उत्तराखंड : चम्पावत के सैलागाड़ में एसएसबी का निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 81 पशुओं की जाँच
सैलागाड़ में एसएसबी ने लगाया निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, 81 पशुओं की हुई जाँच
चम्पावत। पंचम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने कमांडेंट सुरेन्द्र विक्रम के नेतृत्व में वाइब्रेंट गाँव सैलागाड़ में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में 15 ग्रामीणों के 81 पशुओं की स्वास्थ्य जाँच की गई और निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
शिविर का संचालन एसएसबी के क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा की द्वितीय कमान अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा फर्स्वान ने किया। उन्होंने पशुओं की जाँच कर ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही पशुओं के संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव और पशुधन प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें