हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

नेहरु युवा केन्द्र दरभंगा द्वारा "गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान" कार्यक्रम का किया गया आयोजन



दरभंगा। नेहरू युवा केंद्र दरभंगा एवं शोभामणि युवा मंडल लहेरियासराय के संयुक्त तत्वावधान में पायोनियर कोचिंग संस्थान अब्दुल्लाहपुर में "गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेमिनार, पेंटिंग प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण, डोर टू डोर पंजीकरण, पम्पलेट वितरण, साइकिल रैली, दिवाल लेखन आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार चौधरी, कौशल सर तथा देवेंद्र सर ने सभी युवाओं के बीच वोटर लिस्ट में पंजीकरण करने के बारे में जानकारी दी एवं सभी को मतदान के लिये जागरूक किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग बनायी। इसमें भाग लेने वाले बच्चों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा कुमारी एवं संगीता कुमारी तथा स्पियर हेड सदस्य संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया।



केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा औरंगाबाद में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान



  • विभिन्न प्रखंडों में चार दिन तक चलेगा अभियान
औरंगाबाद। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा 14 अप्रैल से औरंगाबाद जिले में चार दिवसीय विशेष मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर नगर के चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन परिसर में एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। 

परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी श्वेता प्रियदर्शी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की तथा अभियान को दूर-दराज के क्षेत्रों तक ले जाने का सुझाव दिया। उन्होंने औरंगाबाद जिले में मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है तथा अब तक जागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग पांच लाख लोगों तक संदेश पहुंचाया गया है। विशेष रूप से महिला, वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बिहार के विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहली बात मत दे रहे मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव द्वारा मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने औरंगाबाद में मतदाता जागरूकता वृद्धि के लिए अनेक सुझाव रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मंत्रालय से संबद्ध नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान, सारण के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन केंदीय संचार ब्यूरो, पटना के प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऐश्वर्य कुमार तथा स्थानीय नागरिकों की प्रमुख भूमिका रही, जिनमें शिवनारायण सिंह, अजय वर्मा, राजू रंजन सिन्हा, सुनील सिन्हा, दीपक बलजोरी, सूर्यकांत, गणेश प्रसाद, दीनानाथ मौआर, मनीष कुमार, अटल बिहारी सिंह, पूर्णानंद उपाध्याय तथा संजय कुमार शामिल थे। 15 अप्रैल को जागरूकता अभियान जिले के मदनपुर प्रखंड में आयोजित किया जाएगा।

प्रदीप सिंह को भाजपा का टिकट मिलने पर बधाइयों का लगा है तांता



अररिया। अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह को भाजपा द्वारा पुनः लोक सभा का टिकट दिए जाने से उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब ने प्रदीप कुमार सिंह को बधाई दी है। उन्होंने अररिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधायक से लेकर संसद तक प्रदीप कुमार सिंह को भाजपा ने लगातार सात बार टिकट दिया है। इससे साबित होता है की सांसद प्रदीप सिंह कितना लोकप्रिय है ,राष्ट्रीय नेतृत्व ने इनपर पुनः भरोसा करते हुए जो टिकट इन्हे दिया है ये बिल्कुल सही फैसला है,मुफ्ती अब्दुल वहाब ने बताया कि सांसद प्रदीप सिंह लोक सभा सत्र समाप्त होते ही क्षेत्र में आकर जनता के बीच रहते हैं साथ ही देश के प्रथम ऐसे सांसद है, जो आसानी से अपने क्षेत्र में उपलब्ध रहते हैं.मुफ्ती साहब ने कहा कि भाजपा में रहते हुए भी अल्पसंख्यक समुदाय में काफी लोकप्रिय है। यही कारण है कि इन्हे अल्पसंख्यक समुदाय का भी काफी वोट मिलता है। साथ ही वे बगैर किसी भेदभाव के सभी जाति समुदाय के लिए काम करते है। ऐसे में पार्टी आलाकमान ने सांसद प्रदीप सिंह को पुनः टिकट देकर एक सही फैसला लिया हैं और पिछली बार के मुकाबले इस बार इन्हे जनता का अपार समर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने कहा की देश में मोदी जी की लहर चल रही है। जोकीहाट कुरसैल के जुबैर आलम ,अररिया के मो अखलाक आलम , मीर जुबैर आलम आदि ने टिकट मिलने पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह को बधाई दी है।

बेगूसराय से कन्हैया कुमार के चुनाव लड़ने पर संशय, CPI ने उतार दिया अपना उम्मीदवार

  • PK का कांग्रेस पर तंज, बोले - राजनीतिक दल अपनी समझ से टिकट दे रहे हैं लेकिन बिहार में पदयात्रा करने के बाद मुझे जमीन पर न कहीं कांग्रेस दिखी न कांग्रेस का झंडा दिखा, न कोई कार्यकर्ता और न ही कोई कार्यक्रम दिखा



पटना : लोकसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में देश की सियासत गरमाई हुई है। एक ओर एनडीए ने सीट बंटवारा कर लिया है तो वहीं महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग को लेकर कोई खास बातचीत नहीं हो पाई। वहीं इसी कड़ी में महागठबंधन ने बेगूसराय लोकसभा को सीपीआई को दे दिया है। बेगूसराय सीट से कन्हैया का पत्ता साफ हो गया। वहीं महागठबंधन ने इस सीट को सीपीआई माले को दे दी है। 

इस पर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब किसको कौन सी जिम्मेदारी कौन सा दल दे रहा है ये तो दलों की अपनी समझ है। RJD की जिम्मेदारी तेजस्वी यादव और जगदानंद बाबू पर है अब ये पद उन्हें क्यों दिए ये तो RJD वालें बता सकते हैं। कांग्रेस वाले बता सकते हैं कि वो बिहार में क्या करना चाहती है? 

मुझे बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी : प्रशांत किशोर

जहां तक मेरा सवाल है तो मैं बिहार में हूं और इसी राज्य में पदयात्रा कर रहा हूं। जहां तक कांग्रेस का सवाल है और कांग्रेस के संदर्भ में मुझसे सवाल का जवाब चाह रहे हैं तो हमको बिहार में कांग्रेस कहीं गांव-देहात में नहीं दिखी। मैं पिछले 17 महीने से पदयात्रा कर रहा हूं मुझे न कहीं कांग्रेस दिखा न कांग्रेस का झंडा दिखा न ही कोई कार्यकर्ता दिखा न ही कोई कार्यक्रम दिखा। इसके बावजूद कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है अगर बिहार में कोई प्रयास कर रही है तो अच्छा है।

अररिया लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं पूर्व डीएसपी डॉ. अखिलेश कुमार



अररिया। पूर्व डीएसपी डॉ. अखिलेश कुमार अररिया लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। डॉ अखिलेश कुमार 1987 बैच के जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्णिया के छात्र रह चुके है तथा 2013 में उन्होंने बीपीएससी में 9वां रैंक हासिल किए थे। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में काम करना पसंद किया इसलिए उन्होंने डीएसपी के पद से इस्तीफा दे दिया। वर्तमान में वे पटना विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। वे हमेशा युवाओं के लिए कई कार्यक्रम करते है और उनको मार्गदर्शन देते हैं।

Bihar/ सुपौल - कर्पूरी परिचर्चा के सफल आयोजन के लिए जद (यू) की बैठक आयोजित

सुपौल। कर्पूरी परिचर्चा के सफल आयोजन को लेकर जनता दल (यू) की एक अहम बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में पिपरा प्रखंड में आयोजित की गई। इस सम्बंध में जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव ने बताया कि आगामी 23 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में कर्पूरी परिचर्चा को सफल बनाने पर आज विचार विमर्श किया गया। 

उन्होंने बताया कि कर्पूरी परिचर्चा कार्यक्रम 23 सितंबर को दिन के 11बजे से पिपरा प्रखंड में चकबंदी कार्यालय के निकट अवस्थित आनंद भवन मेंआयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, विधायक रामविलास कामत, पूर्व मंत्री  राय विधायक गुंजेश्वर साह, विधायक मीणा कामत उपस्थित रहेंगे। 


बैठक में पूर्व विधायक लखन ठाकुर, विधायक रामविलास कामत, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव पिपरा विधानसभा प्रभारी विजेंद्र नारायण यादव, हरे कांत झा, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कामत, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, मो खुर्सीद आलम, किसन मंडल, आलोक यादव, निर्धन पासवान, प्रमोद कुमार मंडल, रामकिशोर राय, दुर्गा मंडल, महेंद्र गुप्ता, रमेश ठाकुर, बिनोद राम आदि मौजूद थे।




Land For Job Scam: लालू यादव खुद उन पार्टियों के हिस्सा थे जिनकी सरकार के अधीन CBI रही, गलती की है तो कानून का सामना करना ही पड़ेगा: प्रशांत किशोर

मुजफ्फरपुर। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि जिन मामलों में लालू यादव पर केस हुआ है और सजा हुई है वो आज का केस नहीं है वो तो 30 साल से ज्यादा पुराना का केस है। उस पर हर तरह की न्यायिक प्रकिया और जितने भी जांच थी उसे पूरा करने के बाद न्यायालय ने उन्हे सजा दी है। न्यायालय ने उनकी हेल्थ ग्राउंड पर बाहर निकलने की इजाजत दी थी। जिसने भी गलती किया है उसे सजा मिलेगी। इसमें हल्ला मचाने की कोई जरूरत ही नहीं है। 


उन्होने कहा कि स्वाभाविक है कि जो पकड़ा जाएगा उसे कष्ट होगा और उसके बाद हल्ला मचाएगा। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है कि ये आज का मामला है, जिसमें ये कहा जाए कि CBI उन पर दबाव बना रही है। ये तो 30 साल पुराना मामला है। CBI कई बार उन सरकारों के भी अधीन रही है जिसके लालू खुद उन पार्टियों के हिस्सा थे। ऐसा तो आप नहीं कह सकते हैं कि CBI पक्षपाती है और लालू के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अगर आपने गलती किया है तो आपको सजा आपको माननी पड़ेगी। जन सुराज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर फिलहाल मुज़फ्फरपुर में हैं।



अररिया- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी मंत्र

राजेश शर्मा/ जोगबनी  (अररिया)।  भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 सितंबर को बीजीएफ भवन का उद्घाटन करने अररिया जिले के जोगबनी आ रहे हैं। एक साल के अंदर गृह मंत्री का अररिया जिले में पहला, सीमांचल में दूसरा और बिहार का छठा दौरा है।

उद्घाटन के लिए तैयार बीजीएफ भवन

गृहमंत्री अमित शाह जोगबनी में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) के समीप बॉर्डर गार्डेड फोर्सेज (बीजीएफ) के लिए बनाए गए आवासीय भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पार्टी के एक हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर रणनीति पर भी बात करेंगे। गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। 

केंद्रीय गृहमंत्री  श्री शाह के साथ एक हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है।अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करके भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीत का मंत्र देंगे।साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुए पिछली मीटिंग में दिए गए टास्क की भी समीक्षा करेंगे।

गृह मंत्री श्री शाह के कार्यक्रम को लेकर जिले के भाजपा जनप्रतिनिधियों में भी उत्साह का माहौल है और उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कस कर लगे हुए हैं। जोगबनी आईसीपी में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी और नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने भी तैयारी का जायजा लिया और गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।भाजपा के नेताओं ने हैलीपेड और कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के साथ अधिकारियों से कई आवश्यक जानकारियां भी ली। गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अररिया जिला भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं।

गोपालगंज में प्रशांत किशोर की जनता से अपील - सिर्फ लालू-नीतीश को वोट करेंगे तो गरीबी और भूखमरी कैसे दूर होगी, जो 5 साल काम नहीं कर रहा उसे झाड़ू मारकर हटाइए

पंचदेवरी/कुचायकोट, गोपालगंज। जन सुराज पदयात्रा के 119वें दिन की शुरुआत गोपालगंज के पंचदेवरी प्रखंड अंतर्गत खालगांव पंचायत के भगवती बाजार चौक स्थित पदयात्रा शिविर में सर्वधर्म प्रार्थना से हुई। इसके बाद प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ रूपी बगही गांव से पदयात्रा के लिए निकले। आज जन सुराज पदयात्रा सिमरिया, मगहिया, भगवानपुर, सेमरा होते हुए कुचायकोट प्रखंड के सन उल्ला गोकुल पंचायत में सना उल्ला गोकुल हाईस्कूल मैदान में जन सुराज पदयात्रा शिविर में रात्रि विश्राम के लिए पहुंची। प्रशांत किशोर के पदयात्रा का गोपालगंज में आज 14वां दिन है। वे जिले में 6 से 7 दिन और रुकेंगे और इस दौरान वे अलग-अलग गांवों और प्रखंडों में पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जायेंगे। उनकी समस्याओं को समझ कर उनका संकलन कर उसके समाधान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार करेंगे। दिनभर की पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर 5 आमसभाओं को संबोधित किया और 2 प्रखंडों के 6 पंचायत के 14 गांवों से गुजरते हुए 18.7 किमी की पदयात्रा तय की।

अमेरिका में नेताओं को बताना पड़ता है कि विकास का ब्लू प्रिंट क्या होगा, यहां लोग झूठे वादे कर जनता को बेवकूफ बनाते हैं: प्रशांत किशोर

जन सुराज पदयात्रा के दौरान पंचदेवरी प्रखंड में एक आम सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि दुनिया के बड़े-बड़े देश जैसे अमेरिका में नेता को सिर्फ यह नहीं कह सकते कि हम विकास कर देंगे। बल्कि उन्हें जनता को बताना पड़ता है कि विकास कैसे करेंगे और इसके आधार क्या होंगे। आज बिहार में हर नेता कहते हैं कि हम आयेंगे तो 10 लाख नौकरी दे देंगे। आपने देखा होगा कि जब सरकार बन गई तो नौकरी तो दूर लोगों को लाठी-डंडे से मारा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों में से नहीं हूं कि अन्य नेताओं की तरह विकास का सिर्फ वादा करूंगा। मैं जनता के सामने आने वाले दिनों में जन सुराज के तरफ से हर पंचायत के विकास ब्लू प्रिंट जारी करूंगा। बिहार के लोगों को अपनी हर एक समस्या के बारे में जानकारी है। मैं आपको समस्या गिनाने नहीं आया हूं। मैं आपको बताने आया हूं कि अगर आप सजग होकर चलेंगे और सोच-विचार कर सही लोगों को चुनेंगे तो बिहार का विकास होने से कोई नहीं रोक सकता।

सिर्फ लालू-नीतीश को वोट करेंगे तो गरीबी और भूखमरी कैसे दूर होगी, जो 5 साल काम नहीं कर रहा उसे झाड़ू मारकर हटाइए: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने जनसभा को संबोधित करते हुए इंदरपट्टी गांव के लोगों से कहा कि आज आप जात और धर्म के नाम पर बंधुआ मजदूर बनते जा रहे हैं। विकास के लिए आज बिहार में वोट कौन करता है? आज हम विकास के बारे में बात करते हैं, इसपर बैठकर चर्चा भी करते हैं, लेकिन जब वोट करने की बारी आती है तो हम सब कुछ छोड़ कर अपने जात-धर्म के नेता को वोट कर आ जाते हैं। आज हमने बिहार में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। आप जब वोट करते हैं तो यह ध्यान में रखकर वोट कीजिए कि 5 साल में किसी नेता ने अगर काम नहीं किया तो उसको वोट नहीं देंगे। जिस दिन नेताओं के अंदर हार का डर बैठ गया उस दिन आप देखेंगे कि नेता काम करना शुरू कर देंगे। अगर कोई नेता-मंत्री आपके लिए 5 साल में काम नहीं करता है तो उसे झाड़ू मार कर सत्ता से बाहर कर दीजिए। 32 वर्ष में आपने जात-धर्म के नाम पर लोकतंत्र को राजतंत्र बना दिया है। सिर्फ लालू-नीतीश को वोट करते आ रहे हैं तो बिहार में गरीबी और भूखमरी कैसे दूर होगी।

72 घंटे पूर्व भारत नेपाल की सीमा होंगी सील, नेपाल मे स्थानीय चुनाव को लेकर निर्णय

  • इंडो नेपाल कोऑर्डिनेशन बैठक का किया गया आयोजन
  • भारत तथा नेपाल के उच्चाधिकारी  हुए शामिल 


अररिया (बिहार)। गुरुवार को नेपाल के बिराटनगर के होटल नेपालरिका में इंडो नेपाल कोऑर्डिनेशन बैठक का आयोजन किया गया जिसमें भारत तथा नेपाल के उच्चाधिकारी शामिल हुए. गुरुवार को हुई बैठक मौरंग नेपाल के सीडीओ काशीराज दहाल के नेतृत्व में आयोजित की गई वही भारत से गये अधिकारियों का नेतृत्व अररिया जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच ने किया. सर्वप्रथम बैठक के लिये भारत से आए सभी अधिकारियों का सीमा पर मौरंग के सहायक सीडीओ शरद पौखरेल ने स्वागत किया. वही सीमा से बैठक स्थल पहुचने पर सभी अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिसके बाद बैठक हॉल में पहुचने के बाद अररिया जिलाधिकारी तथा मौरंग के जिलाधिकारी का सभी अधिकारियों के साथ परिचय करवाया गया तथा इसके बाद मुख्य एजेंडे पर वार्ता आरंभ की गई.

निकाय चुनाव को ले 72 घंटे पूर्व सीमा को सील करने, सीमा सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर की गई वार्ता

 इंडो-  नेपाल संयुक्त कोऑर्डिनेशन बैठक में सीमा पर दोनो देशों के सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त गश्ती तथा निकाय चुनाव के मद्देनजर सीमा को 72 घंटे पूर्व सील करने की बात कही गई. ज्ञात हो की नेपाल में स्थानीय निकाय चुनाव 13 मई को होनी है. वही बैठक में दोनो देशों के असामाजिक तत्वों व क्रिमिनलो के किसी भी घटना को अंजाम देने के बाद एक दूसरे देश भागने पर रोकथाम और नियंत्रण करने पर जोर दिया गया. वही सीमा से हथियार, गोला बारूद, मादक प्रदार्थ सहित अन्य वस्तुओं के तस्करी पर रोक के साथ ही साथ सूचना आदान प्रदान पर जोड़ दिया गया. वही बैठक में भारत के और से अररिया जिलाधिकारी सहित एसपी अशोक कुमार सिंह,  एसएसबी 52 वी बटालियन के सेकेंड इन कमांड ब्रजेश कुमार, एसएसबी 56 वी बटालियन के सेकेंड इन कमांड कस्तूरी लाल, अररिया एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर, फारबिसगंज एसडीओ सुरेंद्र कुमार अलवेला, अररिया तथा फारबिसगंज के एसडीपीओ पुष्कर कुमार तथा रामपुकार सिंह सहित कई अधिकारी शामिल हुए.