हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

भारत-नेपाल सीमा से साढ़े 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

  • प्रतिदिन दर्जनों पर होती है कार्यवाही फिर भी जोगबनी में बढ़ रहा नशे का कारोबार

जोगबनी (अररिया)। जोगबनी में इन दिनों नशीले पदार्थ का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि जोगबनी से नेपाल सीमा में प्रवेश करने के साथ ही ऐसे कारोबारी की गिरफ्तारी व ब्राउन शुगर, नशीली दवाओं की खेप भी बरामद होती रही है। 


    ताजा मामले में गुरुवार को जोगबनी स्थित भारत-नेपाल सीमा से जोगबनी के एक व्यक्ति एवं एक नेपाली नागरिक के पास से 27 ग्राम. 42 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। 

कोशी प्रदेश पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही ईलाका पुलिस कार्यालय रानी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है जिसमें जोगबनी से नेपाल की ओर आ रहे पैदल यात्री को भारत-नेपाल सीमा के एक नंबर बेरियर से विराटनगर वार्ड संख्या 10 के 39 वर्षीय मेघराज मण्डल व इस्लामपुर के नेपाल भाग से जोगबनी निवासी 32  वर्षीय मो० इभराम को गिरफ्तार किया गया है।


टिप्पणियाँ