हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

सांसद राहुल गाँधी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, आम जनता के सामने रखी अपने मन की बात

बिहार – जिला कृषि पदाधिकारी के प्रोन्नति मामले में DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय ने किया खण्डन


कहा- मुकम्मल कार्रवाई के लिया किया गया स्थानातरित, दोषी को बख्शा नही जाएगा।

पटना (राज टाइम्स) ||
अररिया के कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा अररिया के एक चौकीदार को उठक बैठक कराने के आरोपी कृषि पदाधिकारी को प्रोन्नति देने वाले मामले पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने एक वीडियो जारी किया है। जारी वीडियो में उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। राजपत्रित कर्मचारी जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार को प्रोन्नति दिए जाने की खबर पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में यह खबर आने के बाद लोग मुझसे सोशल मीडिया के जरिये सवाल पूछ रहे हैं कि अररिया में जिस अधिकारी ने चौकीदार से उठक -बैठक कराई उसे इनाम दिया गया और उसका प्रमोशन भी हो गया। डीजीपी ने फिर से स्पष्ट किया की बिहार पुलिस के सभी  अधिकारी और कर्मचारी परिवार के अंग है ।
डीजीपी ने कहा कि  बिहार में प्रमोशन पर रोक लगी है इसलिए प्रोन्नति का सवाल ही नहीं है। बिहार में सुशासन की सरकार है और इसमें छोटे से लेकर बड़े जो दोषी पाए जाते हैं उन पर कार्रवाई होती है। जिस अधिकारी के बारे में कहा जा रहा है कि उसे इनाम में प्रोन्नति मिली है तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अररिया का मामला जैसे ही प्रकाश में आया वहां के डीएम और एसपी से पूरे मामले की जांच कराई गई और तत्काल दोषी पुलिस कर्मी को सस्पेंड किया गया।
DGP ने वीडियो शेयर कर जवाब दिया है और कहा है कि अररिया के जिला कृषि पदाधिकारी जांच में दोषी पाए गए। इसके बाद थाने में मुकदमा किया गया है। अब विभाग ने उस अधिकारी को वहां से स्थानांतरित कर दिया है। यह पूरी तरह से मुकम्मल कार्रवाई है, किसी को बख्शा नहीं गया है।

इंटरनेशनल जर्नलिस्ट कॉउंसिल ने मनाया होली मिलन समारोह, मित्र राष्ट्र नेपाल के पत्रकार सम्मानित

आसियान इंटरनेशनल जर्नलिस्ट कॉउंसिल का होली मिलन समारोह सम्पन्न, दो विदेशी पत्रकार सम्मानित कोरोना के खतरे व दिल्ली दंगा को लेकर संवेदनशील पत्रकारों ने बिना रंग गुलाल के मनाई होली मिलन समारोह

जोगबनी (राज टाइम्स)। आसियान इंटरनेशनल जर्नलिस्ट काउंसिल के बैनर तले जोगबनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत एवं मित्र राष्ट्र नेपाल के पत्रकार बन्धु मौजूद थे। दोनों देश के बीच आपसी तालमेल बनाने व मैत्री सम्बन्ध प्रगाढ़ करने में सहरानीय भूमिका निर्वहन करने को लेकर न्यू सृष्टि दैनिक के अनुज सापकोटा व मकालू खबर की सुजाता लिम्बु को संस्था के द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस मौके पर संस्था के जोगबनी के सदस्य पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से दोनों देशों के बीच संवाद स्थापित करने में काफी सहायक सिद्ध होती है । आसियान इंटरनेशनल जर्नलिस्ट कॉउन्सिल के तत्वावधान में इंडो नेपाल के पत्रकारों के बीच होली मिलन समारोह का आयोजन गुरुवार को साहू धर्मशाला जोगबनी के सभा भवन में किया गया। इस समारोह में वक्ताओं द्वारा दोनों देशों ले बीच के सम्बंध में पत्रकारों की भूमिका पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वहीं दोनों देश के पत्रकारों के बीच आपसी संवाद को बेहतर बनाने को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। साथ ही इस होली मिलन समारोह में खास बात यह रही कि कोरोना वायरस जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल रही है को देखते हुए सभी पत्रकारों ने मिलकर बिना रंग गुलाल के बिना हाथ मिलाये नमस्कार करते हुए होली मिलन समारोह के माध्यम से समाज जागरूक एवं सावधानी बरतने का एक संदेश दिया। कॉउन्सिल के द्वारा मित्र देश इंडो नेपाल के पत्रकारों को प्रस्ति पत्र व अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही मंच का संचालन गंगा प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में पत्रकार मेराज सिद्धकी, राजेश कुमार शर्मा, अशोक झा, वरुण मिश्रा, सुदीप भारती, सतीश कुमार, उषा सरदार, अनुज सापकोटा, एन्जु सिवकोटी, सुजाता लिम्बु, श्याम सुंदर सुतिहार, मुकेश यादव, हरिनंदन साह, समाजसेवी दिलीप धरेवा, युवा नेता मोहम्मद नशरूल, बुद्धिजीवी विचार मंच के विद्यानंद पासवान, सुरेश पासवान, संविधान सभा सदस्य आशा सरदार, जोगबनी सशस्त्र सीमा बल के संजीव कुमार, सतपाल शर्मा सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।