Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Indo-nepalनेपाल से भारत गांजा तस्करी के सिंडिकेट का खुलासा, एक भारतीय तस्कर सहित दो गिरफ्तार।




चायनीज सेब की तस्करी के बाद अब गांजा सप्लाई का मामला सामने आया

जोगबनी (राज टाइम्स)। 
अररिया जिले के वीरपुर में नेपाल से तस्करी कर लाये गए तीन ट्रक चायनीज सेब का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि जोगबनी सीमा से सटे नेपाल भाग में सेटिंग के आधार पर गांजा तस्करी का सनसनीखेज खुलासा सामने आ गया। नेपाल के विराटनगर के एक गांजा कारोबारी गिरोह ने भारत-सीमा से सटे ब्रह्मपुरा स्थित एक घर गांजा छुपा कर रखा था। नेपाल पुलिस ने कई पैकेट में भरे 18 किलो गांजा बरामद किया गया है।

  • गांजा तस्करी के कारोबार में शामिल तीन गिरफ्तार

नेपाल से भारत में की जा रही गांजा तस्करी में सक्रिय रूप से लगे एक भारतीय नागरिक सहित दो नेपाली नागरिकों की गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार गांजा तस्करों में भारतीय नागरिक सोनू यादव, नेपाल के सुनसरी जिले के देवनगांज गांवपालिका के रंजीत कुमार यादव व धनकुटा निवासी रुद्र राई बताए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों से गांजा के कारोबार के सम्बंध पूछताछ का हवाला देते हुए अन्य जानकारी देने से पुलिस ने फिलहाल इंकार किया है। मोरंग पुलिस प्रवक्ता डीएसपी मानबहादुर राई ने अनुसंधान के बाद ही पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की बात कही है।
यह भी पढ़ें : चायनीज सेब की तस्करी : जवाबदेही तय करने को नेपाल में बनी जांच कमेटी, भारत में कार्रवाई शिथिल



  • पुलिस अनुसन्धान में सामने आए कई चौकाने वाले तथ्य

भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांव में किसके घर से गांजा बरामद हुआ है, यह बात पुलिस ने नहीं बताई, लेकिन अनुसन्धान में शामिल एक अधिकारी की मानें तो बरामद गांजे की खेप भारत भेजने के लिए धनकुटा से लाई गयी थी। वही पुलिस के प्रारंभिक अनुसन्धान में यह बात भी सामने आई है कि गिरफ्तार तीनों तस्कर काफी लम्बे समय से नेपाल से भारत में गांजा की खेप पहुंचाने के काम में लगे थे।

  • गांजा तस्करी में मध्यस्त की भूमिका में रहते थे सोनू व रंजीत

पुलिस के हिरासत में लिये गए नेपाल के रंजीत यादव व भारतीय नागरिक सोनू यादव गांजा तस्करी में मध्यस्त की भूमिका में रहते थे। अपने-अपने देश की सीमाओं में दोनों का काम बंटा था। रंजीत यादव धनकुटा के छिन्ताग से गांजा लाकर देता था, जबकि सोनू यादव भारत की तरफ सक्रिय तस्करों से समन्वय कर गांजे की सप्लाई कराता था। डीएसपी राई ने बताया कि गिरफ्तार तीनों तस्कारों की कुंडली खंगालने में पुलिस जुटी हुई है। अनुसन्धान के पश्चात ही गांजा कारोबार के बारे विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं