राघोपुर(सुपौल)। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश होने के कारण को कोशी बराज का डिस्चार्ज में सोमवार से बढ़ोतरी हो रहा है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। नेपाल प्रशासन ने कोसी के जलस्तर की बढ़ोतरी को देखते हुए बाढ़ का खतरा की सम्भावना को लेकर नेपाल के सुनसरी एवं सप्तरी जिला को अलर्ट पर रखा है।
मंगलवार के सुबह 8 बजे तक इस वर्ष का सर्बोधिक डिस्चार्ज 3 लाख 42 हजार 970 क्युकेस दर्ज किया गया। जलस्तर के बढ़ते स्थिति से उत्पन्न समस्या के मद्देनजर बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग चौकस है। कोसी बराज के 56 फाटक में से 46 फाटक को खोल दिया गया है। पूर्वी-पश्चिमी तटबंध की निगरानी अभियंता द्वारा किया जा रहा है। पूर्वी तटबंध के 11.70 स्पर पर कटाव को लेकर जिओ बैग भरकर स्पर का बचाव किया जा रहा है।
विगत शुक्रवार को कोसी का जलस्तर 2 लाख 45 हजार हो जाने पर नदी के दोनों तटबंध के बीच दर्जनों गांवों में भारी क्षति हुआ है। ऐसे में एक बार फिर कोसी ने रौद्र रूप ले लिया। जलस्तर का डिस्चार्ज 3 लाख 42 हजार 970 क्युकेस बढ़ने से दोनों तटबंध के बीच बसे गाँव के लोगो की परेशानी बढ़ गई है। लोग ऊँचे स्थान पर मवेशियों को लेकर शरण ले रहे है। समाचार प्रेषण तक कोसी का डिस्चार्ज दोपहर 3 बजे 3 लाख 5 हजार 245 क्युकेस हो गया जो नदी जलस्तर घटने की दिशा में है।

कोई टिप्पणी नहीं