हमें फॉलो करें : fX
Raj Times Logo
राज टाइम्स — जन सरोकार का पैरोकार
ब्रेकिंग न्यूज़
ताजा खबरें लोड हो रही हैं...
--:--

नेपाल- चलचित्र भवन खुलने में लगेंगे 15 दिन : अध्यक्ष दहाल

नेपाल डेस्क (राज टाइम्स)। नेपाल सरकार के द्वारा कोविड 19  के कहर से बचने के लिये चार महीने से लॉक डाउन लगा हुआ था जो बुधवार से समाप्त हो गया है। सरकार के प्रवक्ता अर्थ, संचार तथा सूचना प्रविधिमन्त्री युवराज खतिवडा ने मंगलवार मध्यरात्रि से लॉकडाउन अन्त होने की जानकारी दी थी।

लॉकडाउन के अन्त के साथ ही सरकार ने बहुत सारे क्षेत्रों को खोला है। परन्तु उसमें चलचित्र क्षेत्र नहीं आया है । चलचित्रकर्मियों ने भी चलचित्र क्षेत्र के भी खोलने की मांग की  है। चलचित्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष दयाराम दाहाल ने बताया कि अब कुछ दिनों बाद सिनेमा घर भी खुलेंगे। उन्होंने बताया कि अब से 15 दिनों के अन्दर चलचित्र क्षेत्र खोला जाएगा।

श्री दहाल ने बताया कि अब बहुत सारे क्षेत्र खुल गये हैं तो चलचित्र क्षेत्र भी खुल जायेंगे इसके लिये अभी से ही पहल जारी है। लॉकडाउन खुलने के बाद भी चलचित्र क्षेत्र ही नहीं शैक्षिक संस्था, सभा गोष्ठी, प्रदर्शन जमघट , सम्मेलन, व्यूटी पार्लर, जिमखाना, हेल्थ क्लब, इत्यादि प्रत्यक्ष भीड भाड वाले क्षेत्रों को अभी नहीं खोला है।

टिप्पणियाँ