Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मृतक चौकीदार के परिजनों को DGP ने फोन कर दी सांत्वना, हर मदद का दिलाया भरोसा

अररिया(राज टाइम्स)। बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडे ने आज सोमवार को  दिन के करीब 11:00 बजे मृतक चौकीदार रामेश्वर पासवान के पुत्र राजकुमार से फोन कर बात की एवं उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने राजकुमार से कहा कि इस घटना से मैं व्यक्तिगत रूप से आहत हूँ।पूरा पुलिस महकमा आपके साथ खड़ा है। संकट की इस घड़ी में धैर्य की जरूरत है।
श्री पांडे ने राजकुमार से पूछा कि बेटा आपकी उम्र कितनी है? घर में कौन-कौन है? कितने भाई बहन हो? किस कक्षा में पढ़ते हो? इस पर राजकुमार ने उन्हें अभिवादन करते हुए बताया उसकी उम्र 20 वर्ष है और वह इंटरमीडिएट में पढ़ता है। उसने बताया कि उसके घर में उसके अलावा उसकी मां, दादी, छोटा भाई एवं तीन बहनें हैं। फिर श्री पांडे ने पूछा क्या बहनों की शादी हो गई है? इस पर राजकुमार ने बताया कि तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। फिर पूछा कि तुम्हारे पिताजी की उम्र कितनी थी? राजकुमार ने बताया पिताजी की उम्र 49 वर्ष थी। इस पर उन्होंने दुख जताते हुए कहा बहुत कम उम्र में ही वह दुनिया से विदा हो गए इसका मुझे बहुत अफसोस है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं अपनी ओर से आपको आर्थिक मदद करूंगा। इसके लिए मैंने आपके जिले के एसपी से बात की है और वह आपसे जाकर मिलेंगे। इसे स्वीकार कर लीजिएगा। सरकार द्वारा भी आपको मदद मिलेगी और अपनी मां का विशेष ध्यान रखिएगा। इससे पीड़ित परिवार को काफी तसल्ली मिली। सभी लोग डीजीपी के विनम्र भाव की काफी चर्चा कर रहे थे।
बिहार के डीजीपी श्री पांडे अपनी अनोखी कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। वे स्वयं पुलिस वालों को फोन कर हाल-चाल जानते रहते हैं।
बताते चलें कि 49 वर्षीय रामेश्वर पासवान उर्फ रमेश पासवान नरपतगंज थाना अंतर्गत चौकीदार के पद पर तैनात थे।विगत 8 मई शुक्रवार को उनके हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। आनन-फानन में परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उन्हें अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक चौकीदार राजेश्वर पासवान का परिवार नरपतगंज थानांतर्गत खैरा गढ़िया पंचायत के वार्ड संख्या-15 के निवासी हैं। जिस समय डीजीपी बिहार मृतक के पुत्र से बात कर रहे थे उस समय बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण सामाजिक दूरी बनाकर वहां खड़े थे। वहीं कई मीडिया कर्मी भी मौजूद थे।


रिपोर्ट - रंजीत ठाकुर

कोई टिप्पणी नहीं