Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नालन्दा- पटवन विवाद में बदमाश ने युवक को मारी गोली, रेफर


दीपनगर के ब्रह्मस्थान में घटना

नालन्दा (राज टाइम्स) ||
दीपनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पीपलतल ब्रह्मस्थान के समीप बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना को अंजाम दे बदमाश फरार हो गया। परिजन व पुलिस जख्मी महेंद्र महतो के पुत्र श्याम उर्फ विक्रम को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। गोली मारने का आरोप परिजन गांव के अशोक पासवान पर लगा रहे हैं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक का पटवन विवाद चल रहा था। विक्रम गांव के समीप था। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस व परिजन के सहयोग से जख्मी को इलाज के लिए लाया गया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।
बाइट - विजय कुमार ( मुखिया दीपनगर )

कोई टिप्पणी नहीं