प्रतापगंज (राज टाइम्स)। प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महीने के अंदर तीसरी नृशंस हत्या से प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। थाना क्षेत्र मेंं अज्ञात अपराधियों ने एक माह के अन्दर तीन निर्मम हत्या की घटना को अंजाम देकर सम्पूर्ण प्रखंड में सनसनी फैला दी है। पूर्व के दो निर्मम हत्याओं के अपराधी को पकड़ने में पुलिस को अभी तक सफलता मिली भी नहीं थी, इसी बीच रविवार की रात अज्ञात अपराधियों नें थाना से महज दो-ढाई सौ मीटर फर्लांग की दूरी पर स्थित बीआरसी की ओर जाने वाले रास्ते के किनारे एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दे दिया।
अपराधियों नें युवक की हत्या धारदार हथियार से पेट व गला पर प्रहार कर निर्मम तरीके से की। युवक की पहचान भवानीपुर पंचायत स्थित प्रतापगंज बाजार के ही वार्ड न.10 निवासी मो० रसीद के पुत्र मो० नसुहा (20 वर्ष) के रुप में की गई है। घटना की सूचना सोमवार की सुबह आग की तरह फैल गई। लोगों को हत्या की जानकारी मिलते ही बाजार के लोगों सहित आसपास के लोग घटना स्थल पर उमड़ पड़े।
मृतक का घर थाना रोड में होने की वजह उनके परिजन भी फौरन घटना स्थल पर पहुंच गये। परिजनों के चीख पुकार से माहौल गमगीन हो उठा। मृतक आम के बगीचों के करोबारी के साथ कार्य करता था। हत्या किए जाने को ले जितनी मुंह उतनी बातें की जा रही थी। कोई आम बेचने वाले चोरों से हुई लड़ाई की आशंका जता रहे थे तो कोई प्रेम प्रसंग की संभावना जता रहे थे। लोगों के अन्दर भय का माहौल व्याप्त हो गया। इस बीच थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी अपने सहयोगी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच लाश को अपने कब्जे में लेते हुए घटना की तहकीकात करने के साथ-साथ अपने वरीय पदाधिकारीयों को भी इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बीरपुर डीएसपी रामानंद कौशल व इंस्पेक्टर के बी सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वरीय पदाधिकारियों के पहुंचने से पूर्व थानाध्यक्ष ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाना ले आई। तत्पश्चात अपराधियों तक पहुंचने को ले उन्होंने डॉग स्क्वायड की टीम को मंगवा कर उसका भी सहारा लिया। डॉग स्क्वायड द्वारा हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति के घर में घुम-घुमकर अपराधियों को पकड़ने कि दिशा में बल अवश्य ही प्रदान किया। डॉग स्क्वायड को आता देख घर वाले पहले ही अपने घर के गेट में ताला मारकर सभी फरार हो चुके थे। पुलिस व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ताला तुड़वाया गया। लेकिन डाग सिर्फ उसी के सभी घरों तक ही रहे। फिर जाकर मृतक को पोस्टमार्टम हेतु सुपौल भिजवाया गया।
डीएसपी ने बताया कि हत्या के कारणों के कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। अपराधी जल्द ही पकड़ में आ जाऐंगे।
कोई टिप्पणी नहीं