दीपक कुमार/ प्रतापगंज (राज टाइम्स)। 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉक डाउन को लेकर सरकार अनेक माध्यम से लोगो से अपील करके बिना मास्क लगाए घरों से नही निकलने की सलाह दे रही है। इसके बावजूद भी लोग घर से बाहर बिना मास्क लगाकर लोग बाजार बिना काम के घूमते नजर आते है।
इसी बात को लेकर प्रतापगंज प्रशासन अब अपना कड़ा रुख अपनाते हुए जुर्माना काटना शुरू कर दिए है। प्रखंड क्षेत्र में बिना फेस मास्क के बाहर घूमने वालों से वसूली गई जुर्माना के तौर पर प्रति व्यक्ति 50 रुपये की दर से जुर्माना वसूला गया।
थानाध्यक्ष राघव शरण ने बताया कि पुलिस बल के साथ गोल चैक पर बिना मास्क के आने जाने वाले लोगों को रोक जुर्माना वसूली कर उन्हें रसीद दी गयी। इस दौरान कुल 800 रुपये की जुर्माना के रूप मे वसूला गया। आगे लगातार बिना मास्क पहने वालों पे नजर रखी जायेगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना काल में घर से वेबजह घूमने वालों और बिना फेस मास्क लगाए व्यक्तियों की अब खैर नहीं है। उन्होंने घूम घूम कर लोगों से अपील कर कहा कि जरुरत पड़ने पर हीं घर से बाहर निकले और समान खरीदते वक्त सोशल डिस्टेंश का ख्याल रखे।

कोई टिप्पणी नहीं