नेपाल। शनिवार की संध्या अचानक से मौसम में आए परिवर्तन के कारण नेपाल में विमान उडान प्रभावित हुआ है। काठमांडू में प्रतिकूल मौसम के कारण विमान ‘डाइभर्ट’ होने की बात त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल के प्रवक्ता सुभाष झा ने दी। प्रवक्ता श्री झा के अनुसार कोशी प्रदेश के झापा जिले के भद्रपुर से आए बुद्ध एयर का विमान विराटनगर डाइभर्ट किया गया। वहीं बुद्ध एयर का सिमरा से आए विमान को पुन: सिमरा तथा भैरहवा से आए विमान को भैरहवा ही डाइभर्ट किया गया। वहीं जनकपुरधाम से आए यती एयरलाइन्स के विमान को जनकपुर ही वापस डाइभर्ट किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें