![]() |
जितिया उत्सव में मौजूद राजवंशी महिला समूह की सदस्यगण |
विराटनगर (नेपाल)। राजवंशी समाज उत्थान समिति, विराटनगर के तत्वाधान में विराट राजवंशी महिला समूह के द्वारा शनिवार को जितिया उत्सव मनाया गया। इस मौके पर विराटनगर के वार्ड संख्या 12 स्थित सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विराटनगर महानगरपालिका की उपप्रमुख शिल्पा निराला कार्की ने कहा कि त्योहार एक समुदाय को दूसरे समुदाय से जोड़ने के साथ ही समुदाय के संस्कृति को संरक्षित करने पर भी बल देता है।
![]() |
जितिया उत्सव में मौजूद राजवंशी समाज उत्थान समिति के सदस्यगण |
वहीं कार्यक्रम संयोजिका सुशीला राजवंशी ने कहा कि जितिया राजवंशी महिलाओं का मौलिक व निष्ठा का पर्व है। वहीं विराटनगर वार्ड संख्या 12 के सदस्य कुशेश्वर राजवंशी ने कहा कि बखरी में विगत 17 वर्षों से निरन्तर जितिया उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में समाजसेवी बसन्त राजवंशी, आयोजक समूह की सचिव देविका राजवंशी सहित अन्य कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये।
कोई टिप्पणी नहीं