हमें फॉलो करें : fX ▶◎
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

बिहार : ABDM के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुपौल में जिला स्तरीय बैठक, डीएम ने समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

 कार्यों की समीक्षा करते जिलाधिकारी सावन कुमार।

सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय कन्वर्जेंस बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रमुख घटकों, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, ABHA ID के निर्माण एवं उपयोग, स्वास्थ्य संस्थानों और स्वास्थ्यकर्मियों के डिजिटल पंजीकरण तथा डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए ABDM के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन तक डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और विभागीय स्तर पर आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिले में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत चल रहे कार्यों और प्रगति की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने इन कार्यों की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।