हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

तीन सप्ताह के प्रशिक्षण पश्चात जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अब संभालेंगे जिला


पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के लिए आयोजित तीन-सप्ताहीय विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दशरथ माँझी श्रम नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में सम्पन्न हुआ।

   समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ, जिसका उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, श्रीमती एन. विजयलक्ष्मी एवं विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।


   अपने संबोधन में श्रीमती विजयलक्ष्मी ने सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों की सांस्कृतिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगी। उन्होंने लोक परंपरा और शास्त्रीय कलाओं के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत हस्तांतरित करने की प्रेरणा दी।

   विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन सप्ताह की गहन प्रशिक्षण अवधि के बाद निश्चित रूप से उनके ज्ञान में व्यापक वृद्धि हुई होगी, जो जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

   समारोह में सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। प्रशिक्षुओं द्वारा समूहों में प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया गया। मुंगेर की सुश्री सुकन्या ने "कलाओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ना", पटना की सुश्री कीर्ति आलोक ने "बदलते परिवेश में संग्रहालय की भूमिका", दरभंगा के श्री चंदन ने "फिल्मों के माध्यम से सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास", सुश्री रिचा वर्मा ने "बिहार की लोक संगीत: संरक्षण से नवाचार तक" और श्री श्याम ने "हर घर एक कला" विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियाँ दीं।


   इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशक श्रीमती रुबी ने भी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब यह प्रशिक्षित अधिकारी आत्मविश्वास के साथ जिले में विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

   गौरतलब है की यह प्रशिक्षण 19 मई से 06 जून 2025 तक चला।  इसका उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है।

  अधिकारियों को विभागीय योजनाओं, कलाओं के संरक्षण, प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा    सांस्कृतिक नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

   इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (ठरऊ), ऐउउ कोलकाता, ककफठर नासिक, संग्रहालय निदेशालय, एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा संवाद सत्र आयोजित किए गए।



   मुजफ्फरपुर की जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री सुष्मिता ट्रेनिंग के दौरान अपने अनुभव   साझा करते हुए बताती है इस ट्रेनिंग ने हमें आत्मविश्वास से भर दिया है तथा विशेष होने का अनुभव कराया है। पूरे देश से विशेषज्ञ हमें पढ़ने के लिए आए उनके अनुभवों से हमें बहुत लाभ हुआ है।    समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

   विभाग से आंतरिक वित्तीय सलाहकार श्री राणा सुजीत कुमार टुनटुन, विशेष कार्य पदाधिकारी सुश्री कहकशाँ, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के फिल्म कंसल्टेंट श्री अरविंद रंजन दास, खेल विभाग की सहायक     निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी नूपुर झा के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मीगण पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में मिलकर प्रयास करने होंगे: मीनाक्षी कुमारी

जोगबनी। 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जोगबनी नगर परिषद में भारत-नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर जोगबनी नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी मीनाक्षी कुमारी ने कहा कि तापमान में वृद्धि होना सबके लिए चिंतन का विषय है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण और जल संरक्षण की दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने होंगे।

उन्होंने कहा कि जोगबनी नगर परिषद को हरित नगर में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में नगर परिषद के साथ ही मैत्री संस्था के साथ मिलकर 15 अगस्त को बृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है। पर्यावरण दिवस से अब तक सीमावर्ती इलाके में हजारों पौधारोपण किए गए हैं।


भारत-नेपाल मैत्री पर्यावरण संरक्षण अभियान के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीमावर्ती इलाके में अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी निकायों, जनप्रतिनिधियों तथा सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों से अपने परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य पार्षद रानी देवी, समिति की सदस्य सुनीता राउत, भाजपा नेता व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, नगर परिषद के परवेज आलम, पत्रकार नवीन कर्ण, विनीता सिंह, सहित दोनों देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।

नीतीश कुमार ने चुनावी रैली मे कहा 'मुसलमान याद रखें, अगर हमको खत्म कर देंगे तो आपका हाल पुराने समय जैसा हो जाएगा'



बिहार में 17 महीने से पदयात्रा और सर्वे करवाने के बाद समझ आया कि 3 हजार से अधिक आबादी वाले मुसलमानों के गांव दलितों के बाद सबसे बुरी स्थिति में क्यों है? : प्रशांत किशोर

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में विकास का आलम ये है कि दलित के बाद सबसे गरीबी और फटियाली मुसलमानों की है। 17 महीनें से हम पैदल चल रहे हैं, किसी भी मुसलमानों के गांव में हमनें यह महसूस किया है कि मुसलमानों के जो छोटे गांव हैं वो फिर भी ठीक है। मुसलमानों के जो 3 हजार से अधिक आबादी वाले गांव हैं उनकी हालत सबसे ज्यादा खराब है। हमनें जब जानने की कोशिश की सर्वे कराया तो पता चला कि 3 हजार से ज्यादा मुसलमानों वाले गांव को चिन्हित कर लिया गया है। जब कोई BJP और JDU का कोई नेता जीत कर आता है तो उन्हें पता होता है कि यही वो गांव हैं जहां 3 हजार से ज्यादा मुस्लमान इस गांव में रहते हैं यही कारण है कि MP हो या सांसद उस इलाके में जाता ही नहीं है वो सुनिश्चित करता है कि आपके गांव आपके घर आपके बच्चों के लिए कुछ भी काम न हो। 


जब उस इलाके में RJD जीत कर आती है तो उन्हें पता होता है कि 4 से 5 हजार वाले गांव के मुस्लमान जाएंगे कहां? ये तो पक्के हैं, मजबूरी में वोट तो देंगे ही। यही कारण है कि वो बगल के गांव में काम करवाता है मगर मुसलामानों पर ध्यान नहीं देता।

PM मोदी का 22 दिनों में चौथा बिहार दौरा इस पर PK ने बिहार के लोगों से की अपील

कहा- बिहार को सुधारने के लिए जब आप मोदी को वोट करेंगे तो 1 बार सोचियेगा की पिछले 9 साल में उन्होंने प्रदेश को सुधारने के लिए 1 बैठक तक क्यों नहीं की? BJP का झंडा उठा लेंगे अगर कोई एक बैठक की खबर भी दिखा दे



पटना। लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी कई बार बिहार आ चुकें हैं इसी बीच बिहार की जनता के हितों को लेकर अपनी स्पष्ट राय रख रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि आज लोग मुझसे कहते हैं कि मोदी आ जाएंगे तो बिहार सुधर जाएगा। लेकिन 2014 तक आधा से ज़्यादा बिहार मोदी को नहीं जानता था। कहा कि मैंने ही मोदी का प्रचार किया था। आज सब मोदी के भक्त हो गए हैं। उनको वोट देते हैं और हम से कहते हैं कि आपको पता है मोदी जी से ही देश का कल्याण होगा। मैं आपको बताने आया हूं मोदी ने बिहार का विकास किया या नहीं किया ये बात छोड़ दीजिए। मोदी के आने से बिहार को फायदा हुआ या नहीं हुआ ये भी छोड़ दीजिए। मोदी के आने से घरेलू गैस सिलेंडर 1250 रुपए और पैट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर हो गया, ये बात भी छोड़ दीजिए। आज मैं जितने भी मोदी के समर्थक हैं उन सबको खुली चुनौती देता हूं कि पिछले 9 सालों में मोदी ने अगर बिहार के लिए एक भी बैठक की है तो उस बैठक की खबर दिखा दीजिए, हम आज से ही मोदी का झंडा लेकर चल देंगे। पिछले 9 सालों में मोदी ने बिहार के लिए एक बैठक तक नहीं की है। आज फिर भी हम लोग जाकर भाजपा को वोट दे रहे हैं तो बिहार की दुर्दशा कहां से सुधरेगी।

तेजस्वी यादव के लोकसभा चुनाव में विकास पर दिए भाषण पर PK ने ली चुटकी

कहा-पूरे जीवन लास्ट बेंच में बैठे बिहार के नेता को भले "विकास" में ह्रस्व और दीर्घ की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण जरूर दे रहा है  

पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के द्वारा विकास पर चुटकी लेते हुए कहा कि मैं पदयात्रा करते समय रोज अपनी सभा में कहता हूं कि बिहार में 80% लोग यानी कि 100 में 80 आदमी दिन में 100 रुपय नहीं कमाते हैं। सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं वो जनता को बेवकूफ बनाने वाली बात है। हाउसहोल्डिंग कम है ये इंडीविजुअल इनकम नहीं है। वर्ल्ड बैंक के आंकड़े उठाकर देख लीजिए 80% बिहार के लोग दिन का 100 रुपय नहीं कमाते हैं। ये जानने के लिए नीतीश कुमार के सर्वे की रिपोर्ट को देखने की जरूरत नहीं है। इंटरनेट पर ये डेटा पड़ा है। दुनिया के जो सबसे ऑथेंटिक डेटा सोर्स है वो इस सच्चाई को बता रहे हैं। नीतीश कुमार की फर्जी डेटा और क्लेम को पढ़ने की जरूरत नहीं है। 



बिहार में नेता को भले "विकास" में ह्रस्व और दीर्घ की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण जरूर दे रहा है : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने बिहार के नेताओं की पोल खोलते हुए कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि भैया दिन की मजदूरी 300 रुपया है तो 100 रुपया कैसे है? मान लीजिए कि किसी परिवार में एक आदमी को मजदूरी मिली 300 रुपये और उस परिवार में 5 सदस्य हैं तो हर सदस्य के दिन में पड़ा 60 रुपये। इतना ही नहीं आदमी को महीने में सिर्फ 15 दिन मजदूरी मिली तो 1 व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय मात्र 30 रुपये हुई। जब यहां के आदमी को समझ ही नहीं है तो क्या कहा जाए। बिहार में नेता वही है जिसे न भाषा का ज्ञान हो न विषय का ज्ञान हो, जो शर्ट के ऊपर गंजी पहने उसी को समाज जमीनी नेता मानता है। जो जीवन में कभी स्कूल नहीं गया, फेल हुआ सबसे पिछली बेंच पर बैठा, वही यहां का नेता है। विडंबना देखिये कि वही बताता है कि विकास हो रहा है। नेता को भले "विकास" में ह्रस्व और दीर्घ की मात्रा लिखनी न आती हो, मगर वो विकास पर लंबा-चौड़ा भाषण दे रहा है।

