Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल के राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह

  • ज्ञानेन्द्र शाह को मिला लाखों जनता का अपार समर्थन



जोगबनी (अररिया)। जोगबनी सीमा से सटे नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत झापा जिले के बिर्तामोड स्थित इकम कॉलेज में पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह ने नेपाल के राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की आदमकद प्रतिमा का शनिवार को अनावरण किया। उक्त कार्यक्रम में एक लाख से अधिक आम नागरिकों की सहभागिता से नेपाल में राजतंत्र के पक्ष में लोगों का रुझान साफ दिख रहा था। हालांकि कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन करीब 10 दिनों से झापा में ही थे।



दस हजार मोटरसाइकल सवार कर रहे थे अगुवाई

पूर्व राजा श्री ज्ञानेन्द्र शाह के समर्थकों द्वारा दस हजार की संख्या में मोटरसाइकल पर रैली निकाला गया। मेचीनगर में होटल मेची क्राउन प्लाजा से बिर्तामोड के पंचकन्या में स्थित कार्यक्रम स्थल तक पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह के समर्थन में नारा लगते हुए गए।




शक्ति प्रदर्शन में राजा के समर्थक हुए सफल

राजतंत्र की वापसी को लेकर व्यवसायी दुर्गा प्रसाईं द्वारा काठमांडू में किए जा रहे आन्दोलन के कारण काफी समर्थक काठमांडू में थे। इसके बावजूद श्री लिङ्देन व्यापक रूप से समर्थकों को उपस्थित कराने में सफल हुए। इस दौरान मेची क्राउन प्लाजा से बिर्तामोड आने तक श्री लिङ्देन भी पूर्व राजा श्री शाह के साथ ही थे। 


कार्यक्रम स्थल तक आने में राजा को लगे दो घंटे

समर्थकों द्वारा राजा के जयजय कार से पूरा शहर गूंज रहा था, वहीं समर्थकों की भीड़ में पूर्व राजा श्री शाह को पैदल कार्यक्रम स्थल तक आने में दो घंटे से अधिक समय लग गया।

कॉलेज में स्थापित नेपाल के राष्ट्र निर्माता पृथ्वी नारायण शाह की आदम कद प्रतिमा का अनावरण करने पूर्व राजा श्री शाह शुक्रवार को ही झापा पहुँच चुके थे। उनके समर्थकों द्वारा पुन: हिंदू राज्य स्थापित करने व राजतंत्र की वापसी के नारों लगाए गए। हालांकि पूर्व राजा श्री शाह के द्वारा प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित नहीं किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं