हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
जन सरोकार का पैरोकार

राज टाइम्स

ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

तीन सप्ताह के प्रशिक्षण पश्चात जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अब संभालेंगे जिला


पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों के लिए आयोजित तीन-सप्ताहीय विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन दशरथ माँझी श्रम नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में सम्पन्न हुआ।

   समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ, जिसका उद्घाटन अपर मुख्य सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, श्रीमती एन. विजयलक्ष्मी एवं विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया।


   अपने संबोधन में श्रीमती विजयलक्ष्मी ने सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि अब राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों की सांस्कृतिक प्रतिभाएं राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगी। उन्होंने लोक परंपरा और शास्त्रीय कलाओं के समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया और आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक विरासत हस्तांतरित करने की प्रेरणा दी।

   विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन सप्ताह की गहन प्रशिक्षण अवधि के बाद निश्चित रूप से उनके ज्ञान में व्यापक वृद्धि हुई होगी, जो जिला स्तर पर विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होगी।

   समारोह में सभी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। प्रशिक्षुओं द्वारा समूहों में प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई बातों का प्रस्तुतीकरण पीपीटी के माध्यम से किया गया। मुंगेर की सुश्री सुकन्या ने "कलाओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ना", पटना की सुश्री कीर्ति आलोक ने "बदलते परिवेश में संग्रहालय की भूमिका", दरभंगा के श्री चंदन ने "फिल्मों के माध्यम से सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास", सुश्री रिचा वर्मा ने "बिहार की लोक संगीत: संरक्षण से नवाचार तक" और श्री श्याम ने "हर घर एक कला" विषयों पर प्रभावी प्रस्तुतियाँ दीं।


   इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्य निदेशक श्रीमती रुबी ने भी पदाधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अब यह प्रशिक्षित अधिकारी आत्मविश्वास के साथ जिले में विभागीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करेंगे।

   गौरतलब है की यह प्रशिक्षण 19 मई से 06 जून 2025 तक चला।  इसका उद्देश्य बिहार के विभिन्न जिलों के जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारियों को प्रशासनिक, सांस्कृतिक एवं तकनीकी दक्षताओं से सुसज्जित करना है।

  अधिकारियों को विभागीय योजनाओं, कलाओं के संरक्षण, प्रशासनिक जिम्मेदारियों तथा    सांस्कृतिक नेतृत्व के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

   इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (ठरऊ), ऐउउ कोलकाता, ककफठर नासिक, संग्रहालय निदेशालय, एवं अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषयों पर व्याख्यान, कार्यशालाएं तथा संवाद सत्र आयोजित किए गए।



   मुजफ्फरपुर की जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुश्री सुष्मिता ट्रेनिंग के दौरान अपने अनुभव   साझा करते हुए बताती है इस ट्रेनिंग ने हमें आत्मविश्वास से भर दिया है तथा विशेष होने का अनुभव कराया है। पूरे देश से विशेषज्ञ हमें पढ़ने के लिए आए उनके अनुभवों से हमें बहुत लाभ हुआ है।    समापन अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन बिहार संगीत नाटक अकादमी के सचिव श्री अनिल कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

   विभाग से आंतरिक वित्तीय सलाहकार श्री राणा सुजीत कुमार टुनटुन, विशेष कार्य पदाधिकारी सुश्री कहकशाँ, बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के फिल्म कंसल्टेंट श्री अरविंद रंजन दास, खेल विभाग की सहायक     निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी नूपुर झा के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मीगण पूरे कार्यक्रम में मौजूद रहे।

नीट की परीक्षा में अभिनव कुमार झा ने 685 अंक लाकर जिले का नाम क्या रोशन ,ऑल इंडिया में 7175 वां रैंक किया प्राप्त


फारबिसगंज (अररिया)। अररिया जिला के फारबिसगंज प्रखंड स्थित ग्राम पोस्ट ढोलबज्जा के रहने वाले तारानंद झा के पौत्र एवं किसान जितेंद्र कुमार के पुत्र अभिनव कुमार झा ने नीट की परीक्षा में 685 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया है । उन्हेंं ऑल इंडिया में 7175 रैंक प्राप्त हुआ है। उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा विद्या मंदिर फारबिसगंज से पास किया है । इंटर की पढ़ाई उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोलबज्जा से इंटर पास करके स्कूल के छात्र अभिनव कुमार झा ने घर पर रहकर ही ऑनलाइन क्लास कर अपनी तैयारी की थी और पहले ही प्रयास में बेहतर प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर सिर्फ अपने गांव ही नही जिला का नाम रौशन किया है । फोरबिशंज अनुमंडल के ढोलबज्जा स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि मेरी स्वर्गवासी दादी शोभा देवी की ये इच्छा थी कि मैं डॉक्टर बन कर लोगों की मदद कर सकूं, उनके आशीर्वाद से ही ये बड़ी सफलता मिली है।  बताया गया कि उनके पिता जितेंद्र कुमार एक छोटे किसान हैं और उनकी मम्मी बंदना देवी एक कुशल गृहणी हैं। अभिनव कुमार एक किसान परिवार से हैं और आज अपने परिवार के सपनो को साकार कर अभिनव कुमार झा बहुत खुश है। उनके परिवार के सभी लोग और दोस्तों ने इस सफलता पर बधाई दी है । उनके गांव ढोलबज्जा और स्कूल में भी खुशी व्याप्त है। बधाई देने वालों में स्थानीय मुखिया गौरी देवी पति बीरेंद्र पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय किरकिचिया के प्रधानाध्यापक श्री रमेश कुमार साह , ढोलबज्जा के प्रधान अध्यापक अब्दुल सलाम , जीप अध्यक्ष आफताब अज़ीम पप्पू , इश्तियाक हसन, मुन्ना, शिक्षक साजिद आलम, तबरेज आलम, चाचा आदित्य कुमार ,सत्येंद्र कुमार एवं रविंद्र कुमार, अनोज झा आदि ने बधाई दी देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।

स्कॉटिस पब्लिक स्कूल अररिया का वार्षिक परीक्षा परिणाम हुआ घोषित

  • मौके पर हुआ अभिभावक शिक्षक बैठक



अररिया।
स्कॉटिश पब्लिक स्कूल रजोखर एवं जूनियर स्कॉटिश स्कूल शास्त्री नगर अररिया द्वारा संयुक्त रूप से वार्षिक परिणाम की घोषणा रजोखर प्रांगण में की गयी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावक भी मौजूद थे। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के निदेशक अनूप कुमार ने अभिभावकों के द्वारा किए गए प्रश्नों का समुचित उत्तर दिया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सलाह दी। साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों को आगे और भी अच्छे परिणाम का आश्वासन दिया। कहा कि स्कॉटिश परिवार हमेशा बच्चों के बेहतरी के लिए प्रयासशील रहेगा।

कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पारितोषिक दी गई। कार्यक्रम में अभिभावकों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान रजोखर विद्यालय के प्राचार्य दबीर आलम, जूनियर स्कॉटिश स्कूल के प्राचार्य प्रशांत कुमार, कॉर्डिनेटर कुमार आर्यन एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर नए सत्र 2024-2025 के 8 अप्रैल 2024 से प्रारंभ होने की घोषणा की गई।

इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय में पूरे बिहार में चौथा स्थान लाकर जोगबनी इंद्रानगर की साक्षी ने किया जिले का नाम रौशन



जोगबनी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटरमीडिएट के विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में वाणिज्य संकाय में भारत-नेपाल सीमा पर अवस्थित जोगबनी इंद्रानगर वार्ड संख्या 9 की रहने वाली साक्षी कुमारी ने पूरे बिहार में चौथा स्थान लाकर जिले को गौरवान्वित करने का काम किया। परीक्षा परिणाम के घोषणा के बाद जब लोगों को पता चला कि साक्षी ने राज्य में कॉमर्स फैकल्टी में चौथा स्थान लाई तो घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।साक्षी को 468 अंक प्राप्त हुए है।

साक्षी कुमारी दो बहन और एक भाई से हैं और उन्होंने पानी प्रारंभिक मैट्रिक तक की शिक्षा जोगबनी परेलनगर स्थित राधाकृष्ण सरस्वती विद्या मंदिर से की। जिसके बाद उन्होंने जोगबनी से करीब 15 किलोमीटर दूर फारबिसगंज कॉलेज में कॉमर्स फैकल्टी के साथ बारहवीं तक की पढ़ाई की। वह नियमित तौर पर फारबिसगंज कॉलेज आने के साथ जोगबनी में एकेडमी ऑफ कॉमर्स क्लास मुमताज सर से नित्य वाणिज्य के विभिन्न पाठ्यक्रमों की पढ़ाई की। साक्षी ने बताया कि परीक्षा की तैयारी उन्होंने काफी अच्छी तरह से की थी और उन्हें उम्मीद थी कि उन्हें 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त होंगे। लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी की पूरे बिहार में टॉप करते हुए चौथा रैंक उन्हें प्राप्त होगा।

उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व अपने गुरु मुमताज अंसारी को दिया है। साक्षी आगे चार्टेड अकाउंटेंट की तैयारी कर सीए बनना चाहती हैं। वही साक्षी के पिता भीम तिवारी एक ट्रांसपोर्टर है और उनकी माता संध्या देवी एक गृहणी है। वहीं उनके माता-पिता ने उनकी इस कामयाबी पर हर्ष वयक्त करते हुए कहा की हमारी बेटी शुरुआत से ही काफी होशियार व मेहनती रही है। साक्षी की इस कामयाबी पर माता पिता ने गर्व महसूस करते हुए कहा कि आज उनकी बेटी के कारण उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि बढ़ाई, अभयार्थियों ने ली चैन की सांस

पटना । बिहार सचिवालय सहायक के लिए बिहार SSC द्वारा निकाली गई वैकेंसी को अब आप आराम से भर सकते हैं क्योंकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।  बिहार  कर्मचारी चयन आयोग के इस आदेश के बाद अभयार्थियों  ने चैन की सांस ली है। 

आयोग द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि पूर्व मे “विज्ञापन संख्या - 01/22 तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने की तिथि 14.04.2022 से 17.05.2022 तक एवं परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 15.05.2022 तक निर्धारित की गयी थी।

 अभ्यर्थियों के व्यापक हित को देखते हुए परीक्षा शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 30.05.2022 तक एवं ऑनलाइन आवेदन समर्पित करने की अंतिम तिथि 01.06.2022 तक विस्तारित की जाती है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन समर्पित करने की विस्तारित अवधि के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।”

इस सूचना से अभयार्थियों ने राहत की सांस ली है । 

इस मौके पर पाटलिपुत्रा एजुकेशन सेंटर के शिक्षक सह निदेशक राजन कुमार ने कहा कि आयोग के इस फैसले से अभयार्थियों का तनाव काफी काम हुआ है।

Bihar/सुपौल- नकारात्मक लोगों से मिली प्रेरणा जो जताते थे कि बिना माता-पिता के और घोर आर्थिक तंगी में कोई सफल नहीं हो सकता- अभिषेक आनन्द


फोटो - अभिषेक आनन्द


शशांक राज/ सुपौल। 

"वह पथ क्या पथिक कुशलता क्या, जब राह में बिखरे शूल न हो, वो नाविक की धैर्य कुशलता क्या, जब धाराएँ प्रतिकूल न हो” जयशंकर प्रसाद की इन पंक्तिओं ने कई लोगों के संघर्ष में प्रेरणा दी है। जिन्होंने भी अपनी क्षमता पर पूर्ण यकीं कर अंतिम क्षण तक संघर्ष किया, सफलता ने उनके कदम को चूमने में कोई आनाकानी नहीं की है। ऐसे ही एक कर्मवीर हैं अभिषेक आनंद। सुपौल गुदड़ी बाजार में पले -बढ़े स्वर्गीय जयशंकर लाल दास के पौत्र और स्वर्गीय रविन्द्र लाल दास एवं स्वर्गीया लीला देवी जी के होनहार पुत्र अभिषेक आनंद ने बेहद ही प्रतिकूल परिस्थति में बिहार पुलिस सब अर्डिनेट सर्विस कमीशन 2019 की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है और उनका चयन सहायक अधीक्षक, जेल के पद पर हुआ। कम उम्र में ही माता -पिता का साया सर से हट जाने और एक बड़ी बहन की जिम्मेदारी कंधे पर आ गयी। प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाते हुए बहन की पढाई और शादी का कर्तव्य निभाया। घोर विषम परिस्थिति में भी अपनी हिम्मत का दामन न छोड़ा और कर्तव्य पथ पर चलते रहे। कई परीक्षाओं में कुछ नंबर से अन्तिम चयन न होने की कसक को अपनी जीत की जिद में बदलते हुए अभिषेक ने सहायक अधीक्षक जेल के पद पर सफलता हासिल कर सोहन लाल द्विवेदी की इन पंक्तिओं को चरितार्थ कर दिया है - ष्असफलता एक चुनौती है , इसे स्वीकार करो, क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो, जब तक न सफल हो, नींद चौन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम, कुछ किये बिना ही जय-जयकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।ष् अभिषेक आनन्द ने बताया कि उनकी प्रेरणा का श्रोत उनके आस पास के नकारात्मक लोग थे, जो बराबर उन्हें जताते रहते थे कि बिना माता-पिता के और घोर आर्थिक तंगी में कोई भी बच्चा कम्पटीशन नहीं निकाल सकता। उन खास लोगों के इस गहरे विश्वास को तोडना काफी जरूरी था। आज इनकी सफलता ने सिर्फ उन लोगों की नकारात्मकता को ही नहीं बदला साथ ही साथ कई गरीब और संघर्षरत छात्र -छात्राओं के लिए उम्मीद की एक किरण भी जगायी है। अभिषेक आनंद की सफलता उन सभी छात्र -छात्राओं को यह सन्देश देती है कि अपनी आर्थिक तंगी और समाज के तानों को कभी भी अपनी सफलता के राह का रोड़ा नहीं समझे। आप अपने सीनियर सफल लोगों से लगातार संपर्क में रह कर एक मार्गदर्शन लेते रहें और आपके आस पास कई ऐसे अच्छे लोग हमेशा मिलेंगे जो आपकी मदद करने को हमेशा तैयार हैं। बस आप विनम्रता से अपनी जीतने की जिद को लोगों से साझा करें। सहयोग, उम्मीद और सफलता तीनों आपके पास हैं , बस उसे सच्चे दिल से पुकारने की जरुरत है।


मैथमेटिक्स ओलम्पियाड 19 जुलाई को, ऑनलाइन आवेदन जारी

बिहार मैथेमेटिकल सोसाइटी ने घोषित की परीक्षा तिथि


सुपौल (राज टाइम्स)। बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स ओलम्पियाड 19 जुलाई  2020 की परीक्षा के लिए वर्ग 6 से 12 के छात्र एवं छात्राएँ आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन या ऑफलाइन आवेदन 21 जून 2020 तक लिए जायेगें। इसके लिए सभी जिलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फाउंडेशन कोर्स का प्रशिक्षण 22 जून से 29 जून 2020 और आउटरीच प्रशिक्षण 01 जुलाई से 15 जुलाई 2020 तक दिया जाएगा। यह जानकारी बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के संयोजक सह संयुक्त सचिव डॉ विजय कुमार ने दी। डॉ कुमार ने बताया कि आवेदक www.bmsbihar.org पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन के लिए कॉलेज आफ कामर्स आर्ट्स एण्ड साइन्स पटना या जिला संयोजक मिशन गुणवत्ता शिक्षा समिति के पास जमा किया जा सकता है। ओलम्पियाड में प्रत्येक वर्ग से 15 अभ्यर्थी को चयन किया जाएगा। जिसमें प्रथम तीन टापर को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक के साथ प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शेष प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि दिया जाएगा। गणित मे उत्कृष्ट कार्य के लिए महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण के स्मरण में जीनियस ऑफ जीनियस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इस वर्ष से सोसाइटी द्वारा टैलेंट नर्चर कार्यक्रम तीन वर्गों  मे आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रथम लेवल 6 से 12, द्वितीय लेवल स्नातक एवं स्नातकोत्तर एवं तृतीय लेवल प्रतियोगिता परीक्षा आधारित प्रशिक्षण सभी जिलों में दिया जाएगा। इस अवधि मे प्रशिक्षण के साथ गणितीय प्रदर्शनी, कार्यशाला आदि किये जायेंगें। फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षण मे मेरिट के  आधार पर प्रत्येक लेवल/सबलेवल से 50 छात्र एवं छात्राएँ आउटरीच प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। प्रशिक्षण ऑनलाईन एवं  ऑफलाइन दोनों प्रकार की होगी। नियमित अवधि के पाठयक्रम के पढ रहे छात्र एवं छात्राएँ को मौलिक गणित की जानकारी के साथ प्रतियोगिता परीक्षा आधारित विशिष्ट प्रशिक्षण दी जाएगी। साथ ही शिक्षकों को भी गणितीय कौशल, अनुसंधान एवं नई तकनीक आधारित प्रशिक्षण दी जाएगी। संयोजक डॉ विजय कुमार ने बताया कि  गणितीय अभिरुचि एवं गुणवत्ता शिक्षा बढ़ाने के लिए बच्चों को ओलम्पियाड मे भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाता है। निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार सरकार के आदेशानुसार सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी ओलम्पियाड मे भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित करेंगे। छात्र एवं छात्राएँ विशेष जानकारी के लिए बेवसाइट www.bmsbihar.org का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

IIT Delhi Admission 2020: पीजी, पीएचडी में एडमिशन के लिए अब इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन, आगे बढ़ी अंतिम तारीख

IIT Delhi Admission: आईआईटी दिल्ली ने पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है

खास बातें

  • IIT Delhi ने एडमिशन के लिए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है.
  • उम्मीदवार अब 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं.
  • कोरोनावायरस के खतरे के चलते डेट आगे बढ़ाई.
नई दिल्ली: 
IIT Delhi Admission 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (IIT Delhi) ने सत्र 2020-21 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (PG) और पीएचडी  (PhD) कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया है. इन कोर्सेस में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवार अब 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 2 मार्च को शुरू हुई थी. कोरोनावायरस से देश में हुए लॉकडाउन के चलते ये फैसला लिया गया है. 
IIT Delhi ने ट्वीट करके एडमिशन के लिए एप्लीकेशन की डेट आगे बढ़ाने की जानकारी दी. आईआईटी दिल्ली (Indian Institute of Technology) ने लिखा, "कोविड-19  (COVID-19) की वजह से IIT Delhi ने पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख को बढ़ा दिया है. इन कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए अब 20 अप्रैल तक अप्लाई किया जा सकता है."  बता दें कि इन कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवारों को  IIT Delhi का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर करना होगा. 
बता दें कि आईआईटी दिल्ली ने कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए पहले ही क्लासेस और इंस्टीट्यूट में होने वाली सभी तरह गतिविधियां 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी हैं. इसके अलावा इंस्टीट्यूट ने एहतियात के तौर पर सभी स्टूडेंट्स से हॉस्टल भी खाली करवा लिए थे.