गया और पूर्णिया में पीएम मोदी की चुनावी रैली

  • पीके ने पूछा तीखा सवाल - बिहार ने NDA को 40 में से 39 सांसद जीता कर दिए और गुजरात ने 26, लेकिन नई-नई फैक्ट्रियां गुजरात में लग रही है और बिहार के बच्चें वहां जाकर मजदूरी कर रहे हैं 


पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर नरेंद्र मोदी बिहार में दो जगहों पर चुनावी रैली कर रहे हैं। वे गया और पूर्णिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मामले में जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में प्रचार प्रसार करने आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की गरीबी का हम मजाक उड़ाए, बिहार के लड़के मज़दूरी करने गुजरात में जा रहे हैं तो उन्हें लाठी से मारे और गाली दे इसे छोड़कर मोदी जी बिहार में आएंगे तो यहां चीनी मील को चालू करने पर भी कोई वक्तव्य नहीं देंगे। बिहार में आएंगे तो राष्ट्रवाद की बात होगी, हिन्दू-मुसलमान की बात होगी, राम मंदिर की बात होगी, लालू के जंगलराज की बात करेंगे। ये बात नहीं करेंगे कि बिहार में चीनी मील चालू कब होगी? बिहार के बच्चों को यहां से पलायन करने के लिए रुकना कब पड़ेगा? अगर, गुजरात के बच्चे अपने राज्य से बाहर मजदूरी करने के लिए नहीं जा रहे हैं, तो बिहार के बच्चों को मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में कब जाना नहीं पड़ेगा? इसपर मोदी जी कोई वक्तव्य नहीं देंगे। 


प्रशांत किशोर ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में गुजरात से 26 एमपी जीतकर गए हैं, तो वो हर चौथे दिन वहां जा रहे हैं, वहां इनवेस्टमेंट समिट हो रहा है। नई-नई फैक्ट्रियां लग रही हैं। वहीं बिहार के लोगों ने 39 सांसदों को जिताया है, हम लोगों को कोई पूछने वाला नहीं है। इसके लिए दोषी मोदी जी नहीं हैं, इसके लिए दोषी हम और आप हैं। क्योंकि मोदी जी को भी पता है बिहार में काम हो चाहे नहीं, जब वोट होगा तो चाहे मन से या बेमन से फिर उसी मोदी जी, भाजपा को बोरे में भरकर वोट देंगे। और हमारे लड़के बोरे को पीठ पर उठाएंगे और जीवन भर मजदूरी करेंगे।

प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता को वोट की ताकत का दिलाया एहसास, बोले- आप लोकतंत्र के हनुमान हैं, आप लोगों को अपनी शक्तियों का एहसास नहीं है, आप जिसका बटन दबाइएगा वही राजा बनेगा



पटना : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अबतक बिहार के 15 जिलों में पदयात्रा पूरी कर ली है। जन सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया। प्रशांत किशोर ने कहा कि कोई एक आदमी बिहार को सुधार नहीं सकता है। अगर बिहार को सुधारना चाहते हैं, तो आपको जगना पड़ेगा। लोग कहते हैं कि हम गरीब आदमी अकेले भला क्या करेंगे, एक आदमी से क्या होगा? आप लोकतंत्र के हनुमान हैं, आप लोगों को अपनी शक्तियों का एहसास नहीं है। आप लोग जिसका बटन दबाइएगा वही राजा बनेगा। 

ग्रामीणों से सवाल करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिना आपके बटन दबाए कोई राजा बन सकता है क्या? आप लोगों ने हनुमान जी की तरह अपनी शक्तियों को भुला दिया है। आप लोगों की शक्तियों को याद दिलाने के लिए ही मैंने ये पूरा अभियान शुरू किया है। ये कोई वोट मांगने का अभियान नहीं है। ये अभियान है गांव-गांव जाने का और लोगों के सामने हाथ जोड़कर मैं बता रहा हूं कि अपना नहीं तो अपने बच्चों का चेहरा देखिए। जिस गरीबी-गुरबत में आपकी जिंदगी बीती है, अगर आप अपने बच्चों की जिंदगी को सुधारना चाहते हैं तो जाति से, धर्म से अलग हटकर अपनी शक्ति को पहचानिए। हनुमान बनिए और छलांग लगाकर देखिए, उसी से बिहार का विकास होगा।

RJD के घोषणा पत्र में 1 करोड़ नौकरी का वादा : पहली सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले तेजस्वी की अज्ञानता देखिए कैसे आंखों में धूल झोंक रहे हैं, प्रदेश के लोगों को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है : प्रशांत किशोर



पटना : तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र में पूरे देश में 1 करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में नौकरी देना शुरू करेंगे। इसपर जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। जिनके मां-बाबू 15 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उन्होेंने एक रोजगार तो दिया नहीं। तेजस्वी यादव ने सरकार में आते ही कहा था कि हम सरकार में आएंगे तो पहली कैबिनेट में पहले सिग्नेचर से ही 10 लाख नौकरी दे देंगे। ये तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो पहली कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे? नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत नौकरी के लिए नियमावली है, नौकरी में कितने पद होंगे, आवेदन की प्रक्रिया है, आवेदनकर्ता की योग्यता है। तेजस्वी ने चुनाव प्रचार के दौरान पूरे बिहार में घूम-घूमकर लोगों से कहा था कि पहली ही कैबिनेट में पहला ही सिग्नेचर करेंगे और 10 लाख लोगों को नौकरियां मिल जाएंगी। अगर आप मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा? इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है। तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं, जैसे ही सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी।

नेहरु युवा केन्द्र दरभंगा द्वारा "गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान" कार्यक्रम का किया गया आयोजन



दरभंगा। नेहरू युवा केंद्र दरभंगा एवं शोभामणि युवा मंडल लहेरियासराय के संयुक्त तत्वावधान में पायोनियर कोचिंग संस्थान अब्दुल्लाहपुर में "गहन मतदाता जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेमिनार, पेंटिंग प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण, डोर टू डोर पंजीकरण, पम्पलेट वितरण, साइकिल रैली, दिवाल लेखन आदि कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार चौधरी, कौशल सर तथा देवेंद्र सर ने सभी युवाओं के बीच वोटर लिस्ट में पंजीकरण करने के बारे में जानकारी दी एवं सभी को मतदान के लिये जागरूक किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने मतदाता जागरूकता विषय पर पेंटिंग बनायी। इसमें भाग लेने वाले बच्चों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पूजा कुमारी एवं संगीता कुमारी तथा स्पियर हेड सदस्य संजीव कुमार के नेतृत्व में किया गया।



केंद्रीय संचार ब्यूरो गया द्वारा नवादा ज़िला में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान



नवादा। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार गया के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा में मतदाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, अर्पणा झा, ज़िला समाज कल्याण पदाधिकारी, संजय कुमार, डीपीआरओ नवादा तथा डॉ विनय कुमार चौधरी, प्राचार्य राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, नवादा ने दीप प्रज्ज्वलित कर संगोष्ठी का उद्धघाटन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर दीपक मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक किया।


उन्होंने जागरूक मतदाता बनने के कई महत्वपूर्ण गुर भी बताए। मौक़े पर संस्थान के प्राचार्य डॉ विनय कुमार चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में मत का अहम योगदान है। अपने मत के अधिकार को जाने और स्वयं के विवेक एवं इच्छाशक्ति से मतदान दिवस के दिन मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय गया के अधिकारी बुलंद इकबाल ने कहा कि मतदान करना केवल बस आपका अधिकार ही नहीं बल्कि सबकी जिम्मेदारी भी है।

मौक़े पर कॉलेज के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी छात्राओं को वोट देने के लिए जागरूक किया गया। कॉलेज के पीआरओ प्रो शुभेन्दु अमित ने मंच का संचालन किया। जिला समाज कल्याण के अधिकारी अर्पणा झा तथा नवादा के डीपीआरओ संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूक रैली को रवाना किया। इस अवसर पर सीबीसी के पंजीकृत एकजुट पटना के कलाकारों ने गीत, संगीत तथा नाटक द्वारा उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर डीडी न्यूज़ के नवादा रिपोर्टर श्याम सुन्दर एवं कॉलेज के प्राध्यापकगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा औरंगाबाद में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान



  • विभिन्न प्रखंडों में चार दिन तक चलेगा अभियान
औरंगाबाद। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा 14 अप्रैल से औरंगाबाद जिले में चार दिवसीय विशेष मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया गया। इस अवसर पर नगर के चित्रगुप्त सभागार सह लोकनायक जयप्रकाश नारायण सांस्कृतिक भवन परिसर में एक विशेष परिचर्चा आयोजित की गई। 

परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में जिला स्वीप कोषांग की नोडल अधिकारी श्वेता प्रियदर्शी ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा की तथा अभियान को दूर-दराज के क्षेत्रों तक ले जाने का सुझाव दिया। उन्होंने औरंगाबाद जिले में मतदाता जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों को विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है तथा अब तक जागरूकता अभियान के माध्यम से लगभग पांच लाख लोगों तक संदेश पहुंचाया गया है। विशेष रूप से महिला, वृद्धजनों तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।



सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बिहार के विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के जनसंपर्क अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें पहली बात मत दे रहे मतदाताओं पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अजय श्रीवास्तव द्वारा मतदान के महत्व को रेखांकित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ने औरंगाबाद में मतदाता जागरूकता वृद्धि के लिए अनेक सुझाव रखे।
कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर मंत्रालय से संबद्ध नव सर्वोदय समाज कल्याण संस्थान, सारण के कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन केंदीय संचार ब्यूरो, पटना के प्रचार अधिकारी प्रकाश कुमार सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के ऐश्वर्य कुमार तथा स्थानीय नागरिकों की प्रमुख भूमिका रही, जिनमें शिवनारायण सिंह, अजय वर्मा, राजू रंजन सिन्हा, सुनील सिन्हा, दीपक बलजोरी, सूर्यकांत, गणेश प्रसाद, दीनानाथ मौआर, मनीष कुमार, अटल बिहारी सिंह, पूर्णानंद उपाध्याय तथा संजय कुमार शामिल थे। 15 अप्रैल को जागरूकता अभियान जिले के मदनपुर प्रखंड में आयोजित किया जाएगा।

जन सुराज में अगले 6 महीने में 1 करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा, एक सर्वे के अनुसार बिहार में 50 से 55 फीसदी लोगों को तलाश है नए विकल्प की : प्रशांत किशोर



पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि पदयात्रा का यह भी उद्देश्य है कि ऐसे सारे लोगों को एकजुट करें जो नया दल बनाना चाहते हैं। एक सर्वे के अनुसार 50 से 55 फीसदी लोग ये चाहते हैं कि बिहार में नया प्रयास या नया विकल्प होना चाहिए। इन लोगों को ये नहीं पता है कि वो दल कौन होना चाहिए, लेकिन उन्हें ये पता है कि वर्तमान में जो दल हैं उनसे बिहार सुधरने वाला नहीं है। उन 50 फीसदी लोगों को आप इकट्ठा कीजिएगा, तो संख्या 6 करोड़ हो जाएगी। 

बीते 15 महीनों में हर प्रखंड से करीब दो से ढाई हजार लोग जुड़े जन सुराज से : प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि जब हमने पदयात्रा शुरू की तो हमारा लक्ष्य था कि हर प्रखंड से 20 लोगों को चुनकर निकालेंगे, तो बिहार में करीब 15 हजार लोग हो जाएंगे। वर्तमान में हर प्रखंड से दो से ढाई हजार लोग हमसे जुड़ते हैं। इस चीज को व्यवस्थित करने के लिए हम संस्थापक सदस्य बनाने का अभियान शुरू कर रहे हैं, जो लोग भी संस्थापक सदस्य बनना चाहते हैं वे बन सकते हैं। हमारा मानना है कि अगले 6 महीने में करीब 1 करोड़ लोगों को संस्थापक सदस्य के रूप में जोड़ा जाएगा। अभी तक 15 महीनों का मेरा अनुभव है कि हर प्रखंड से करीब दो हजार से ढाई हजार लोग जुड़ रहे हैं। जब पदयात्रा खत्म होगी, तब तक हमारा अनुमान है कि ये संख्या करीब 1 करोड़ तक पहुंचेगी, इतने लोग संस्थापक सदस्य के रूप में जुड़ जाएंगे।

नरेंद्र मोदी को बिहार के लोगों ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर दिया वोट, उनकी जाति का बिहार में 1 भी आदमी नहीं रहता फिर भी चुनाव जीत रहे हैं : प्रशांत किशोर



पटना : बिहार के लोगों को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक करते हुए जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को ये दिख रहा है कि अभी उनके सामने जो नेता खड़े हैं, दोनों ही चोर हैं। ऐसे में पब्लिक ये सोच रही है कि चलिए दोनों ही जब चोर हैं, तो अपनी जाति वाले को ही वोट दे देते हैं। लेकिन अगर जनता को कोई ईमानदार दिखेगा तो जनता बेवकूफ नहीं है उसको जरूर वोट देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिहार के लोगों ने खूब वोट दिया है न, उनकी जाति के कितने लोग बिहार में रहते हैं, एक भी नहीं रहते हैं। लेकिन लोगों ने ऐसा समझा कि मोदी को वोट देंगे तो हमारा विकास होगा। इसीलिए बिहार की जनता ने जाति और धर्म की सोच से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी को वोट दिया। अब नरेंद्र मोदी ने काम नहीं किया, वो अलग बात है लेकिन लोगों ने जाति से ऊपर उठकर नरेंद्र मोदी को वोट तो दिया ही है। यहां जितने लोग बैठे हैं, मान लीजिए कि इनकी संख्या अगर सौ है तो इसमें से 40 से 50 आदमी ने तो नरेंद्र मोदी और भाजपा को वोट दिया ही होगा। वो 40 से 50 आदमी नरेंद्र मोदी की जाति के तो नहीं हैं। सिर्फ जाति की बात नहीं है जब जनता को सारे नेता चोर दिखते हैं, एक तरह के दिखते हैं तो आखिर में जनता कहती है कि दोनों तो एक ही तरह के हैं तो चलिए अपनी जाति वाले को ही वोट देते हैं। अगर एक आदमी अच्छा दिखेगा तो बिहार की जनता में वो समझ और ताकत है कि आगे बढ़ेंगे और सही व्यक्ति का चुनाव करेंगे। 


 मैंने पंद्रह महीने से छोड़ा है अपना घर, बिहार के नौजवान तो 15 सालों से अपना घर छोड़कर रह रहे बाहर : प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम अभी पंद्रह महीने से पैदल चल रहे हैं तो लोग कह रहे हैं कि भइया अपना घर-परिवार को छोड़कर ये पैदल चल रहे हैं। लेकिन बिहार के जितने भी लोग हैं इनके परिवार के नौजवान तो 10 से 15 सालों से अपना घर छोड़कर बाहर ही रह रहे हैं। कभी छठ में या किसी शादी-विवाह में दस से पंद्रह दिनों के लिए वो व्यक्ति घर आया। हमने तो पंद्रह महीने से अपना घर छोड़ा है तो लोग हमें समझ रहे हैं कि हम बहुत महान आदमी हैं, साधु-महात्मा हैं। आपका बच्चा तो पंद्रह सालों से बाहर रह रहा है। एक बार यहां बच्चा बीस साल का हो गया, तो वो झोला लेकर चला गया मजदूरी करने के लिए। जब तक उसके शरीर में ताकत है उसको बाहर ही रहना है और मजदूरी ही करना है।

स्कॉटिस पब्लिक स्कूल अररिया का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

  • मौके पर हुआ अभिभावक शिक्षक बैठक



अररिया।
स्कॉटिश पब्लिक स्कूल रजोखर एवं जूनियर स्कॉटिश स्कूल शास्त्री नगर अररिया द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक परिणाम की घोषणा रजोखर प्रांगण में की गयी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के निदेशक अनूप कुमार ने अभिभावकों के द्वारा किए गए प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सलाह दी। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों को आगे और भी अच्छे परिणाम का आश्वासन दिया। कहा कि स्कॉटिश परिवार हमेशा बच्चों के बेहतरी के लिए प्रयासशील रहेगा।

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पारितोषिक दी गई। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रजोखर विद्यालय के प्राचार्य दबीर आलम, जूनियर स्कॉटिश स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार, कॉर्डिनेटर कुमार आर्यन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नए सत्र 2024-2025 के 8 अप्रैल 2024 से प्रारंभ होने की घोषणा की गई।

नेपाल : बराहक्षेत्र के चतराधाम में पूर्ण महाकुम्भ मेला की तैयारी पूरी


 सुनसरी (नेपाल)। पृथ्वी के पहले तीर्थ स्थल बराहक्षेत्र के चतराधाम में 9 अप्रैल से लगने वाले पूर्ण महाकुम्भ मेला की की तैयारी अंतिम चरण में है। भारत सीमा से सटे सुनसरी जिले के बराहक्षेत्र नगरपालिका स्थित प्राचीन हरिद्धार चतराधाम कुम्भनगरी में 120 वर्ष के अंतराल पर होने वाले पिण्डेश्वर पूर्ण महाकुम्भ मेला को लेकर कई देशों में आमंत्रण दिया गया है। 

आयोजन समिति ने बताया कि विश्व के पांचवा महाकुम्भ की तैयारी के लिए नेपाल के 77 जिले सहित भारत, भूटान, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, कनाडा, नार्वे तक कुम्भ मेला का निमंत्रण दिया गया है। 

नेपाल के राष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के जगदगुरू बालसन्त महाराज ने बताया कि अनुसार कुम्भ मेले का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा किया जायेगा। वहीं कुम्भ मेले में नेपाल के उपराष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, प्रधान न्यायाधीश के साथ साथ केंद्र सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, सभी सातों प्रदेश के राज्यपाल, स्पीकर, मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही अयोध्या, बनारस, वृंदावन, दिल्ली, आन्ध्रप्रदेश, बंगाल, बिहार, सिक्किम, दार्जलिंग, असम सहित अन्य क्षेत्र से जगतगुरु, धर्माचार्य, महामण्डलेश्वर, सन्त-महन्त तथा सरकार के मुख्यमन्त्री, पूर्व मुख्यमन्त्री, मंत्री, एमएलए भी मौजूद रहेंगे।

वहीं अमेरिका स्थित अन्तरराष्ट्रीय निम्बार्क आध्यात्मिक परिषद से धर्माचार्य श्री भागवतशरण जी महाराज सहित करीब 50 धर्मगुरु नेपाल के चतराधाम आ चुके है। 

कुम्भ मेला में कोटिहोम, वेदपाठ, पुराणवाचन, देश तथा विदेश के जगतगुरु, शंकराचार्य, धर्माचार्य के सहभागिता में प्रवचन, भजनकीर्तन, शास्त्रार्थ सम्मेलन, महास्नान का उद्घाटन होगा। कुम्भ मेला में करीब एक करोड़ लोगों के आने का अनुमान है।


सशस्त्र सीमा बल, भारत व सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल के मध्य बगाहा में समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

  • बैठक के माध्यम से भारत-नेपाल में मैत्री संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए सहमति जताई गई



पटना। सीमांत मुख्यालय के एसएसबी महानिरीक्षक पंकज कुमार दराद की अध्यक्षता में सशस्त्र सीमा बल व सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन 21वीं वाहिनी स.सी.ब. बगहा के प्रांगण में बुधवार को आयोजित किया गया। इस बैठक के माध्यम से भारत-नेपाल में मैत्री संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए सहमति जताई गई। साथ ही आम चुनाव- 2024 के मद्देनजर ज्वाइंट पेट्रोलिंग, शराब तस्करी, सीमा पर अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर, स्वापक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम, वन्य जीव व वन्य उत्पाद और अन्य निषिद्ध वस्तुओं की तस्करी से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए, मानव तस्करी को रोकने के लिए दोनों देशों के तरफ से रणनीति तैयार करते हुए चर्चा की गई।


सीमा पर अपराधियों को रोकने के लिए आसूचना साझा कर आदान-प्रदान करने तथा कोई भी गिरफ्तार व्यक्ति के संज्ञान में आते ही तुरंत उसकी संयुक्त पूछताछ करने तथा कार्यवाही करने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि सदियों पुरानी भारत-नेपाल की संस्कृति को और प्रगाढ़ किया जाएगा और आपसी सहयोग व तालमेल बनाए रखेंगे। ताकि सीमा की सुरक्षा सुदृढ़ ढंग से किया जा सके।



बैठक में सशस्त्र सीमा बल की ओर से से पंकज कुमार दराद, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय मुजफ्फरपुर दीपक कुमार, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया राजेश टिक्कू, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया सुरेश सुब्रमण्यम सहित कुल 17 वाहिनी के कमांडेंट व अन्य अधिकारीगण ने भाग लिया। इस बैठक में सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल की ओर से डीआईजी ब्रिगेड-3 गढ़ीमाई गणेश थाड़ा मगर, चितवन, कालिदास धौबाजी, डीआईजी, ब्रिगेड-4, कास्की, अंजनी कुमार पोखरेल, डीआईजी ब्रिगेड-1, सुनसरी, दीपेन्द्र शाह,डीआईजी, ब्रिगेड-2 महोतरी सहित कुल 23 अन्य अधिकारीगण (एसपी व बटालियन कमांडर) ने भाग लिया।



इस क्रम में 21वीं वाहिनी के प्रांगण में संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें दोनों देशों के प्रतिभागियों के साथ स्थानीय प्रशासन व अन्य सिस्टर एजेंसी ने भाग लिया।

सुपौल : एसएसबी ने लगाया “नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर



वीरपुर । 45वीं बटालियन एसएसबी ने  सीमा चौकी मुंशी पिपराही के क्षेत्र में बुधवार को नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



यह जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमान्डेंट गौरव सिंह ने बताया कि एसएसबी अपने सीमा सुरक्षा बंधुत्व के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रही है एवं इस संदर्भ में 45वीं बटालियन की ओर से पूर्व में भी सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के विकास हेतु  समय- समय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इस क्रम में बुधवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 45वीं वाहिनी के द्वारा सीमा चौकी मुंशी पिपराही क्षेत्र के ग्राम मुंशी पिपराही के सामुदायिक भवन में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया जिससे सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों को चिकित्सकीय लाभ मिल सके।


इस कार्यक्रम के अन्तर्गत मुंशी पिपराही एवं क्षेत्र के आस पास के ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लीला (सहायक कमांडेंट चिकित्सा) 56वी बटालियन बथनाहा के द्वारा किया गया जिसमें ईलाज के उपरांत मुफ्त दवाइयां भी वितरित की  गई। इस कार्यक्रम के तहत  23  बच्चों एवं 58 महिला सहित कुल 122 लोगों का ईलाज़ किया गया।






मानवाधिकार कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में दी गई कई अहम जानकारियां

  • मानवाधिकार के अभाव में हम अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकते : डॉ आरएन भारती

अररिया। किसी भी इंसान की जिंदगी, आजादी, बराबरी और सामानता का अधिकार है मानवाधिकार। मानवाधिकार वह अधिकार है, जो हमारी प्रकृति या स्वभाव में निहित है। इनके अभाव में हम मानव के रूप में अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकते हैं। उक्त बातें बुधवार को भारती सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा ट्रस्ट के शिवपुरी, वार्ड नंबर 09 अररिया स्थित प्रधान कार्यालय में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संदर्भ में आयोजित प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम में अध्यक्षता करते हुए ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ राम नारायण भारती ने कही। मंच संयोजन सह प्रशिक्षण प्रभारी का काम ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष राम नारायण विश्वास ने किया।


मौके पर ट्रस्ट के सचिव संजय झा बतौर कार्यक्रम प्रभारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर प्रशिक्षक ट्रस्ट के महासचिव आदिल हुसैन, ट्रस्ट के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रभा भारती, अधिवक्ता उत्पल कुमार, अधिवक्ता मो जमशेद ने अपने वक्तव्य के माध्यम से उपस्थित महिला व पुरुष लोगों को प्रशिक्षित और जागरूक किया। वहीं दूसरे सत्र में ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ आरएन भारती ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मानवाधिकार कानून को जाने बिना आप अपने अधिकारों को नहीं पा सकते हैं।
ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रशिक्षण प्रभारी राम नारायण विश्वास ने अपने सम्बोधन में कहा मानवाधिकार आयोग द्वारा बनाए गए कानून एवं संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों से लाभान्वित होने एवं विभिन्न प्रकार के शोषण से मुक्त होने के लिए हमें जागरूक होना होगा, तभी ही हमारा हक मिलेगा।
ट्रस्ट के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रभा भारती ने महिलाओं व बच्चों के अधिकार, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण आदि पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं, वे सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं, हमें शिक्षित और जागरूक होने की जरूरत है। सभी प्रशिक्षक ने मानवाधिकार आयोग कानून, महिलाओं, बच्चों, श्रम एवं बाल श्रम कानून आदि के संदर्भ में विस्तार पूर्वक समझाया। कार्यक्रम में सैंकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन चार सत्रों में किया गया। प्रत्येक प्रशिक्षक का सत्र एक घंटा तीस मिनट का रहा, जो सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होकर शाम 05:45बजे समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान सभी के लिए चाय, नाश्ता और भोजन का भी प्रबंध ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष रुणा भारती, बोर्ड सदस्य पुतुल भारती, ट्रस्ट के कला संस्कृति प्रकोष्ठ अररिया के अध्यक्ष गायक शेखर कुमार शशि, वीआईपी जिला अध्यक्ष सह प्राचार्य राजेश बहरदार, मंतलाल मंडल, गयानंद ठाकुर अनिता देवी, किरण देवी, सौरभ भारती, गौरभ भारती,आरती देवी, प्रेमलता कुमारी, हीरा देवी, प्रेमलता देवी, सीमा राय, सौरव कुमार भारती, गौरव कुमार भारती, नीतीश कुमार, मो हसीब के साथ-साथ सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डा आरएन भारती ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

होली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री निवास में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित



विराटनगर (नेपाल)। कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री निवास में रंगों के त्यौहार होली के उपलक्ष्य पर रंगारंग एवं धमाकेदार होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोशी प्रदेश के मुख्यमंत्री केदार कार्की द्वारा आयोजित कार्यक्रम को लेकर आमजन के बीच काफी उत्साह था। इस मौके पर प्रदेश के सभी प्रदेश सांसद, सरकारी निकाय के अधिकारी के द्वारा जमकर होली खेली गई। सभी लोगों ने इसे बेहद उत्साह के साथ मनाया। 

 बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी..., होली खेले रघुबीरा अवध में... जैसे होली गीतों पर सभी खूब थिरके। रंगों के अलावा अबीर - ग़ुलाल से मुख्यमंत्री आवास रंग-बिरंगा हो उठा। एक साथ मिले विभिन्न रंग अनेकता में एकता और भाईचारे का संदेश दे रहे थे। 



इस अवसर पर सभी के लिए भोजन का प्रबंध था, जिसमें विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन शामिल थे। सभी ने इस खास मौके पर सहभोज का आनंद लिया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्की ने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज सभी पुराने राग-द्वेष आदि को समाप्त कर सभी के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए प्रगति के पथ पर आगे बढ़ना है। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दल के नेता उपस्थित थे।



वंचित न्याय सम्मेलन के रूप में मनायी गयी संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि



पटना। संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष सह आधुनिक बिहार के निर्माता डॉ सच्चिदानंद सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर भाई सुधाकर की अध्यक्षता में वंचित न्याय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, बिहार विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नवनीत जयपुरिया, राजेश सिंन्हा, सूरज सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा ने महापुरुष की जीवनी पर विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किया। अध्यक्षीय भाषण में रचना चक्र के संयोजक भाई सुधाकर ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के इतिहास की उपेक्षा पर रोस प्रकट करते हुए कहा कि हमारे बिहार के महान विभूति जिन्होंने सिर्फ बिहार ही नहीं देश के लोकतंत्र के प्रथम अध्यक्ष के रूप में संविधान सभा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वांचित न्याय सम्मेलन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार से डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न, विधानमंडल में आदमकद प्रतिमा,पटना विश्वविद्यालय का नाम बदलकर डॉ सच्चिदानंद सिंन्हा विश्वविद्यालय एवं मुरार को स्मार्ट सिटी का दर्जा देने की मांगें रखी।

कांग्रेस नेता डॉ मदन मोहन झा ने डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया तथा विधान परिषद में इस मांग को जोर-शोर से उठाने का आश्वासन दिया। वंचित न्याय सम्मेलन में राज्य भर के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में लोग आए हुए थे। बक्सर से सुमन श्रीवास्तव विनय श्रीवास्तव, आरा से सचिन सिंह, बक्सर से संतोष कुमार यादव, हाजीपुर से नवल सिंह इत्यादि मौजूद रहे।