Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल- पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ प्रतिबंधित समूह के इंचार्ज को किया गिरफ्तार

इंटरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स)।
नेपाल पुलिस ने ललितपुर में प्रतिबंधित समूह नेत्रविक्रम चन्द समूह के द्वारा संचालित विस्फोटक सामग्री बनाने वाले कारखाने का उद्भेदन करने में सफलता प्राप्त की है।
शनिवार को ललितपुर महानगरपालिका वार्ड संख्या 11 से विप्लव समूह के इंचार्ज 41 वर्षीय डिसीएम सानुराजा बज्राचार्य (श्याम) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से एक पिस्टल, तीन पीस ग्रिनेट भी बरामद किया गया।
अनुसन्धान के क्रम में श्याम के द्वारा काठमांडू के कई स्थानों पर घर ले कर रहने की बात सामने आयी थी। श्याम के द्वारा प्रयोग किए जा रहे घरों में छापेमारी करने पर पुलिस ने बम बनाने की सामग्री बरामद करने की। यह जानकारी महानगरीय पुलिस परिसर ललितपुर के सूचना शाखा ने दिया है।

 पुलिस के द्वारा आपराधिक गतिविधियों में शामिल प्रतिबंधित समूह पर नजर रख रही है जिसके बाद नेपाल पुलिस को यह सफलता मिली है। ऐसे समय मे भारी संख्या में विस्फोटक सामग्री की बरामदगी नेपाल पुलिस के लिये काफी महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
वहीं इस संबंध में ललितपुर पुलिस के द्वारा महानगरीय पुलिस आयुक्त (डीआइजी) विश्वराज पोखरेल व पुलिस महानिरीक्षक ठाकुर ज्ञवाली को जानकारी दी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति पर नेपाल के तत्कालीन प्रमुख निर्वाचन आयुक्त अयोधी प्रसाद यादव के हात्तीवन स्थित आवास पर बम विस्फोट का भी आरोप है। डीआईजी विश्वराज पोखरेल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ होने व अनुसंधान होने कर ही सच सामने आएगा।

कोई टिप्पणी नहीं