बिहार : गोपालगंज से लापता दो स्कूली छात्राओं का वीडियो वायरल, समलैंगिक विवाह का दावा
![]() |
| गोपालगंज से लापता दो स्कूली छात्राओं का वीडियो वायरल, AI जेनरेटेड |
गोपालगंज । जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले लापता हुई दो स्कूली छात्राओं से जुड़ा मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें दोनों छात्राएं शादीशुदा स्थिति में नजर आ रही हैं और स्वजन से खोजबीन नहीं करने की बात कह रही हैं। हालांकि, इस प्रसारित वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं 23 सितंबर को कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटी थीं। इनमें से एक छात्रा की उम्र 17 वर्ष और दूसरी की उम्र 21 वर्ष बताई गई है। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तब दोनों की माताओं ने फुलवरिया थाने में अलग-अलग लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत में अनहोनी की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने दोनों छात्राओं का पता हरियाणा में लगाया है और उनकी जल्द बरामदगी की बात कही जा रही है।
