हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

बैजनाथपुर में सशस्त्र सीमा बल ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर

 

49 सीमावर्ती पशुपालकों के 297 पशुओं की हुई निःशुल्क जांच, दवाइयों का भी किया गया वितरण

बथनाहा । 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), बथनाहा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के कल्याण के लिए निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सीमा चौकी ‘ई’ समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत जीवंत गांव बैजनाथपुर में आयोजित किया गया।

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा के श्री नितिन कुमार गुप्ता, द्वितीय कमान अधिकारी/कमान अधिकारी के दिशा-निर्देशन में आयोजित शिविर में क्षेत्रक मुख्यालय, पूर्णिया के डॉ. घनश्याम पटेल, द्वितीय कमान अधिकारी (पशु चिकित्सा) द्वारा सीमावर्ती पशुपालकों के पशुओं की निःशुल्क जांच की गई। जांच के बाद पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों के बीच आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

शिविर से कुल 49 सीमावर्ती पशुपालक लाभान्वित हुए, जबकि उनके 297 पशुओं की जांच एवं चिकित्सा संबंधी सहायता प्रदान की गई। एसएसबी द्वारा आयोजित इस कल्याणकारी कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों ने सराहना करते हुए इसे सीमावर्ती पशुपालकों के लिए उपयोगी पहल बताया।

इस अवसर पर 56वीं वाहिनी के श्री अभिषेक कुमार गुप्ता, सहायक कमांडेंट एवं ‘ई’ समवाय कुशमाहा प्रभारी, सहित 14 अन्य एसएसबी कार्मिक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं के प्रति जागरूक और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