Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाल- विवादित भूमि को जोर कर बनाये गए नया नक्शा को किया पास

इंटरनेशनल डेस्क (राज टाइम्स)। नेपाल ने सीमा विवाद के बाद उत्पन्न स्थिति के बाद नए नक्शे को मंजूरी दे दिया है। नेपाल की संसद में शनिवार को पारित किए गए इस नए नक्शे में सीमा विवाद में रहे लिपुलेख, कालापानी व लिंपियाधुरा को शामिल किया गया है।
नेपाली संसद (फाइल फोटो)

प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेपाली कांग्रेस, मधेशवादी दल राष्ट्रीय जनता पार्टी-नेपाल व राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी समेत प्रमुख विपक्षी दलों ने नए विवादित नक्शे को शामिल करते हुए राष्ट्रीय प्रतीक को अद्यतन करने के लिए संविधान की तीसरी अनुसूची को संशोधित करने संबंधी सरकारी विधेयक के पक्ष में मतदान किया। निचले सदन से पारित होने के बाद अब विधेयक को राष्ट्रीय सभा  में भेजा जाएगा, जहां फिर से एक बार इसी प्रक्रिया को दोहराया जाएगा। राष्ट्रीय सभा मे विधेयक के पारित होने के बाद इसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद इसे संविधान में शामिल किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं