Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरकार का अधिकार है कानून बनाना, अगर वो जनता की उम्मीद के विपरीत होगा तो जनता उन्हें धरती पर ला देगी: प्रशांत किशोर

  • इंदिरा गांधी ने भी संविधान की प्रस्तावना में अपने अनुसार परिवर्तन किया था:प्रशांत

मुजफ्फरपुर। जन सुराज पदयात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर पहुचे प्रशांत किशोर ने कहा कि देश में 75 सालों में कितने साल से मोदी की सरकार है? अभी तो 9 साल ही हुआ है, क्यों घबरा रहे हैं? इंदिरा गांधी की सरकार थी तो उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में जो परिवर्तन करना चाहा कर दिया। कई तरह के कानून बने। जो भी सरकार में आता है उसका अधिकार होता है कानून बनाना। लेकिन जनता का भी अधिकार है कि जिस बात पर आपको बहुमत दिया है अगर आप उनके लिए कानून बना रहे हैं वो उनकी आशाओं, अपेक्षाओं और भावनाओं के खिलाफ जाएगा तो जनता फिर उन्हें धरती पर ला देगी।प्रशांत किशोर ने कहा कि नेता अगर लोगों की भावना के अनुरूप निर्णय लेंगे तो जनता आपके साथ खड़ी रहेगी, इसे एक कानून एक निर्णय एक पार्लियामेंट से मत जज कीजिए।


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि छह महीने बाद चुनाव होंगे। अगर एक नई सरकार चुनकर आ गई तो फिर कह सकती है कि इसका नाम INDIA ही रहेगा। आज नहीं तो 5 बरस बाद जो भी सरकार आएगी वो कर सकती है। जनता की क्या भावना है, जनता क्या चाहती है आप और हम मत के द्वारा व्यक्त करते हैं। जो जनप्रतिनिधि पार्लियामेंट में चुन कर जाता है वही लोग तो निर्णय लेंगे। नेता अगर आपकी भावना के अनुरूप निर्णय लेंगे तो जनता आपके साथ खड़ी रहेगी। अगर वो आपकी भावना के अनुरूप निर्णय नहीं लेंगे तो चुनाव मे उनकी हार तय है। नई व्यवस्था आएगी उस चीज को ठीक करेगी। आप इसे एक कानून एक निर्णय एक पार्लियामेंट से मत जज कीजिए।





कोई टिप्पणी नहीं