केंद्रीय संचार ब्यूरो गया द्वारा नवादा ज़िला में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
नवादा। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार गया के द्वारा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नवादा में मतदाता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, अर्पणा झा,
उन्होंने जागरूक मतदाता बनने के कई महत्वपूर्ण गुर भी बताए। मौक़े पर संस्थान के प्राचार्य डॉ विनय कुमार चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र में मत का अहम योगदान है। अपने मत के अधिकार को जाने और स्वयं के विवेक एवं इच्छाशक्ति से मतदान दिवस के दिन मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय गया के अधिकारी बुलंद इकबाल ने कहा कि मतदान करना केवल बस आपका अधिकार ही नहीं बल्कि सबकी जिम्मेदारी भी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें