सुपौल (राज टाइम्स)। राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा आयोजित हो रहे श्रीराम राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन सिमराही स्थित एस आर शिक्षा सम्राट विद्यालय में हुआ। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से आमंत्रित सभी प्रखण्डों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला इकाई संरक्षक सुमन चंद, प्रकाश झा, जिला इकाई अध्यक्ष नलिन जायसवाल, दिव्य महादेव जनकल्याण ट्रस्ट के सचिव महादेव मेहता, जिला इकाई महामंत्री सह कार्यक्रम के प्रांत संयोजक रवि भूषण, दस्तक कवि सह प्रतियोगिता के जिला संयोजक राजा रवि, सुरेश सुमन ने दीप प्रज्वलित करते हुए किया।मुख्य अतिथि सुमन चंद ने कहा कि राम जी का जीवन चरित्र हम सब के लिए अनुकरणीय है। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए। रवि भूषण ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब आगे सुपौल का नाम रौशन करें, यही अपेक्षा है। नलिन जायसवाल ने कहा कि श्रीराम हमारे राष्ट्र हेतु सदैव पथ प्रदर्शक रहे हैं। राजा रवि ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम सबके हैं। वे हम सबों के लिए युग युगांतर तक आदर्श पुरुष रहेंगे।
अतिथियों ने श्रीराम के चरित्र एवं जीवन लीला पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल के माननीय सदस्यों ने भी श्रेष्ठ काव्य प्रस्तुति को लेकर सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। धन्यवाद ज्ञापित करते हुए महादेव मेहता ने कहा कि सबों के आगमन से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी है। निर्णायक मंडल के सम्मानित सदस्यों के रूप में प्रकाश वर्मा, धीरेंद्र धीर एवं श्रीधरणीधर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में श्रेया मुस्कान को प्रथम, अदिति झा को द्वितीय एवं अंकिता आयुषी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। श्रेष्ठ तीन प्रतिभागी को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। अन्य पांच प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन हेतु पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसलय रवि, अल्पना मेहता, गौरव मेहता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख अमरजीत, वरिष्ठ स्वयंसेवक अशोक आर्य, विक्की विनय, पंकज झा, सक्षम, नीरज, अभिमन्यु, राहुल, पप्पू मेहता इत्यादि ने सहयोग किया।
कोई टिप्पणी नहीं