हमें फॉलो करें : f ▶
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ताज़ा खबरें
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

नेपाल : भगवती लैमिनेट्स प्लाईवुड में लगी आग पर 30 घंटे के बाद भी नहीं पाया जा सका काबू

नेपाल । राज टाइम्स 


कोसी प्रदेश के झापा जिले में नेपाल के सबसे बड़े प्लाई इंडस्ट्री में लगी आग पर करीब 30 घंटे बीत जाने के बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है। झापा जिले के मेचीनगर-15 जमीरगढ़ी स्थित भगवती लैमिनेट्स प्लाईवुड फैक्ट्री में कल सोमवार की सुबह 5 बजे से आग लग गई थी।

आग पर काबू पाने के लिए  झापा, मोरंग, सुनसरी से दमकल की 10 गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।  झापा पुलिस प्रमुख एसपी मिलन केसी ने बताया कि अभी आग पर काबू नहीं किया जा सका है, उनके अनुसार इंडस्ट्री के कच्चे माल को ज्यादा नुकसान हुआ है। तैयार माल को बचा लिया गया है। 


आग पर काबू पाने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस व स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं एसपी के अनुसार भारत सरकार से सहयोग अंतर्गत पश्चिम बंगाल के नक्सलबाड़ी दमकल को आग पर काबू करने के लिए सहयोग स्वरूप मंगाया जा रहा है।


नेपाल के प्लाई फैक्ट्री में लगी आग, 9 घंटे बाद भी काबू नहीं


राजेश शर्मा / राज टाइम्स



झापा (नेपाल)। कोसी प्रदेश के झापा जिले में नेपाल के सबसे बड़े प्लाई इंडस्ट्री में लगी आग पर 9 घंटे बीत जाने के बाद भी काबू नही पाया जा सका है। झापा जिले के मेचीनगर-15 जमीरगढ़ी स्थित भगवती लैमिनेट्स प्लाईवुड फैक्ट्री में सोमवार की सुबह करीब 5 बजे आग लग गई।

आग पर काबू पाने के लिए झापा, मोरंग, सुनसरी से दमकल की 10 गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। झापा पुलिस प्रमुख एसपी मिलन केसी ने बताया कि अभी आग पर काबू नही किया जा सका है, उनके मुताबिक इंडस्ट्री के कच्चे माल को ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि तैयार माल को बचा लिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए नेपाली सेना, नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस के साथ साथ स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। वही एसपी श्री केसी के अनुसार भारत सरकार से सहयोग अंतर्गत पश्चिम बंगाल से दमकल को आग पर काबू करने के लिए सहयोग स्वरूप मंगवाया जा रहा है।



विराटनगर/नेपाल : नेपाल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा पूर्णिया के छात्र का पंखे से झूलता मिला शव, मोरंग पुलिस मामले की जांच में जुटी

विराटनगर (नेपाल)।  नेपाल के विराटनगर में स्थित नोवेल मेडिकल टीचिंग अस्पताल में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध अवस्था में रविवार को उसके कमरे में पंखे से झूलता मिला। मृतक की पहचान पूर्णिया के मेवालाल चौक वार्ड संख्या 24 के रहने वाले प्रह्लाद सिंह के पुत्र अंशु सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

अंशु नोवेल मेडिकल टीचिंग अस्पताल में वह एमबीबीएस के अंतिम वर्ष का छात्र था। छात्र ने खुदकुशी की या हत्या कर उसे फांसी से लटकाया गया।इस मामले को लेकर नेपाल की मोरंग जिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के स्वजन पूर्णिया से नेपाल विराटनगर पहुंचे हैं।

फाईल फ़ोटो- अंशु सिंह 

मामले को लेकर मोरंग जिला पुलिस के प्रवक्ता डीएसपी रंजन दाहाल ने बताया कि पूर्णिया के रहने वाले अंशु सिंह नोवेल टीचिंग अस्पताल में एमबीबीएस का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह विराटनगर वार्ड संख्या 4 स्थित नोवेल अस्पताल परिसर के बाहर कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।मोरंग जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार रविवार की सुबह में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका उसका शव मिला। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई।


रविवार की शाम परिजन के पहुंचने के बाद कागजी खानापूर्ति करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए विराटनगर के कोशी अस्पताल भेज दिया गया।हालांकि मामला खुदकुशी का है या हत्या का इसे लेकर संशय बरकरार है।

 मामले को लेकर डीएसपी रंजन दाहाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।

घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक मृतक के परिजनों के साथ दिखे मंच के अध्यक्ष

घटना की जानकारी मिलने के बाद मानवीय संवेदना के आधार पर परिवार के साथ हर सहयोग के लिए भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा परिवार के साथ इस दु:खद घड़ी मे लगे रहे। घटना स्थल से लेकर पोस्टमार्टम रूम तक श्री शर्मा परिवार के साथ खड़े रहे ।




नेपाल : काठमांडू जा रही बस त्रिशूली नदी में गिरी, 6 की मौत

राहत कार्य में लगे जवान 

            नेपाल। लुम्बिनी के कपिलवस्तु से काठमांडू की ओर जा रही लु 2ख 2121नम्बर की यात्री बस त्रिशूली नदी मे गिरने से खबर लिखे जाने तक 6 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि पुलिस ने की है।




            मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह पांच बजे सवारी बस अनियंत्रित होकर त्रिशूली नदी में गिर गई जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई वहीं नेपाल सशस्त्र पुलिस बल, नेपाल विपद व्यवस्थापन सुरक्षा बेस आदमघाट  द्वारा घायल 33 लोगों को गजुरी अस्पताल भेजा गया।

        उक्त स्थान पर विपद् व्यवस्थापन तालिम शिक्षालय कुरिनटार से इंस्पेक्टर के कमान्ड में 6  गोताखोर सहित 20 जवान की टीम बचाव कार्य में लगी है। उक्त जानकारी नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के सह प्रवक्ता डीएसपी शैलेन्द्र थापा ने दी। घटना का अन्य विवरण व मृतक की पहचान होना अभी बांकी है।


हादसा- नदी में नहाने के दौरान छात्र लापता, एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी

सुपौल। नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नम्बर 18 मोमिन टोला निवासी एक 13 वर्षीय किशोर के नदी में नहाने के दौरान लापता होने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ बीते बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मो जकी अंसारी का पुत्र मो रेहान अपने घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। जिस क्रम सदर प्रखंड अंतर्गत बैरिया पंचायत स्थित पूर्वी कोशी तटबंध के मुंगरार घाट में स्नान करने गया था। जहां पानी में डूब कर लापता हो गया है।

मौके से छात्र का कपड़ा साईकिल एवं चप्पल बरामद किया गया है। इस आधार पर संदेह जताया जा रहा है कि छात्र नदी में डूब गया है। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम कोसी नदी में लापता छात्र को ढूंढने में जुटी है। 

इधर लापता छात्र 13 वर्षीय मो रेहान अंसारी के पिता मो जकी अंसारी ने बताया कि बीते बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे अपने दो दोस्तो के साथ घूमने कि बात कह कर घर से निकला था। लेकिन रात तक नहीं घर वापस लौटा तो हम लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद उसके साथ घूमने निकले दोस्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन लोगों ने बताया कि घर से पूर्वी कोशी तटबंध के मूंगरार घाट के समीप कोशी नदी में नहाने के दौरान वह डूब गया और हम लोग डर से वहां से भाग आए। यह जानकारी मिलने पर रात करीब 10 बजे परिजनों के साथ उन लड़कों द्वारा बताए गए जगह पर पहुंचे तो नदी किनारे बेटे के कपड़े साइकिल और चप्पल बरामद हुआ। 

डूबने की आशंका के मद्देनज़र सुपौल सदर थाने को सूचना दी गई तो सुपौल सदरअंचलाधिकारी प्रिंस राज के निर्देश पर एनडीआरएफ की टीम गुरुवार की सुबह 09 बजे से कोसी नदी में लापता बच्चों की तलाश में जुटी है। लेकिन अब तक उसके शव का पता नहीं चल सका। एनडीआरएफ टीम के कंपनी कमांडर निलेश कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 4 एक बच्चे की डूबने की सूचना पर गुरुवार के सुबह 9 बजे से टीम लापता किशोर को ढूंढने में लगी है। लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।


मोटर का कनेक्शन जोड़ने विद्युत खंभे पर चढ़ा प्राइवेट मिस्त्री करंट लगने से झुलसा, मौत

  • परिजन व आसपास के लोगों ने छातापुर पावर ग्रिड के सामने एस एच- 91 को जाम कर किया प्रदर्शन 

मृतक व एसएच-91 पर जमा भीड़।

सुपौल। जिले के छातापुर मुख्यालय पंचायत में सोमवार की सुबह पटवन के लिए मोटर का कनेक्शन जोड़ने के लिए विद्युत खंभे पर चढ़े 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत हो‌‌ गई। घटना से आक्रोशित परिजन व आसपास के लोगों ने पावर ग्रिड के सामने एसएच-91 को जाम कर तकरीबन दो‌ घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि झखाड़गढ वार्ड नंबर एक निवासी निजी तौर पर कार्य करने वाले बिजली मिस्त्री 40 वर्षीय मो इसराफिल को‌ मोटर‌ का‌‌ तार जोड़ने के लिए विंदेश्वरी भगत छातापुर वार्ड नंबर पांच स्थित अपने खेत लेकर गए थे। जहां इसराफिल को विद्युत मोटर से कनेक्शन जोड़ने के लिए पतला तार थमाकर खंभे पर चढ़ा दिया। इसी बीच मिस्त्री करंट के संपर्क में आकर खंभे से नीचे गिर गया। जिसे औंधे मुंह छोड़कर श्री भगत मोटर लेकर मौके से फरार हो गए। करंट‌ लगने से झुलसा मिस्त्री काफी देर तक बहियार में औंधे मुंह पड़ा रहा। बाद में घर के लोगों को कानों कान खबर‌ मिली और सभी भागकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के‌ अनुसार परिजनों के पहुंचने तक इसराफिल की सांसें चल‌ रही थी। परिजनों द्वारा आनन,  फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने‌ मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजन‌ आक्रोशित हो गए और एसएच-91 को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर‌ बीडीओ रितेष कुमार सिंह, व्यापार मंडल‌ अध्यक्ष गौरीशंकर कुमार, थानाध्यक्ष राम इकबाल पासवान सदल‌ बल पहुंचे, जिन्होंने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने शव‌ को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिना किसान कनेक्शन व मीटर के मोटर का तार जोड़ने चढ़ाया खंभे पर, लगा करंट तो छोड़ कर भागे

मामले में पूछने पर मीटर रीडर मो परवेज ने बताया कि किसान बिंदेश्वरी भगत के नाम से पटवन के लिए किसान कनेक्शन की जानकारी उन्हें नहीं है। यदि कनेक्शन होता तो मीटर रीडिंग भी‌ ली जाती और बिल‌ विपत्र भी दिया जाता। वहीं कनीय अभियंता विद्युत वैद्यनाथ गुप्ता ने बताया कि मिस्त्री की मौत खंभे से गिर कर हुई है। किसान कनेक्शन की जानकारी उन्हें नहीं है। जबकि थानाध्यक्ष राम इकबाल पासवान ने बताया कि‌ मिस्त्री की मौत करंट लगने से हुई बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।