Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल - स्वदेश वापसी को लेकर चीनी नागरिकों ने किया नेपाल पुलिस पर हमला


झड़प में 6 पुलिसकर्मी एवं दो चीनी नागरिक घायल

फोटो- पुलिस हिरासत में चीनी नागरिक 
नेपाल (राज टाइम्स). नेपाल के संघीय राजधानी काठमांडू स्थित सिंहदरबार गेट के आगे धरना पर बैठे 45 चीनी नागरिकों के द्वारा नेपाल पुलिस पर हमला करने के बाद सभी को हिरासत में लिया गया है. शुक्रवार दोपहर सिंहदरबार के मुख्य गेट के आगे चीनी नागरिकों के द्वारा चीन वापस जाने को लेकर प्ले कार्डसहित नारेबाजी कर रहे थे। निषेधित क्षेत्र में प्रवेश के बाद नेपाल पुलिस के साथ इन सभी का झडप हुआ था। झडप में दो चीनी नागरिक घायल हुए वही डीएसपी सहित 6 पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं।

चीनी नागरिक के हमले में घायल डीएसपी हरिबहादुर बस्‍नेत सहित अन्य घायल पुलिस कर्मियों को इलाज कराया जा रहा है। एसपी सोमेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि गिरफ्तार सभी चीनी नागरिकों को पुलिस क्लब में रखा गया है। चीनी नागरिक स्वदेश वापसी को लेकर अपने दूतावास न जाकर प्रधानमंत्री कार्यालय के आगे प्रदर्शन कर रहे थे जिसे विदेश मामले के जानकार अनुचित बताते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं