हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

Indo Nepal- भारत नेपाल सीमा के इस्लामपुर में भारतीय नागरिक व नेपाल पुलिस में झड़प, नेपाल पुलिस ने उपद्रवियों पर चटकाई लाठियां

  • अनुमंडल प्रशासन घटना स्थल पर पहुँच नेपाल पुलिस से ली जानकारी ।
  • पत्थरबाजी में शामिल लोगों को चिन्हित कर होगी कार्यवाही: एसडीपीओ
  • फ़ोटो पत्थरबाज लोग, मामले का जानकारी लेते पुलिस पदाधिकारी

 

जोगबनी (राज टाइम्स)

एक तरफ बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर भारत नेपाल सीमा में आवागमन को कडाई के साथ रोका गया है दूसरी तरफ जोगबनी के इस्लामपुर मस्जिद चौक के समीप खुली सीमा पर उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी जब कुछ पल के लिए स्थानीय नागरिक व नेपाल पुलिस के बीच हुए हाथापाई हुई। देखते ही देखते इस्लामपुर की खुली सीमा कुछ देर तक रणभूमि में तब्दील रहा। भारतीय ईलाके से लोग बड़े बड़े पत्थर फेंकने लगे, तो नेपाल पुलिस के जवानों ने भी  दसगज्जा में खड़े हो कर उपद्रवियों के समूह पर लाठियां भांजी।

 



अवैध आवागमन का भी है यह रास्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त स्थान से सुबह चार बजे से ही भारत से नेपाल अवैध रूप से तस्करी का सामान ले जाने वाले गिरोह सक्रिय रहते है। वही कुछ लोग के द्वारा अपरिचित व्यक्ति को अपने नजदीकी बताकर प्रतिदिन सीमा के इस पार से उस पार भेजने का खेल भी जारी है। लगातर मिल रही शिकायत के बाद पुलिस के द्वारा सख्ती दिखाने की बात कही गई।

 

 

सीमा पार चाय पीने जाने की स्थानीय ने कही बात

स्थानीय लोगों की माने तो नेपाल भाग के इस्लामपुर में स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पीने के बहाने सैकड़ो लोग प्रतिदिन जाते रहे हैं। जहाँ लोग चाय पीने को नेपाल जाने से रोके जाने को लेकर यह घटना घटने की बात कह रहे है। वहीं नेपाल सीमा पुलिए का कहना है कि इस वक़्त नेपाल में लॉकडाउन के साथ ही स्थल मार्ग से लोगो की आवाजाही पर रोक लगाया गया है। नेपाल में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को लेकर नेपाल में सख्ती बरती जा रही है। इसलिए रोके जाने पर यह घटना घटित हुई है।

 

 

जोगबनी पहुचे आला अधिकारी

जोगबनी के इस्लामपुर में हुए नेपाल पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ झडप की सूचना पर घटनास्थल पर एसडीएम सुरेन्द्र कुमार अलबेला, डीएसपी रामपुकार सिंह सदलबल पहुंच मामले की छानबीन किया। तत्पश्चात भारत नेपाल सीमा पहुंच रानी थाना के निरीक्षक प्रकाश राउत से मिलकर मामले की जानकारी लेते हुए कार्रवाई के लिए अश्वस्त किया। उन्होंने नेपाल प्रशासन को विश्वास दिलाया कि घटना को अंजाम देने वाले बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी ने जोगबनी थानाध्यक्ष को घटना में शामिल लोगों को चिन्हित कर सभी पर कारवाही के निर्देश दिये। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।




टिप्पणियाँ