Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल- चित्रांश वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से राहत सामग्री का वितरण


सुपौल (राज टाइम्स)||  सोमवार को चित्रांश वेलफेयर ट्रस्ट, सुपौल के सौजन्य से विभिन्न जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री एवं मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष विनोद शंकर कर्ण, श्याम प्रसाद वर्मा, संयुक्त सचिव डॉ रागिनी भूषण, रमेश रंजन, कोषाध्यक्ष शशांक राज, कार्यकारिणी समिति सदस्य रंजन वर्मा, राजीव कुमार सहित कई सदस्यगण मौजूद थे। सचिव रूद्र प्रताप लाल ने बताया कि लॉकडाउन के कारण मेहनत मजदूरी करने वाले, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की स्थिति काफी नाजुक हो गई है। जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है। संस्था द्वारा सभी सदस्यों के बीच आपस मे चंदा कर वितरण कार्य किया जा रहा है। संस्था की ओर से भविष्य में भी इसी प्रकार राहत कार्य में सहयोग किया जाता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं