नेपाल डेस्क (राज टाइम्स)। 120 दिनों से चल रहे लॉकडाउन को मंगलवार की आधी रात से नेपाल में खत्म कर दिया गया है। मंत्रिपरिषद की बैठक में मंगलवार की आधी रात से लाकडाउन को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
कोविड 19 के संक्रमण को नियंत्रित रखने के लिए शुरु में 7 दिन के लिए लाकडाउन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील किया गया था। धीरे धीरे कई तरह के छूट के साथ लॉक डाउन में ढील दी गयी थी। अब सरकारी कार्यालयों को दो शिफ्टों में चलाने का निर्णय भी रद्द कर दिया गया है। कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे।
इसी प्रकार होटल और रेस्तरां खोलने की अनुमति दी गई है पर पार्टी आदि करने की अनुमति नहीं दी गयी है।घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें और मध्यम और लंबी दूरी की अंतर-जिला परिवहन सेवाएं भी सुचारू की जाएंगी।
इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में प्रतिबंध बनाए रखा गया है। शैक्षणिक संस्थान, सेमिनार, प्रदर्शन और सम्मेलन, सिनेमा हॉल, डांस बार, मनोरंजन स्थल, सैलून, ब्यूटी पार्लर, जिम, स्वास्थ्य क्लब, समूह खेल, धार्मिक स्थल, पुस्तकालय, संग्रहालय और चिड़ियाघर आदि अभी तक नहीं खुले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं