पिपरा (सुपौल)।
पिपरा निवासी समाजसेवी अश्वनी
कुमार झा उर्फ संजय झा का कोरोना से देहांत हो गया। वे अपने पिता कुलानंद झा के
इकलौते वारिस थे वे अपने पीछे माता पिता पत्नी एवं दो बच्चे को छोड़ कर चले गए।
उनके निधन से पत्नी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल हो गया। अश्वनी कुमार
झा उर्फ संजय झा पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के काफी नजदीकी थे। जन
संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव सह कोसी
संगठन प्रभारी लक्ष्मण कुमार झा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मैने अपना
अभिभावक खो दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं