Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार/अररिया - एसएसबी ने पकड़ा तस्करी का नेपाली शराब, एक बाइक भी जब्त

  •  तस्कर भागने में सफल रहा 


अररिया (राज टाइम्स) एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी पथराहा के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्करी कर ले जाए जा रहे शराब को जब्त करने में सफलता हासिल की, हालाँकि तस्कर भागने में सफल रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को अहले सुबह  सीमा पिलर संख्या-189/03 ग्राम मानिकपुर सीमा से 50 मीटर अंदर भारत में गश्ती के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे बाइक सवार को भारतीय सीमा में प्रवेश के दौरान हाथ देकर रोकने का प्रयास किया । तस्करों ने जब एसएसबी जवान सामने देखा तो अपनी बाइक छोड़ कर भाग निकले। जवानों ने बाइक की तलाशी ली तो बाइक से दिलवाले नामक नेपाल निर्मित 270 बोतल शराब बरामद हुआ जो तस्करी के नियत से भारतीय क्षेत्र में ले जा रहा था। वहीं जब्त बाइक हीरो सुपर स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर BR38E-7739 इंदर यादव पिता रामजी यादव ग्राम मानिकपुर वार्ड संख्या-07 का बताया गया। आश्चर्य की बात है की पूरा देश कोरोना जैसे महामारी के लड़ रहा है और तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। ना तो उन्हें करोना जैसे महामारी के भय है और ना ही प्रशासन का डर है।
जब्त शराब व  बाइक की कागजी खानापूर्ति के बाद फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द किया गया। एसएसबी के इस अभियान में सहायक निरीक्षण मूलराज शर्मा, उप निरीक्षक सामान्य विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी अनिल कुमार मेहता, समान आरक्षी मिंटू कुमार, करनी दिनेश, टीम लीडर एसआई विनोद कुमार आदि शामिल थे।

रिपोर्ट- रंजीत ठाकुर

कोई टिप्पणी नहीं