हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

नेपाल : सब्जी रखे मिनी ट्रक से साढ़े 5 सौ किलो गाँजा बरामद



जोगबनी (अररिया)। नेपाल से भारत आ रही सब्जी के गाड़ी मे गांजे की एक बड़ी खेप को नेपाल पुलिस ने बरामद किया है। कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय विराटनगर से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर धनकुटा के साँगुरीगढी गाँवपालिका अंतर्गत भेडेटार चौक से सब्जी ढो रही मिनी ट्रक में छिपा कर रखे गांजा को पुलिस ने बरामद किया। 



पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की बड़ी खेप जा रही है। इस सूचना के आधार पर रविवार को ईलाका पुलिस कार्यालय भेडेटार की पुलिस टीम द्वारा नेपाली नंबर के को1ख/3294 मिनी ट्रक से सब्जी के बोरी में छुपा कर रखे गए 544 किग्रा गांजा बरामद किया गया। 


बता दे कि इससे पूर्व नेपाल से जोगबनी आने वाली सब्जी (पत्तागोभी) लदी गाड़ी से जोगबनी से सटे नेपाल में गांजा की बड़ी खेप बरामद हुई थी।



छापेमारी में दो चाइनीज नागरिक सहित बडी संख्या में कम्प्यूटर व इलेक्ट्रोनिक सामान बरामद

नेपाल। पर्सा जिला के बीरगंज महानगरपालिका वार्ड संख्या 15 लक्ष्मणवा स्थित मठ के नजदीक एक घर में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के द्वारा छापेमारी कर दो चाइनिज नागरिक को गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई पर्सा पुलिस प्रमुख (एसपी) कुमोद ढुङ्गेल के नेतृत्व में की गयी। छापेमारी करने गयी टीम के द्वारा बडी संख्या में कम्प्यूटर सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक सामान बरामद किया गया।



दो ब्राजिलियन नागरिक के पेट से साढ़े चार करोड का कोकिन बरामद, कोकीन की खेप जाना था भारत, होटल से धराया



भारत नेपाल सीमा से राजेश कुमार शर्मा ब्राजील के सापाउलो से हवाई मार्ग के रास्ते नेपाल आए दो ब्राजिलियन नागरिक लारिसन ब्रिटो डोस सानटोसफर्नान्डा भेल डोस सानटोस काठमांडू स्थित ठमेल के एक होटेल मे रूके हुए थे। लेकिन उसे कहां पता था कि नेपाल के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नजर में इनकी गतिविधि कैद हो चुकी है। इन लोगों ने पूरे हवाई गन्तव्य में न पानी पिया और न ही शौचालय गया। इनकी हवाई गन्तव्य नेपाल होने के कारण नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पास इनकी गतिविधि की सूचना पहुँच चुकी थी। क्योंकि नेपाल कोकिन का कोई स्थायी बजार नहीं है। लेकिन इससे पहले भी कई बार कोकिन के कारोबारी के द्वारा ब्राजील होते हुए कोकिन अन्तर्राष्ट्रीय बजार में भेजने के लिए नेपाल को हवाई रूट में सेफ माना जाता रहा है।

पिछले घटना क्रम के आधार पर इन दोनों को भी ड्रग्स माफिया सदस्य होने के शंका में रेड लिस्ट में रख कर निगरानी की जा रही थी। मंगलवार को दोनों जैसे ही त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल से बाहर निकल कर ठमेल के एक होटेल के लिए निकले, विमान स्थल से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एक टीम निगरानी में लग चुकी थी। क्योंकि होटल में रूकने से लेकर नेपाल लाने में मदद करने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की योजना में ब्यूरो की टीम थी। लेकिन दो दिनों तक अन्य कोई गतिविधि नहीं दिखने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस कार्यालय लाया गया।

पुलिस ने लारिसन के साथ से 840 ग्राम व फर्नान्डा से 550 ग्राम कोकिन बरामद किया। पुलिस को अंशका थी कि इनके पेट में और भी कैप्सूल है। जिसे नेपाल पुलिस अस्पताल में जांच के दौरान लारिसन के पेट से 86 प्लास्टिक के रैपिंग किये कैप्सूल निकला गया। जिसका वजन 65 ग्राम था। ब्यूरो के अनुसार बरामद किए गए कोकिन का इंटरनेशनल बाजार में 84 करोड 36 लाख रुपये कीमत है।

कोकिन लेकर इन दस देश के नागरिक आते हैं नेपाल
जानकार बताते हैं कि नेपाल कोकिन के लिए कोई आकर्षक बाजार नहीं है। लेकिन एक दशक से कारोबारी नेपाल के रास्ते कोकिन तस्करी में काफी सक्रिय हैं। नेपाल में अब तक कोकिन सहित पाकिस्तानी, बोलिभियाली, मलेसियन, फिलिपिनी, दक्षिण अफ्रिकी, चिनिया, ब्राजिलियन, भारतीय, नाइजेरियाली से लेकर भेनेजुएला तक के नागरिक की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन अब तक नेपाल में जितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है, सभी सिर्फ कैरियर ही है। इन लोगों का उद्देश्य नेपाल के रास्ते कोकिन भारत, थाइलेंड व पाकिस्तान के रास्ते युरोप व अमेरिकी बाजार में भेजना होता है।

नेपाल में दस किलो तक की खेप हो चुकी है बरामद
नेपाल में कोकिन की बरामदगी के आंकडे पर नजर डाले तो दस किलो तक के कोकिन की खेप बरामद हो चुकी है। नेपाल को ट्रान्जिट बना कर अंतराष्ट्रीय गिरोह व नेपाल में रह कर इनकों मदद करने वाले को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अधिकांश घटना में गिरफ्तार कैरियर के पास दो तरफ का टिकट होता है तो होटल ऑनलाइन बुक करवा दिया जाता है।

भारत-नेपाल सीमा से साढ़े 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

  • प्रतिदिन दर्जनों पर होती है कार्यवाही फिर भी जोगबनी में बढ़ रहा नशे का कारोबार

जोगबनी (अररिया)। जोगबनी में इन दिनों नशीले पदार्थ का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि जोगबनी से नेपाल सीमा में प्रवेश करने के साथ ही ऐसे कारोबारी की गिरफ्तारी व ब्राउन शुगर, नशीली दवाओं की खेप भी बरामद होती रही है। 


    ताजा मामले में गुरुवार को जोगबनी स्थित भारत-नेपाल सीमा से जोगबनी के एक व्यक्ति एवं एक नेपाली नागरिक के पास से 27 ग्राम. 42 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। 

कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही ईलाका पुलिस कार्यालय रानी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है जिसमें जोगबनी से नेपाल की ओर आ रहे पैदल यात्री को भारत-नेपाल सीमा के एक नंबर बेरियर से विराटनगर वार्ड संख्या 10 के 39 वर्षीय मेघराज मण्डल व इस्लामपुर के नेपाल भाग से जोगबनी निवासी 32  वर्षीय मो० इभराम को गिरफ्तार किया गया है।


भारत से नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे नाइजेरियन नागरिक के साथ एक भारतीय गिरफ्तार

  • पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग का रहने वाला है भारतीय निवासी, वहीं नाईजेरियन निवासी का वीजा सितम्बर में ही हो चुका है एक्सपायर

राजेश शर्मा

कोशी प्रदेश (नेपाल)। भारत नेपाल सीमा से अवैध रुप से नेपाल में प्रवेश की कोशिश कर रहे एक नाइजेरियन नागरिक को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा कोशी प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके सहयोगी भारतीय नागरिक को भी गिरफ्तार किया है।



पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झापा स्थित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा सुबह पौने नौ बजे पैदल गश्ती के क्रम में नेपाल बॉर्डर आउटर पोस्ट टिरिंग के समीप नाइजेरियन नागरिक 32 वर्षीय अनेकोर सिमोन ओगेचुकु व भारतीय नागरिक 30 वर्षीय सनम राई को अवैध रूप से नेपाल प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार किया है। सशस्त्र पुलिस नायव निरीक्षक केदारराज खड्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मेचीनगर नगरपालिका के डिल्लीगौडा से दोनों को गिरफ्तार किया। यह जानकारी नेपाल नम्बर 2 गण, झापा ने दी। 

सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल के अनुसार सनम राई पश्चिम बंगाल के दर्जलिंग का निवासी है। उसका घर मणिग्राम पंचायत के मारापुल में है। राई के द्वारा नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु को भारतीय नंबर की मोटरसाइकल डब्लूबी74/0758 में बिठा कर खुली सीमा से अवैध तरीके से नेपाल प्रवेश करा रहा था। जांच के क्रम में नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु के पास से चार हजार पांच सौ भारतीय रुपए, दो मोबाइल, एक नेपाल एनआइसी एसिया बैंक का कार्ड, एक नाइजेरियन पासपोर्ट व वीजा मिला वहीं भारतीय नागरिक राई के पास से एक मोबाइल, भारतीय एटीएम एवं भारतीय मुद्रा बरामद किया।  

नाइजेरियन नागरिक ओगेचुकु का भारत के लिया जारी वीजा के आधार पर 25 सितम्बर 2022 को नई  दिल्ली आया था और उसका वीजा 23 सितम्बर 2023 को ही समाप्त हो चुका था। नाईजेरियन नागरिक के अनाधिकृत रूप से नेपाल में प्रवेश करने के प्रयास को लेकर इन दोनों को आगे की आवश्यक कार्यवाही के लिए अध्यागमन कार्यालय काँकडभिट्टा को सुपुर्द किया गया है।





नेपाल पुलिस ने 5 बोरी गांजा किया जब्त, तस्कर फरार




राजेश शर्मा

सुनसरी (नेपाल)। सप्तकोसी नदी से नाव के द्वारा 5 बोरी गांजा ले जाने के क्रम में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल द्वारा गांजे को जब्त करने में सफलता हासिल की है। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रात्रि करीब डेढ़ बजे सुनसरी के बराह क्षेत्र नगरपालिका वार्ड संख्या एक स्थित सप्तकोसी नदी के किनारे 05 - 06 लोगों द्वारा नाव में गांजे की खेप रखी जा रही थी इसी क्रम में नेपाल सशस्त्र पुलिस बल सुरक्षा बेश कैंप चतरा के द्वारा 164 किलो गांजा बरामद किया गया। वहीं रात्रि का समय होने के कारण तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए। आगे की कार्यवाही के लिए जब्त गांजा को ईलाका पुलिस कार्यालय महेन्द्रनगर चक्रघट्टी को सुपुर्द किया गया है।


नेपाल : मोस्ट वांटेड दो अपराधी को नेपाल पुलिस ने सीमा पर किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अपराधी 

नेपाल । बिहार पुलिस के मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल दो कुख्यात अपराधी को नेपाल पुलिस ने भारत नेपाल सीमा पर सर्लाही जिले से गिरफ्तार किया है। नेपाल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सीतामढी जिले के सैयारा ग्राम पंचायत निवासी लक्ष्मण सिंह के 28 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार सिंह व मोतीहारी के गंगा पिपरा निवासी अशोक राउत के 24 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र राउत के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार पुलिस के मोस्ट वांटेड सूची शामिल दो अपराधी सर्लाही जिले के बरहथवा नगरपालिका स्थित किराये पर रूम ले कर रह रहा है। सूचना पर रात्रि साढे आठ बजे पुलिस जब स्थल पर पहुंची तो जितेन्द्र के द्वारा नेपाल पुलिस पर फायरिंग की गयी। नेपाल पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर उसके दोनों पाँव मे गोली मार पर उसे गिरफ्तार किया जिसका ईलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इस घटना की पूरी जानकारी सर्लाही पुलिस ने पत्रकार सम्मेलन कर दी। 



प्रतिबंध के वाबजूद भारत से प्याज की तथा नेपाल से चाइनीज लाइटर की हो रही तस्करी

  • रेलवे परिसर बना प्याज तस्करों का स्टॉक पॉइंट, रेल पुलिस व कस्टम है बेखबर


रेलवे परिसर में प्याज अनलोड करते वाहन। 

राज टाइम्स। जोगबनी

भारत सरकार द्वारा जारी प्याज निर्यात पर प्रतिबंध का आदेश जोगबनी सीमा पर अप्रभावी दिख रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भारत सरकार का यह आदेश इस क्षेत्र में लागू ही नहीं है। ऐसा कहना इसलिए भी गलत नहीं होगा कि भारत में आम लोगों को प्याज कम कीमत पर उपलब्ध हो इसके लिए भारत सरकार द्वारा प्याज के निर्यात पर प्रतिबन्ध लगाए जाने के महीनों बीत गए लेकिन अवैध रूप से मुख्य नाका से प्याज को धड़ल्ले से भेजा जा रहा है। बस बदला दृश्य यह है कि अब प्याज की गाड़ी नो मेंस लैंड की जगह पर खाली न हो कर रेलवे परिसर मे खाली हो रही है तथा झोले व साईकल पर लोड कर अवैध रूप से मुख्य रास्ते से ही जाता है। जबकि इसे रोकने में कस्टम, रेल सहित अन्य एजेंसी की बेखबरी समझ से पड़े है।

बताते चलें कि भारत सरकार द्वारा 29 जून 2023  से ही चीन निर्मित लाइटर के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया था। प्रतिबंध लगने के बाद भारतीय क्षेत्र में जोगबनी सीमा से नेपाल से भारत खुलने वाली खिड़की के माध्यम से चाइनीज लाइटर की तस्करी भारत की ओर बड़े पैमाने पर की जा रही है।

स्टोर कर रखे गए प्याज की बोरी। 

वही नेपाल – भारत द्विपक्षीय व्यापार संधि के अनुसार एक देश से आयातित सामान सीधे दूसरे देश मे निर्यात नहीं किया जा सकता, लेकिन नेपाली व्यवसायी चीन से आयात किए गए लाइटर गोदाम से चोर रास्ते के माध्यम से सीधे भारत भेज रहे हैं जिसकी पुष्टि कही न कही दबी जुबान से ही सही नेपाल भंसार विभाग भी कर रहा है।

इस सम्बन्ध मे पूछे जाने पर नेपाल भंसार विभाग के निदेशक पुण्यविक्रम खड्का ने कहा कि किसी एक देश से आयात सामग्री को सीधे तीसरे देश भेजना गैरकानूनी है। श्री खड़का ने बताया कि कितनी सामग्री आई है सिर्फ इसकी जानकारी ही भंसार को होती है, उस सामग्री को आयात करने वाला किसे बेच रहा है इसकी जानकारी नहीं होती है। किसी अन्य देश से आयातित सामग्री को नेपाली उत्पाद बता कर दूसरे देश निर्यात नहीं किया जा सकता है। खुली सीमा के कारण भारत में होने वाली प्रत्येक आर्थिक गतिविधि का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष असर नेपाल पर भी होता है। पूर्व में सुपारी, मटर, छोहारा, मरीच जैसी समग्री किसी अन्य देश से आयात कर अवैध रूप से भारत में भेजा जाता था।




विराटनगर/नेपाल : मोस्ट वांटेड राजन गिरफ्तार, अपहरणकर्ता गिरोह का मुखिया है राजन

  • दर्जनों भारतीय व्यवसायियों के अपहरण में थी संलिप्तता, फिरौती मिलने पर करता था मुक्त

राजेश शर्मा/राज टाइम्स

विराटनगर (नेपाल)। भारत के व्यवसाईयों को अपहरण कर नेपाल ला कर नेपाली भूमि से फिरौती वसूली करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना राजन मांझी को विराटनगर के कंचनबारी से मोरंग पुलिस व मोहतरी पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी रंजन कुमार दाहाल के अनुसार गिरफ्तार राजन मांझी भारतीय व्यवसायी का अपहरण कर नेपाल मे ला फिरौती मांगने के साथ ही अन्य कई आपराधिक घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है। 

दर्जनों भारतीय व्यवसायी को अपहरण कर लाया था नेपाल फिरौती की रकम मिलने पर करता थी मुक्त

जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी मे दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार दिसम्बर महीने में राजन सीतामढी जिले के सोनवर्षा बाजार के दो व्यवसायी को अपहृत कर नेपाल लाया था। मोबाइल से फिरौती की मांगी गयी थी। मामले की जांच में पुलिस को आवाज राजन की मिली थी। 



जिला पुलिस कार्यालय महोत्तरी के पुलिस प्रवक्ता डीएसपी दिलीप कुमार गिरी के अनुसार फिर 30 दिसंबर को सोनवर्षा बजार के ईंट्टा भट्टा व्यवसायी 34 वर्षीय अभिषेक कुमार को अपहृत कर नेपाल लाया था। जिसमें राजन के द्वारा तीन करोड़ रुपए मांग की गयी थी अंत में दस दिन बाद 50 लाख भारतीय रुपए फिरौती की रकम प्राप्त कर सर्लाही जिले के संग्रामपुर स्थित नेपाल भारत सीमा निकट अपहरण मुक्त किया था। वहीं सोनवर्षा के दवा व्यवसायी कामेश्वर राय को भी 2 दिसंबर को अपहरण कर नेपाल लाया गया था जिसे 7 दिसंबर को तीस लाख रुपए की फिरौती लेकर महोत्तरी जिले के सम्सी में अपहरण मुक्त किया था। 

राजन पर विराटनगर में भी एक दर्जन से अधिक अपहरण व अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस के अनुसार भारतीय व्यवसायी व हाई प्रोफाईल घराने के सदस्यों को लगातार अपहरण कर नेपाल लाने की सूचना पर नेपाल की खुफिया एजेंसी केंद्रीय अनुसंधान ब्यूरो की एक टीम को अनुसंधान में लगाया गया था। फिरौती के लिए प्रयोग किए गए मोबाइल व काल रिकॉर्ड से जांच के बाद राजन मांझी की संलिप्ता सामने आयी थी। पुलिस के अनुसार मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में रहे राजन को विराटनगर में किसी भारतीय व्यवसायी की अपहरण की योजना बनाने की सूचना पर कंचनबारी के एक होटल से मोरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।





Jogabani: पुलिस ने छापेमारी कर किया नशीली दवाओं को बरामद, दो लोगों को बनाया आरोपी


जोगबनी (अररिया)। जोगबनी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जोगबनी के टिकुलिया में छापेमारी कर एक घर से विभिन्न प्रकार के नशीली दवाओं को बरामद किया। यह कार्यवाई एसआई अंजु कुमारी, पीएसआई इम्तियाज खान के नेतृत्व में किया गया। बरामद नशीली दवाओं में निट्रोसम 10 टेबलेट 550 पीस, स्पस्मो प्रॉक्सिवोन प्लस कैप्सूल 3000 पीस, कैरिस्पस 1 - 850 पीस, नेट्रावेट 10 टेबलेट - 1650 पीस, डाइजेपम 10 - 400 पीस, एविल सूई - 300 पीस, लुपिजेसिक सूई -350 पीस, फेनेरगन सूई - 550 पीस शामिल है। वही पुलिस की छापेमारी के दौरान घर का मालिक भागने में सफल रहा। पुलिस ने दो लोगों को आरोपी बनाया है।



शादी से इंकार पर विवाहित पुरुष ने की किशोरी की हत्या

  • 15 वर्षीया किशोरी से 38 वर्षीय विवाहित पुरुष का प्रेम, विवाह से इंकार पर कर दिया हत्या

जोगबनी (अररिया) । इंटरनेट के युग में एक तरफ लोग हाईटेक हो रहे हैं तो दूसरी ओर इसका दुरूपयोग भी तेजी से हो रहा है। खास तौर पर कम उम्र के युवा पीढ़ी इसकी चपेट में आ रहे हैं जिसके कारण समय समय पर कई तरह की घटनाएं सामने आती रही है। 


ऐसा ही एक घटना जोगबनी सीमा से सटे पड़ोसी देश नेपाल मे सामने आया है जहाँ कोशी प्रदेश के मोरंग जिले के पथरी शनिश्चरे नगरपालिका वार्ड संख्या 7 स्थित लामा टोल की एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या इंटरनेट के सामाजिक संजाल से शुरु हुए प्रेम में उसके प्रेमी द्वारा हत्या की घटना को अंजाम दे कर अन्त हुआ है। 

मोरंग एसपी नवराज कार्की द्वारा पत्रकार सम्मेलन कर मंगलवार को दी गयी जानकारी के अनुसार सोमवार की रात्रि दस बजे 15 वर्षीय युवती ज्ञानमति शौचालय जाने के वक़्त इसकी हत्त्या उसके  प्रेमी के द्वारा गर्दन पर खुखरी प्रहार कर कर देने की बात कही है। इस घटना के पश्चात पुलिस ने घटना में शामिल आरोपी की तलाश की और रात्रि दो बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बारा जिले के जितपुर सिमरा उपमहानगरपालिका निवासी धिरेन कुमार खाँ चौधरी (38 वर्ष) के रूप में हुई है जो वर्तमान में मोरंग जिले के ग्रामथान गाँवपालिका में रह रहा है। गिरफ्तार आरोपी धिरेन खाँ ने पुलिस को बताया कि युवती द्वारा विवाह से मना करने के बाद आक्रोश में उसकी हत्त्या कर दी। दो वर्ष पूर्व दोनों का संपर्क सोशल मीडिया साईट फेसबुक और ईमो के माध्यम से हुई थी।



अररिया/Bihar- 120 किलो गांजा की खेप के साथ बथनाहा के चार व नेपाल के दो तस्कर गिरफ्तार

  • सीमावर्ती  क्षेत्र मे बढ़ रहा मादक पदार्थ का कारोबार


 जब्त गांजे के साथ कारोबारी व पुलिस


राजेश कुमार शर्मा

जोगबनी । अररिया जिले के बथनाहा ओपी थाना क्षेत्र के चार गांजा कारोबारी को नेपाल  सशस्त्र पुलिस बल सुनसरी जिले के बराहक्षेत्र से गिरफ्तार किया है वही लाईनर की भूमिका मे रहे दो नेपाली नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है नेपाल
सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपरीक्षक विक्रम होमागाई के कमाण्ड की टीम के द्वारा की गयी कार्यवाही मे गाड़ी के सीट के नीचे छुपा कर रखे गए एक सौ बीस किलोग्राम गाँजा सहित सभी को गिरफ्तार किया गया है  ।दी गयी जानकारी के अनुसार चतरा पुल से बराह मन्दिर जाने वाली सडक खण्ड से भारतीय नम्बर प्लेट बिआर 02 आर 9994  के सुमो के सिट के नीचे  से बरामद गांजे की खेप बथनाहा लाने की योजना थी ।

इन गांजा कारोबारी की हुई है गिरफ्तारी

गांजा तस्करी के कारोबार के आरोप मे अररिया जिले के बथनाहा निवासी सवारी चालक महमद सिराज,  फेना बेलाही का अस्ताजु आलम व नशिम आलम तथाअररिया का ओम प्रकाश रजक शामिल है तो
 नेपाली नागरिक सुनसरी जिले के सीमावर्ती इलाका देवनगज निवासी शिवम कुमार शाह व ओम प्रकाश शाह  की गिरफ्तारी हुई है ।

लाईनर की भूमिका रहे वाहन जब्त

नेपाल से भारत गांजे की खेप ले जाने मे लाईनर की भूमिका रहे नेपाली कारोबारी के मोटर साइकिल संख्या प्रदेश 1–02–050 प 6304 नम्बर की लाल रंग के पल्सर मोटरसाईकल, नेपाली रुपए 8हजार 560 भारतीय 1 हजार 740 , 6 पीस  मोवाइल बरामद किया गया है गिरफ्तार सभी को जिला पुलिस कार्यालय सुनसरी मे रख आगे का अनुसंधान किया जा रहा है ।

सीमावर्ती क्षेत्र मे बढ़ रहा नशे का कारोबार 


अररिया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मे नशे का कारोबार बढ़ने के संकेत मिल रहे है तो नशे के कारोबारी अलग अलग तरीके इजाद कर नशे की खेप नेपाल से भारत तो भारत से नेपाल ला रहे बीते दिनों बीते दिनों नेपाल से भारत एंबुलेंस से गांजे की खेप को नेपाल पुलिस ने भेरयारी सीमा से बरामद किया था वही गांजे की खेप मे लाईनर की भूमिका मे रहे भारतीय मोटर साइकिल को भी जब्त किया गया था।

नेपाल- भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक गिरफ्तार


मकवानपुर (नेपाल)। एक तरफ मोतिहारी पुलिस ने दो देशो की नागरिकता व विदेशी मुद्रा के साथ एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया तो दूसरी तरफ नेपाल में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा के साथ एक भारतीय नागरिक की गिरफ्तारी हुई है। 
गिरफ्तार भारतीय नागरिक
         प्राप्त जानकारी के अनुसार मकवानपुर जिले के ईलाका पुलिस कार्यालय पशुपतिनगर व पुलिस चौकी रातोमाटे की पुलिस टीम के द्वारा पूर्व पश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत हेटौँडा उपमहानगरपालिका वार्ड संख्या 15 रातोमाटे सडक खण्ड से 23 लाख 38 हजार 571 रुपए के साथ भारतीय नागरिक रम्भु दास को गिरफ्तार किया गया है। 
        रम्भु दास हेटौँडा से बीरगंज की ओर मधेश प्रदेश 03–001 ज 364 नम्बर से जा रहा था। सूचना के आधार पर गाड़ी जाँच के क्रम मे 40 वर्षीय रम्भु दास के द्वारा छुपा कर रखे गए उक्त विदेशी मुद्रा बरामद किया गया। 
पूर्वी चम्पारण जिले के पलनागवा के थाना पसौना निवासी रम्भू दास के पास से युरो 50 के 80 नोट, जापानी मुद्रा एक हजार के 133 पीस , साउदी रियल एक हजार के दो पीस , पांच सौ के 15 पीस,,100 के 15 पीस, दो का पांचद, 100 का 52, पचास का सात , बीस का पाँच , 10 का 13 , पाँच का सात नोट कुल 116 पीस विदेशी मुद्रा बरामद किया गया है ।

खुलासा- पिपरा (सुपौल) में मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता से परेशान बेटे और दामाद ने मिलकर कर दी हत्या

पिपरा (सुपौल)। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे में बीते 10 सितंबर को आम के बगीचा में मिट्टी के अंदर से बरामद एक शव के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी मृतक के पुत्र व दामाद को गिरफ्तार कर लिया। मामले का उद्भेदन एसपी शैशव यादव ने गुरुवार को प्रेस वार्ता अयोजित कर किया।

प्रेस वार्ता करते एसपी शैशव यादव

    एसपी श्री यादव ने बताया कि 10 सितंबर को एक वृद्ध की हत्या कर आम के बगीचे में शव को गाड़ने की सूचना मिली थी। सूचना पाते ही स्थानीय थानाध्यक्ष पिपरा थाना दल-बल के साथ वहां पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रथम दृष्टया शव को देखने पर पाया गया कि मृतक की गला रेत कर हत्या कर शव को मिट्टी में गाड़ दिया गया है। शव की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला टोला राजपुर वार्ड 05 निवासी बुचाय मंडल के रूप में हुई। 

    मामले में मृतक की पत्नी कौशल्या देवी के बयान के आधार पर मृतक के पुत्र प्रकाश कुमार, दामाद विजय कुमार ऊर्फ महादेव मंडल सहित एक अज्ञात के खिलाफ़ पिपरा थाना कांड संख्या -289 /2023 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आई कि मृतक मानसिक रोगी थे, जिसके कारण परिवार में हमेशा तनाव बना रहता था। इस वजह से बेटे और दामाद ने मिलकर वृद्ध की हत्या कर दी। नामजद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपी दामाद विजय कुमार उर्फ महादेव मंडल की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कचिया, कुदाल, घटना में प्रयुक्त बाइक, खून लगा कपड़ा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। छापेमारी दल में पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह,  पुअनि बाल्मिकी प्रसाद यादव, पिपरा थाना सअनि प्रकाश रजक सहित अन्य पुलिस बल शमिल थे।

BIHAR/सुपौल - एसएसबी ने जब्त किया हिरण का सिंग, कारोबारी को गिरफ्तार कर किया वन विभाग के हवाले

 


आश नारायण मिश्रा / वीरपुर (सुपौल)। 

एसएसबी 45वी बटालियन की सीमा चौकी शैलेशपुर ने सोमवार को रूटीन चेकअप ड्यूटी के दौरान चेक पोस्ट शैलेशपुर से 33 सेंटीमीटर के सिंग के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए 45वी बटालियन के कमांडेंट एचके गुप्ता ने बताया कि ओपी पोस्ट ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर (महिला) तनुश्री के साथ कांस्टेबल महिला मधुमिता रौशन तथा किंगखू शर्मा अपनी ड्यूटी कर रही थी। सुबह के समय एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से झोले मे एक समान लेकर आ रहा था। ड्यूटी पर तैनात कार्मिक ने उसे रोकते हुए उसके झोले मे रखे समान की तलाशी की। तलाशी के क्रम में एक 33 सेंटीमीटर की हिरण की सिंग प्राप्त हुआ जो वह नेपाल से भारत ले जा रहा था। एसएसबी द्वारा सिंग को जब्त कर सिंग और कारोबारी को वन विभाग बीरपुर के सुपुर्द किया गया। वहीं कारोबारी की पहचान मधुबनी जिला निवासी दीपक कुमार झा के रूप मे की गई है।

Bihar / सुपौल - आपसी विवाद में युवक ने पड़ोसी के साथ की गाली गलौज, हथियार दिखाकर मांगी रंगदारी

अमृत सागर झा / बलुआ बाजार (सुपौल)।

 बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड 14 में शनिवार की शाम को आपसी विवाद को लेकर एक युवक ने पड़ोस के ही कुछ व्यक्तियों के साथ गाली गलौज और हथियार दिखाकर रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें मटियारी वार्ड 14 के ही 22 वर्षीय गौरव आनंद अरगाड़िया उर्फ छोटू अरगाड़िया अपने हाथों में बंदूक लेकर पड़ोस के अरुण कुमार गुरमैता के परिवार से उलझ कर मारपीट किया। उसके बाद बंदूक दिखाकर गाली गलौज की और 50 हजार की रंगदारी भी मांग डाली। लिहाजा, सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया और छानबीन में जुट गई। हालांकि इस दौरान युवक के पास से कोई भी हथियार पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। मामला शनिवार की शाम करीब 4 बजे की है। इधर, मामले को लेकर अरुण कुमार गुरमैता ने थाना में आवेदन देकर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए श्री कुमार ने कहा कि बीते शनिवार की शाम छोटू अरगाड़िया हथियार लेकर अचानक मेरे दरवाजे पर आया और गाली गलौज करने लगा। गाली गलौज करते देख परिवार के लोग जब इसका विरोध किया तो उक्त युवक ने हथियार दिखाकर मेरी छोटे भाई की पत्नी से मारपीट करने लगा। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं उक्त युवक ने जान से मारने के नियत से गोली भी चला दिया। जिसमें वे सब बाल बाल बच गए। हालांकि उसके बाद ग्रामीणों के जमा होने के बाद उक्त युवक शांत हुआ और भाग निकला। लेकिन जाते जाते उक्त युवक ने हथियार दिखाकर 50 हजार रंगदारी भी मांगा। उसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस ने उक्त युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

बतातें चलें कि इससे पूर्व भी आर्म्स एक्ट में युवक छोटू अरगाड़िया जेल जा चुका है। यही नहीं उसके खिलाफ बलुआ थाना में हत्याकांड का मामला भी दर्ज है। सूत्रों की माने तो उक्त युवक पूर्व से ही अपराधिक प्रवृति का है। जिसने आए  दिन किसी न किसी मामले में उसकी संलिप्ता होती आ रही है।  इधर, घटना को लेकर बलुआ थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अरुण कुमार गुरमैता ने आवेदन दिया है। जिसमें हथियार के साथ 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन मौके से हथियार बरामद नहीं हुआ है। लेकिन वीडयो में साफ दिख रहा है कि युवक हाथ में बंदूक लेकर गाली गलौज कर रहा है। कहा कि इसके आधार पर युवक के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BIHAR- चाय नास्ते की दुकान में बिक रहा था शराब, पुलिस वाहन को देख दुकान मालिक हुआ फरार

 170 बोतल नेपाली शराब बरामद

सांकेतिक तस्वीर 

करजाईन (सुपौल)। गुरुवार की सुबह करजाईन थाना ने सुचना के आधार पर परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में चल रहे चाय नास्ते की दुकान में बिक रहे शराब को जब्त किया वहीं पुलिस वाहन को आते देख दुकान मालिक दुकान छोड़कर फरार हो गया। करजाईन थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एक चाय नाश्ता दुकान के पीछे से 170 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई, कारोबारी पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा। फरार तस्कर परमानंदपुर वार्ड नंबर 8 निवासी प्रमोद स्वर्णकार चाय नाश्ता का दुकान करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि यहां शराब का कारोबार होता है। जब करजाईन थाना पुलिस वहां पहुंची तो प्रमोद स्वर्णकार दुकान के पीछे से खेत के रास्ते में भाग गया। दुकान एवं आसपास छानबीन करने पर दुकान के पीछे से 170 बोतल नेपाली दिलवाले शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को थाना लाया गया एवं प्रमोद स्वर्णकार के ऊपर उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



बिहार - पूर्व मुख्यमंत्री की दूसरी पुण्यतिथि पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि



अमृत सागर झा / बलुआ बाजार (सुपौल)। 

बिहार के पूर्व मुख्यंमत्री स्व डॉ जगन्नाथ मिश्रा का पैतृक घर एवं जन्मस्थली बलुआ बाजार में उनके दूसरी पुण्यतिथि पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रंजीत मिश्रा समेत अन्य लोगों ने उनके समाधि स्थल पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। स्व डॉ जगन्नाथ मिश्रा दो बार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, राज्यसभा सांसद एवं केंद्र में मंत्री रह चुके थे। श्रद्धांजलि के मौके पर श्री मिश्रा ने कहा कि डॉ साहब के द्वारा किये गए कार्य को लोग हमेशा याद रखेंगे। जिन्होंने बिहार के विकास में अभूतपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास गाथा की जब भी बात होगी उसमें डॉ जगन्नाथ मिश्रा का नाम लोग योगों युगों तक लेते रहेंगे। चाहे वो नारी सशक्तिकरण के दिशा में विधवा विवाह की बात हो या शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए उनके योगदान हो। ऐसे कई कीर्तिमान मान है, जिसमें उनका कार्य सराहनीय रहा है। यही नहीं उन्होंने विधवा विवाह को प्रोत्साहन देने के लिये उनसे शादी करने वालो को सरकारी नौकरी में प्राथमिकता देने का प्रावधान भी किया था। मौके पर विमल झा, अजय मिश्रा, शिवेंद्र झा, मुन्ना साह, बोआ पंडित, ठक्कन मिश्रा, धीरेन्द्र पासवान, नीलू मिश्रा, अमृतेश मिश्रा, आशीष झा समेत अन्य लोग मौजूद थे।


Bihar - मारपीट से घायल मोहम्मद जहांगीर का इंतकाल,देर रात सुपुर्द ए खाक

मोहम्मद शाहनवाज/वैशाली (राज न्यूज नेटवर्क)। वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड अन्तर्गत रसूलपुर गांव बाशिंदा मजीद अंसारी का जवान बेटा मोहम्मद जहांगीर उर्फ भोला का इलाज के लिए हाजीपुर जाते समय इंतकाल हो गया।यह मारपीट से बुरी तरह घायल हो गया था जिसे जन्दाहा अस्पताल में लाया गया था।जहां इलाज के बाद इसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।घर वाले हाजीपुर लेकर जा ही रहे थे कि रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भोला अपनी बहन के यहां लोमा गांव गया था।जहां इसे कुछ अज्ञात लोगों ने बुरी तरह मारा पीटा और बदन को कई जगह काट कर लहू लुहान कर दिया।इसकी जानकारी मिलने के बाद इसके घर वाले फौरन जन्दाहा अस्पताल लाए जहां से हाजीपुर रेफर के बाद इलाज के लिए जाने के दौरान ही मौत का शिकार हो गया।मौत की खबर फैलते ही रसूलपुर गांव में कोहराम मच गया और मातम पसर गया।लाश पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा और मंगल की देर रात लगभग 11बजे नमाज ए जनाज़ा मौलाना सरफुद्दीन की इमामत में पढ़ी गई। नमदीदा लोगों ने स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया।मरहूम के परिवार में तीन बच्चे और बीवी है जिसका रो रो कर बुरा हाल है।


Bihar / सुपौल- भेंगा धार में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने पिता पर लगाया हत्या का आरोप

उमाशंकर मिश्रा / करजाईन (सुपौल)। 

करजाईन थाना क्षेत्र के बायसी भेंगा धार लोहा पुल के निकट से रविवार की संध्या में एक 23 वर्षीय युवक का लाश बरामद हुई है। लाश की पहचान बायसी गोठ निवासी 23 वर्षीय मिट्ठु कुमार के रूप में की गई। मृत युवक के पिता अभयकांत पाठक ने थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका पुत्र मिट्ठू अपने घर से 10 अगस्त से ही गायब था। रविवार शाम में उसकी लाश मिली। मृत युवक के परिजनों का कहना है कि मिट्ठु की हत्याकर लाश बोरी में बंदकर नदी किनारे फेंक दी गई है। 

इधर सूचना पर करजाईन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मृतक युवक के पिता का आवेदन मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं लाश मिलने के बाद घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का हत्यारा मृतक के पिता को ही बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मिट्ठू कुछ तुनुक मिजाजी किस्म का थाबात बात पर मां बाप से लड़ जाया करता था। जिस कारण उनके पिता व भाईयों ने मिल कर उकी हत्या कर लाश को एक प्लास्टिक की बोरी में बांध कर नहर में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन भी इस घटना को लीपापोती करने में लगी हुई है। अगर प्रशासन गहन छानबीन करे तो तो सारी सच्चाई खुद ब खुद सामने आ जाएगी। इस घटना के बारे में बीरपुर एएसपी रमानंद कुमार कौशल ने बताया की सोमवार को घटना का सुपरविजन वे स्वयं कर रहे हैं। घटना को लेकर कई बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।