पूर्णियाँ (राज टाइम्स).
बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत जानकीनगर थाना द्वारा लूटकांड का सफल उद्बभेदन करते हुए 4
अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
ये अभियुक्त हुए
गिरफ्तार:-
1 . जीतन
साह पिता सत्यनारायण साह
साकिन- नौलखी, थाना जानकीनगर जिला पूर्णियाँ।
2 . अजय
कुमार पिता रामकृष्ण राम साकिन -नौलखी, थाना जानकीनगर जिला पूर्णियाँ।
3 . लमनटू कुमार पिता तारानंद यादव साकिन - करबैली, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा।
4 . दीपक
कुमार पिता रतन कुमार यादव साकिन - करबैली, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा।
जाँच के क्रम में पुलिस
ने इन सामानों को किया बरामद:-
1 . लूटी
गयी राशि से बरामद - 4500/-रु0
2 . घटना
में प्रयुक्त मोबाईल - 03
प्राथमिकी :-
जानकीनगर थाना कांड संख्या -49
/20
दिनांक - 18 /04 /2020
घटना की संक्षिप्त
विवरणी :-
दिनांक -17 अप्रैल 2020 को जानकीनगर थानाक्षेत्र
अन्तर्गत अशोक नगर बोरारही सड़क पर दो मोटरसाइकिल
पर सवार कुल चार अपराधियों द्वारा गैस भेण्डर
से कुल-32000 /- रु0 तथा एक रेडमी का
मोबाईल की घटना को अंजाम दिया गया था। लूट की घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस
अधीक्षक पूर्णियाँ विशाल शर्मा (भा0पु0से0) द्वारा घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी एवं लूट की गयी राशि की बरामदगी
हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बनमनखी विभाष कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन
किया गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं प्रतिदिन पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा
कांड के अनुसंधान में किये गये कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाती रही तथा
अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
पुलिस ने साक्ष्य संकलन
के क्रम में तथा तकनिकी अनुसंधान से घटना में शामिल अपराधी जीतन साह के स्वीकारोक्ति
बयान के आधार पर अजय कुमार के घर पर छापेमारी की गयी। जिसमें लूट का एक हजार रु०
के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके बाद क्रमशः लमनटू कुमार तथा दीपक कुमार के घर पर
छापेमारी की गयी जिसमें घटना में प्रयुक्त मोबाईल एवं दो हजार रु० बरामद भी किया
गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
है।
- अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास :-
क. जीतन साह पिता सत्यनारायण साह
साकिन- नौलखी, थाना जानकीनगर, जिला- पूर्णियाँ।
1 . जानकीनगर
थाना कांड संख्या -135 /12 दिनांक -02 /01 /12 .धारा -147 /148 /149 /341 /323 324 /307 /379 भा०द०वि०
2 .जानकीनगर
थाना कांड संख्या - 14 /19 दिनांक -16 /01 /19 धारा
-392 भा०द०वि०
3 .जानकीनगर
थाना कांड संख्या -15 /19 दिनांक -17 /01 /19 धारा
-25
(1 -बी०) ए आर्म्स एक्ट।
ख. लमनटू कुमार पिता तारानंद यादव साकिन - करबैली, थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा।
1 . जानकीनगर
थाना कांड संख्या -46 /19 दिनांक -12 /03 /19 धारा
-414
/34
भा०द०वि० एवं 07 आवश्यक वस्तु अधिनियम।
ग. दीपक कुमार पिता रतन
कुमार यादव साकिन - करबैली, थाना कुमारखंड, जिला- मधेपुरा।
1 . कुमारखंड
थाना कांड संख्या -145 /19 दिनांक -15 /08 /19 धारा -147 /148 /149 /380 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।

कोई टिप्पणी नहीं