हमें फॉलो करें : fX ▶◎
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

लालू ने कहा- मुसलमानों को आरक्षण मिलना चाहिए : प्रशांत किशोर

बोले- मुसलमान 32 साल से लालटेन को वोट दे रहे हैं, समय आ गया है जब मुसलमानों को लालू से पूछना चाहिए कि मुसलमान को आजतक उप-मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया या कोई बड़ा मंत्रालय क्यों नहीं दिया ?

पटना : जन सुराज पदयात्रा के दौरान पत्रकार वार्ता में एक सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप समाज में सुधार नहीं लाएंगे, आपके बच्चे गुजरात और तमिलनाडु में जाकर मजदूरी ही करेंगे, फिर यहां के लोगो का भला कैसे होगा। मैं बिहार में 18 महीने से पैदल चल रहा हूं, 5 हजार से ज्यादा गांव में जाने के बाद मैं रोज मंच से कहता हूं कि दलितों के बाद सबसे ज्यादा गरीब, बदहाल, फटेहाल अगर बिहार में कोई है तो वो मुसलमान है। लेकिन 32 साल से मुसलमानों ने लालटेन का साथ नहीं छोड़ा है। 30-32 सालों में मुसलमानों ने RJD से कभी नहीं पूछा कि आपके नेता सड़क और ग्रामीण कार्य मंत्री रहे फिर हमारे गांव में सड़क, नाली और गली क्यों नहीं बना है? आप स्वास्थ्य मंत्री थे फिर बच्चों के लिए अस्पताल और दबाई क्यों नहीं है? आप शिक्षा मंत्री थे फिर हमारे बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था क्यों नहीं है? मुसलमान इन सारी परेशानियों के बावजूद लालटेन को वोट देता है।



नीतीश कुमार ने चुनावी रैली मे कहा 'मुसलमान याद रखें, अगर हमको खत्म कर देंगे तो आपका हाल पुराने समय जैसा हो जाएगा'



बिहार में 17 महीने से पदयात्रा और सर्वे करवाने के बाद समझ आया कि 3 हजार से अधिक आबादी वाले मुसलमानों के गांव दलितों के बाद सबसे बुरी स्थिति में क्यों है? : प्रशांत किशोर

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में विकास का आलम ये है कि दलित के बाद सबसे गरीबी और फटियाली मुसलमानों की है। 17 महीनें से हम पैदल चल रहे हैं, किसी भी मुसलमानों के गांव में हमनें यह महसूस किया है कि मुसलमानों के जो छोटे गांव हैं वो फिर भी ठीक है। मुसलमानों के जो 3 हजार से अधिक आबादी वाले गांव हैं उनकी हालत सबसे ज्यादा खराब है। हमनें जब जानने की कोशिश की सर्वे कराया तो पता चला कि 3 हजार से ज्यादा मुसलमानों वाले गांव को चिन्हित कर लिया गया है। जब कोई BJP और JDU का कोई नेता जीत कर आता है तो उन्हें पता होता है कि यही वो गांव हैं जहां 3 हजार से ज्यादा मुस्लमान इस गांव में रहते हैं यही कारण है कि MP हो या सांसद उस इलाके में जाता ही नहीं है वो सुनिश्चित करता है कि आपके गांव आपके घर आपके बच्चों के लिए कुछ भी काम न हो। 


जब उस इलाके में RJD जीत कर आती है तो उन्हें पता होता है कि 4 से 5 हजार वाले गांव के मुस्लमान जाएंगे कहां? ये तो पक्के हैं, मजबूरी में वोट तो देंगे ही। यही कारण है कि वो बगल के गांव में काम करवाता है मगर मुसलामानों पर ध्यान नहीं देता।

लोकसभा चुनाव के बीच PK ने की आम जनता से अपील, कहा - राजा बना रहे प्रधानमंत्री को 45 लाख करोड़ रुपये के तिजोरी की चाभी सौपने जा रहे हैं, 4 किलो अनाज और जाति-धर्म के नाम चाभी मत सौंप दीजिएगा : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव के बीच गरीब लोगों से लगाई गुहार कहा, बिहार में लोग कहते हैं 1 मैं गरीब आदमी मेरे 1 वोट से क्या होगा? मैं आपको गुना गणित समझाता हूं। 1 वोट देकर प्रधानमंत्री यानी कि राजा आपने बनाया वो आदमी आपके वोट से हर साल 45 लाख करोड़ रुपये का मालिक है और इतना बड़ा तिजोरी का चाभी 4 किलों अनाज पर दे दीजियेगा? 1 वोट देकर जिसको आप बिहार का राजा यानी कि मुख्यमंत्री बनाते हैं वो आदमी हर साल ढाई लाख करोड़ रुपए के तिजोरी का मालिक है और उतना बड़ा तिजोरी का चाभी आप जात के नाम पर दे दिए तो आप गरीब नहीं रहिएगा तो कौन गरीब रहेगा? 

वोट जिसको दे रहे हैं दीजिए मगर वोट अपने बच्चों के नाम पर दीजिये। वोट की कीमत अपने जात या धर्म के नाम पर किसी को भी मत दीजिए। वोट की कीमत कीमत वसूल कीजिए। वोट आपकी सबसे बड़ी पूंजी है यह ऐसा हथियार है कि कोई राजा या रंक बन सकता है।

मुसलमानों की बात करने वाले लालू यादव 16 साल सत्ता में रहे, कभी किसी मुसलमान को गृह मंत्री या पथ निर्माण मंत्री क्यों नहीं बनाया? लालू-नीतीश ने दलितों और महादलितों का शोषण कर बेवकूफ बनाया है : प्रशांत किशोर



पटना। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जो जातीय सर्वे करवाया गया वो नीतीश कुमार का एक प्रयास था कि इसका राजनीतिकरण करके समाज को बांट कर इसका राजनीति में लाभ लिया जाए। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि इसका कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलेगा। इसका प्रमाण यह है कि जो नीतीश कुमार जातीय सर्वे करवाने के बाद प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे वही भाग कर भाजपा में शामिल हो गए। अगर जातिगत सर्वे का राजनीतिक फायदा होता तो नीतीश कुमार भाग कर भाजपा में क्यों जाते? 

प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे नीतीश कुमार आखिर अपने किस गलती से भाजपा में हुए शामिल? PK ने किया खुलासा

जातिगत सर्वे में जो परिणाम आए वो आपको क्या दिखाते हैं? जिन जाति समूहों के पिछड़ा और वंचित होने की बात पिछले 40 से 50 साल से कहीं जा रही है। उन समाज की राजनीति आर्थिक सामाजिक विकास हुए ही नहीं हैं। लालू-नीतीश ने तो जमीन पर पड़े कीचड़ को अपने मुंह में लगा लिया है। 

लालू-नीतीश पिछड़े समाज का इतना भला चाहते हैं तो किसने इन्हें रोका था मुसलमानों और पसमांदा समाज के लोगों को गृह मंत्रालय देनें से? किसने नीतीश कुमार को रोका है नीतीश कुमार को महादलित से आने लोगों को सड़क और फाइनेंस मिनिस्टर बनाने से? अतिपिछड़ा समाज के किसी नेता को जल मंत्रालय देने से? लालू प्रसाद यादव लगभग 16 साल मुख्यमंत्री रहे किसी मुसलमान को गृह मंत्री नहीं बनाया किसी को पथ निर्माण मंत्री नहीं बनाया। इन जातियों के लोगों का इन्होंने एक्सप्लोइटेशन किया बेवकूफ़ बनाया मगर किया कुछ नहीं।

हम 17 महीने नहीं 17 साल चल लें फिर भी आप नहीं सुधरिएगा, नेताओं ने आपकी नसों में जाति और धर्म का इतना नशा घुसा दिया है कि आपको अपने बच्चों का दर्द दिखता ही नहीं है : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग अपनी दुर्दशा देखिए, शायद ही ऐसा कोई घर है, जहां से आपका जवान बेटा, पति, भाई, भतीजा नौकरी करने के लिए दूसरे राज्यों में न गए हो? मैंने 17 महीनों से अपना घर छोड़ा है, लेकिन आपके बच्चे तो सालों साल से आपको छोड़कर चले गए हैं। एक बार जो मजदूरी करने के लिए गए वो साल में एक बार छठ में, ईद में घर आते हैं तब आप उनका मुंह देख पाते हैं। साल भर वो आदमी वहां गुलामी कर रहा है, 10 घंटे मेहनत करते हैं, पेट काटते हैं ताकि घर में 6-8 हजार रुपए भेज सकें। लेकिन, यहां के लोगों से पूछिए कि उन्होंने वोट क्यों दिया था? तो वो बताते हैं कि अपनी जाति का नेता खड़ा था इसलिए दे दिए, गांव में मुर्गा-भात खाकर, पाउच पीकर वोट दे दिए, तो आपके परिजन नहीं भोगेंगे, तो भला और कौन भोगेगा? दूसरे राज्यों में कमा रहा आपका बच्चा बीमार पड़ जाए तो आप उसे देख नहीं सकिएगा, सिर्फ छटपटा कर रह जाइएगा। 

वोट जिसे देना है दीजिए लेकिन वोट देते समय स्वार्थी बनिए, अपना और अपने बच्चों का स्वार्थ देखिए : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि आप दल बनाइए, बिहार में विकल्प नहीं था। आप आगे-आगे चलिए हम पीछे-पीछे चलेंगे। हमें आपका साथ नहीं चाहिए। भला आप हमारा साथ क्या दीजिएगा। आप तो वो लोग हैं जिन्होंने अपने बच्चों का साथ नहीं दिया। हम 17 महीने नहीं 17 साल चल लें फिर भी आप नहीं सुधरिएगा। नेताओं ने आपकी नसों में जाति और धर्म इतना घुसा दिया है कि आपको अपने बच्चों का दर्द भी नहीं दिख रहा है। इसलिए आपको एक रास्ता बता रहे हैं, वोट जिसे देना है दीजिए लेकिन अगली बार वोट देते समय स्वार्थी बनिए। अपना और अपने बच्चों का स्वार्थ देखिए। नेता आएंगे और कहेंगे देश के लिए वोट दो, कोई कहेगा अपनी जाति वाले को जीताना है इसलिए वोट दो, वोट जिसे भी देना है दो, जीवन में एक बार संकल्प लीजिए कि वोट अपने बच्चों के लिए दीजिए। जाति के लिए, नेताओं के लिए नहीं, किसी विचारधारा के लिए नहीं सिर्फ अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए। बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए।

PM मोदी का 22 दिनों में चौथा बिहार दौरा इस पर PK ने बिहार के लोगों से की अपील

कहा- बिहार को सुधारने के लिए जब आप मोदी को वोट करेंगे तो 1 बार सोचियेगा की पिछले 9 साल में उन्होंने प्रदेश को सुधारने के लिए 1 बैठक तक क्यों नहीं की? BJP का झंडा उठा लेंगे अगर कोई एक बैठक की खबर भी दिखा दे



पटना। लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी कई बार बिहार आ चुकें हैं इसी बीच बिहार की जनता के हितों को लेकर अपनी स्पष्ट राय रख रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा। लेकिन 2014 तक आधा से ज़्यादा बिहार मोदी को नहीं जानता था। कहा कि मैंने ही मोदी का प्रचार किया था। आज सब मोदी के भक्त हो गए हैं। उनको वोट देते हैं और हम से कहते हैं कि आपको पता है मोदी जी से ही देश का कल्याण होगा। मैं आपको बताने आया हूं मोदी ने बिहार का विकास किया या नहीं किया ये बात छोड़ दीजिए। मोदी के आने से बिहार को फायदा हुआ या नहीं हुआ ये भी छोड़ दीजिए। मोदी के आने से घरेलू गैस सिलेंडर 1250 रुपए और पैट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए। आज मैं जितने भी मोदी के समर्थक हैं उन सबको खुली चुनौती देता हूं कि पिछले 9 सालों में मोदी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए, हम आज से ही मोदी का झंडा लेकर चल देंगे। पिछले 9 सालों में मोदी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है। आज फिर भी हम लोग जाकर भाजपा को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी।

तेजस्वी यादव के लोकसभा चुनाव में विकास पर दिए भाषण पर PK ने ली चुटकी

कहा-पूरे जीवन लास्ट बेंच में बैठे बिहार के नेता को भले "विकास" में ह्रस्व और दीर्घ की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण जरूर दे रहा है  

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के द्वारा विकास पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं पदयात्रा करते समय रोज अपनी सभा में कहता हूं कि बिहार में 80% लोग यानी कि 100 में 80 आदमी दिन में 100 रुपय नहीं कमाते हैं। सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं वो जनता को बेवकूफ बनाने वाली बात है। हाउसहोल्डिंग कम है ये इंडीविजुअल इनकम नहीं है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़े उठाकर देख लीजिए 80% बिहार के लोग दिन का 100 रुपय नहीं कमाते हैं। ये जानने के लिए नीतीश कुमार के सर्वे की रिपोर्ट को देखने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर ये डेटा पड़ा है। दुनिया के जो सबसे ऑथेंटिक डेटा सोर्स है वो इस सच्चाई को बता रहे हैं। नीतीश कुमार की फर्जी डेटा और क्लेम को पढ़ने की जरूरत नहीं है। 



बिहार में नेता को भले "विकास" में ह्रस्व और दीर्घ की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण जरूर दे रहा है : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं की पोल खोलते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि भैया दिन की मजदूरी 300 रुपया है तो 100 रुपया कैसे है? मान लीजिए कि किसी परिवार में एक आदमी को मजदूरी मिली 300 रुपये और उस परिवार में 5 सदस्य हैं तो हर सदस्य के दिन में पड़ा 60 रुपये। इतना ही नहीं आदमी को महीने में सिर्फ 15 दिन मजदूरी मिली तो 1 व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय मात्र 30 रुपये हुई। जब यहां के आदमी को समझ ही नहीं है तो क्या कहा जाए। बिहार में नेता वही है जिसे न भाषा का ज्ञान हो न विषय का ज्ञान हो, जो शर्ट के ऊपर गंजी पहने उसी को समाज जमीनी नेता मानता है। जो जीवन में कभी स्कूल नहीं गया, फेल हुआ सबसे पिछली बेंच पर बैठा, वही यहां का नेता है। विडंबना देखिये कि वही बताता है कि विकास हो रहा है। नेता को भले "विकास" में ह्रस्व और दीर्घ की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण दे रहा है।

गया और पूर्णिया में पीएम मोदी की चुनावी रैली

  • पीके ने पूछा तीखा सवाल - बिहार ने NDA को 40 में से 39 सांसद जीता कर दिए और गुजरात ने 26, लेकिन नई-नई फैक्ट्रियां गुजरात में लग रही है और बिहार के बच्चें वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं 


पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी बिहार में दो जगहों पर चुनावी रैली कर रहे हैं। वे गया और पूर्णिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मामले में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में प्रचार प्रसार करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की गरीबी का हम मजाक उड़ाए, बिहार के लड़के मज़दूरी करने गुजरात में जा रहे हैं तो उन्हें लाठी से मारे और गाली दे इसे छोड़कर मोदी जी बिहार में आएंगे तो यहां चीनी मील को चालू करने पर भी कोई वक्तव्य नहीं देंगे। बिहार में आएंगे तो राष्ट्रवाद की बात होगी, हिन्दू-मुसलमान की बात होगी, राम मंदिर की बात होगी, लालू के जंगलराज की बात करेंगे। ये बात नहीं करेंगे कि बिहार में चीनी मील चालू कब होगी? बिहार के बच्चों को यहां से पलायन करने के लिए रुकना कब पड़ेगा? अगर, गुजरात के बच्चे अपने राज्य से बाहर मजदूरी करने के लिए नहीं जा रहे हैं, तो बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में कब जाना नहीं पड़ेगा? इसपर मोदी जी कोई वक्तव्य नहीं देंगे। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में गुजरात से 26 एमपी जीतकर गए हैं, तो वो हर चौथे दिन वहां जा रहे हैं, वहां इनवेस्टमेंट समिट हो रहा है। नई-नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। वहीं बिहार के लोगों ने 39 सांसदों को जिताया है, हम लोगों को कोई पूछने वाला नहीं है। इसके लिए दोषी मोदी जी नहीं हैं, इसके लिए दोषी हम और आप हैं। क्योंकि मोदी जी को भी पता है बिहार में काम हो चाहे नहीं, जब वोट होगा तो चाहे मन से या बेमन से फिर उसी मोदी जी, भाजपा को बोरे में भरकर वोट देंगे। और हमारे लड़के बोरे को पीठ पर उठाएंगे और जीवन भर मजदूरी करेंगे।

RJD के घोषणा पत्र में 1 करोड़ नौकरी का वादा : पहली सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले तेजस्वी की अज्ञानता देखिए कैसे आंखों में धूल झोंक रहे हैं, प्रदेश के लोगों को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है : प्रशांत किशोर



पटना : तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में नौकरी देना शुरू करेंगे। इसपर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जिनके मां-बाबू 15 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उन्होेंने एक रोजगार तो दिया नहीं। तेजस्वी यादव ने सरकार में आते ही कहा था कि हम सरकार में आएंगे तो पहली कैबिनेट में पहले सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी दे देंगे। ये तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो पहली कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे? नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत नौकरी के लिए नियमावली है, नौकरी में कितने पद होंगे, आवेदन की प्रक्रिया है, आवेदनकर्ता की योग्यता है। तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से कहा था कि पहली ही कैबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी। अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा? इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी।

तेजस्वी यादव ने जारी किया RJD का घोषणापत्र '24 जनवचन', कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सुधारेंगे बिहार, इसपर PK का तंज



कहा-शॉर्टकट मार कर झट-पट जब आप उप-मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो आपको पता कहां से चलेगा कि बिहार को सुधारना कैसे है, 15 साल में लालू-राबड़ी ने बिहार में कितना विकास किया?

पटना : बिहार में एक बार फिर से नौकरी वाली सियासत शुरू हो गई। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने शनिवार को अचानक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली। इस पीसी में उन्होंने राजद के लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणापत्र का ऐलान कर दिया। जिसमें कई लोक लुभाने वादे कर डाले इसपर प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जो विद्वान लोग हैं, जो अनुभवी लोग हैं वो आपको बताएंगे कि जब भी आप झट-पट और शॉर्ट कट करते हैं, तो आप जीवन में कुछ नहीं पाते हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव जैसे लीडर्स से आप इससे ज्यादा क्या अपेक्षा कर सकते हैं। उन्होंने भी अपने जीवन में सब कुछ झट-पट ही पाया है। समाज के लिए कुछ किया नहीं है। अपनी कुछ योग्यता नहीं दिखाई है। उन्होंने किसी क्षेत्र में अपना पराक्रम, अपना पुरुषार्थ, अपनी योग्यता नहीं दिखाई है। लालू यादव के लड़के हैं, तो झट-पट कुर्सी पर बैठ गए और बिना झट-पट बिहार को समझे इसे सुधारने की बात कर रहे हैं। उनसे कोई पूछने वाला नहीं है कि मेरे भाई 15 साल आपके मां-बाबू जी यहां पर मुख्यमंत्री थे तब झट-पट आपने बिहार को क्यों नहीं सुधार दिया। 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के लोगों को बता दें कि आप झट-पट यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को कब सुधारिएगा। झट-पट यहां के रोड कब बनाई जाएगी। बिहार के गांव की बदहाली है, नाली-गलियों की दुर्दशा को झट-पट कब सुधारा जाएगा अगर, वो बता दें तो मेरा और बिहार की जनता की ओर से उनको बहुत-बहुत शुक्रिया। पत्रकारों को अगर तेजस्वी यादव मिले तो आप उनसे भी झट-पट ये सवाल पूछ लीजिए कि कब यहां के लोगों को स्वास्थ्य सेवा नसीब होगी। कब यहां की सड़कों की दशा सुधरेगी। कब बिहार में गांव की दुर्दशा, नालियों की और गलियों की दुर्दशा को सुधारा जाएगा। तेजस्वी यादव आप जो तीन विभाग चला रहे हैं उसके बारे में बता दीजिए, बाकी की बातें बाद में कीजिएगा।

अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना नेता नहीं माना है, माना होता तो आज वो लोकसभा और विधानसभा का चुनाव नहीं हारते, उन्हें अभी प्रयास करना पड़ेगा : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने परिवारवाद और देश में डायरेक्ट इंट्री कर रहे नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि देश में जो समान्य जनता है उसे लगता है कि हमें टीचर बनने के लिए, चपरासी बनने के लिए, साधारण नौकरी करने के लिए इतनी मेहनत करनी पड़ रही है, इधर आप देखेंगे कि नेता का लड़का आया और नेता बन गया। देश में आप देखेंगे कि ऐसे लोग जो डायरेक्ट नेता बने हैं, उनको असफलता ही हाथ लगी है। देश में पार्टियों का लीडर बन जाना कोई बड़ी बात नहीं है। देश में राहुल गांधी को आपने देखा होगा कि वो राजनीति में आए और कांग्रेस ने उन्हें अपना नेता मान लिया मगर देश ने भी उन्हें नेता मान लिया ऐसा नहीं है। 

अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की जनता नेता माने इसके लिए उन्हें अभी प्रयास करना पड़ेगा : प्रशांत किशोर

अखिलेश यादव सपा के नेता हैं, मुलायम सिंह यादव के बाद वो नेता बन गए लेकिन आपने देखा होगा कि अखिलेश यादव के सपा के नेता बनने के बाद समाजवादी पार्टी आज तक लोकसभा हो या विधानसभा किसी भी जगह चुनाव नहीं जीत पाई है। समाजवादी पार्टी लास्ट चुनाव तब जीती थी जब मुलायम सिंह यादव सपा के नेता थे। जब से नेता जी नेता नहीं हैं, तब से अखिलेश यादव गठबंधन बना कर चुनाव लड़े हों या अकेले लड़ें हों कभी उनको सफलता नहीं मिली है। ये दिखाता है कि सपा के नेताओं ने उनको नेता मान लिया है मगर उत्तर प्रदेश की जनता ने नहीं माना है। उत्तर प्रदेश की जनता आपको नेता माने इसके लिए उन्हें प्रयास करना पड़ेगा। परिवारवाद को जनता अपने आप साइड कर देगी इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है।

बिहार की पार्टियां MY समीकरण बनाए या PY, पदयात्रा के बाद ऐसा बुलेट दागेंगे की छटपटाहट होने लगेगी : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी सरकार को बदले डेढ़ से 2 ही महीने हुए हैं और आप देख रहे होंगे कि बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है। ऐसा इसलिए हो पा रहा क्योंकि बिहार में जमीन में लोगों को जन सुराज की ताकत दिख रही है। मुझे अगर कोई धंधे बाज कह रहा है तो मैं बस इतना ही कहना चाहुंगा की हां मैं इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने के लिए काम ले लिया है। हम बिहार इसबार जनता का ठेका लेकर आए हैं ताकि जनता के लिए काम कर सकें। अभी तरकस में कई तीर बाकी है। बिहार में कई लोग कह रहे हैं कि पदयात्रा हो गई अब क्या करेंगे तो मैं उनको बतला दूं कि अभी इससे बड़ा बुलेट दागना बाकी है। जब हम पदयात्रा में आए थे तो 1 सौ से 50 लोगों के साथ आए थे मगर आज हज़ारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं। बिहार के अन्य पार्टियों को समीकरण बनाने दीजिए कोई MY समीकरण बना रहा है कोई PY बना रहा है। कोई A to Z बना रहा है। आप देखियेगा 1 ही समीकरण होगा वो होगा जन बल का समीकरण। देश में जन बल के आगे कोई समीकरण नहीं है।

मछली के बाद अब तेजस्वी यादव ने मुकेश सहनी के साथ हेलिकॉप्टर में ऑरेंज खाते हुए शेयर किया वीडियो, इसपर प्रशांत किशोर ने कसा तंज

  • कहा- तेजस्वी यादव से बिहार के पत्रकारों को पूछना चाहिए कि RJD को राजनीति करने के लिए पैसा आ कहां से रहा है? जीवन खपा देंगे फिर भी जवाब नहीं मिलेगा की चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने के लिए आया कहां से पैसा


पटना :
जन सुराज की पदयात्रा को लेकर फंडिंग कहां से आ रही है? इस सवाल का जवाब देते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि जिस दिन से हम पदयात्रा कर रहे हैं पहले दिन से हर प्रखंड में पत्रकार वार्ता में लोग पूछते हैं कि पदयात्रा के लिए पैसा आ कहां से रहा है। ये सही सवाल है। ये पैसा वहां से आ रहा है जहां हमने बीते 10 साल में जिनको राजनीति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद की है, कंधा लगाया है। आज इस देश में 5 से ज्यादा ऐसे राज्य में हैं जहां उन लोगों की सरकार है जिन्हें जिताने में, सरकार बनाने में हमने कंधा लगाया है। कई लोगों को ये लगता है कि हमने जिस पार्टी को जिताया है वो पैसा दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। पैसा कोई नेता या दल नहीं देता है, लेकिन जिस राज्य में सरकार बनाने में मदद की है, उस राज्य में सैकड़ों ऐसे लोग हैं जो प्रशांत किशोर को जानते हैं, जिनको हमारी समझ पर भरोसा है, जिनको हमारे प्रयास पर यकीन है, वो लोग मदद करते हैं। उन राज्यों में जहां मैंने 10 साल काम किया, जहां की व्यवस्था को, सरकार को बनाने में हमने कंधा लगाया। उस व्यवस्था से, उन दलों से, उन नेताओं से जुड़े हुए जो लोग हैं वो पैसा दे रहे हैं उसी से ये अभियान चलाया जा रहा है। 

तेजस्वी यादव से बिहार के पत्रकारों को पूछना चाहिए कि राजनीति करने के लिए पैसा आ कहां से रहा है, जीवन खफा देंगे फिर भी जवाब नहीं मिलेगा की चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने का पैसा कहां से आया

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि एक बार ये सवाल जेडीयू और राजद से भी जरूर पूछिएगा। वहीं, फुटेज हमें भी दिखाइएगा जिसमें आप तेजस्वी यादव से पूछ रहे हों कि राजद को राजनीति करने के लिए पैसा कहां से आता है। अपना बर्थ डे चार्टर्ड प्लेन में मनाने में के लिए पैसा कहां से आता है? नीतीश कुमार को धंधेबाजी करने के लिए पैसा कहां से आता है? ये सवाल आपने नीतीश कुमार से पूछा होता तो मुझे बहुत खुशी होती। आपने मुझसे ये सवाल पूछा, सवाल पूछना आपका हक है और जवाब देना हमारा। लेकिन, ये सवाल सबसे मांगा जाना चाहिए। दूसरे लोग जवाब न भी दें तो भी मैं जवाब दूंगा। पत्रकार होने के नाते आप गिरिराज सिंह से भी ये सवाल पूछिएगा, डॉ तनवीर से भी सवाल पूछिएगा और नीतीश कुमार, लालू यादव और तेजस्वी यादव से भी ये सवाल पूछिए कि राजद और जेडीयू को पैसा दे कौन रहा है, जवाब तो आपको जीवन में नहीं मिलेगा। बिहार में ऐसा कोई नहीं है जो ये कह दे कि वो जन सुराज को पैसा दे रहा है। लालू यादव, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से आप ये सवाल जीवन में कभी नहीं पूछ पाइएगा क्योंकि वे आपको पूछने नहीं देंगे, कम से कम उनके जिला अध्यक्षों से पूछिए कि उनके पास पैसा कहां से आता है।

'निश्चय रथ' पर सवार होकर बिहार में चुनाव प्रचार के लिए निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

  • प्रशांत किशोर का सीएम पर हमला, बोले - हिम्मत है तो नीतीश कुमार बिना सरकारी अमला और सुरक्षा के बिहार के किसी एक गांव में पैदल चलकर दिखा दें


पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार सियासी हमला बोलते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके शासनकाल के लिए लोग अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बिहार के किसी गांव में बिना सुरक्षा और सरकारी अमला के पैदल नहीं चल सकते। आज बिहार में अफसरशाही, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। बिना पैसा दिए एक काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि अगर लालू प्रसाद का शासनकाल 'अपराधियों का जंगलराज' था तो नीतीश कुमार का शासनकाल 'अधिकारियों का जंगलराज' है। बिहार की बदहाली का जिक्र करते हुए बताया कि जिन गांवों और पंचायतों में जाने का मौका मिला है, वहां पलायन की समस्या बहुत बड़ी है। 

बिहार के गांव में आज 60 प्रतिशत युवक नहीं हैं: प्रशांत किशोर

गांवों में 60 प्रतिशत तक नवयुवक नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल की सबसे बड़ी नाकामी है बिहार में शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना। बिहार में भूमिहीनों की समस्या का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में गरीबी और बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है बड़ी संख्या में भूमिहीनों का होना। आंकड़ों के मुताबिक बिहार में 58 फीसदी लोग भूमिहीन हैं जबकि देश में भूमिहीनों की संख्या 38 प्रतिशत है।

नवादा में पीएम मोदी की रैली, कहा - बिहार ने दशकों तक परिवारवाद का दंश झेला है

  • इस पर PK ने मोदी पर किया प्रहार, कहा- मोदी जी को बिहार की जनता को बताना चाहिए कि उनके अध्यक्ष सम्राट चौधरी परिवारवाद की उपज हैं या नहीं?

पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजनीति में परिवारवाद पर तंज करते हुए कहा कि मोदी जी को परिवारवाद पर बोलना चाहिए। देश भर में हमने देखा कि अगर आपके पिता जी विधायक-मंत्री नहीं हैं, तो आपके लिए चुनावी राजनीति में आना बहुत कठिन है। जिसमें बीते 30 वर्षों में पता चला कि 1250 परिवार के लोग ही विधायक-सांसद बने हैं। परिवारवाद को लेकर हमें लगता है कि एक लालू जी का परिवार है, एक राम विलास पासवान जी का परिवार है, ऐसी बात नहीं है। हर प्रखंड में दो-चार परिवार ऐसे हैं जिनता राजनीति पर कब्जा है। दल कोई रहे, नेता कोई रहे, जनता सोचती है कि कांग्रेस को उखाड़ दिए लालू जी को ले आए, लालू जी को उखाड़ दिए नीतीश जी को ले आए, नीतीश जी को उखाड़ दिए भाजपा को ले आए। अभी उदाहरण बताएंगे जिसमें आप किसी दल को ले आइए नेता वही रहेगा, उसी परिवार का रहेगा।



 आगे प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की आबादी है 13.5 करोड़। यहां 3.5 करोड़ परिवार के लोग रहते हैं। लेकिन, विधायक-सांसद 1250 परिवार के लोग ही बनते हैं। आरजेडी और क्षेत्रीय दलों के बारे में सब जानते हैं कि वो परिवारवाद की पार्टी है। लेकिन, भाजपा को लेकर लोगों को लगता है कि ये परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा से जो उप मुख्यमंत्री हैं सम्राट चौधरी ये शकुनी चौधरी के बेटे हैं। जब बिहार में कांग्रेस का दौर था उसमें शकुनी चौधरी विधायक-मंत्री थे, लालू जी के दौर में भी, नीतीश जी के दौर में भी, मांझी जी जब मुख्यमंत्री बने तो उसमें भी विधायक-मंत्री शकुनी चौधरी थे और आज जब भाजपा का दम हुआ है, तो उन्हें भी साधारण परिवार का राजनीतिक कार्यकर्ता, कुशवाहा समाज का नेता नहीं मिला उन्हें भी शकुनी चौधरी का लड़का ही मिला।

सुनसरी मे शांति वार्ता विफल, चौथे दिन भी प्रदर्शनकारियों का हिंसक प्रदर्शन रहा जारी


  • डीएसपी सहित 15 जवान घायल

जोगबनी (अररिया)। अररिया जिले के फुलकाहा थाना से सटे भारत-नेपाल सीमा से सटे सुनसरी जिला अंतर्गत रामनगर भुटहा में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद जहां तीसरे दिन भी कर्फ्यू लगा रहा। वहीं रविवार को शांति वार्ता को लेकर नेपाल के एसपी समेत सर्वदलीय बैठक बुलाई गयी थी जिसमें अधिकारी व एक पक्ष के लोग तो पहुंचे लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं पहुंचने के कारण शांति वार्ता विफल हो गयी। 

प्रदर्शनकारियों का आक्रोश लगातार तीसरे दिन भी देखा गया। कई जगहों पर टायर जलाकर उग्र प्रदर्शन किया गया वहीं नेपाल के हरीनगरा गांवपालिका में नेपाल पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच हुए हिंसक झड़प में जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के डीएसपी नवीन कृष्ण भण्डारी सहित 15 पुलिस जवान घायल हुए है।

जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी के एसपी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए चार राउंड फायरिंग की व दर्जनों आंसू गैस के गोले दागे।



लोकसभा के चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने पर PK का बड़ा दावा

कहा -मुझे बिहार में आए कुछ ही महीने हुए और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई, इंतजार विधानसभा चुनाव तक कीजिए 1 बार फिर बिहार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिखेगा : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में बने महागठबंधन को अवसरवादी कहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। यह सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही है जिसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है। उन्होंने महागठबंधन की नई सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी यह नई सरकार एक-दो सालों में पांच से दस लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना जन सुराज अभियान वापस ले लूंगा, क्योंकि बिहार के लोगों के हित में ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी।

प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर आज सरकार तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है। तो ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी। 

उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान को बिहार में केवल कुछ महीने ही हुए हैं और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई है। उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फेविकॉल की तरह अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर हो रही है।

जदयू कार्यकर्ता ने अपनी उपेक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को की हटाने की मांग की

  • एनडीए गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी द्वारा भी जदयू कार्यकर्ता को नहीं दिया जा रहा सम्मान, पार्टी में नाराजगी


अररिया। जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने मंगलवार को अररिया स्थित एक होटल में पार्टी की एक बैठक की। जिसमें जदयू जिला अध्यक्ष आशीष पटेल के द्वारा जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के जदयू नेताओं की लगातार उपेक्षा का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज जदयू के नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को अविलंब पद से हटाकर किसी और सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाने की मांग की है। बैठक की अध्यक्षता जदयू के वरीय नेता नागेश्वर कामत ने की। बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष, अनंत कुमार सिंह, संजय राणा, रजी अहमद, वरीय जदयू नेता सफाउर रहमान उर्फ लड्डू, सत्य नारायण यादव, प्रदेश नेता शफाऊर रहमान, उमेश मंडल, संजय राय, पंकज मिश्रा, उपेंद्र मंडल, सीताराम मंडल, रमेश कुमार राय के अलावा बड़ी संख्या में जदयू नेता मौजूद थे।

बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान जदयू जिलाध्यक्ष आशीष पटेल को अविलंब पद से हटाने की मांग की। क्योंकि इनके रहते पार्टी का संगठन बिल्कुल चौपट हो गया है। जमीन पर कोई संगठन नहीं है। सिर्फ कागजों में जदयू की संगठन सिमटी है। किसी भी जदयू के पदाधिकारी से कोई विचार विमर्श और न ही सम्मान दिया जाता है।
एनडीए से भाजपा प्रत्याशी द्वारा भी जदयू कार्यकर्ता की उपेक्षा को लेकर भी नेता नाराज हैं। सभी ने आरोप लगाया कि भाजपा के प्रत्यासी द्वारा अभी तक किसी भी जदयू कार्यकर्ता को पूछा तक नहीं गया है। जबकि भाजपा और जदयू का गठबंधन है। लेकिन भाजपा अकेले चुनाव लड़ना चाहती है, ऐसे में प्रत्याशी को बड़ा नुकसान हो सकता है। सभी जदयू नेता अपने पार्टी के नेता को उचित सम्मान देने की मांग भाजपा प्रत्याशी से की है। ताकि बिहार की सभी चालीस सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित हो सके।

जदयू जिला अध्यक्ष आशीष पटेल की कार्यशैली से नाराज़ पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष रजी अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा मैं जदयू का एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में पार्टी का काम करता रहूंगा।

पटना में अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज, PK का नीतीश कुमार पर हमला, कहा - लाठी खाने वाले लोग कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा जो आज लाठी से मरवा रहा है, यही कारण है कि लाठीचार्ज करवाना नीतीश कुमार के लिए आसान हो गया है



पटना : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में पटना में लाठीचार्ज करवाने का नियम बन गया है। सरकार ने एक फिक्स्ड पैरामीटर बनाया है कि लोगों को डाक बंगला चौराहा, बेली रोड, हड़ताली चौराहे पर घेरो और लाठियों से पिटवाओ। मुख्यमंत्री या उनके मंत्रियों पर कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। ये कहीं न कहीं दिखाता है कि नीतीश कुमार के दिमाग में बैठ गया है कि हम काम करें या न करें, जनता में कितना भी रोष हो कोई न कोई जुगाड़ लगाकर मुख्यमंत्री मुझको ही बने रहना है।


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि पटना में जो लाठीचार्ज हुआ है, उसमें नीतीश कुमार के बारे में मेरी अपनी धारणा थी कि चाहे जो कुछ भी गलती हो, ये पुराने राजनीतिक लोग लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में विश्वास करने वाले लोग हैं। इन्होंने जीवनभर विपक्ष की राजनीति की है, लेकिन पिछले कुछ समय से मैं देख रहा हूं पटना में लाठीचार्ज करना नियम बन गया है। कल जो इन पर लाठीचार्ज किया गया, ये कोई नई बात नहीं है, कोई शिक्षक चला जाए उस पर भी लाठीचार्ज, बेरोजगार बच्चे जा रहे हैं उन पर भी लाठीचार्ज, सरपंच गए उन पर भी लाठीचार्ज, मुखिया गए उन पर भी लाठीचार्ज किया जा रहा है।

नीतीश कुमार जैसे नेताओं को पता है कि जिसने भी लाठी खाया है वो कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा जिसने उसे लाठी से मारी है : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने लोगों को उनके वोट की ताकत को समझाते हुए कहा कि इस सरकार की ये छवि बन गई है कि पटना में लोग जब अपनी बात को लेकर जाते हैं, चाहे वे जिस भी वर्ग के हों, वो रसोईया हों, आंगनबाड़ी वर्कर हों, आशा वर्कर हों, कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारी हों, हमने देखा है कि बीते एक साल में हर वर्ग के लोग पटना गए हैं और लोकतंत्र में आप किसी पर लाठीचार्ज करवाइएगा, तो आपको डर होगा कि आप चुनाव हार जाएंगे, लेकिन नीतीश कुमार और ज्यादातर बिहार के नेताओं में वो डर खत्म हो गया है। इन नेताओं को मालूम है, जो लोग लाठी खाकर आया है पटना के डाक बंगला चौराहे से, वो आदमी कल जाति के नाम पर फिर उसी दल को वोट करेगा जिसने उसे लाठी से मारी है।

आज चुनावी मैदान में उतरी मिसा भारती और रोहिणी आचार्य, दोनों बेटियों को लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे लालू यादव पर PK का तंज

कहा - जन सुराज में शामिल होने के लिए आपके बाबूजी को लालू यादव या फिर मंत्री, विधायक नहीं होना पड़ेगा, चुनाव आने दीजिए संसाधन और पूरी ताकत लगा कर आपको जताएंगे

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बनते रहे हैं। हर पंचायत, ब्लॉक और विधानसभा में लंबे समय से ऐसा होते आ रहा है। भाजपा को आप बिहार में देख लीजिए, बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं सम्राट चौधरी इनके बाबूजी हैं शकुनी चौधरी, ये कांग्रेस की सत्ता में मंत्री रहे, फिर लालू की सरकार में मंत्री रहे, इसके बाद नीतीश की सरकार में मंत्री और मांझी की सरकार में भी मंत्री थे। ये दिखाता है कि बिहार की राजनीति पर कुछ परिवारों का कब्जा हो गया है। बिहार की आबादी है 13 करोड़ इनमें साढ़े तीन करोड़ परिवार के लोग यहां रहते हैं, लेकिन ऐसा कैसे हो सकता है कि साढ़े बारह सौ परिवार के लोग ही यहां MP, MLA बन रहे हैं। 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि मैं गांवों-प्रखंडों में पैदल यात्रा करके लोगों को संगठित कर रहा हूं। अगर कोई ईमानदार व्यक्ति है और चुनाव लड़ना चाहता है और उसके पास पैसा नहीं है तो मैं उन्हें समझा रहा हूं कि आपको संसाधन की चिंता नहीं करी है। अगर आपके बाबूजी लालू प्रसाद यादव नहीं है मंत्री, विधायक नहीं है तो कोई बात नहीं आपको घबराने की जरूरत नहीं है अगर हम उनको सलाह दे सकते हैं तो आपको भी सलाह दे सकते हैं। आपको सलाह भी दिया जाएगा और संसाधन भी आइये और समाज में अपनी जगह और पहचान बनाइयए । जन सुराज अभियान चलाया ही इसलिए जा रहा है ताकि समाज से अच्छे लोग ढूढ़ कर लाया जाए और समाज का उत्थान किया जाए।