![]() |
फोटो विरोध प्रदर्शन करते नेता |
जनकपुर (नेपाल)। नेपाल मे बुधवार को संविधान दिवस के उत्सव के बीच मधेस प्रदेश की राजधानी जनकपुरधाम सहित नेपाल भर में तराई मधेस लोकतान्त्रिक पार्टी (तमलोपा) के द्वारा संविधान के विरोध मे ‘काला दिवस’ मनाया गया। एक पक्षीय रुप से संविधान जारी किए जाने के विरोध मे तमलोपा के द्वारा संविधान दिवस को ‘काला दिवस’ के रुप मे मनाया गया।
आठ वर्ष पूर्व संविधान सभा द्वारा जारी किए गए नेपाल के संविधान के प्रति असन्तुष्टि जाहिर करते हुए तमलोपा के द्वारा बुधवार से ही जनकपुरधाम सहित नेपाल के विभिन्न शहर के चौक चौराहे पर काला झण्डा के साथ प्रदर्शन किया गया। मदेश आंदोलन की क्रांतिकारी नेत्री विभा ठाकुर ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस के द्वारा बल प्रयोग किया गया है।
नेत्री विभा ठाकुर ने कहा कि संविधान जारी होने के वक़्त मधेस क्षेत्र मे काफी विरोध हुआ था। उस वक़्त राज्य के द्वारा पुलिस प्रशासन द्वारा दमन के साथ संविधान जारी होने व मधेसी के हत्या के विरोध मे संविधान दिवस के दिन निरंतर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही।
कोई टिप्पणी नहीं