Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

Bihar/जिले में मंगलवार को मिले 133 नये केस,कोरोना चेंन को तोड़ने के लिए प्रशासन पुरी तरह है मुस्तैद





 जिले में मंगलवार को मिले 133 नये केस अबतक 1522 केस एक्टिव
जिले में महिला से ज्यादा पुरुष कोरोनो संक्रमित




अररिया (राज टाइम्स)

बिहार में लॉकडाउन के 12वें दिन अररिया जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी सख्‍ती के साथ लाॅकडाउन का पालन करा रही है।
लॉकडाउन अनुपालन कराने को लेकर सदर एसडीओ शैलेशचंद्र दिवाकर व एसडीपीओ पुष्कर कुमार नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य पदाधिकारी सड़क पर उतर गए है। और लोगों को सख्ती से लाॅकडाउन का पालन करा रही है,बेवह बाइक लेकर निकले लोगों का चलान भी काटा जा रहा है।और लोगो से लॉकडाउन की पालन करने की अपील कर रहे है। साथ ही दुकानों पर लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन के पालन की जांच की और कोताही बरतने वालों को चेताया। साथ ही लाॅकडाउन का पालन नही करने वालों कई दुकानकारों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
*25 मई तक लगा है लाॅकडाउन*
बिहार में कोरोना वायरस की रफ्तार को रोकने के लिए बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया था। और बिहार सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। इससे पहले बिहार सरकार ने राज्य में 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था। अब इसे 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेरह मई को ट्वीट कर बताया था कि राज्य में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है

  • जिले में 1522 लोग कोरोना संक्रमण के चपेट में
अररिया शहरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है संक्रमण जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक जिले के नौ में से दो प्रखंड कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन दो प्रखंडों में ही संक्रमण के 56.66 फीसदी से अधिक मामले हैं। खास बात ये कि बीते एक सप्ताह के दौरान फारबिसगंज में मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गयी है। फारबिसगंज का शहरी इलाका तेजी से कोरोना हॉटस्पॉट जोन में तब्दील होता जा रहा है। जो पहले अररिया में केंद्रित था। 18 मई मंगलवार को अररिया में कुल मरीजों की संख्या महज 362 है। जबकि फारबिसगंज में मरीजों की संख्या 507 है। मंगलवार अररिया में संक्रमण के 133 नये मामले सामने आये हैं। इस बीच फारबिसगंज में मरीजों की संख्या में महज 16 की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल अररिया में कुल संक्रमितों का 23.78 फीसदी व फारबिसगंज में 33.61फीसदी मरीज हैं।
  • महिलाओं से ज्यादा पुरुष कोरोना संक्रमण की चपेट में
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के मुताबिक महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा तेजी से संक्रमण के शिकार हो रहे हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल जिले में 1522 कोरोना के एक्टिव मामलों में 1067 पुरुष व महज 455 महिलाएं संक्रमण की चपेट में हैं। कुल संक्रमित मरीजों में पुरुषों का हिस्सा 79.11 फीसदी तो 29.89 फीसदी महिलाएं फिलहाल संक्रमण की चपेट में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं