Nepal :-प्रधानमंत्री ओली अग्निपरीक्षा में हुए फेल गयी प्रधानमंत्री की कुर्सी।
ओली के कौन कौन सांसद ने नही लिया मतदान में भाग पढ़े पूरी नामावली के साथ ।
एआईजेसी के सहयोग से इंटरनेशनल डेस्क(राज टाइम्स)
नेपाल के प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली सोमवार को संसद में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद संसद में बहुमत साबित नही किये जाने के बाद प्रधानमंत्री की कुर्सी डगमगा गयी है। सोमवार को संसद में आयोजित मतदान के प्रक्रिया में प्रधामन्त्री ओली के पक्ष में सिर्फ 93 सांसदों ने मतदान किया जबकि प्रधानमन्त्री पद पर बने रहने के लिए कम से कम 136 से सांसद का समर्थन चाहिए था लेकिन इन्हें अपने सांसद से ही समर्थन नही मिल पाया अब प्रधानमंत्री ओली बिश्वास के मत लेने में असफल होने से संविधान के अनुरूप खुद ही स्वतः पद मुक्त हो जाएंगे।
232 सांसद की थी उपस्थिति।
सोमवार को बिश्वास मत को लेकर आहूत संसद के बैठक में कूल 232 सांसद की उपस्थिति थी । इनमे से 93 सांसदों ने प्रधानमन्त्री ओली के पक्ष में मतदान किया है व 124 सांसदों ने विपक्ष में मतदान किया। 15 सांसद ने किसी के पक्ष में मतदान नही किया ।प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र,जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के बाबुराम भट्टराई,उपेन्द्र यादव पक्ष के द्वारा पूर्व घोषित निर्णय अनुसार विपक्ष में मतदान किया है । संविधान के अनुरूप स्पीकर अब इस बात की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति को जानकारी देंगे जिसके बाद प्रधानमंत्री ओली को कार्यवाहक प्रधानमंत्री में नियुक्त करते हुए नए सरकार बनाने की प्रक्रिया सुरु की जाएगी।
नेकपा के इन सांसद ने ओली के पक्ष में नही लिया मतदान में भाग ।
योगेश भट्टराई
झलनाथ खनाल (अस्पताल में रहने के कारण)
पवित्रा निरौला खरेल
भवानी खापुङ
जयकुमार राई
यज्ञराज सुनुवार
गणेश पहाडी
विरोध खतिवडा
कृष्णलाल महर्जन
माधवकुमार नेपाल
जीवनराम श्रेष्ठ
नारायण खतिवडा
घनश्याम भुसाल
गोकर्ण विष्ट
सोमप्रसाद पाण्डे
मेटमणी चौधरी
झपट रावल
भीमवहादुर रावल
दिपकप्रकाश भट्ट
सुरेन्द्र पाण्डे
रामकुमारी झाँक्री
सरला यादव
पुष्पाकुमारी कर्ण
कल्याणी खड्का
निरादेवी जैरु
कलिला खान (उपस्थित होकर मतदान नही की )
लक्ष्मीकुमारी चौधरी
मुकुन्द न्यौपाने

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें