हमें फॉलो करें : fX ▶◎
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

प्रकृति-संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत पहल, नेपाल-भारत सीमा के जहदा दुर्गा मंदिर को पंखा भेंट

प्रकृति संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत पंखा हस्तांतरित करते भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के सदस्य।


जहदा। भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच की ओर से प्रकृति संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र के जहदा स्थित दुर्गा मंदिर में सहयोग स्वरूप पंखा प्रदान किया गया। यह पंखा लक्ष्मीनिया युवा क्लब के अध्यक्ष नितेश साह को हस्तांतरित किया गया।

मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि संस्था प्रकृति संस्कृति संरक्षण अभियान के तहत सीमा क्षेत्र के विभिन्न देवालयों और शिवालयों में संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम चला रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत धार्मिक स्थलों पर पौधारोपण, विशेष रूप से रुद्राक्ष के पौधे लगाने, तथा पर्यावरण एवं सांस्कृतिक संरक्षण से संबंधित गतिविधियां भी की जा रही हैं।

राजेश कुमार शर्मा के अनुसार अभियान का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना है, ताकि उन्हें नशे जैसी कुरीतियों और अन्य नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए प्रकृति एवं संस्कृति के प्रति जागरूक बनाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान विनीता सिंह, अशोक यादव, श्याम सुंदर मंडल सहित मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।