमांडेंट चिकित्सा) 56वी बटालियन बथनाहा के द्वारा किया गया जिसमें ईलाज के उपरांत मुफ्त दवाइयां भी वितरित की  गई। इस कार्यक्रम के तहत  23  बच्चों एवं 58 महिला सहित कुल 122 लोगों का ईलाज़ किया गया।






जदयू कार्यकर्ता ने अपनी उपेक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को की हटाने की मांग की

  • एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी द्वारा भी जदयू कार्यकर्ता को नहीं दिया जा रहा सम्मान, पार्टी में नाराजगी


अररिया। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने मंगलवार को अररिया स्थित एक होटल में पार्टी की एक बैठक की। जिसमें जदयू जिला अध्यक्ष आशीष पटेल के द्वारा जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के जदयू नेताओं की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज जदयू के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को अविलंब पद से हटाकर किसी और सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता जदयू के वरीय नेता नागेश्वर कामत ने की। बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष, अनंत कुमार सिंह, संजय राणा, रजी अहमद, वरीय जदयू नेता सफाउर रहमान उर्फ लड्डू, सत्य नारायण यादव, प्रदेश नेता शफाऊर रहमान, उमेश मंडल, संजय राय, पंकज मिश्रा, उपेंद्र मंडल, सीताराम मंडल, रमेश कुमार राय के अलावा बड़ी संख्या में जदयू नेता मौजूद थे।

बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को अविलंब पद से हटाने की मांग की। क्योंकि इनके रहते पार्टी का संगठन बिल्कुल चौपट हो गया है। जमीन पर कोई संगठन नहीं है। सिर्फ कागजों में जदयू की संगठन सिमटी है। किसी भी जदयू के पदाधिकारी से कोई विचार विमर्श और न ही सम्मान दिया जाता है।
एनडीए से भाजपा प्रत्याशी द्वारा भी जदयू कार्यकर्ता की उपेक्षा को लेकर भी नेता नाराज हैं। सभी ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रत्यासी द्वारा अभी तक किसी भी जदयू कार्यकर्ता को पूछा तक नहीं गया है। जबकि भाजपा और जदयू का गठबंधन है। लेकिन भाजपा अकेले चुनाव लड़ना चाहती है, ऐसे में प्रत्याशी को बड़ा नुकसान हो सकता है। सभी जदयू नेता अपने पार्टी के नेता को उचित सम्मान देने की मांग भाजपा प्रत्याशी से की है। ताकि बिहार की सभी चालीस सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सके।

जदयू जिला अध्यक्ष आशीष पटेल की कार्यशैली से नाराज़ पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष रजी अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा मैं जदयू का एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम करता रहूंगा।

पुरातत्व विभाग द्वारा की गयी खुदाई में 2200 वर्ष पुराना भवन का मिला संरचना



अररिया। पड़ोसी देश नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत झापा जिले के भद्रपुर नगरपालिका वार्ड संख्या तीन के पृथ्वीनगर स्थित महाभारतकालीन कीचकवध स्थल से दो हजार दो सौ वर्ष पुराना पाँच भवन का संरचना होने की पुष्टि की गयी है। उक्त स्थान में पुरातत्व विभाग के द्वारा उत्खनन के बाद इसकी पुष्टि हुई है ।

पुरातत्वविद उद्धव आचार्य ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि उत्खन स्थल के उत्तर-पूर्व में एक बहुमंजिल बड़ा भवन, इस भवन के दक्षिण में एक और भवन, उसी भवन के उत्तर पश्चिम में सेना का निवास के आकार का एक भवन, इसी भवन के कुछ पश्चिम दक्षिण में एक अन्य बहुमंजिला भवन मिला है। वहीं इन सभी चार भवन के दक्षिण में करिब दो सौ फीट की दूरी में दो तल का एक और भवन सुरक्षाकर्मी के प्रमुख व सुरक्षाकर्मी के लिए बने पाँच भवन का संरचना मिला है।

पुरातत्वविद आचार्य के अनुसार इस स्थल के मूल भवन का उत्खनन का कार्य एक वर्ष में पूरा होगा। क्योंकि जितनी गहराई तक खुदाई हो रही है, तब तक उस स्थान का ऐतिहासिकता बुद्धकाल से भी आगे का मिल रहा है। उत्खनन हो रहे क्षेत्र में पेड़ की कटाई, कीचक को मारने की मूर्ति स्थानान्तरण करने, कीचकवध स्थल के अंदर अन्य कार्य होने के कारण उत्खनन में समय लगने की बात कही है।
सातवीं बार हो रहा है उत्खन
पुरातत्व विभाग के द्वारा इससे पूर्व कीचकवध में उत्खनन 22 वर्ष पहले किया था, जिसका भी पुरातत्वविद आचार्य ने ही नेतृत्व किया था । इससे पहले विक्रम संवत 2035 में मेची बहुमुखी कैंपस के इतिहास के प्राध्यापक घनश्याम खनाल की अगुवाइ में उत्खनन हुआ था। महाभारत काल में विराट राजा के सेनापति एवं साला कीचक ने द्रौपदी का अस्तित्व लूटने का धृष्टता करने पर भीम के द्वारा इसी स्थान पर कीचक वध किया था।

ईद पर्व की खरीदारी के मौके पर गरीब, लाचार व बेसहारों का भी रखें ख्याल : मुफ्ती इनामुल बारी



अररिया। रहमत बरकत का मुकद्दस माह ए रमजान के 18 रोजे शुक्रवार को पूरे हो गए। वहीं खुशियों का पर्व ईद को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। ऐसे में जिले के एक सरकारी मदरसा के वरीय शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद इनामुल बारी साहब ने मालदार लोगों से ईद की खरीदारी के मौके पर आसपास के जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की है। मुफ्ती सिद्दिकी ने कहा कि माहे रमजान में गरीब , लाचार, यतीम, बेसहारा जरूरमंदों की मदद करने पर अल्लाह तबारकतआला बेहतर बदला देता है।

कुरआन व हदीश में भी है कि माहे रमजान में जरूरतमंदों की मदद करने पर सत्तर गुना अधिक सवाब मिलता है। अगर आपके आसपास या रिश्तेदारों में कोई गरीब है तो उसकी मदद जरूर करें। उन्होंने कहा कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें मदद की दरकार होती है, मगर शर्म होने कारण मांग नहीं सकते। ऐसे लोगों की मदद आप खोज कर और उन्हें छुप कर जरूर करें। हालांकि अल्लाह के नबी हजरत मोहम्मद (स) ऐसे लोगों को खोज-खोज कर मदद किया करते थे, हम सब जरूरतमंदों की मदद करेंगे तो अल्लाह हम सबको जरूरत से ज्यादा नवाजेगा और किसी गरीब बच्चों की मुस्कुराहट आपको भी खुशी देगी। इसलिए आसपास के जरूरतमंद लोगों की दिल खोलकर मदद करें। ताकि उनके घर पर भी ईद की खुशी मिल सके। इस माह में एक नेकी का बदला अल्लाह ताला सत्तर गुना ज्यादा कर देते हैं, इसलिए दिल खोल कर सदका, खैरात करें।


इस बार रमजान में प्रति व्यक्ति गेंहू के हिसाब से 50 रुपया फित्रा निकालने का हुआ एलान

  • रमजान के तीसरे जुमा पर मस्जिदों में लोगों ने अकीदत के साथ की नमाज अदा, 18 रोजा सम्पन्न



अररिया। रमजानुल मुबारक के तीसरे जुमा की नमाज में अररिया शहर के विभिन्न मस्जिदों में रोजेदार लोगों ने बड़ी संख्या में अकीदत के साथ नमाज अदा की। इसी के साथ 18 रोजा भी संपन्न हुआ। इस मौके पर शहर की सभी मस्जिद लगभग खचाखच भरी हुई थी। शहर के मस्जिद उस्मान, कूबा मस्जिद, नूरी मस्जिद, यतीम खाना मस्जिद, रजोखर मस्जिद, गैय्यारी मस्जिद, ककोरवा बस्ती मस्जिद, सिसौना बस्ती मस्जिद, जामा मस्जिद अररिया आदि में बड़ी संख्या में लोगों ने रमजान के तीसरे जुमा की नमाज अदा की।

इस मौके पर जिला की सबसे पुरानी और ऐतिहासिक जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना आफताब आलम मुजाहिरी ने अपनी तकरीर में कहा कि अभी रमजान का दूसरा असरा मगफिरत का चल रहा है, जो यह असरा अब दो दिन शेष रह गया है। इसके बाद 20वीं रोजा से रमजान का तीसरा असरा शुरू हो जायेगी। जो जहन्नुम से निजात का असरा होगा। जिस असरे में लोग अपने रोजा और इबादत के जरिया अपनी मगफेरत और जहन्नुम से निजात की दुआ मांगते हैं। साथ ही उन्होंने अपनी तकरीर में कहा इस माहे मुबारक में किए जाने वाली तमाम नेकियों का सवाब सत्तर गुणा तक बढ़ा दी जाती है। उन्होंने खास तौर से युवाओं को कहा की आप अभी जिस उम्र से गुजर रहे है, इसमें आपकी इबादत अल्लाह को काफी पसंद है और जवानी की इबादत का सवाब भी ज्यादा है। मौलाना आफताब आलम ने आज जुमा की नमाज में फितरा निकालने की राशि का भी ऐलान किया।

उन्होंने कहा की इस बार रमजान में प्रति व्यक्ति गेहूं के हिसाब से 50 रुपये फितरा निकालना है, जो ईद की नमाज से पहले गरीब, मजदूर, बेबस, लाचार, यतीम, विधवा और जरूरतमंद लोगों को दे देना चाहिए। कहा कि आप ये रकम उन्हें बीस रमजान तक दे देंगे तो बेहतर होगा। ताकि वो लोग भी अपने बच्चों के साथ ईद की खुशियों में शामिल हो सकें।

मौलाना ने कहा कि रमजान का महीना अपने दूसरे गरीब भाइयों के साथ हमदर्दी और नेक सुलूक करने का महीना है। सदकतुल फित्र की राशि अपने गरीब रिश्तेदार और पड़ोसी को प्राथमिकता के आधार पर देना बेहतर है। इसी के साथ 18 रोजा संपन्न हो गया, अब दो दिन के बाद यानि 20 रमजान से जहन्नुम से निजात का असरा शुरू हो जायेगा, जो अंतिम असरा होगा। इसमें खूब इबादत और कुरआन मजीद की तिलावत करें। खासकर रातों में तहज्जुद की नमाज में खूब अल्लाह से मांगे। इसके बाद 20 वीं रमजान के रात्रि से ही शबेकद्र शुरू हो जायेगी, जो हजार रातों से अफजल है। इमाम साहब ने बताया कि अल्लाह के नबी मोहम्मद साहब (स) इसे ताक रातों में (खोजने) एहतमाम करने कहे हैं। वह ताक रात 21, 23, 25, 27, और 29 है। जिसे शबे कद्र की ताक रात कहा जाता है और जो हजार रातों से अफजल है।