सुपौल- अधिवक्ता कर रहे AK 47 सप्लाई की बात, वायरल ऑडियो को अधिवक्ता ने बताया साजिश, पुलिस कर रही है अनुसंधान
सुपौल (राज
टाइम्स)। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक अधिवक्ता का 32 सेकेंड का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसको लेकर
चर्चा का बाजार गर्म है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो अधिवक्ता शारद मोहनका का है।
हालाँकि हम इस वायरल ऑडियों की पुष्टि नहीं करते हैं। आइये सुनाते हैं इस वायरल
ऑडियो में हुए बातचीत का कुछ अंश-
हालांकि इस ऑडियो
क्लिप में फोनवार्ता में दूसरी तरफ मौजूद दिलनवाज आलम ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों
को आवेदन देकर अधिवक्ता द्वारा उन्हें प्रतारित करने एवं जबरन हथियार तस्करी में
उन्हें संलिप्त करने की बात कही गई है। आप खुद सुने क्या कहते है आवेदक दिलनवाज
फिलहाल सुपौल
पुलिस वायरल ऑडियो का अनुसंधान कर रही है। इस मामले में अधिवक्ता शरद मोहनका ने
बताया कि उन्हें गलत तरीके से ब्लैक मेल किया जा रहा है और पुलिस इसकी जाँच कर रही
है। जल्द ही सच सबके सामने आ जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें